हिसार टाइम्स – बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन की खबर की पुष्टि की थी इस खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई थी. बता दें कि सोमवार को उन्हें सांस लेने में तकलीफ के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था.
मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती होने के बाद से ही चर्चा में बने हुए हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेता को 10 नवंबर को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 11 नवंबर की सुबह धर्मेंद्र को लेकर खबर सामने आई कि उनका निधन हो गया है। इस खबर ने दुनिया भर में तहलका मचा दिया था। धर्मेंद्र के निधन की खबर चारोंओर फैलने के बाद अब उनकी बेटी ईशा देओल (Esha Deol) ने इन अफवाहों को गलत बताया। ईशा देओल ने हाल ही में सोशल मीडिया के माध्यम से एक पोस्ट शेयर कर बताया कि उनके पिता धर्मेंद्र ठीक हैं और उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।
बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले मशहूर दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र पिछले काफी समय से ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। कई जगह उनके निधन की खबरें आ गईं, मगर ईशा देओल और हेमा मालिनी ने इस बात पर नाराजगी जताई है। हेमा मालिनी ने पोस्ट करते हुए जानकारी दी है कि उनकी सेहत में सुधार हैं और इस तरह की खबरें अपमानजनक हैं। वहीं बेटी ईशा देओल ने भी पोस्ट करके जानकारी दी है कि धर्मेंद्र की हालत स्थिर है।
