हिसार टाइम्स – हिसार के सेक्टर 14 में बिजली की 11 हजार वोल्टेज पर काम करते वक्त करंट लगे मिल गेट निवासी साहिल घायल का हाथ बुरी तरह से झुलस गया। उसके साथी कर्मियों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। मिल गेट निवासी साहिल ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार रात को वह सेक्टर 14 में काम कर रहा था।उसी समय 11 हजार वोल्टेज के तार के संपर्क में आने से उसका हाथ बूरी तरह से झुलस गया। आसपास के लोगों व स्टाफ ने उसका बचाव किया। इसके बाद रात को पुलिस ने साहिल के बयान लिए जिसके आधार पर केस दर्ज किया गया।

पीड़ित लाइनमैन ने अफसरों को ठहराया दोषी शिकायत में लाइनमैन साहिल ने बताया वह कौशिक नगर मिर्जापुर रोड का रहने वाला है।31 जनवरी को मेरी ड्यूटी कंपनी ने दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक सेक्टर 14 हिसार के शिकायत केंद्र पर लगाई थी और फोरमैन ने अगली डबल ड्यूटी रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक करने के लिए कहा था। रात को करीब 11:50 पर जब मैं सैक्टर 14 के शिकायत केंद्र ड्यूटी पर बैठा था तो साथ वाले कमरे में रखे 11000 KV के वैक्यूम सर्किट ब्रेकर (VCB) पैनल से बार-बार बिजली स्पार्किंग की आवाज आ रही थी

जब मैंने किसी अनहोनी की घटना होने के भय से उस कमरे में जाकर देखा तो 11000 KV के VCB पैनल के साथ बिजली विभाग ‌द्वारा बनाई गई गहरी खाई पर रखे टूटे पत्थरों में मेरा पांव फिसल गया। इससे 11000 KV VCB के खुले छोड़े गए ज्वाइंट केबल का करंट लगने से मैं खाई में गिर गया और बिजली करंट से मेरा बायां हाथ बुरी तरह झुलस गया। बिजली करंट का धमाका सुनकर साथी कर्मचारी नवीन ALM आया जिसने मुझे जख्मी व बेसुध हालात में इलाज के लिए सामान्य अस्पताल हिसार में करवाया।इतना ही नहीं हादसे से बचने के लिए कई बार अधिकारियों से प्रार्थना भी कर चुके हैं, मगर वह अनदेखी करते रहे, जिस कारण यह हादसा हुआ इस हादसे में जान भी जा सकती थी,पुलिस ने इस मामले में धारा 125(a) के तहत मामला दर्ज किया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिसार टाइम्स – हिसार के अर्बन स्टेट स्थित जाने माने स्कूल न्यू यशोदा पब्लिक स्कूल ने आज 100 वर्ष पुरे कर लिए,इस अवसर पर विशेष कार्यक्रम ‘यशोदा माथुर जन्म शताब्दी समारोह’ का आयोजन किया गया, समारोह में यशोदा स्कूल में पढ़े पुराने विद्यार्थी भी पहुंचे और उन्होंने स्कूल मे अपनी यादों को ताजा किया,स्कूल के डायरेक्टर डॉ जगमहेन्द्र ने स्टाफ और विद्यार्थियों को बधाई दी !

हिसार टाइम्स – हिसार में रविवार को पुराने गवर्नमेंट कॉलेज मैदान मे चल रहे मेले मैं मशहूर गायक हनी सिंह के हमशक्ल इट्स बॉय हनी सिंह पहुंचे और उन्होंने हनी सिंह के कई गानों पर प्रदर्शन किया !

हिसार टाइम्स – हिसार मे कल रात को हुई 12 क्वाटर चौकी के पास कालोनी में 25- 30 हुडदंगियों द्वारा पथराव की घटना के बाद आई पीसीआर, लोगों के अनुसार चौकी पर व डायल 112 के खुद के कर्मियों की हालत ठीक नहीं थी!

हिसार टाइम्स – हिसार जिले के सातरोड़ गांव में स्कूल में लंच रहीं पर सफेदे का पेड़ गिर गया। इस दौरान सात छात्राएं घायल हो गईं, जिनमें से एक छात्रा की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हिसार टाइम्स – हिसार लोकसभा क्षेत्र से सांसद चौधरी जयप्रकाश जेपी ने आज हिसार पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जन समस्याएं सुनी !

