नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट…
For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group
https://chat.whatsapp.com/

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
हिसार टाइम्स – रविवार देर शाम करीब 6:30 बजे रामायण टोल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो व्यक्तियों की जान चली गई और छह अन्य घायल हो गए । जानकारी के अनुसार, सोनीपत से एक शादी समारोह में शामिल होने आ रहे बारातियों की स्विफ्ट कार सड़क किनारे खड़ी थी । इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने स्विफ्ट को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे स्विफ्ट कार उछलकर आगे खड़े एक ऑटो रिक्शा से जा टकराई ।

हादसे में स्विफ्ट सवार सीएससी संचालक सतीश रोहिल्ला और ऑटो में सवार कमलेश की मौत हो गई । मृतक सतीश के भाई ने बताया कि वे अपने चचेरे भाई की शादी में शामिल होने हिसार जा रहे थे । घायलों को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है । ब्रेजा गाड़ी के एयरबैग खुलने के कारण उसका चालक बच गया, लेकिन वह मौके से फरार होने में कामयाब रहा । सदर थाना हांसी पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच जारी है ।

जीजेयू में अनियमितताओं का आरोप, सीएम से मिले गजुटा के अध्यक्ष
हिसार टाइम्स – गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (गजुटा) के अध्यक्ष विनोद गोयल ने रविवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और समस्याओं पर ज्ञापन सौंपा।

गोयल ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन लगातार विश्वविद्यालय अधिनियम, नियमों और यूजीसी मानकों का उल्लंघन कर रहा है। विभागाध्यक्ष और डीन ऑफ संकाय की मनमानी नियुक्तियां, वरिष्ठता की अनदेखी, प्रमोशन, पुन: नियुक्ति और सेवानिवृत्ति लाभ में पक्षपात से प्रशासनिक पारदर्शिता प्रभावित हो रही है। कार्यकारी परिषद के चुनाव नहीं कराए गए जबकि निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल नवंबर 2025 में समाप्त हो चुका है।
गुजटा अध्यक्ष ने विश्वविद्यालय में बढ़ती इन्फ्रास्ट्रक्चर की कमी, छात्रावास संकट, मूलभूत सुविधाओं का अभाव और सुरक्षा संबंधित मुद्दों को भी गंभीर बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए और प्रशासन पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाया जाए।

हिसार रेलवे स्टेशन का कायाकल्प: ₹50 करोड़ की लागत से बिछेगा रेल लाइनों का जाल
हिसार टाइम्स – हिसार रेलवे स्टेशन पर बुनियादी ढांचे के विस्तार के लिए ₹50 करोड़ के प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो चुका है । इस परियोजना के तहत स्टेशन पर 9 किलोमीटर की नई रेल लाइन बिछाई जाएगी, जिसमें 3 मार्शलिंग लाइन, एक व्हील लेक लाइन, 6 स्टेबलिंग लाइन, दो वॉशिंग लाइन, दो पिट लाइन और एक सिक लाइन शामिल हैं । निर्माण एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर विरेन्द्र चौधरी और इंजीनियर प्रशांत मीणा के अनुसार, वर्तमान में पुराने ढांचे की सफाई कर मिट्टी डालने का काम शुरू कर दिया गया है ।

वर्तमान में स्टेशन पर केवल एक वॉशिंग लाइन है, जिससे ट्रेनों के रखरखाव में घंटों इंतजार करना पड़ता है, लेकिन नई डबल वॉशिंग लाइन बनने के बाद ट्रेनों को मेंटेनेंस के लिए रुकना नहीं पड़ेगा और परिचालन अधिक सुव्यवस्थित होगा ।

इस विस्तार से हिसार से चंडीगढ़, यूपी, बिहार और दिल्ली समेत 10 से अधिक पैसेंजर ट्रेनों के संचालन का रास्ता साफ होगा । विशेष रूप से दरभंगा-आनंद विहार टर्मिनल (साप्ताहिक) का विस्तार हनुमानगढ़ तक और नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र ट्रेन का विस्तार हिसार तक होने की संभावना है । सिक लाइन की सुविधा मिलने से खराब कोचों की मामूली मरम्मत अब स्थानीय स्तर पर ही हो सकेगी, जिससे समय और संसाधनों की बचत होगी ।
इसके अतिरिक्त, मार्शलिंग लाइन के जरिए मालगाड़ियों के डिब्बों की छंटाई और पुनर्गठन अधिक तेजी से किया जा सकेगा, जिससे माल ढुलाई में लगने वाले समय में कमी आएगी ।

