नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटाफट…
————————————————————————–
हिसार टाइम्स – पंचकूला में हुए पहलवान सोनू नोल्टा मर्डर केस में क्राइम ब्रांच टीम ने हिसार से हीरो बाइक एजेंसी संचालक सुरेंद्र को गिरफ्तार किया है। सुरेंद्र ने मर्डर के बाद भागे दोनों आरोपियों को हिसार में पनाह दी थी। इसके अलावा दोनों आरोपियों के हथियार भी ठिकाने लगाने में मदद की।पंचकूला एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि आरोपी सुरेंद्र हीरो एजेंसी संचालक होने के साथ-साथ हिसार कोर्ट में पार्किंग का ठेकेदार भी है।

सुरेंद्र के पास किसी बदमाश की कॉल आई थी। उसकी कॉल के आधार पर दोनों को सुरेंद्र ने पनाह दी। सोनू नौल्टा का मर्डर करने के बाद दोनों आरोपी टैक्सी के जरिए हिसार पहुंचे, जहां करीब डेढ़ दिन रुकने के बाद चले गए। फिलहाल सुरेंद्र का इतना ही रोल सामने आया कि उसने पनाह देने और हथियार छिपाने में मदद की है। सुरेंद्र हिसार के मॉडल टाउन का रहने वाला है। रिमांड के दौरान सुरेंद्र से उसके आपराधिक रिकॉर्ड और बदमाशों के बारे में डिटेल पूछताछ की जाएगी।


बहुचर्चित भिवानी की टीचर मनीषा हत्याकांड में CBI ने दर्ज की FIR !
हिसार टाइम्स – हरियाणा के भिवानी जिले के गांव ढाणी लक्ष्मण की रहने वाली टीचर मनीषा की मौत मामले में जांच करते हुए CBI एक्शन में है। इस मामले में CBI ने हत्या की FIR दर्ज की है। टीम ने यह FIR 5 सितंबर को की थी, जिसकी कॉपी अब सामने आई है। इसके बाद टीम मनीषा के परिजनों, उसके स्कूल के स्टाफ और घटनास्थल का मुआयना कर चुकी है।आज भी टीम मनीषा के घर पूछताछ के लिए पहुंची। अब संभावना जताई जा रही है कि CBI मामले में हत्या के एंगल से जांच करेगी।

केस की अगुआई दिल्ली ब्रांच के इंस्पेक्टर विवेक कुमार कर रहे हैं।बता दें कि 13 अगस्त 2025 को मनीषा का शव सिंघानी गांव के खेत में मिला था। वह 11 अगस्त को अपने गांव से सिंघानी स्थित स्कूल में बच्चों को पढ़ाने गई थी, लेकिन लौटी नहीं। इसके बाद परिजनों ने मनीषा की हत्या की आशंका जताई थी।हालांकि, भिवानी पुलिस ने भी इस मामले में पहले गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी, लेकिन शव मिलने के बाद उसमें हत्या की धारा भी जोड़ी थी। इसके बाद मामले में जांच करते हुए पुलिस ने एक सुसाइड नोट की भी जानकारी सार्वजनिक की, जिसके जरिए मामले को अप्रत्यक्ष रूप से सुसाइड करार दिया गया। अब CBI ने उन्हीं धाराओं के अंतर्गत FIR दर्ज की है।

किसान नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एडीसी से मिलने पहुंचे थे संदीप धीरनवास
हिसार टाइम्स – जिला पार्षद प्रतिनिधि एवं किसान नेता संदीप धीरनवास को सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। संदीप धीरनवास सोमवार को एडीसी कार्यालय में एडीसी से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान उनकी गिरफ्तारी की गई। संदीप धीरनवास ने शनिवार 6 सितंबर के दिन ताला तोड़कर भेरिया माइनर में पानी खोल दिया। संदीप धीरनवास ने आरोप लगाया था कि बीजेपी विधायक रणधीर पणिहार ने खुद के खेत बचाने के लिए इस नहर में पानी बंद करवाया हुआ है जबकि उनके क्षेत्र की नहरें ओवरफ्लो होकर टूट रही हैं।

