नोट – देश दुनिया की बड़ी खबरें व जॉब रिक्वायरमेंट देखे नीचे..

हिसार टाइम्स – हिसार ऑटो मार्केट में अपनी गाड़ी के ऑटो पार्ट लेने जा रहे एक व्यक्ति को कार चालक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। टक्कर लगने से घायल बोनट पर गिरे रोहताश को चालक उसी हालत में 200 मीटर दूर तक ले गया। फिर कट मारकर उसे साइड में गिराकर फरार हो गया। इसकी वीडियो फुटेज भी वायरल हो रही है। सिटी थाना पुलिस ने इस संबंध में मॉडल टाउन निवासी कार चालक प्रदीप के खिलाफ केस दर्ज किया है।

गांव कुलेरी निवासी सतबीर सिंह ने पुलिस को बयान देकर कहा कि वह 2 अप्रैल को शाम करीब 4 बजे अपने बेटे अनिल कुमार के साथ ऑटो मार्केट में गाड़ी के पार्ट लेने गया था। दुकान नंबर 64 के सामने एक चालक लापरवाही से कार चलाता हुआ आया और उसे टक्कर मारी। जिससे वह बोनट पर जा गिरा। चालक करीब 200 मीटर तक कार को तेज स्पीड में दौड़ाता रहा। कुछ दूर जाकर चालक ने अपनी कार से कट मारा और जिसके बाद उसे नीचे गिरा कर भाग गया। बेटे ने उसे उठाया। दोनों ने कार चालक को पहचान लिया। कार को मॉडल टाउन का प्रदीप चला रहा था। बेटे ने उसे सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया। सिटी थाना पुलिस ने इस संबंध में नामजद चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है !

तेज आंधी से स्कॉर्पियो गाड़ी पर गिरा पेड़ लाखों का नुकसान 2 मिनट पहले ही बाहर निकल कर गया था चालक !

हिसार टाइम्स – हिसार में 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आई आंधी से शहर में कई जगह पेड़ गिरे कई वाहनों को नुकसान हुआ हिसार के लाजपत नगर के नजदीक टैक्सी स्टैंड पर काले रंग की स्कॉर्पियो कार पर एक बड़ा पेड़ आकर गिर गया जिससे गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई गाड़ी के मालिक ने बताया कि उसने अभी कुछ दिन पहले ही यह नई स्कॉर्पियो गाड़ी ली थी और वह गाड़ी को वॉशिंग के लिए यहां पर लाया था उसने गाड़ी पेड़ के नीचे खड़ी की और निकलकर 2 मिनट पहले ही बाहर गया था तभी अचानक आई तेज आंधी की वजह से पेड़ का बड़ा भाग टूट कर गाड़ी के छत पर गिर गया जिससे गाड़ी का लाखों रुपए का नुकसान हो गया है

अस्पताल की छत गिरी मरीजों का चल रहा था इलाज !

हिसार टाइम्स – हिसार के नागरिक अस्पताल में गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया। यहां आपातकालीन वार्ड में छत का प्लास्टर और फॉल सीलिंग का एक बड़ा हिस्सा अचानक गिर गया। इस हादसे में लोहे की रॉड और मलबा मरीजों के बेड के पास गिरा।हादसे के समय वार्ड में मरीजों का इलाज चल रहा था। एक बुजुर्ग मरीज छत गिरने वाली जगह के पास के बेड पर था। छत गिरने की आवाज से वह घबरा गया। मौके पर मौजूद डॉक्टरों ने तुरंत उसे और एक अन्य मरीज को दूसरे बेड पर शिफ्ट किया।

बुजुर्ग के हाथ पर हल्की खरोच आई है।
घटना की सूचना मिलते ही कार्यकारी प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर रीना जैन मौके पर पहुंचीं। बाद में सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत ने भी आपातकालीन वार्ड का दौरा किया। उन्होंने तुरंत मलबा हटाने और फॉल सीलिंग की मरम्मत के आदेश दिए। सीएमओ डॉ. सपना गहलावत ने बताया कि सभी मरीजों को सुरक्षित दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। फॉल सीलिंग की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

GJU मैं पलटी तेज रफ्तार कार लड़का,लड़की थे सवार, दुर्घटना के बाद लड़की निकल भागी !

