नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटाफट !
————————————————————————–
हिसार टाइम्स -साइबर अपराधियों ने हिसार के एक सब्जी व्यापारी की एडिटेड न्यूड फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर 15.08 लाख रुपए ठग लिए। करीब तीन माह तक पीड़ित से बदनामी का भय दिखाकर पैसे वसूलते गए। अब व्यापारी ने परिजनों को मामले से अवगत करवाते हुए साइबर क्राइम थाना में शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को व्यापारी ने बताया कि फरवरी में मेरे व्हाट्सएप पर 2 मोबाइल नंबर से एडिटेड अश्लील वीडियो व फोटो आई थीं। फिर एक नंबर से कॉल आई। कॉलर ने कहा कि तेरी बहुत सी न्यूड फोटो हैं जिन्हें वायरल करके बदनाम कर दूंगा। ऐसा न करने की एवज में रुपयों की मांग की। तब मैंने उसकी बात को अनसुना कर दिया, मार्च माह में मां व बहन के मोबाइल नंबर पर न्यूड फोटो भेजनी शुरू कर दी। उसने दोबारा से ब्लैकमेल करते हुए रुपए मांगे… पैसे न भेजने पर धमकियां दीं। उसके बाद डर के चलते व्हाट्सएप पर बताए बैंक खाते में ऑनलाइन पेमेंट भेजना शुरू कर दिया। शिकायत में पीड़ित व्यापारी ने बैंक ट्रांजेक्शन भी पुलिस को सौंपी है। 22 मार्च से 2 जून तक 183 खातों में अपने दो बैंक खातों से पैसा ट्रांसफर किया था !


रक्षाबंधन पर महिलाओं और 15 साल तक के बच्चों को मुफ्त यात्रा की सुविधा AC बस में लगेगा किराया
हिसार टाइम्स – रक्षाबंधन के त्यौहार पर हरियाणा रोडवेज की बसों में महिलाओं और 15 साल तक के बच्चों को मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। रोडवेज ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। रोडवेज महाप्रबंधक राहुल मित्तल ने बताया कि बस स्टैंड से जितने भी यात्री पहुंचेंगे उन सभी को गंतव्य स्थल तक पहुंचाया जाएगा। 9 अगस्त को रक्षाबंधन है। 8 अगस्त दोपहर 12 बजे से और 9 अगस्त रात 12 बजे तक महिलाएं और बच्चे रोडवेज बसों में मुफ्त सफर कर सकेंगे। महिलाओं को यात्रा के दौरान कोई दिक्कत न हो,

इसके लिए चालकों और परिचालकों की छुट्टियों पर रोक लगाई गई है। अधिकारियों ने दावा किया कि त्योहारी सीजन में किसी भी यात्री को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। रक्षाबंधन पर किसी भी महिला को बस के इंतजार में नहीं खड़ा होना पड़ेगा,रोडवेज की एसी बस में सफर फ्री नहीं रहेगी। एसी बस में सफर करने वाले महिलाओं को जेब ढीली करनी पड़ेगी। इसके अलावा किसी अन्य प्रदेश में प्रवेश करने पर महिला यात्री को अपना और बच्चे का किराया देना होगा। इसके अलावा दूसरे राज्यों की आने वाली बसों में फ्री नहीं होगा। इन सभी चीजों को ध्यान में रखकर ही रोडवेज की बस में सफर करें।

पंप संचालक से वसूली मामला, एएसआई की याचिका खारिज !
हिसार टाइम्स | पेट्रोल पंप संचालक से अवैध वसूली के मामले में सलाखों के पीछे आरोपी एएसआई संदीप सिहाग की जमानत याचिका को अदालत ने सुनवाई के बाद खारिज कर दिया है। पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता हरदीप मौन ने बताया कि आरोपी एएसआई पर 20 हजार रुपए का इनाम रखा था जिसके चलते अदालत ने याचिका को नामंजूर किया है।

नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान जोर शोर से जारी
हिसार टाइम्स – नगर निगम की तहबाजारी टीम ने अतिक्रमण हटाया। तहबाजारी इंचार्ज सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि गुरुवार को टीम ने साउथ बाइपास से अतिक्रमण हटाया। इसके बाद आईटीआई चौक, न्यू मॉडल टाउन एक्सटेंशन मोड़, जिंदल चौक, पुष्पा कॉम्पेक्स के सामने ग्रीन बेल्ट से अतिक्रमण हटाया। सिरसा रोड से बस स्टैंड तक अतिक्रमण हटाया। मेन गेट बस स्टैंड के सामने व ऋषि नगर रोड से रेहड़ियां हटवाईं।

