नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट


हिसार टाइम्स -हरियाणा में सुसाइड के लिए मजबूर करने के आरोपियों में रोहतक एसपी समेत 9 मौजूदा व 3 रिटायर्ड आईपीएस के नाम, 13 पर FIR दर्ज

इनके नाम शामिल,DGP शत्रुजीत कपूर,नरेंद्र विजारनिया डीजीपी, एसपी रोहतक,टीवीएसएन प्रसाद पूर्व सीएस (रि),राजीव अरोड़ा पूर्व एसीएस (रि),मनोज यादव पूर्व डीजीपी (रि),पीके अग्रवाल पूर्व डीजीपी (रि.),संदीप खिरवार एडीजीपी,अमिताम ढिल्लों एडीजीपी,संजय कुमार एडीजीपी,कला रामचंद्रन प्रिंसिपल सेक्रेटरी,माटा रवि किरण एडीजीपी करनाल,सिवास कविराज कमिश्नर, पंचकूला,पंकज जैन आईजी अंबाला,अनुराग रस्तोगी मुख्य सचिव,कुलविंद्र सिंह आईजी, मधुबन

बड़ी बेटी यूएसए से लौटी, आज 5 डॉक्टरों के पैनल से कराया जा सकता है शव का पोस्टमार्टम

आईजी वाई पूरन कुमार के 8 पेज के सुसाइड नोट के आधार पर चंडीगढ़ के सेक्टर-11 थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इसमें डीजीपी शत्रुजीत कपूर, रोहतक एसपी नरेंद्र बिजारनिया समेत 13 को नामजद किया है। इनमें 4 रिटायर्ड अधिकारी हैं। एफआईआर में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी और आईजी कुलविंद्र के नाम का भी जिक्र है। सुसाइड नोट में इन पर जा तिगत आधार पर प्रताड़ित करने व शिकायत के बावजूद एक्शन नहीं लेने का आरोप है।

आरोपियों पर बीएनएस की धारा 108 व धारा 3(5), एससी-एसटी एक्ट की धारा 3(1) (आर) व पीओए एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया हैं। इनमें दोषी को 10 साल तक की सजा का प्रावधान है। दरअसल, आईजी के परिवार ने साफ कह दिया था कि एफआईआर न होने तक शव का पोस्टमार्टम व अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। सीएम से सिविल सेवा ऑफिसर्स एसोसिएशन व एससी समाज से जुड़ी संस्थाओं के प्रतिनिधिमंडल ने भी ज्ञापन देकर कार्रवाई को मांग की थी। अब केस दर्ज होने के बाद शुक्रवार को 5 डॉक्टरों का पैनल आईजी वाई पूरन कुमार न के शव का पोस्टमार्टम कर सकता है।

सुसाइड किया मंगलवार 11:45 am
पत्नी जापान से लौटी बुधवार 1:30 pm
मुख्यमंत्री सांत्वना देने के लिए पहुंचे गुरुवार 12:30pm एफआईआर दर्ज हुई गुरुवार 10:45 pm


केंद्र तक पहुंचा मामला, सीएम आवास पर मंथन, फिर एक्शन

आईजी वाई पूरन की पत्नी सीनियर आईएएस अमनीत पी. कुमार की शिकायत मिलने पर चंडीगढ़ पुलिस ने बुधवार देर रात डीडीआर (डेली डायरी रिपोर्ट) दर्ज की। सीएम नायब सिंह सैनी गुरुवार को चंडीगढ़ पहुंचे। लेकिन इससे पहले उन्होंने पल-पल की जानकारी ली। सूत्रों का कहना है कि मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी से एक दिन पहले डीजीपी व एसपी रोहतक को गिरफ्तार करने की मांग करने वाले एक सीनियर आईएएस दिल्ली में सीएम नावब सिंह सैनी से मिले। जापान से लौटे सीएम ने उनका पूरा पक्ष सुना। इसके बाद चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर डीजीपी शत्रुजीत कपूर से मुलाकात हुई। डीजीपी से पूरे मामले को लेकर बातचीत की। फिर दोपहर 12:30