हिसार टाइम्स – अनिल विज बोले- बड़ौली इस्तीफा दें: 376 का आरोपी महिलाओं की मीटिंग कैसे ले सकता है; यह CM सैनी की कमी टाइम आने पर बताऊंगा

हिसार टाइम्स – बसंत पंचमी के शुभ दिन पर हमारा प्यारा हिसार की टीम ने शहर को सुंदर बनाने के संकल्प के साथ अपने साप्ताहिक पेंटिंग अभियान पर कैमरी रोड पर PLA की दीवारो पर पक्षियों और तितलियों के सुंदर तस्वीर बनाने का कार्य किया !

हिसार टाइम्स – मौसम विभाग के अनुसार 3 से 5 फरवरी तक हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है, फरवरी महीने के पहले 15 दिनों में लगातार ठंड रहेगी,जबकि दूसरे पखवाड़े में ठंड के तेवर ढीले पड़ जाएंगे, धुंद के चलते सिरसा एक्सप्रेस रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर 2 घंटे देरी से पहुंची

देश राज्यों से मुख्य खबरें….

=============================

▪️दिल्ली में मोदी की रैली, कहा-झाड़ू के तिनके बिखरे, आप-दा के नेता छोड़कर जा रहे; 3 दिन बाद विकास का बसंत आएगा

▪️प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आरकेपुरम में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान पीएम ने कहा कि बसंत पंचमी के साथ ही मौसम बदलना शुरू हो जाता है। तीन दिन बाद, 5 फरवरी को दिल्ली में विकास का नया बसंत आने वाला है। इस बार दिल्ली में भाजपा सरकार बनने जा रही है

▪️इस बजट से हर परिवार में खुशी,इनकम टैक्स पर इतनी बड़ी राहत पहले कभी नहीं, कांग्रेस अपना खजाना भरने के लिए टैक्स लेती है, बीजेपी पसीने की कमाई में सेंध नहीं लगाती,यह बजट मिडिल क्लास का जेब भरने वाला है – पीएम मोदी

▪️पीएम मोदी ने दी वसंत पंचमी की शुभकामनाएं, अमित शाह बोले- सबके जीवन में खुशियां लाएं मां सरस्वती

▪️लोकसभा में कल पेश होगी वक्फ विधेयक पर JPC रिपोर्ट, विपक्षी सांसद का आरोप- बिना बताए हटा दी गईं आपत्तियां

▪️तेलंगाना में मंत्री से नाराज कांग्रेस के 10 विधायकों ने दिखाए तेवर, सीएम रेवंत रेड्डी को बुलानी पड़ी आपात बैठक

▪️मिडिल क्लास है जरुरी – फैसला एक, असर सीधे 330 सीटों पर… मिडिल क्लास पर ऐसे ही इतनी मेहरबान नहीं हो रही मोदी सरकार

▪️महाकुंभ में अब तक 34 करोड़ ने डुबकी लगाई, हेलिकॉप्टर से भीड़ और सुरक्षा की मॉनिटरिंग; प्रयागराज में 4 फरवरी तक वाहनों की एंट्री बंद

▪️महाकुंभ में भगदड़: सीएम योगी ने कहा- हादसे के जिम्मेदारों पर गिरेगी गाज, पुलिसकर्मियों पर हो सकती है कार्रवाई

▪️ महाकुंभ हादसे को लेकर दाखिल जनहित याचिका का सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान, तीन फरवरी को होगी सुनवाई

▪️ मुश्किल में बाबा रामदेव, केरल की अदालत ने जारी किया गैर-जमानती वारंट; बालकृष्ण पर भी कार्रवाई

▪️गुजरात में बस खाई में गिरी, 5 श्रद्धालुओं की मौत, 35 जख्मी, सभी MP के रहने वाले; 48 तीर्थयात्री त्र्यंबकेश्वर से द्वारका जा रहे थे

▪️ महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप: फाइनल में भारत के सामने 83 रन का लक्ष्य, लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने पर नजर,दक्षिण अफ्रीका की पारी 82 रन पर सिमट गई।

▪️WTO में उठेगी बात, ट्रंप की टैक्स मनमानी पर गुस्सा; चीन, कनाडा और मैक्सिको भड़के

▪️ 10 राज्यों में कोहरा, राजस्थान में कल से बारिश, MP में तापमान 32° पार, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बर्फबारी
==============================