बैंक कर्मी से ठगे 25.50 लाख
हिसार टाइम्स – बरवाला वासी निजी बैंक कर्मचारी के साथ शेयर-ट्रेडिंग के नाम पर 25.50 लाख रुपए का फ्रॉड हुआ है। पीड़ित ने साइबर क्राइम पुलिस थाना हिसार में शिकायत देकर केस दर्ज करवाया है। शिकायत में पीड़ित बैंककर्मी ने बताया कि 16 मई 2025 को वह घर पर था। इंस्टाग्राम पर एक विज्ञापन देखा था। व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ गया। उसमें 93 सदस्य थे। एडमिन का नाम सान्या था। उसके 3 मोबाइल नंबर थे।

मुझे कहा कि कुछ दिन ग्रुप में रहो, सब समझ आ जाएगा। 5 जून को सान्या कपूर ने एक फॉर्म भेजा। मैंने अपनी डिटेल भर दी। 10 जून को मैसेज आया कि वह ट्रेडिंग कर सकती है। 15 जून को एक लिंक भेजा, जिससे एक एप डाउनलोड हुई। एप का नाम यूटीआई एएमसी था। इंस्टाल करने के बाद व्हाट्सएप कॉलिंग पर वीडियो कॉल करके एप में जुड़ा। एडमिन ने कहा कि शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर 20% मुनाफा मिलेगा। 18 जून से 31 जुलाई तक अलग-अलग बैंक खातों में कुल 25 लाख 50 हजार रुपए ट्रांसफर हुए। हर बारशेयर खरीदे और एप में मुनाफा दिखाया।

31 जुलाई को एप से बैलेंस 72 लाख रुपए दिखा। जब पैसे निकालने की कोशिश की तो 10 लाख रुपए की एनुअल फीस मांगी गई । यह फीस नहीं भरी। पीड़ित यूटीईआई म्यूचुअल फंड के ग्रीन स्क्वेयर मार्केट स्थित ऑफिस गया। वहां बताया गया कि उनकी कंपनी ऐसा कोई व्हाट्सएप ग्रुप नहीं चलाती तब उसे ठगी का पता चला। उसने साइबर थाना हिसार में शिकायत दी।

GJU ने कुछ मांगे मानी धरना प्रदर्शन हुआ समाप्त !
हिसार टाइम्स – गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में चल रहे धरना प्रदर्शन को समाप्त कर दिया गया है। छात्र पिछले चार दिन से यहां धरने पर बैठे थे। जीजेयू प्रशासन की तरफ से विद्यार्थियों की कुछ मांगों को मान लिया गया है। जीजेयू एनएसयूआई के अध्यक्ष विकास बनभौरी ने बताया कि छात्र पिछले कई दिनों से विश्वविद्यालय में धरने पर थे। उन्होंने बताया कि उनकी मुख्य मांग थी फीस की जो प्रशासन ने एक साल की पूरी घटा दी है । दूसरी हॉस्टल की जिसमें से प्रशासन ने बताया है कि 100 लड़कियों के लिए रहने का प्रबंध कर दिया है

शराब ठेका के विरोध में धरना 57वे दिन भी जारी रहा
हिसार टाइम्स – अग्रसेन मार्केट में खुले शराब ठेका को हटाने की मांग पर व्यापारियों का धरना 57वे दिन भी जारी रहा, दुकानदारों ने कीर्तन भजन करके भगवान से प्रार्थना की ठेका शिफ्ट हो जाए, कृष्ण गोयल ने कहा कि अधिकारी ठेका हटाने का आश्वासन दे चुके हैं मगर कोई कार्रवाई नहीं दिख रही, उन्होंने कहा सार्वजनिक स्थलों पर शराब पी जा रही है, एक अन्य दुकानदार देवकीनंदन कौशिक ने कहा कि सुबह दुकान के आगे शराब की खाली बोतले पड़ी मिलती हैं, बैंड बॉक्स ड्राई क्लीन के मालिक महेंद्र गर्ग ने कहा कि 2 महीने में इतनी बिक्री भी नहीं हुई कि बिजली का बिल भर सके !

