हांसी,गहने चमकाने का बोल कर गांव ढाणी पीरान से एक महिला लाखों रुपये के सोने व चांदी के गहने लेकर फरार हो गई ढाणी पीरान निवासी सुरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 6 सितंबर को सुबह करीब 11 बजे एक बर्तन बेचने वाली महिला उनके घर पर आई। उसकी बहन रेखा ने महिला से कहा कि उन्हें बर्तन नहीं चाहिए। इस पर उक्त महिला ने कहा कि वह आपके पहने गहनों को चमका देगी। रेखा के आधे तोले सोने के कान की बाली, आधा तोले सोने का मंगलसूत्र, और करीब 300 ग्राम चांदी की पाजेब और सुरेंद्र की पत्नी का एक तोले का मंगलसूत्र, आधे तोले की सोने की तबीजी, आधे तोले सोने के बाली चमकाने के लिए उसे दे दिए। आरोपी महिला ने गहनों को चमका कर लौटा दिए। फिर चाय पीने की इच्छा जताई। जब रेखा रसोई में गई तो महिला जेवरात लेकर भाग गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

▶किसान पर मधुमक्खियां का हमला हालत गंभीर
हिसार के भेरिया गाँव में कपास की फसल पर दवा का छिड़काव करते समय मधुमक्खियों ने किसान और उसके बेटे पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के काटने से किसान कमल की हालत बिगड़ गई।
जानकारी के अनुसार मुकलान गांव निवासी कमल अपने 15 साल के बेटे प्रतीक के साथ भेरिया गांव में सोनू के खेत में दवा का छिड़काव करने गया था। कपास की फसल पर पिता और बेटा दोनों दवा का छिड़काव कर रहे थे कि अचानक मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया। यह देखकर प्रतीक खेत से दूर चला गया जबकि मधुमक्खियों ने कमल को काफी जगहों पर काट लिया। जिस कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई।परिजन उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर आए।बाद में उसकी गंभीर हालत को देखते हुए परिजन निजी अस्पताल में ले गए।

▶तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर – मौत
स्याहड़वा गांव के पास शनिवार देर शाम तेज रफ्तार वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। जिस कारण स्कूटी सवार 55 वर्षीय स्याहड़वा निवासी राजपाल की मौत हो गई।स्याहड़वा निवासी मुकेंद्र ने बताया कि वह निजी काम करता है। उसके पिता राजपाल स्कूटी पर गांव-गांव जाकर सब्जी बेचने का काम करते थे. स्याहड़वा की तरफ से तेज रफ्तार वाहन ने गलत दिशा में आकर स्कूटी को टक्कर मार दी। जिस कारण उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक गाड़ी को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घायल हालत में पिता को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उन्हेें मृत घोषित कर दिया।आजाद नगर थाना पुलिस ने रविवार को शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।

▶पूर्व सरकारों में नौकरी के लिए गिरवी रखनी पड़ती थी जमीनें : रणबीर गंगवा
भाजपा ने बिना खर्ची और पर्ची के नौकरी देकर काबिल युवाओं को आगे बढ़ाया !
बरवाला हल्के के विभिन्न गांवों में आयोजित जनसभाओं को किया संबोधित

हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर और बरवाला विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रणबीर गंगवा ने कहा है कि भाजपा ने बिना खर्ची और पर्ची के नौकरी देकर काबिल युवाओं को आगे बढ़ाने का काम किया, इससे लोगों में सरकार और व्यवस्था के प्रति विश्वास की बहाली हुई।
वे रविवार को बरवाला हल्के के गांव ढाणी प्रेमनगर, देवीगढ़ पूनिया, ढाणी गारण, ढाणी खान बहादुर, ढाणी मिरदाद, पंघाल, राजली, सुलखनी तथा बुगाना में आयोजित जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। वे 11 सितंबर को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में नौकरी के लिए लोगों को या तो गहने या जमीन गिरवी रखनी पड़ती थी या नेताओं के पावों में पगड़ी रखनी पड़ती थी। कांग्रेस के समय में नौकरी की बात आती थी तो लोग कहते थे कि मंत्री का बेटा एसडीएम लगेगा, इंस्पेक्टर लगेगा लेकिन अब हमारी सरकार में नौकरी का रिजल्ट आता है तो पता चलता है कि एक गरीब का बेटा एचसीएस लग गया।

