नोट – देश दुनिया की बड़ी खबरें व जॉब रिक्वायरमेंट देखे नीचे..

हिसार टाइम्स – हिसार की पुरानी सब्जी मंडी के पास स्थित महता नगर में करीब 33 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी, सूचना मिलने पर डोगरान मोहल्ला चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे,पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महता नगर में 33 वर्षीय विजयलक्ष्मी अपने पति पंकज शर्मा 7 साल के बेटे व सास ससुर के साथ रहती थी, पंकज शर्मा इंडसइंड बैंक में क्लर्क है, बुधवार शाम 6:30 बजे के करीब विजयलक्ष्मी के घर कोई नहीं था, बेटा किसी कार्यक्रम में गया था, सास ससुर भी बाहर गए थे इस दौरान विजयलक्ष्मी ने अपने कमरे में पंखे पर चुन्नी के सहारे फांसी लगा जान दे दी,परिजनों ने किसी से झगड़ा होने से इनकार किया है !

हिसार, बाजार में खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने दुकानों पर छापा मारा !

हिसार टाइम्स – मुख्यमंत्री उड़न दस्ते की उप निरीक्षक सुनैना और खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ पवन चहल की टीम ने हिसार मे बुधवार को चार दुकानों पर छापा मारा इस दौरान टीम ने कुट्टू के आटे वह सामक के सैंपल लिए, टीम ने बताया कि सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे जाएंगे रिपोर्ट आने पर उनकी गुणवत्ता का पता चलेगा,बता दें कि नवरात्र में व्रत में घटिया व मिलावटी खाद सामग्री का इस्तेमाल करने से लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है इसलिए अधिकारियों ने दुकानदारों को निर्देश दिए की गुणवत्ता वाले खाद्य सामग्री ही बेचे !

डॉ सपना गहलावत फिर हिसार की CMO नियुक्त !

हिसार टाइम्स– डॉ सपना गहलावत हिसार की सिविल सर्जन होगी, स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को तीन अधिकारियों के तबादले किए गए इसमें भिवानी की सिविल सर्जन डॉ सपना गहलावत को हिसार सिविल सर्जन नियुक्त किया गया है, पिछले सप्ताह ही डॉ सपना गहलावत को हिसार से भिवानी ट्रांसफर किया गया था, अब उन्हें दोबारा से हिसार CMO लगाया गया है, डॉ सपना पिछले करीब डेढ़ साल से हिसार सिविल सर्जन का कार्यभार संभाले हुए थी !

दिनदहाड़े 17.30 लाख चोरी मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व मोबाइल डंप से जांच शुरू की !

हिसार टाइम्स– हिसार शहर की एडवोकेट कॉलोनी में मंगलवार को दिनदहाड़े हुए 17.30 लाख की चोरी मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज वह मोबाइल डंप की मदद से जांच शुरू कर दी है, पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरो की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं, बता दें कि PLA चौकी पुलिस को दी शिकायत में एडवोकेट कॉलोनी निवासी सुमन रानी ने बताया था कि मंगलवार सुबह करीब 10:00 बजे वह अपने बेटे प्रशांत को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में चेकअप के लिए लेकर गई थी शाम करीब 3:30 बजे जब वह घर पर लौटी तो देखा घर के दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ था और घर से करीब 17 लाख 30 हज़ार कीमत के आभूषण वह नकदी चोरी हो चुकी थी !

प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बस की बॉडी तोड़कर चालक को बाहर निकाला,मौत !

हिसार टाइम्स – बरवाला हांसी हाईवे पर बुधवार देर रात लगभग 9 बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ,एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर हाईवे के किनारे सफेदे के पेड़ से टकरा गई, हादसे के वक्त बस में चालक अकेला था, स्टेयरिंग राड चालक के पेट में घुस गया, डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बॉडी तोड़कर चालक को बाहर निकाला, उसे पहले हांसी के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, हिसार में उपचार के दौरान चालक अजमेर की मौत हो गई,जानकारी के अनुसार प्राइवेट बस के मालिक बरवाला निवासी सुनील ने बताया कि यह बस हांसी बरवाला रोड पर चलती है बस के चालक कुंगड़ गांव निवासी अजमेर को 3 महीने पहले नौकरी पर रखा गया था !

CM साहब मेरी भैंस ढूंढ़वा दो !

