अभिनेत्री एवं भाजपा सांसद कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी चेक के दौरान एलसीटी ने थप्पड़ मारा. सांसद की ओर से दी गई शिकायत में सामने आया है कि वह चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंची थीं. उन्हें फ्लाइट से दिल्ली आना था. सिक्योरिटी चेक इन के बाद जब वह बोर्डिंग के लिए जा रही थीं, इसी दौरान एलसीटी कुलविंदर कौर (CISF यूनिट चंडीगढ़ एयरपोर्ट )ने उन्हें थप्पड़ मारा.

उसके बाद कंगना रनौत के साथ यात्रा कर रहे शख्स मयंक मधुर, ने कुलविंदर कौर को थप्पड़ मारने की कोशिश की. आरोपी CISF कर्मी को हिरासत में ले लिया गया है.सीआईएसएफ कॉन्स्टेबल का नाम कुलविंदर कौर है। कंगना को थप्पड़ मारने के बाद वह वीडियो में बता रही है कि क्यों उसने कंगना को थप्पड़ मारा। कुलविंदर कौर किसान आंदोलन का जिक्र कर रही है और यह कह रही है कि मेरी मां किसान आंदोलन में बैठी थी। कंगना ने बयान दिया था कि आंदोलन में 100-100 रुपये लेकर महिलाएं बैठी थीं। इससे आहत होकर उसने कंगना को थप्पड़ मारा है।