अब हमारे युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं क्योंकि उन्हें पता है कि वे काबिलियत के आधार पर कोई भी नौकरी हासिल कर सकते हैं। गंगवा ने कहा कि फिर से भाजपा सरकार बनते ही युवाओं को 50000 नौकरियां दी जाएंगी।
कांग्रेस की गुटबाजी पर बोलते हुए गंगवा ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं की आपसी लड़ाई हरियाणा के भले के लिए नहीं बल्कि भ्रष्टाचार करके जनता के रुपये लूटने के लिए है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में 100-100 गज के प्लॉट पर भी राजनीति की गई, लोगों को न कागज दिए न कब्जा, लेकिन भाजपा ने लोगों को प्लॉट भी दिए कागज भी दिए और प्लॉट पर कब्जा भी दिलवाया। इससे आगे बढक़र इससे आगे बढक़र हमने पोर्टल खोला, जो पात्र परिवार हैं वे अपना रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं और चुनाव के बाद भाजपा की सरकार बनते ही उन्हें 100-100 गज के प्लॉट दे दिए जाएंगे। हमने शहरी आवास योजना के तहत भी लोगों को 30-30 गज के प्लॉट दिए। रोडवेज में फ्री यात्रा करने के लिए 84 लाख लोगों को हैप्पी कार्ड दिए।

भाजपा उम्मीदवार ने कहा कि अब 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक लेने वाली छात्राओं को 1 लाख 11 हजार रुपये प्रोत्साहन राशी दी जा रही है। 19 लाख 95 हजार किसानों के खाते में सम्मान निधी भेजी जा रही है। सडक़, रेलवे ओर एयर कनेक्टिवीटी हरियाणा में सबसे बेहतर है। हम हर जिले में मेडिकल कॉलेज बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासन में लूट खसोट थी और अब फिर वे जनता और हरियाणा को लूटने का सपना देखने लगे हैं। इसलिए जनता सावधानी बरते और भाजपा के पक्ष में मतदान करें।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता रणधीर सिंह धीरू, पूर्व आईपीएस अधिकारी डॉ दलबीर भारती, पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, महेश शर्मा, देवेंद्र शर्मा, मुनीश गोयल, प्रवीन सैनी, पंकज बादल, रोहतास ग्रोवर, डॉ देशराज, महाबीर रोहिला, सतीश गिल, पूनम जांगड़ा, ओमपति, जयसिंह सूबेदार, कृष्ण वर्मा, अनूप सैनी, प्रमोद सिवाच, सुनील वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

▶दबे – कुचले व्यक्ति का उत्थान बीवीपी का उद्देश्य : डॉ. कमल गुप्ता !

डॉ. कमल गुप्ता को सम्मानित करते हुए भारती विकास परिषद के सदस्य।
महान दार्शनिक, चिंतक व विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का स्पष्ट मानना था कि जब तक दबे- कुचले- अत्यंत पिछड़े लोगों के जीवन मे सकारात्मक बदलाव नहीं आता, जब तक कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति का जीवन बेहतर नहीं होता तब तक हमारा राष्ट्र विकसित राष्ट्र नहीं कहा जा सकता। इसी विचार को लेकर भारत विकास परिषद पूरे देश में प्रयासरत है। यह बात आज स्वास्थ्य व नागरिक उड्डयन मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा के तत्वावधान में आयोजीत समूह गान प्रतियोगता के अवसर पर अग्रसैन भवन में कहे। डॉ. कमल गुप्ता ने इस अवसर पर कहा कि भारत विकास परिषद का उद्देश्य भारतीय समाज का सर्वांगीण विकास करना है। सेवा व संस्कार की भावना लेकर समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को ऊपर उठाने के लिए निरन्तर लगी हुई है। विकास में सामाजिक, सांस्कृतिक, नैतिक राष्ट्रीय एवं आध्यत्मिक उन्नति हो इसका चिंतन भी यह संस्था करती है।

