नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट

For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group

👇

https://chat.whatsapp.com/

EHzVoGH50MdINoYniG4crH

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖


हिसार टाइम्स हिसार शहर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें एक तेज रफ्तार स्कूटी ने साइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में 45 वर्षीय राजेश कुमार की जान चली गई है। घटना शुक्रवार की है, जब राजेश कुमार अपने साइकिल पर सवार होकर घरेलू सामान खरीदने के लिए राजगुरु मार्केट गए थे। शहर के सेक्टर-14 में एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार स्कूटी ने उनकी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के तुरंत बाद उन्हें घायल अवस्था में नागरिक अस्पताल ले जाया गया। वहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हालांकि, तमाम कोशिशों के बावजूद उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

मृतक राजेश कुमार मूल रूप से मध्य प्रदेश के दमोह जिले के गांव पोडी के रहने वाले थे और वर्तमान में हिसार के सेक्टर-33 में अपने परिवार के साथ रहते थे। वह पेशे से बेलदारी (मजदूरी) का काम करके अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। उनकी पत्नी पुनीता के बयान के आधार पर पुलिस ने स्कूटी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुनीता ने बताया कि राजेश शुक्रवार को बाजार गए थे और उसके बाद वापस घर नहीं लौटे, बाद में उन्हें उनकी मौत की सूचना मिली।

फसल खरीद के नए नियमों के विरोध में टोल प्लाजा पर चक्का जाम

अनाज मंडियों में गेहूं खरीद के नए नियमों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) के आह्वान पर किसानों ने भारी रोष प्रदर्शन किया । किसानों ने एनएच-9 पर लांधड़ी और मय्यड़ टोल प्लाजा पर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक करीब चार घंटे का जाम लगाया । प्रदर्शनकारियों का मुख्य विरोध सरकार द्वारा लगाई गई नई शर्तों जैसे ट्रैक्टर की फोटो और किसानों की बायोमेट्रिक हाजिरी को लेकर है । जाम के कारण हिसार, सिरसा और दिल्ली रूट के वाहन चालकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी और पुलिस को रूट डायवर्ट करने पड़े । हालांकि, प्रदर्शन के दौरान किसानों ने एंबुलेंस और परीक्षार्थियों के वाहनों को रास्ता देकर सहयोग भी किया ।

सिवानी रेलवे स्टेशन अधीक्षक पर जानलेवा हमला

सिवानी रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की देर रात करीब 12 बजे अज्ञात युवकों ने स्टेशन अधीक्षक रामरत्न यादव पर पत्थरों और अग्निशामक यंत्र (सिलेंडर) से जानलेवा हमला कर दिया । हमला तब हुआ जब अधीक्षक ने स्टेशन पर आपस में झगड़ रहे कुछ युवकों को टोका था । इस हमले में अधीक्षक के सिर और मुंह पर गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें हिसार के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है । वारदात के दौरान टिकट बुकिंग के लिए पहुंचे दो अन्य युवक भी घायल हुए हैं । रेलवे पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

हर्षिता मोर ने एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में जीता ब्रॉन्ज मेडल

बिश्केक में आयोजित सीनियर एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में बास गांव की पहलवान हर्षिता मोर ने 72 किलोग्राम भार वर्ग में ब्रॉन्ज (कांस्य) मेडल जीता है । उन्होंने उज्बेकिस्तान की पहलवान सेविचाँय पोल्योनीचा को 5-0 से शिकस्त दी । हर्षिता ने मुकाबले में शानदार तकनीक और मजबूत डिफेंस का प्रदर्शन किया । इससे पहले भी हर्षिता कैडेट वर्ल्ड रेसलिंग में गोल्ड और सीनियर नेशनल में सिल्वर मेडल जीत चुकी हैं । 2021 में चोट के कारण उनके करियर में ब्रेक आया था, लेकिन उन्होंने कड़ी मेहनत के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह उपलब्धि हासिल की है ।

पशु डेयरी प्लाजा प्रोजेक्ट की फाइलें अटकीं, सड़कों पर पशुओं का जमावड़ा

हिसार शहर की डेयरियों को बाहर निकालने के लिए प्रस्तावित ‘पशु डेयरी प्लाजा’ का प्रोजेक्ट तकनीकी उलझनों के कारण चौथी बार भी सिरे नहीं चढ़ पाया है । टेंडर प्रक्रिया में एजेंसियां शर्तों पर खरी नहीं उतरीं, जिसके कारण अब मुख्यालय ने पानी, सड़क और बिल्डिंग निर्माण के अलग-अलग एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए हैं । पिछले 25 वर्षों में डेयरी शिफ्टिंग की योजना कई बार बनी लेकिन अब तक धरातल पर काम शुरू नहीं हो सका है । इसके कारण शहर की सड़कों पर आवारा पशुओं की समस्या बनी हुई है और आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं ।

बादलों के कारण तापमान में गिरावट, लू से फिलहाल राहत

हिसार सहित प्रदेश के कई जिलों में शनिवार को मौसम का मिजाज बदला रहा, जिससे अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.9 डिग्री कम है । एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बादलों की आवाजाही और हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली । मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, फिलहाल प्रदेश में लू चलने की कोई संभावना नहीं है, लेकिन आने वाले दिनों में शुष्क हवाओं के कारण तापमान में फिर से बढ़ोतरी हो सकती है । किसानों को सलाह दी गई है कि वे कटी हुई फसल को सुरक्षित स्थानों पर रखें ।