नगर निगम में पैसे लेकर फ़ाइले कलियर की जाती हैं इसमें अधिकारी और कुछ दलाल शामिल – राजीव सरदाना
हिसार टाइम्स – नगर निगम हिसार में अनियमितताओं के चलते सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जवाब दो हिसाब दो संगठन के नेतृत्व में ढोल बजाकर विरोध प्रदर्शन किया, इस दौरान नगर निगम में अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी हुई, संगठन के पदाधिकारी राजीव सरदाना ने कहा कि 4 जुलाई 2025 को भी निगम के एक एक्सपर्ट के खिलाफ शिकायत भेजी थी मगर अधिकारियों ने अभी तक उसके खिलाफ कार्यवाही नहीं की, उन्होंने आरोप लगाया कि बिल्डिंग ब्रांच के कर्मचारी कुछ बाहरी लोगों की मिली भगत से फिरौती गैंग चला रहे हैं,

इस पर अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई ना ही जांच समिति बनी, उन्होंने कहा कि विभाग में रिश्वतखोरी की शिकायतें लगातार मिल रही हैं इस में निगम के कर्मचारी अधिकारी और कुछ दलाल शामिल हैं, रजिस्ट्री के समय एनडीसी लेना जरूरी होता है इसके लिए पैसे लेकर फाइलें कलियर की जाती है, कर्मचारी मनमर्जी से किसी भी प्रॉपर्टी को टीपी स्कीम के अंदर या बाहर कर देते हैं, नगर निगम के बाहर खुली दुकानों से पैसे देकर छुट्टी वाले दिन काम करवाए जा सकते हैं, साथ ही उन्होंने कहा कि इसकी जांच हो और अगर आरोप गलत साबित होते हैं तो हमारे खिलाफ कार्रवाई की जाए और अगर आरोप सही पाए जाए तो दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए !


शुक्रवार, 08 अगस्त 2025 के मुख्य समाचार
▪️जस्टिस वर्मा के खिलाफ महाभियोग नहीं रुकेगा:सुप्रीम कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज की, कैश कांड में कार्रवाई को चुनौती दी थी
▪️ट्रंप के टैरिफ अटैक पर भारत का मास्टरस्ट्रोकः ₹20,000 करोड़ का निर्यात मिशन तैयार, विश्व में चमकेगा ब्रांड इंडिया
▪️मॉस्को में अजीत डोभाल से मिले राष्ट्रपति पुतिन, भारत-रूस संबंधों पर की बात

▪️राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर लगाया फर्जी वोटर और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का गंभीर आरोप, कहा- ‘महाराष्ट्र चुनाव में हुई बड़ी धांधली’
▪️राहुल गांधी के घर इंडिया गठबंधन की डिनर मीटिंग, कई मुद्दों हुई चर्चा
▪️’भारत की संप्रभुता पर कोई समझौता नहीं’…अमेरिका के टैरिफ विवाद के बीच चीन ने भारत का समर्थन किया

▪️कपिल शर्मा के कैफे पर फिर हुई फायरिंग, गोल्डी ढिल्लों गैंग ने ली हमले की जिम्मेदारी
▪️दोबारा अमेरिका यात्रा की तैयारी में पाक आर्मी चीफ मुनीर, ट्रंप से करेंगे मुलाकात
▪️रूस-अमेरिका रिश्तों में तल्खी के बीच नई हलचलः पुतिन और ट्रंप की बैठक पर मुहर, क्रेमलिन ने की पुष्टि
▪️भारत को मिला इजरायल का साथ, टैरिफ विवाद पर नेतन्याहू बोले– हमारा भरोसेमंद दोस्त

▪️राहुल गाँधी शपथ पत्र के साथ शिकायत करें या आरोप लगाना बंद करें : चुनाव आयोग
▪️भारत पर भरोसे की मुहर… ब्राजील के राष्ट्रपति ने कर ही दिया PM मोदी को फोन
▪️प्रयागराज में मुठभेड़… झारखंड का कुख्यात माफिया छोटू सिंह AK-47 के साथ पकड़ाया
▪️₹79,061 करोड़ की F-35 डील पर संकट, ट्रंप के टैरिफ से स्विट्जरलैंड भड़का
▪️सीएम फडणवीस का पलटवार: राहुल गांधी का दिमाग गायब हो गया है, वोट चोरी का आरोप बेबुनियाद

▪️कश्मीर में बड़ा हादसा, खाई में गिरी CRPF की गाड़ी, 2 जवानों की मौत, 12 घायल
▪️राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा की तारीख लगभग तय: डोभाल
▪️ED की बड़ी कार्रवाई, 800 करोड़ के GST घोटाले का भंडाफोड़, रांची में छह जगहों पर छापेमारी
▪️वोक्स का खुलासा- मैंने पंत से माफी मांगी:जवाब मिला- ‘फिर से मैदान पर मिलेंगे’; भारतीय विकेटकीपर के पैर में फ्रैक्चर हुआ था



=====================================

=====================================

