शिक्षा के प्रति जुनून: तलवंडी बादशाहपुर के ग्रामीणों ने खुद बदली स्कूल की तस्वीर
हिसार टाइम्स – गांव तलवंडी बादशाहपुर के निवासियों ने आत्मनिर्भरता की एक नई मिसाल पेश करते हुए अपने सरकारी स्कूल को आधुनिक सुविधाओं से लैस करना शुरू कर दिया है । गांव में 12वीं तक स्कूल न होने के कारण बेटियों को करीब 5 किलोमीटर दूर पैदल या लिफ्ट लेकर दूसरे गांव जाना पड़ता था, जिससे अभिभावक हमेशा चिंतित रहते थे । इस समस्या को देखते हुए ग्राम पंचायत और स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (SMC) ने बैठक कर खुद के स्तर पर 5 निजी शिक्षक नियुक्त किए हैं, जिनका वेतन ग्रामीण मिलकर वहन करते हैं ।

इन निजी शिक्षकों को ₹10,000 से ₹15,000 प्रति माह वेतन दिया जा रहा है । ग्रामीणों की इस सकारात्मक पहल का परिणाम यह हुआ कि स्कूल में 50 नए बच्चों ने दाखिला लिया है, जिनमें से अधिकतर निजी स्कूलों को छोड़कर आए हैं । वर्तमान में स्कूल में 8 सरकारी और 5 निजी शिक्षक मिलकर शिक्षा प्रदान कर रहे हैं । ग्रामीणों का अगला लक्ष्य स्कूल में छात्रों की संख्या 210 तक पहुंचाना है ताकि इसे सरकार द्वारा 12वीं तक अपग्रेड किया जा सके । साथ ही, दूर-दराज की ढाणियों से बच्चों को लाने के लिए वैन सुविधा शुरू करने की भी योजना बनाई जा रही है ।

सिवानी रेलवे स्टेशन अधीक्षक पर जानलेवा हमला, हमलावर फरार
सिवानी रेलवे स्टेशन पर कार्यरत स्टेशन अधीक्षक राम रत्न यादव पर ड्यूटी के दौरान कुछ अज्ञात युवकों ने दफ्तर में घुसकर हमला कर दिया। हमलावरों ने डंडों और पत्थरों का इस्तेमाल किया, जिससे अधीक्षक को गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया और घायल अधीक्षक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि हमलावर दफ्तर में घुसकर मारपीट करने के बाद वहां से फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस स्टेशन के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। एडीआरएम ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें पूर्ण सुरक्षा तथा त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

नशे में धुत महिला ने बीच सड़क किया हाई वोल्टेज ड्रामा, ₹22,000 का चालान
हिसार के व्यस्त इलाके कैम्प चौक पर शनिवार की देर रात एक महिला ने अपनी कार सड़क के बीचों-बीच खड़ी कर दी और जमकर हंगामा किया। चश्मदीदों के अनुसार महिला नशे की हालत में थी और राहगीरों के साथ-साथ पुलिसकर्मियों से भी बदतमीजी कर रही थी। खुद को सरकारी नर्सिंग ऑफिसर बताने वाली इस महिला ने सड़क जाम कर दिया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

पुलिस ने जब उसे हटाने की कोशिश की, तो उसने अभद्र भाषा का प्रयोग किया। महिला की इस हरकत पर सख्त कार्रवाई करते हुए हिसार पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत उसका ₹22,000 का चालान काटा और उसकी कार को मौके पर ही जब्त कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि क्या वह सच में किसी विभाग में कार्यरत है या नहीं।

रामायण टोल हादसा: लापरवाही ने ली दो मासूम जान, जांच जारी
हांसी के पास रामायण टोल पर हुए दर्दनाक हादसे में पुलिस ने आरोपी ब्रेजा चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया है। जांच में पता चला है कि ब्रेजा कार इतनी तेज रफ्तार में थी कि उसने खड़ी हुई स्विफ्ट कार को टक्कर मारी, जिससे स्विफ्ट उछलकर पास खड़े ऑटो से टकरा गई। इस हादसे में सोनीपत के सतीश और ऑटो सवार कमलेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हैं। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है। आरोपी चालक जो मौके से फरार हो गया था, उसकी तलाश में पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं।

खेल: मुक्केबाजी में गुंजन यादव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फहराया परचम
हिसार के छोटे से गांव दांग कलां की बेटी गुंजन यादव ने थाईलैंड में आयोजित अंडर-19 वर्ल्ड बॉक्सिंग फ्यूचर में सिल्वर मेडल जीतकर जिले और देश का नाम रोशन किया है। गुंजन का सफर बेहद शानदार रहा; उन्होंने क्वार्टर फाइनल में अजरबैजान की मुक्केबाज को 5-0 से एकतरफा मुकाबले में हराया और सेमीफाइनल में उत्तर कोरिया की खिलाड़ी को भी 5-0 से मात दी।