हादसे में घायल तीन बहनें, ई-बस सेवा की रैंकिंग गिरी

हांसी में गीता चौक के पास एक कार ने स्कूटी सवार तीन बहनों को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गई हैं । तीनों बहनें 12वीं कक्षा का प्रैक्टिकल पेपर देने हिसार जा रही थीं । दूसरी ओर, हिसार शहर की इलेक्ट्रिक बस सेवा की रेटिंग प्रदेश में पहले से गिरकर तीसरे स्थान पर पहुंच गई है । बार-बार ई-बस के फेरे रद्द होने और चार्जिंग की सही व्यवस्था न होने के कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है । फरवरी और मार्च के दौरान बसों ने सैकड़ों किलोमीटर के फेरे मिस किए हैं ।

तीन दिन से लापता युवक का शव तालाब में मिला

गांव तलवंडी राणा में तीन दिन से लापता युवक सोनू का शव शनिवार को गांव के ही तालाब में मिला । सोनू पेशे से पेंटर था और वह अपने परिवार में सबसे बड़ा था । ग्रामीणों ने शव को तालाब में देखने के बाद प्रशासन को सूचना दी, जिसके बाद गोताखोरों की मदद से करीब 25 फीट गहरे तालाब से शव को बाहर निकाला गया । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल भिजवाया है । सोनू का करीब 4 साल का एक बेटा है और उसकी पत्नी की करीब डेढ़ साल पहले मौत हो चुकी थी ।

◾आशा भोसले मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती, पोती बोलीं- थकान और छाती में इन्फेक्शन हुआ; पहले आई थी हार्ट अटैक की खबर।

◾इस्लामाबाद में वार्ता के बीच अमेरिकी सेना का नया सुरक्षित मार्ग बनाने की तैयारी, ईरान की बिछाई गई समुद्री सुरंगों को हटाने होर्मुज स्ट्रेट में उतारे 2 मिसाइल डिस्ट्रॉयर जहाज।

◾पहली बार कल PM मोदी ने बंगाल में एक ही दिन में की तीन जनसभाएं और एक रोड शो, उत्तर बंगाल के चाय बागान में रात्रिवास के बाद आज सिलीगुड़ी में सभा।

◾14 अप्रैल को मुर्शिदाबाद के शमशेरगंज में कांग्रेस प्रार्थी के समर्थन में राहुल गांधी की सभा, 18 से 21 अप्रैल के बीच पुनः राहुल के साथ प्रियंका को लाने का प्लान, बहरमपुर में अधीर रंजन चौधरी के लिए भी करेंगे प्रचार।

◾ कॉपरेटिव चुनाव में बम ब्लास्ट मामला: नंदीग्राम में 43 नेताओं को NIA की नोटिस, 17 अप्रैल को कोलकाता दफ्तर में हाजिर होने का निर्देश, TMC बोली-शुभेंदु अधिकारी को हार का डर।

◾भांगड़ में नौशाद सिद्दिकी की गाड़ी पर पत्थरबाजी, टूटा पीछे का कांच, IFS कर्मियों के कई जगह रोड ब्लॉक से उत्तेजना।

◾CM ममता की सभा से लौटते वक्त ORS समझकर बस में रखा तरल पेय जहर पीकर 9 TMC कर्मी झाड़ग्राम के मेडिकल कॉलेज में भर्ती।

◾हुमायूं कबीर का दावा, TMC ने 19 मिनट का वीडियो दिखाया, मेरे पास पूरा 51 मिनट का, सिलीगुड़ी के एक व्यक्ति को साधु वेश में और एक दिल्ली के पत्रकार को भेजा गया था, दोनों को सामने लाकर जारी करूंगा पूरा video

◾कल दो दलों में दिल्ली से आ रहा EC का प्रतिनिधिमंडल, CEC ज्ञानेश कुमार दुर्गापुर में वोटरों से करेंगे बात, प्रशासनिक अधिकारियों संग बैठक भी, दूसरा दल उत्तर बंगाल के दौरे पर।

◾ पूर्व बर्धमान के कटवा में PM मोदी का शक्ति प्रदर्शन, भारी भीड़ का वीडियो शेयर कर TMC को दिया करारा जवाब।

◾देश में यूट्यूब के करीब ढाई करोड़ चैनल्स, सिर्फ 30 लाख ही प्रोफेशनल, कई गलत सलाह या कॉपी-पेस्ट वाला कंटेंट फैला रहे।

◾ भागवत बोले- हिंदू समाज में एकता कमी, ये बार-बार गुलामी की बड़ी वजह; हेडगेवार ने एकता और आजादी के लिए RSS बनाई थी।

◾लुटेरी दुल्हन और फर्जी पुलिस: गोरखपुर में शादी के नाम पर राजस्थान के कोटा निवासी परिवार को लूटा, 7 गिरफ्तार।

◾ यूपी के कानपुर में निकाह समारोह में ‘लेग पीस’ कम मिले तो आपस में भिड़ गए घराती-बराती, दूल्हे ने स्टेज पर ही बोल दिया तीन तलाक।

.◾मध्य प्रदेश HC ने दिव्यांग दुष्कर्म पीड़िता को दी गर्भपात की अनुमति, चार साल पहले हुई थी पति की मृत्यु।

◾ अगर चीन ने ईरान को हथियार भेजे, तो ‘बड़ी मुश्किलों’ का सामना करना पड़ेगा: ट्रंप।

◾अमेरिका के कैलिफोर्निया में गवर्नर पद के उम्मीदवार पर 4 महिलाओं ने लगाया यौन शोषण का आरोप।

◾‌252 साल पुरानी रक्षा मंत्रालय की नवरत्न कंपनी मझगांव डॉक ने रचा इतिहास, 250 करोड़ में खरीद लिया श्रीलंका का सबसे बड़ा शिपयार्ड।

====================================

===================================

Oplus_16908288