भारत के दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा (Ratan Tata) का निधन बुधवार की शाम को हो गया.इस खबर से देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है.उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली. रतन टाटा 86 साल के थे. पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब थी.जब सारा देश मां दुर्गा और नवरात्रि के उत्सव में डूबा था, तब अचानक ही रतन टाटा के निधन से हर किसी को गहरा सदमा दे दिया।

दरअसल, बुधवार की शाम में उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने की खबर आई थी. जिसके कुछ घंटे बाद ही खबर आई कि उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है. रतन टाटा का जाना देश के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है. हालांकि उन्हें देश कभी भूल नहीं पाएगा. उन्होंने देश के एक से बढ़कर एक काम किए.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कई फिल्मी और राजनीतिक हस्तियों ने रतन टाटा की निधन पर शोक जताया, और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। एक्स-गर्लफ्रेंड, खास दोस्त और एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल को भी रतन टाटा के निधन से बड़ा झटका लगा