Oplus_16908288

सीएम नायब सैनी आईजी पूरन की पत्नी अमनीत पी से मिलने चंडीगढ़ के सेक्टर-24 स्थित कोठी नंबर-132 पर पहुंचे। उनसे व परिवार से अलग से बातचीत की। अमनीत के ज्ञापन पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहां से सीधे सीएम आवास पर पहुंचे। यहां सीएमओ के सीनियर अफसरों, मुख्य सचिव व लीगल अफसरों के साथ बैठक की। डीजीपी शत्रुजीत कपूर भी पहुंचे। उनसे भी सीनियर अधिकारियों की बातचीत हुई। शाम 4 बजे शुरू हुई मीटिंग डेढ़ घंटे तक चली। डीजीपी 5:30 बजे निकले। इसके बाद सीएम ने अन्य अधिकारियों के साथ मंथन किया कि मामले में प्रक्रिया को कैसे आगे बढ़ाना है। सूत्रों का कहना है कि मामला केंद्रीय गृह मंत्रालय व पीएमओ तक पहुंच चुका था।

पत्नी की मांग- अफसरों को गिरफ्तार-सस्पेंड करें

यूएसए में पढ़ाई कर रही आईजी की बड़ी बेटी गुरुवार को चंडीगढ़ पहुंची। वहीं, सांत्वना देने पहुंचे सीएम नायब सिंह सैनी को आईजी की पत्नी सीनियर आईएएस अमनीत पी. कुमार ने 2 पेज का ज्ञापन दिया। इसमें लिखा, ‘सुसाइड नोट व औपचारिक शिकायत के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं हुई। इसका कारण यह है कि हरियाणा पुलिस व प्रशासन के हाई रैंक वाले अधिकारी मामले में आरोपी हैं। वे चंडीगढ़ पुलिस को प्रभावित कर रहे हैं। ये अधिकारी मुझे व परिवार को बदनाम करने और विभागीय रूप से या अन्यथा मुझे फंसाने की कोशिश करेंगे। सभी आरोपियों का तत्काल निलंबन व गिरफ्तारी हो, ताकि जांच में कोई हस्तक्षेप, साक्ष्यों से छेड़छाड़ न हो। मेरे परिवार को आजीवन सुरक्षा चाहिए।

आईएएस अफसरों ने पीएमओ तक संपर्क कर एफआईआर की मांग की। चंडीगढ़ पुलिस प्रशासन की ओर से भी मामला केंद्र तक पहुंचाया गया। इसके बाद पुलिस ने पी. अमनीत कुमार की शिकायत के बजाय आईजी के सुसाइड नोट के आधार पर केस दर्ज किया। अमनीत की शिकायत में सिर्फ डीजीपी व एसपी रोहतक के ही नाम लिखे थे, जबकि सुसाइड नोट में 15 अफसरों के नाम थे। इनमें से 13 को आरोपी बनाया गया था। इस बीच दिनभर चर्चा रही कि डीजीपी लंबी छु‌ट्टी पर जा सकते हैं और डीजी रैंक के आईपीएस ओपी सिंह को डीजीपी की जिम्मेदारी दी जा सकती है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि फिलहाल सरकार इस पक्ष में नहीं लग रही।

आयोग ने मांगी रिपोर्ट

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने चंडीगढ़ के मुख्य सधिव व डीजीपी से 7 दिन में कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी। कहा- जांच-पूछताछ करेंगे।

संविधान विशेषज्ञ व सुप्रीम कोर्ट के वकील विराग गुप्ता ने बताया कि सरकारी कर्मचारी पर केस दर्ज करने पर रोक नहीं है, लेकिन मजिस्ट्रेट कोर्ट में मुकदमा शुरू होने से पहले सक्षम अधिकारी या सरकार की अनुमति की जरूरत पड़ सकती है। अगर अभियोजन बलाने की अनुमति नहीं ली जाए तो इस आधार पर केस भी खारिज हो सकता है। प्रीवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत भी जांच के लिए भी अनुमति जरूरी है।

केंद्रशासित चंडीगढ़ में केस दर्ज हुआ है। जिन अफसरों पर आरोप है, वे हरियाणा कैडर के हैं। ऐसे में सरकार की ओर से जांच पूरी होने के बाद ही एक्शन लेने की संभावना है। एकसाथ बड़ी संख्या में अफसरों पर केस दर्ज हुआ है. इसे देखते हुए भी यह फैसला तत्काल लेना मुश्किल लग रहा है।

राहुल गांधी का बयान

”वाई पूरन कुमार की आत्महत्या उस गहराते सामाजिक जहर का प्रतीक है, जो जाति के नाम पर इंसानियत को कुचल रहा है।” राहुल गांधी, कांग्रेस नेता

◾हरियाणा IPS सुसाइड, DGP और SP को हटाएगी सरकार:इनके नाम सुसाइड नोट में, IAS पत्नी बोलीं- ये मर्डर; तीसरे दिन भी पोस्टमॉर्टम नहीं

