हिसार टाइम्स – सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक डीएसपी की मां की शिकायत पर राजगढ़ मार्ग स्थित बिजली निगम के एक्सईएन समेत 20 से अधिक अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। विवाद 30 सितंबर 2022 को हुआ था। पुलिस ने जांच के बाद अब केस दर्ज किया है।डीएसपी की मां ने शिकायत में बताया था कि बिजली निगम के एक्सईएन विजेंद्र लांबा व अन्य 30 सितंबर 2022 को उनकी जमीन पर चारदीवार बनाने पहुंचे। इसका विरोध करने पर उसे और उसके पति को पीटा। उक्त लोगों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी और झूठा मुकदमा दर्ज कराकर बुजुर्ग दंपती को प्रताड़ित किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच के बाद बिजली निगम के 20 नामजद अधिकारियों व कर्मियोंं और अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।