कोर्ट परिसर में गोली चलाने का मामला, सीआईए के हत्थे चढ़े दो आरोपी, एक मुठभेड़ में घायल
हिसार टाइम्स – भिवानी के जिला न्यायालय परिसर में हुई फायरिंग मामले में भिवानी पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें दो आरोपियों को भिवानी के तोशाम बाईपास से पकड़े जबकि तीसरे आरोपी के साथ भिवानी सीआईए पुलिस की फतेहाबाद में मुठभेड़ हुई। जिसके बाद आरोपी के पांव में गोली लगने के बाद उसे काबू कर इलाज के लिए पहले फतेहाबाद और फिर अग्रोहा अस्पताल में दाखिल करवाया।










मंगलवार, 09 सितंबर 2025 के मुख्य समाचार
▪️Nepal Protest: 20 लोगों की मौत के बाद नेपाल सरकार का यू-टर्न, सोशल मीडिया पर लगें प्रतिबंध हटाए
▪️नेपाल में Gen-Z आंदोलन का बड़ा असर, गृहमंत्री ने कैबिनेट बैठक में PM ओली को सौंपा इस्तीफा
▪️फ्रांस में सरकार गिरी, मैक्रों के करीबी बायरू को छोड़नी होगी पीएम की कुर्सी

▪️जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 2 आंतकवादी ढेर, 1 के छिपे होने आशंका
▪️बिहार SIR पर बवाल… चुनाव आयोग के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, आज होगी सुनवाई
▪️भारत और इजरायल के बीच द्विपक्षीय निवेश समझौता हुआ, दोनों देशों के बीच व्यापार को मिलेगा बढ़ावा

▪️उपराष्ट्रपति चुनाव आज, राधाकृष्णन और रेड्डी के बीच मुकाबला:नवीन पटनायक और केसीआर की पार्टी ने दूरी बनाई; पीएम मोदी पहला वोट डालेंगे
▪️पीएम मोदी ने सांसदों से स्वदेशी मेले लगाने को कहा:सांसदों की वर्कशॉप में बोले- व्यापारियों को GST सुधारों के बारे में बताएं
▪️ब्रिक्स वर्चुअल शिखर सम्मेलन : एस जयशंकर करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, अमेरिकी आयात शुल्क पर होगी अहम चर्चा

▪️इजरायल में आतंकी हमले से एक और जंग के आसार, वेस्ट बैंक पहुंचने लगे यहूदी सैनिक
▪️ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार PAK कैदियों की रिहाई, 70 जाएंगे अटारी बॉर्डर पार
▪️कोई असर नहीं होगा… ट्रंप की नए प्रतिबंध लगाने की धमकी का रूस ने उड़ाया मजाक

▪️विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने फिजियोथेरेपिस्टों के योगदान को सराहा
▪️पीएम मोदी मंगलवार को करेंगे पंजाब का दौरा, बाढ़ की स्थिति की समीक्षा
▪️BRICS देशों को करीब आना होगा… भारत का जिक्र कर बोले ब्राजील के राष्ट्रपति

▪️कम डिस्काउंट पर भी रूस से तेल खरीदेगा भारत, इंडियन ऑयल ने कर दी नई बुकिंग
▪️’दुर्व्यवहार किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं…’, जनता दर्शन कार्यक्रम में गुस्सा हुए CM Yogi, जनसेवकों को लगाई फटकार

▪️बलूचिस्तान में सेना के अत्याचारों के खिलाफ जनता का विद्रोह! हमले के बाद भड़का गुस्सा
▪️एशिया कप पर अय्यर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हकदार होने के बावजूद टीम से बाहर रहना निराशाजनक


=====================================

=====================================

