◾दोस्तों को सगाई की पार्टी दे रहे युवक की मौत:सोनीपत में 22 दिन बाद होनी थी शादी; पिता की हो चुकी मौत, भाई आस्ट्रेलिया गया

◾IPS सुसाइड केस की दिल्ली तक गूंज:राहुल-खड़गे बोले- BJP राज में अन्याय चरम पर; हरियाणा की ब्यूरोक्रेसी दोफाड़, HCS ऑफिसर्स का परिवार को समर्थन

◾पंजाब के बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मन का निधन:अमृतसर में ऑपरेशन के वक्त 2 हार्ट अटैक आए; टाइगर-3 में सलमान संग काम किया

◾बीच हाईवे पिकअप में जैक लगाया,कैंटर ने मारी टक्कर:सोनीपत में 2 की मौत, दिल्ली जा रहे थे व्यापारी; एक का 45 दिन पहले हुआ रिश्ता

◾मानेसर में जलभराव का स्थायी समाधान:ढ़ाई करोड़ में बिछाई पाइपलाइन, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंचेगा गंदा पानी

◾इसराना में एसडीएम ने सुनी शिकायतें:तुरंत समाधान के आदेश दिए, बोले- लापरवाही बरतने पर होगी कार्रवाई

◾कैथल बिजली निगम के लाइनमैन- एएलएम सस्पेंड:ट्रांसफार्मर शिफ्ट किया, तारों को ढीला छोड़ा, चपेट में आने से हुई थी युवक की मौत

◾सिरसा CDLU में धर्म पर टिप्पणी करने वाले युवक पकड़े:टैलेंट हंट शो में ताली-सीटी बजाने पर झगड़ा, मेवात के छात्रों को पीटा

◾पंचकूला में महिला नशा तस्कर गिरफ्तार:2 किलो से अधिक गांजा बरामद, गोशाला के पास बेच रही थी; कोर्ट ने भेजा जेल

◾पानीपत में किसान का शव खेत में मिला:शरीर पर मिले चोट के निशान, जमीनी विवाद में हत्या की आशंका

◾महेंद्रगढ़ विधायक ने सड़क निर्माण का शुभारंभ किया:यादव बोले- 35 लाख में बनेगी रोड, शहर के विकास को नई गति मिलेगी

◾पानीपत में लड़की ने जहर खाकर किया सुसाइड:बिल न चुका पाने पर परिवार शव छोड़कर लौटा, अस्पताल ने बिना पैसे लिए लौटा दिया

◾जॉनी अल्ट्रा ने 16,000 किमी की दौड़ यात्रा शुरू की:गाय को राष्ट्रीय माता घोषित कराने, नशा मुक्ति का संदेश देने निकले

◾झज्जर में फुटबॉल खिलाड़ियों का ट्रायल 11 को:हरियाणा ओलिंपिक में खेलेंगी टॉप 8 टीमें, 2 नवंबर से शुरू होंगे गेम्स

◾पानीपत में युवक की हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार:पहले बाइक से टक्कर मारी, फिर गंडासी से किया था हमला; 5 दिन के रिमांड पर

◾रोहतक में डी.एल.एड. परीक्षा:स्क्वॉड टीम ने किया परीक्षा केंद्रों पर औचक निरीक्षण, नकल के 3 मामले दर्ज

◾गुरुग्राम में पिकअप वाहन जलकर राख:ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, शॉर्ट सर्किट से लगी आग; फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे में बुझाई

◾नूंह-राजस्थान बॉर्डर पर व्यक्ति की मौत का मामला गरमाया:परिजनों की शिकायत पर हत्या की FIR, बोले- रास्ता रोककर पीटा गया

◾गुरुग्राम में करवाचौथ से पहले बाजारों में उमड़ी भीड़:मेहंदी, ज्वेलरी की दुकानों पर रौनक; बंपर सेल की उम्मीद

◾फतेहाबाद में दो पक्षों में चली तलवारें:पुरानी रंजिश को लेकर विवाद, अस्पताल में किया हंगामा; एक महिला समेत 4 घायल

◾पंचकूला में महिला की चैन छीनने वाले 2 गिरफ्तार:2 दिन के रिमांड पर, एसीपी बोले- बाइक की नंबर प्लेट बदल करते थे वारदात

◾गुरुग्राम में ‘लाइट ऑफ ड्रीम पार्क’ सील:44.96 लाख रुपए प्रॉपर्टी टैक्स बकाया, नगर निगम ने की कार्रवाई

◾PNB में महिला कर्मचारी के पर्स से चोरी:हांसी के बैंक में वारदात, आरोपी CCTV में कैद; हजारों रुपये गायब

==================================

==================================