हिसार के आसपास एवं दूर दराज के अस्पतालों की टीम लेंगी भाग
हिसार, 2022-2023 में हुए सर्वेश क्रिकेट लीग के पहले सीजन के सफल आयोजन के बाद सर्वेश एवं सर्वोदय हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ उमेश कालरा ने क्रिकेट लीग को इस वर्ष दोबारा करवाने की घोषणा की है.लीग के पहले सीजन में आसपास एवं दूर दराज के 16 अस्पतालों की टीमों ने भाग लिया था. जिसमें आधार हॉस्पिटल की टीम विजेता रही थी और सर्वोदय हॉस्पिटल की टीम उपविजेता बनी थी. डॉ कालरा ने बताया कि यह क्रिकेट लीग नवंबर, दिसंबर 2024 में आयोजित की जाएगी जल्द ही इसका शेड्यूल जारी किया जाएगा. डॉ कालरा ने कहा कि खेल हमें अनुशासन और टीमवर्क सीखाते हैं आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में हम खुद के लिए और मित्रो एवं परिजनों के लिए समय नहीं निकाल पाते इस तरह के आयोजन हमें एक दूसरे के नजदीक लाते हैं और मिलने जुलने का मौका देते हैं. मनोरंजन के साथ साथ खुद को स्वस्थ रखने के लिए भी खेलना जरूरी है. इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए इस क्रिकेट लीग का आयोजन किया जा रहा है !

पिछले सीजन की कुछ तस्वीरें