फाइनल में उनका मुकाबला इंग्लैंड की अनुभवी मुक्केबाज से हुआ, जहां कड़े संघर्ष के बाद उन्हें 4-1 से हार का सामना करना पड़ा। गुंजन ने साल 2021 में बॉक्सिंग की शुरुआत की थी और उनकी इस उपलब्धि पर पूरे गांव में जश्न का माहौल है। उनके कोचों का कहना है कि गुंजन भविष्य में ओलंपिक में देश के लिए गोल्ड मेडल लाने की क्षमता रखती हैं।
बाजार एवं मौसम: सोने के भाव सातवें आसमान पर और बढ़ेगी गर्मी
शहर के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी बनी हुई है। 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,51,600 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹1,39,400 पर बना हुआ है। चांदी की कीमत ₹2,46,000 प्रति किलो पर स्थिर है। वहीं, मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 15 अप्रैल के बाद तापमान में भारी बढ़ोतरी होगी। रविवार को अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री दर्ज किया गया, लेकिन आने वाले दिनों में यह 40 डिग्री के पार जा सकता है। पश्चिम से आने वाली गर्म हवाओं के कारण शहरवासियों को लू का सामना करना पड़ सकता है।




◾संगीत जगत से दुखद खबर : दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन, भारतीय संगीत को दुनियाभर में दिलाई नई पहचान
◾ट्रंप का फरमान या तेहरान की अकड़, PAK में 21 घंटे चली US-ईरान मैराथन बातचीत हुई फेल
◾इस्लामाबाद वार्ता के बाद ट्रंप का बड़ा ऐलान: होरमुज में शुरू करेगा नाकेबंदी, US Navy को दी खुली छूट

◾युगांडा आर्मी चीफ का तुर्की को अल्टीमेटमः अपनी “सबसे खूबसूरत महिला” से मेरी शादी करवाओ, 1 अरब डॉलर भी दो वर्ना सभी कूटनीतिक संबंध खत्म
◾’डील होने की वाली थी, लेकिन’, ईरान ने बताया आखिरी मौके पर पलटा अमेरिका
◾कर्नाटक कांग्रेस के 30 विधायक दिल्ली पहुंचे: कैबिनेट में फेरबदल की मांग; पहली बार जीते 38 MLA ने भी 5 मंत्री पद मांगे

◾अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से, 57 दिन चलेगी: 28 अगस्त को खत्म होगी; 15 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे
◾प. बंगाल में SIR- सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई: वोटर लिस्ट से 91 लाख नाम कटे थे; 23 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग
◾US द्वारा ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी करने के ऐलान के बाद तेल की कीमतों में उछाल

◾शिवराज सिंह चौहान बनाएंगे बिहार की सरकार… भाजपा से सौंपी केंद्रीय मंत्री को बड़ी जिम्मेदारी
◾बिहार में अब ‘रिवर्स मोड’ में होगा विभागों का बंटवारा! CM भाजपा का तय, लेकिन गृह विभाग पर सस्पेंस बरकरार
◾’बुरी खबर यह है कि हम किसी समझौते पर नहीं पहुंच पाए हैं…’, जेडी वेंस ने कहा कि ईरान अमेरिकी शर्तों पर सहमत नहीं हुआ
◾लैंड फॉर जॉब केस में लालू यादव की ओर से SC में दायर अपील पर आज सुनवाई
◾होर्मुज आम जहाजों के लिए खुला हुआ है- ईरानी सेना का बड़ा दावा
◾केंद्र महिला आरक्षण को विपक्ष के ख़िलाफ़ ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करना चाहती है: एमके स्टालिन
◾खाप पंचायतें संवैधानिक अधिकारों में हस्तक्षेप नहीं कर सकतीं: राजस्थान हाईकोर्ट
◾दिल्ली में पेट्रोल वाहनों पर लग सकता है ब्रेक! EV Policy 2026-30 का ड्राफ्ट तैयार, बड़ा बदलाव तय
◾नारी शक्ति वंदन अधिनियम: बीजेपी का ‘प्लान-72’ तैयार, विपक्ष के कड़े सवालों के बीच पास होगा यह ऐतिहासिक बिल?
◾महिला विधेयक पर मोदी का सभी दलों को पत्र, कहा दल को परे रखकर एकस्वर में पारित करें विधेयक
◾राजस्थान-MP-UP समेत 16 राज्यों में आज से बढ़ेगी गर्मी: मनाली में बर्फबारी, पारा माइनस 7 डिग्री पहुंचा; जम्मू में बवंडर उठा
◾पाटीदार, कोहली और साल्ट के तूफान में उड़ी मुंबई, आरसीबी ने 18 रन से हराया
◾IPL 2026 : गिल और बटलर के अर्धशतक, गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जाइंट्स को हराया
===================================

====================================





















