नौकरी संबंधित सूचनाओं के लिए नीचे देखें हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासीफाइड

हिसार टाइम्स – हिसार के दिल्ली रोड पर मॉडल टाउन के पास एक कार ने एक्टिवा को टक्कर मार दी,जिसमें अर्बन एस्टेट निवासी कबीर मेहता व उसकी मां सोनिया घायल हो गए,अर्बन एस्टेट के कबीर मेहता ने पुलिस को बयान देकर कहा कि मैं GJU में बीएससी सेकंड ईयर का छात्र हूं,मैं सुबह 7 बजे एक्टिवा पर अपनी मां सोनिया को तोशाम रोड स्थित एक निजी स्कूल में छोड़ने जा रहा था,

जब मे दिल्ली रोड पर गुरुद्वारा कट के सामने रोड पार करने लगा तो जिंदल चौक की तरफ से एक कार का ड्राइवर लापरवाही से बीना हॉर्न बजाए आया और कार से मेरी एक्टिवा में सीधी टक्कर मारी, जिससे मैं और मेरी मां उछलकर रोड पर एक्टिवा समेत गिर गए, गिरने से हम दोनों को चोटे लगी मौके पर ड्राइवर 1 मिनट के लिए बाहर आया उसने अपना नाम राजेंद्र बताया वह बाद में खिसक गया, राहुल निवासी एमसी कॉलोनी व रहागीरों की मदद से हम मां बेटे को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया पुलिस ने गाड़ी चालक राजेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

▪️पटेल नगर के जोमैटो डिलीवरी बॉय पर स्कूटी रुकवा किया हमला !

हिसार टाइम्स – हिसार के कैमरी रोड पर एक निजी अस्पताल के पास चार युवकों ने स्कूटी रुकवा मारपीट कर जोमैटो में डिलीवरी बॉय का काम करने वाले पटेल नगर के हर्ष को घायल कर दिया, पटेल नगर के हर्ष ने पुलिस को बयान देकर कहा कि वह 28 फरवरी की शाम 4:00 बजे कैमरी रोड पर एक निजी अस्पताल के पास पहुंचा तो तीन चार युवकों ने मेरी स्कूटी रुकवा कर मेरे साथ गाली गलौज करते हुए थप्पड़ मुक्के मारे और फिर मुझे नीचे गिरा कर लाते मारी, मौके पर लोगों के इकट्ठा होने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए, घर पर पता चलने पर मेरी माता ने मुझे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है !

▪️हिसार निगम चुनाव में 12 सालों में सबसे कम वोटिंग

हिसार टाइम्स – हिसार निगम चुनाव में 12 साल में सबसे कम 52.1% मतदान मेयर पद के लिए 7 और पार्षद पद के लिए 116 प्रत्याशी मैदान में थे EVM महावीर स्टेडियम में रखवाई मतगणना 12 मार्च को, 2013 में 67.2%, 2018 में 62.5% मतदान हुआ था

▪️जिंदल पुल रिपेयरिंग के बाद खुला !

हिसार टाइम्स – हिसार के जिंदल ओवर ब्रिज पर पैच वर्क में लेयर डालने के बाद पुल को वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया गया है, पुल की जर्जर हालत के कारण कई जगह पर गड्ढे हो चुके थे जिसके कारण पुल से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी,शनिवार को पुल की रिपेयरिंग की वजह से बंद रखा गया था !

▪️ब्रह्माकुमारी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय मेले का समापन !

हिसार टाइम्स – हिसार के गवर्नमेंट कॉलेज मैदान में आयोजित तीन दिवसीय स्वर्णिम अनुभूति मेले का रविवार को समापन हो गया,मेले के अंतिम दिन विभिन्न मॉडल प्रदर्शित किए गए मॉडल में दर्शाया कि मनुष्य अपने लिए समय नहीं निकाल पा रहा है ऐसे में वह डिप्रेशन के अलावा कई और बीमारियों से घिरता जा रहा है, इन सब से छुटकारा पाने के लिए ब्रह्माकुमारी द्वारा मूड क्लीनिक और सपा खोला गया है !