हिसार टाइम्स – हिसार के चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है जिसमें पीड़ित ने आरोप लगाया है कि HAU के सुरक्षाकर्मियों ने मिली भगत कर उसकी भैंस गायब कर दी, ऐसे में अब भैंस चोरी का मामला प्रदेश मुख्यमंत्री दरबार तक पहुंच गया है, शिकायतकर्ता वीरेंद्र बिश्नोई ने बताया कि वह अग्रसेन कॉलोनी का निवासी है साल 2023 में तीन भैंस बालसमंद रोड की तरफ आ गई थी, उसके बाद HAU के सुरक्षा कर्मियों ने मिली भगत कर मेरी भैंसों को कैमरी गांव की तरफ ले गए, मेरी भैंसों को लेकर जाने का यह घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया, तब भैंस चोरी के मामले से पर्दा उठ पाया,शिकायत के साथ सबूत के तौर पर वी सी HAU को सीसीटीवी फुटेज भी दी गई पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई, CM साहब इन सुरक्षा कर्मियों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और मुझे मेरी भैंस दिलाई जाए !

बेसहारा पशु से टकरा बाइक सवार उछलकर गिरा रोड पर, घायल !

हिसार टाइम्स– हिसार के सेक्टर 1-4 में सूर्य नगर चौकी के सामने बुधवार रात बेसहारा पशुओं से टकराकर दो बाइक सवार घायल हो गए, SHO की गाड़ी से दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, बुधवार रात करीब 10 बजे बाइक सवार सूर्य नगर चौकी के पास पहुंचे तो अचानक सामने बेसहारा पशुओं का झुंड आ गया इस कारण दोनों बाइक चालकों का संतुलन बिगड़ गया और सड़क पर गिरकर घायल हो गए !

मार्च के महीने में 7 मेडिकल स्टोर संचालकों के लाइसेंस हुए निलंबित,14 को कारण बताओं नोटिस !

हिसार टाइम्स – लघु सचिवालय स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सभागार में मंगलवार को अतिरिक्त उपायुक्त सी. जयाश्रद्धा की अध्यक्षता में एनकोर्ड की समीक्षा बैठक हुई। जिला औषधि नियंत्रक ने बताया कि मार्च माह में 54 मेडिकल स्टोर की जांच की गई। रिकॉर्ड का मिलान न होने पर 14 मेडिकल स्टोर संचालकों को कारण बताओ नोटिस थमाया गया। इसके अलावा सात मेडिकल स्टोर संचालकों के लाइसेंस निलंबित कर दिए। दवा विक्रेताओं को ड्रग्स एक्ट के प्रावधानों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। सिविल सर्जन ने बताया कि जिले के 101 गांव नशा मुक्त घोषित हो चुके हैं।

दिल्ली से ट्रेनिंग लेकर आए चिकित्सको ने नागरिक अस्पताल में एटीएफ सेंटर किया स्थापित !

हिसार टाइम्स – नागरिक अस्पताल में अब नशाग्रस्त लोगों की बेहतर काउंसिलिंग और उपचार हो सकेगा। इसके लिए चिकित्सक दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से ट्रेनिंग लेकर आए हैं। नशा पीड़ितों के उपचार के लिए अस्पताल परिसर में स्थापित एडिक्शन ट्रीटमेंट फेसलिटी (एटीएफ) सेंटर स्थापित किया है, जिसमें नशा पीड़ितों को महंगी दवाइयां निशुल्क दी जा रही हैं। एम्स के चिकित्सक भी एटीएफ में चिकित्सकीय सुविधाओं का जायजा ले रहे हैं। इस सेंटर में फिलहाल रोजाना 60 से अधिक मरीजों की काउंसिलिंग की जा रही है। इनकी रिपोर्ट एम्स भेजी जा रही है। चिकित्सक वहीं से मरीजों की निगरानी कर रहे हैं। एटीएफ स्थापित करने की योजना दिल्ली एम्स और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने संयुक्त रूप से शुरू की है।

HAU की छात्रा राजबाला जापान की टोक्यो यूनिवर्सिटी से करेंगे पीएचडी !

हिसार टाइम्स – चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौलिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय के सूक्ष्म जीव विज्ञान विभाग की छात्रा राजबाला यादव का जापान स्थित टोक्यो यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर में पीएचडी के लिए चयन हुआ है। पीएचडी का सारा खर्च टोक्यो यूनिवर्सिटी जापान द्वारा वहन किया जाएगा। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बीआर काम्बोज ने बताया कि विश्वविद्यालय के अनेक विद्यार्थी न केवल विदेशों में पढ़ाई के लिए जाते हैं बल्कि विदेशों से भी अनेक छात्र यहां पर शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं



▪️करनाल कोर्ट के बाहर चली गोलियां, पेशी पर आए अपराधी हैप्पी घरौंडा को मारी 2 गोलियां, एक वकील भी घायल, दो बाइक सवारों ने दिया वारदात को अंजाम, DSP, SHO और CIA की टीमें मौके पर

▪️गुजरात के जामनगर में फाइटर प्लेन क्रैश, दूर-दूर तक दिखा धुएं का गुबार

▪️म्यांमार के बाद अब जापान में भूकंप के जोरदार झटके, घरों से निकलकर भागे लोग

▪️ISRO ने दी बड़ी खुशखबरी! बारिश में कहां गिरेगी बिजली, पहले ही मिल जाएगा अलर्ट

▪️आरती राव ने की पीएम मोदी से मुलाकात: पिता राव इंद्रजीत भी साथ रहे, प्रधानमंत्री ने सिर पर रखा हाथ, दिया आशीर्वाद

▪️हरियाणा में फर्जी गरीबों पर एक्शन, 1609 परिवार हटाए: सरकार का 20 अप्रैल तक अल्टीमेटम, जाली BPL कार्ड पर FIR, 2 साल तक कैद होगी

▪️राजीव जेटली को सीएम नायब सिंह सैनी का मीडिया एडवाइजर नियुक्त किया गया

▪️अब 5 किलो राशन लेने वाले गरीबों पर सरकार की टेडी नजर

▪️पंजाबी गायक हंसराज हंस की पत्नी का निधन, बीमारी के चलते जालंधर के अस्पताल में अंतिम सांस ली

▪️Waqf Amendment Bill: वक्फ संशोधन बिल लोकसभा में पास, समर्थन में पड़े 288 वोट; और विरोध में 232

▪️अमेरिका ने भारत को दिया बड़ा झटका, डोनाल्‍ड ट्रंप ने लगाया 26 प्रतिशत टैरिफ

▪️गाजा में इजराइली सेना ने किए ताबड़तोड़ हवाई हमले, 12 बच्चों समेत 43 फलस्तीनियों की मौत

▪️शाह के दौरे से पहले नक्सली शांति वार्ता को तैयार:सेंट्रल कमेटी बोली-सरकार ऑपरेशन रोके, युद्धविराम कर देंगे, गृहमंत्री विजय बोले-सरकार बातचीत के लिए तैयार

▪️मैं इस बिल को फाड़ता हूं… वक्फ संशोधन विधेयक पर लोकसभा में भड़के ओवैसी

▪️ लालू प्रसाद की तबीयत बिगड़ी, पैतृक गांव फुलवरिया में चिंता और दुआओं का दौर

▪️​लालू यादव दिल्ली AIIMS में भर्ती, तेजस्वी बोले- उनके पीठ और हाथ पर घाव हुए

▪️’2013 में संशोधन नहीं होता तो ये बिल नहीं आता’, लोकसभा में बोले अमित शाह

▪️गुजरात में वायुसेना का लड़ाकू विमान क्रैश; एक पायलट सुरक्षित, दूसरे की तलाश जारी

▪️मणिपुर में राष्ट्रपति शासन पर संसद में मंजूरी का प्रस्ताव पेश, रात के दो बजे फुल फॉर्म में दिखे अमित शाह

▪️MNS कार्यकर्ताओं ने शिवसेना का बोर्ड फाड़ा:इसमें राज ठाकरे से पूछा था-क्या आपके विचार शुद्ध; ठाकरे ने गंगा की शुद्धता पर सवाल उठाए थे

▪️​भोपाल में वक्फ संशोधन विधेयक के समर्थन में आतिशबाजी:मुस्लिम महिलाओं ने कहा- थैंक्यू मोदीजी; आरिफ मसूद बोले- समर्थन करने वाली महिलाएं स्पॉन्सर्ड हैं

▪️LoC पर सेना ने 5 घुसपैठिए मार गिराए:सेना बोली- कृष्णा घाटी की घटना; पाकिस्तान ने फायरिंग कर संघर्ष विराम तोड़ा

▪️कर्नल से मारपीट, केस CBI को सौंपने पर फैसला आज:पंजाब पुलिस के कर्मचारियों ने एनकाउंटर की धमकी दी; जवान बोला- कुपवाड़ा चलो, हम बताएंगे

▪️​​​​देश का पहला वर्टिकल लिफ्ट वाला पंबन ब्रिज तैयार : शानदार इंजीनियरिंग की मिसाल है ये पुल, रामनवमी को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

▪️वक्फ संशोधन विधेयक खतरनाक, विभाजनकारी कानून, हमारे संविधान के सिद्धांतों के खिलाफ: कांग्रेस

▪️संसद पर भी था वक्फ का दावा, वक्फ संपत्तियों का सही प्रबंधन होता तो देश की तकदीर बदल जाती: रीजीजू

▪️’वोट बैंक के लिए भ्रांति फैलाकर अल्पसंख्यकों को डरा रहा विपक्ष’, वक्फ संशोधन विधेयक पर बोले अमित शाह

▪️पहले सिराज और फिर बटलर ने बरपाया कहर, गुजरात ने बेंगलुरु को 8 विकेट से दी मात

=====================================

=====================================


=====================================

=====================================