हिसार टाइम्स – GJU यूनिवर्सिटी में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा कर बुरी तरह पलटी,गाड़ी मैं लड़का लड़की थे,गाड़ी पलटने के बाद लड़की निकल कर भाग गई,जबकि युवक आउटसाइडर है और कैथल के पूंडरी का बताया जा रहा है, सुरक्षा कर्मियों ने युवक को काबू कर लिया है हिसार की गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी के पास एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार बुरी तरह से पलट गई गनीमत रही की बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के मुताबिक, एक सफ़ेद रंग की स्विफ्ट कार अचानक संतुलन खो बैठी और डिवाइडर पर पलट गई।

यह हादसा यूनिवर्सिटी के मेन गेट से थोड़ा आगे, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के बिल्कुल सामने हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की गति तेज थी, जिससे ड्राइवर वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और चालक को मामूली चोटें आईं। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत सहायता पहुंचाई। पुलिस को भी सूचना दी गई, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया।

स्कार्पियो चालक को काबू कर 20 किलो 412 ग्राम गांजा पकड़ा !

हिसार टाइम्स – पुलिस के स्पेशल स्टाफ की टीम ने कैमरी रोड स्थित शास्त्री नगर से स्कॉर्पियो चालक को काबू कर 20 किलो 412 ग्राम गांजे की खेप पकड़ी। आजाद नगर थाना पुलिस ने इस संबंध में चारकुतुब गेट हांसी हाल शास्त्री नगर निवासी नरेंद्र के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। उप निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि टीम ने गश्त के दौरान सूचना के आधार पर शास्त्री नगर की गली नंबर 5 से सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठे युवक को काबू किया।

युवक ने अपना नाम चारकुतुब गेट हांसी, हाल शास्त्री नगर निवासी नरेंद्र बताया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तलाशी लेने पर गाड़ी में नीचे बनाई जगह से 9 पैकेट और 2 पॉलिथीन की थैली से 20 किलो 412 ग्राम गांजा व 2 मोबाइल फोन बरामद हुए। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी अपने रिश्तेदार के साथ मिलकर नशीला पदार्थ बेचने का काम करता है

हिसार मे मुख्यमंत्री चलाएंगे साइकिल 40 हज़ार लोगों ने किया पंजीकरण !

हिसार टाइम्स– साइक्लोथॉन 2.0 में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी खुद साइकिल चलाकर युवाओं का नेतृत्व करेंगे। जिले में 40 हजार लाेग ने साइक्लोथॉन के लिए पंजीकरण कर चुके हैं। साइक्लोथॉन अभियान को महाबीर स्टेडियम के सामने एचएयू गेट नंबर एक से 5 अप्रैल को सुबह 6 बजे सीएम हरी झंडी दिखाकर शुरुआत करेंगे। इससे पहले युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देंगे।

होटल का लाखो का प्रॉपर्टी टैक्स घटाने मामले में ऑपरेटर को फिर से नोटिस !