▪️ब्राइट फ्यूचर संस्था कर चुकी है अब तक 200 से अधिक बच्चों को मदद

हिसार टाइम्स – ब्राइट फ्यूचर फाउंडेशन हिसार शहर में सामाजिक कार्य करने में अग्रणी भूमिका निभा रही है, फाउंडेशन के प्रधान राजेंद्र बिडलान ने बताया कि यह संस्था 2020 में बनाई गई थी, संस्था अभी तक 6 कन्याओं की शादी में सामान देकर मदद कर चुकी है,साथ ही 200 से अधिक बच्चों को पढ़ाई में मदद कर चुकी है व 50 बच्चों को अभी मदद कर रही है साथ ही संस्था पर्यावरण बचाने के लिए 200 से अधिक पौधे लगा चुकी हैं !

▪️उत्तराखंड हिमस्खलन में 46 श्रमिक सुरक्षित, अंतिम शव मिलने से मृतकों की संख्या हुई 8

▪️ब्रिटेन-फ्रांस ने ट्रंप की दुत्कार का लिया बदला, जेलेंस्की का जोरदार स्वागत, बनाएंगे यूक्रेन युद्धविराम योजना

▪️’हमारे बीच सब ठंडा ठंडा-कूल कूल’, शिंदे से कोल्ड वॉर की अटकलों पर बोले सीएम फडणवीस

▪️Jammu-Kashmir Assembly : उपराज्यपाल का अभिभाषण आज, उमर सरकार का पहला बजट सत्र हंगामेदार होने के आसार

▪️शेयर बाजार में घोटाला! पूर्व सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच और पांच अधिकारियों पर FIR का आदेश

▪️Himanta Biswa Sarma: ‘मुस्लिम-ईसाई नहीं, लेफ्ट-लिबरल से है हिंदुओं को खतरा’, हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा हमला

▪️​UP में एक्सप्रेस-वे और हाईवे के किनारे नहीं होंगी शराब की दुकानें, होली से पहले CM योगी का सख्त निर्देश

▪️कांग्रेस नेता हिमानी की मां का अंतिम संस्कार से इनकार:बोली- हत्या के पीछे पार्टी के ही लोग, वह पॉलिटिक्स छोड़ शादी करने वाली थी, हत्यारा गिरफ्तार

▪️MP में किसानों को ₹5 में बिजली कनेक्शन मिलेगा:अभी साढ़े 7 हजार रुपए में मिल रहा; CM बोले- 30 लाख सोलर पंप भी देंगे

▪️पीएम मोदी जामनगर से सोमनाथ पहुंचे:प्रथम ज्योतिर्लिंग की पूजा की, सोमवार सुबह ‘गिर’ फॉरेस्ट की सफारी करेंगे

▪️महाराष्ट्र में नाबालिग भाई ने बहन को मार डाला:6 साल की बच्ची परिवार की लाडली थी, इससे नाराज था; नवाजुद्दीन की फिल्म से आइडिया लिया

▪️​गिरिराज का लालू यादव पर हमला : बेटे को अपने डीएनए पर करना चाहते है लांच, कहा- उनके डीएनए में लूट-डकैती 

▪️हरियाणा निकाय चुनाव में 46 प्रतिशत मतदान, अंबाला और सोनीपत में महापौर पदों के लिए भी हुए उपचुनाव

▪️महाराष्ट्रः विपक्ष ने शासन की ‘विफलताओं’ और महिला सुरक्षा के मुद्दे पर विधानसभा सत्र की पूर्व संध्या पर चाय पार्टी का किया बहिष्कार

▪️​​​​फतेहपुर: राम मनोहर को बना दिया मुनव्वर, धर्म परिवर्तन के बाद बहन से निकाह… बाप-बेटे, मौलवी समेत 4 पर केस

▪️ट्रंप के अरमानों पर फिरेगा पानी! गाजा पर मास्टरप्लान तैयार, एकजुट हुए अरब मुल्क

▪️​आप CM की कुर्सी नहीं बचा पाए, मेरा क्या दोष?अजित का शिंदे पर तंज, फडणवीस भी हंसे

▪️इजरायल ने अमेरिका के अस्थायी युद्धविराम प्रस्ताव को स्वीकार किया, हमास ने किया रिजेक्ट

▪️IND vs NZ : वरुण चक्रवर्ती को 5 विकेट, न्यूजीलैड से जीता भारत, अब सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला