

हिसार कैंट में रहने वाले आर्मी से रिटायर्ड नरेश कुमार ने बताया उनकी बेटी ज्योतिका नौकरी के लिए कंपटीशन एग्जाम की तैयारी कर रही है वह कोचिंग के लिए घर से जा रही थी गली से गुजर रही थी तो राजकुमार फौजी के घर से उनके पालतू पिटबुल कुत्ते ने अचानक पीछे से ज्योतिका पर जानलेवा हमला कर दिया
ज्योतिका के पिता के अनुसार पिटबुल कुत्ते ने मेरी बेटी ज्योतिका की टांग अपने जबड़े में पकड़ ली फिर उसे जमीन पर गिरा दिया पेट में कमर पर बुरी तरह से काट लिया फिर वह गर्दन पर काटने के लिए हमला करने लगा तब आसपास के लोगों ने उसे डंडे मारे इसके बावजूद भी कुत्ते ने बेटी को नहीं छोड़ा उसके बाद बेटी के सिर के बाल अपने जबड़े में दबाकर घसीटता हुआ ले गया बमुश्किल वहां इकठे हुए लोगों ने ज्योतिका को उसके चुंगल से छुड़ाया आसपास के लोग अगर इकट्ठा होकर नहीं आते तो वह बिटिया को मार ही देता इतना सब कुछ होने के बावजूद शोर शराबा सुनकर भी पिटबुल कुत्ते का मालिक बाहर नहीं आया