हिसार टाइम्स– होटल का प्रॉपर्टी टैक्स 16 लाख से घटाकर 50 हजार करने वाले कौशल निगम के डाटा एंट्री ऑपरेटर विकास को नगर निगम के अधिकारियों को फिर से नोटिस थमाकर जवाब मांगा है। बता दें कि मामले में पहले डाटा एंट्री ऑपरेटर व सचिव की तरफ से रखे अपने-अपने पक्ष में अलग-अलग जवाब मिले हैं।

कर्मचारी ने तकनीकी खामी बताया था जबकि सचिव ने जवाब दिया था कि डाटा एंट्री ऑपरेटर उससे ओटीपी लेकर काम करता था तो किसी बहाने से इसका ओटीपी लिया और प्रॉपर्टी टैक्स राशि को घटा दिया। बता दें कि नगर निगम ने गोल्डन पैलेस होटल मालिक को बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने के लिए नोटिस दिया था। नोटिस में ब्याज समेत 16 लाख प्रॉपर्टी टैक्स बकाया बताया गया। निगम ने होटल मालिक से भवन की फोटो अपडेट करवाने की फाइल लगवाई। जब यह फाइल मेकर से चेकर सचिव तक पहुंची तो पता चला कि डाटा एंट्री ऑपरेटर ने यह राशि कम कर दी।


▪️दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में निधन; ‘भारत कुमार’ नाम से थे मशहूर

▪️हरियाणा में हेरोइन बेचने वाली पंजाब पुलिस की ‘इंस्टा क्वीन’ सीनियर लेडी कॉन्स्टेबल अरेस्ट

हरियाणा में हेरोइन बेचने वाली पंजाब पुलिस की ‘इंस्टा क्वीन’ सीनियर लेडी कॉन्स्टेबल को बठिंडा पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। जिस वक्त गिरफ्तारी हुई, वह थार में हेरोइन सप्लाई करने जा रही थी। उसे सिरसा को जोड़ती बठिंडा की बादल रोड पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और बठिंडा पुलिस की टीम ने पकड़ लिया।उसने फरार होने की भी कोशिश की। मगर, पीछा कर उसे पकड़ लिया गया। इसके बाद उसने पुलिस टीम को धमकाना शुरू कर दिया। पुलिस ने तलाशी ली तो उसकी थार गाड़ी के गियर बॉक्स से 17.71 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी महिला कॉन्स्टेबल का नाम अमनदीप कौर है। वह बठिंडा के गांव चक्क फतेह सिंह वाला की रहने वाली है। वह मानसा में तैनात है। मगर, वर्तमान में बठिंडा पुलिस लाइन से अटैच की गई है। पुलिस का कहना है कि वह खुद भी नशा करती है, इसलिए उसका डोप टेस्ट भी कराया जाएगा।

▪️मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी लखनऊ में भाजपा दफ्तर के गेट पर एक महिला ने खुद को आग लगा ली।बताया जा रहा है कि फरियादी महिला बहुत परेशान थी। कानूनी मदद ना मिलने की वजह से उसने यह कदम उठाया।खबरों के मुताबिक लखनऊ भाजपा दफ्तर के पास आत्मदाह करने वाली महिला काफी गंभीर है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

▪️सुप्रीम कोर्ट के जज संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक करेंगे, जानकारी वेबसाइट पर अपलोड होगी।दिल्ली हाईकोर्ट जज के घर कैश मिलने के बाद फैसला लिया।

▪️भगवान का शुक्र है चंडीगढ़ के पास आग के गोले में तब्दील हो सकते थे कई कस्बे; दांव पर थी हजारों जिंदगियां पंजाब और हरियाणा की सीमा पर वीरवार को राजस्थान के जयपुर से भी बड़ा हादसा होने से बच गया। यहां हजारों लीटर पेट्रोल से भरे 50 डिब्बों वाली मालगाड़ी की छह बोगियां पटरी से उतर गई।

घटना का पता चलते ही रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। 20 दिंसबर 2024 को राजस्थान के जयपुर में एलपीजी टैंकर ब्लास्ट जैसा कांड एक बार फिर हो सकता था। ऐसा हादसा और कहीं नहीं बल्कि पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ के पास होते-होते बच गया। अगर कहीं ऐसा होता तो यहां एक नहीं बल्कि कई गांव व कस्बे तबाह हो सकते थे। हजारों जिंदगियां खतरे में पड़ सकती थी। शहरों के साथ गांव के गांव भी इसकी जद में हो सकते थे। 

