
हिसार। धनतेरस पर इस बार हिसार के बाजारों में अच्छा खासा कारोबार हुआ बाजारों में भीड़ का आलम ऐसा था कि पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा था रिपोर्ट के मुताबिक इस बार धनतेरस पर बाजार झूम उठा। इस साल पिछले साल के मुकाबले 40 प्रतिशत ज्यादा कारोबार रहा। स्थिति यह रही कि रात में बाजारों में खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ जुटी रही।

इस बार में धनतेरस पर लोगों ने 233 करोड़ रुपये की खरीदारी की, जबकि पिछले वर्ष यह आंकड़ा 167 करोड़ रुपये था। बता दें कि वर्ष 2020-21 और 2021-22 में कोरोना के कारण बाजार एकदम ठंडा रहा था। इसके बाद वर्ष 2022-23 में बाजार कुछ गर्म हुआ, जिससे व्यापारियों के चेहरों पर रौनक लौटी। वहीं इस बार बाजारों में अच्छी खासी भीड़ देखकर व्यापारी गदगद हो गए।
धनतेरस पर कारोबार का ब्योरा
वाहन : 28 करोड़
सोना-चांदी : 140 करोड़
बर्तन : 14 करोड़
इलेक्ट्रॉनिक : 21 करोड़
कपड़ा : 14 करोड़
मिठाई : 2.8 करोड़
गिफ्ट आइटम : 14 करोड़
इस बार लोगों ने काफी खरीदारी की है। गाड़ियों, सोना-चांदी, कपड़ों व बर्तनों की अच्छी खासी बिक्री हुई है। इस साल पिछले साल के मुकाबले 40 प्रतिशत ज्यादा कारोबार हुआ है। –
बजरंग गर्ग, प्रदेशाध्यक्ष, हरियाणा व्यापार मंडल

