हिसार टाइम्स – हिसार सेंट्रल जेल-1 में पेरोल से लौटे कैदी वीरेंद्र की तलाशी के दौरान उसकी 2 जोड़ी चप्पलों से नशे में इस्तेमाल की जाने वाली 620 गोलियां मिलीं। इन्हें चप्पलों के सोल को चीरकर छुपाया गया था। इस संबंध में खाराखेड़ी निवासी कैदी वीरेंद्र के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी विजेंद्र ने बताया कि

जेल प्रबंधन ने पीएलए चौकी को दी शिकायत में बताया कि 4 जून को शाम करीब 6.30 बजे खाराखेड़ी (फतेहाबाद) निवासी कैदी वीरेंद्र 70 दिन की पेरोल काटकर जेल में आया था। वार्डर सुरेन्द्र कुमार ने उसके थैले की तलाशी ली तो उसमें 2 जोड़ी चप्पलें मिलीं। शक होने पर चप्पलों को अच्छी तरह से खंगाला गया। चारों चप्पलों के सोल को फाड़कर देखा तो चप्पलों में छिपाई गईं 620 नशीली गोलियां बरामद हुईं। आरोपी ने कई गोलियों का चूरा बना रखा था।