▪️वक्फ संशोधन विधेयक राज्यसभा में पारित होने पर AAP सांसद संजय सिंह ने कहा, “आज बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर के संविधान और लोकतंत्र की हत्या की गई है। संख्याबल के बल पर असंवैधानिक विधेयक पास किया गया है। AAP ने इसका विरोध किया

▪️राज्यसभा से पास हुआ वक्फ संशोधन विधेयक, रिजिजू का विपक्ष पर अटैक- मुसलमानों को डराने का काम आप कर रहे

▪️रात 2 बजकर 32 मिनट पर राज्यसभा में भी पास हुआ वक्फ संशोधन बिल, पक्ष- में 128 और विपक्ष में 95 वोट पड़े

▪️Waqf Bill News LIVE: सोनिया गांधी बोलीं- भाजपा ने जबरन पारित किया वक्फ बिल, यह संविधान पर खुला हमला, ध्रुवीकरण की कोशिश

▪️Trump Tariff Update: ट्रंप के टैरिफ एलान का असर, 500 अंकों की गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, रुपया भी 26 पैसे कमजोर

▪️वक्फ बिल से मुस्लिमों के धार्मिक कार्यों पर असर नहीं, पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा ने किया विधेयक का समर्थन

▪️Gaza War: उत्तरी गाजा में आईडीएफ के हवाई हमले जारी; 100 फलस्तीनियों की मौत, इनमें महिलाएं बच्चे भी शामिल

▪️मुंबई में काम करना है, तो मराठी सीखनी होगी:MNS कार्यकर्ता की बैंक मैनेजर को चेतावनी, वीडियो वायरल, राज्य भाषा में काम करने का दवाब बनाया

▪️सुप्रीम कोर्ट के जज संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक करेंगे:जानकारी वेबसाइट पर अपलोड होगी; दिल्ली हाईकोर्ट जज के घर कैश मिलने के बाद फैसला लिया

▪️मनरेगा घोटाला- शमी की बहन-बहनोई से वसूली होगी:अमरोहा में 8 अफसर-कर्मचारी सस्पेंड; FIR दर्ज; भास्कर ने किया था खुलासा

▪️100 रु. ज्यादा मजदूरी के लिए गुजरात गए, 20 मौत:एक ही परिवार के 6 लोग खत्म, मुआवजा लेने वाला भी कोई नहीं बचा

▪️उम्मीद है कि बांग्लादेश अल्पसंख्यकों से जुड़ी घटनाओं की ‘पूरी तरह से जांच’ करेगा: भारत

▪️तेलंगाना हाईकोर्ट ने हैदराबाद विश्वविद्यालय के नज़दीक पेड़ों की कटाई को अगले आदेश तक रोका

▪️थाईलैंड में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, सांस्कृतिक कार्यक्रम में हुए शामिल

▪️म्यांमार में विनाशकारी भूकंप के बाद सैन्य सरकार ने किया अस्थायी संघर्ष विराम का ऐलान

▪️बंगाल शिक्षक भर्ती घोटाले पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, 25 हजार से ज्यादा नौकरियां रद्द

▪️राजस्थान की सबसे बड़ी चतुर्थ श्रेणी भर्ती का बदला सिलेबस, चयन बोर्ड ने बढ़ाया राजस्थान का GK

▪️MP : कुएं में उतरे 8 लोगों की मौत, गणगौर माता विसर्जन के लिए कर रहे थे सफाई

▪️हमारा देश संविधान से चलेगा, मजहबी फरमान से नहीं… राज्यसभा में वक्फ बिल पर गरजे सुधांशु त्रिवेदी

▪️सनराइजर्स हैदराबाद की IPL में सबसे बड़ी हार, KKR ने 80 रनों से जीता मैच; वेंकटेश अय्यर के बाद वैभव-चक्रवर्ती चमके

=====================================

=====================================


=====================================

=====================================