नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

हिसार टाइम्स – पुलिस सूत्रों के अनुसार, सीसीटीवी से पता चलता है कि सफेद रंग की आई-20 कार दोपहर करीब 3 बजकर 19 मिनट पर लालकिला पार्किंग में आकर खड़ी हुई थी. यह करीब तीन घंटे तक वहीं खड़ी रही और शाम लगभग 6 बजकर 48 मिनट पर पार्किंग से बाहर निकली. उस समय इलाके में काफी भीड़ थी.पुलिस अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि यह कार वहां किसने लाकर खड़ी की, कार में कौन-कौन बैठा था, और इसे बाद में कौन लेकर गया. जांच दल यह भी पता लगा रहा है कि कार कहां से आई, कैसे लाल किला तक पहुंची और बाद में किस रास्ते से आगे बढ़ी.

पुलिस ने आसपास की सड़कों और पार्किंग टोल प्लाज़ा सहित 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं. जांचकर्ता वाहन के पूरे रास्ते का भी पता लगा रहे हैं, जैसे कि वह कहां से आई, वह लाल किले की पार्किंग में कैसे पहुंची, और बाद में वह स्मारक के ठीक सामने स्थित ट्रैफिक सिग्नल की ओर कैसे पहुंची.और बाद में वह स्मारक के ठीक सामने स्थित ट्रैफिक सिग्नल की ओर कैसे पहुंची. दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने कहा, “फुटेज में संदिग्ध अकेला दिखाई दे रहा है. दरियागंज जाने वाले रास्ते की भी जांच की जा रही है.”

दिल्ली में लाल किले के पास खड़ी एक कार में सोमवार शाम जबरदस्त विस्फोट हुआ, जिससे आसपास मौजूद कई गाड़ियों में आग लग गई और कई की खिड़कियों के शीशे टूट गए। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक इसमें 9 लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल हैं जिन्हें LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया है

हिसार मे हाई अलर्ट सड़कों पर सन्नाटा !

हिसार टाइम्स – दिल्ली में सोमवार शाम कार में धमाके के बाद पुलिस ने जिले भर में हाई अलर्ट जारी किया, लेकिन कुछेक जगहों को छोड़कर शहर के प्रमुख चौराहों पर सन्नाटा पसरा रहा। यहां पुलिसकर्मी गायब थे और राहगीर बेरोकटोक आवाजाही कर रहे थे। रेलवे स्टेशन पर जीआरपी कर्मियों ने रेलगाड़ियों में कोच के अलावा डॉग स्कवॉयड के साथ यात्रियों के सामान की गहनता से जांच की।

एहतियात के तौर पर महाराजा अग्रेसन एयरपोर्ट पर भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। अब तक कोई व्यक्ति एयरपोर्ट परिसर में दाखिल होता था तो टर्मिनल में दाखिल होते समय ही जांच की जाती थी। मगर अब टर्मिनल से पहले भी जांच की जाएगी। अलर्ट के मद्देनजर जीआरपी व आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।

इस दौरान संदिग्ध नजर आने वाले लोगों से पूछताछ भी की गई। पुलिस को चौक-चौराहों पर विशेष चेकिंग अभियान शुरू करने के निर्देश दिए। इसके बाद कई जगह पुलिसकर्मी मुस्तैद दिखे और कार चालकों को रुकवाकर जांच करते नजर आए। राइडर व पीसीआर को भी लगातार गश्त करने को कहा गया, लेकिन चौराहों पर इनकी मौजूदगी नजर नहीं आई।

नई ऑटो मार्केट में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम व व्यापारी के बीच हुआ हंगामा !

हिसार टाइम्स – नई ऑटो मार्केट में सोमवार को नगर निगम की तहबाजारी शाखा की टीम अतिक्रमण हटाने पहुंची तो हंगामा हो गया। टीम ने एक व्यापारी के प्लॉट और दुकान के आगे रखा सामान जब्त कर लिया, जिस पर व्यापारी भड़क गया और टीम से तीखी नोकझोंक हो गई। व्यापारी ने आरोप लगाया कि निगम की शह पर मार्केट में जगह-जगह अतिक्रमण है, लेकिन कार्रवाई केवल चुनिंदा दुकानदारों पर की जा रही है। निगम टीम ने इस दौरान मार्केट में खड़ी कुछ कबाड़ गाड़ियां भी जब्त कीं। अभियान 14 नवंबर तक जारी रहेगा।

ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत तीन मामलों में सात आरोपी गिरफ्तार

हिसार टाइम्स – पुलिस ने ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में सात वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी अपने-अपने थाना क्षेत्रों में दर्ज रंजिशन झगड़ा, शराब ठेका सेल्समैन से मारपीट और आम लड़ाई-झगड़े से संबंधित मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे थे।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सदलपुर निवासी भीम सिंह, फतेहाबाद जिले के धारणिया निवासी महेंद्र सिंह, मतलोढ़ा निवासी नवीन, जसबीर और नवीन, तथा बरवाला वार्ड-16 निवासी चुन्नीलाल और विजय शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, टीमों ने लगातार की गई निगरानी, गुप्त सूचनाओं और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपियों के ठिकानों की पहचान की।

इसके बाद विशेष दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई थाना बरवाला और थाना आदमपुर पुलिस टीमों ने संयुक्त रूप से की है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और अन्य फरार व्यक्तियों की तलाश भी तेज कर दी गई है।

🔸Delhi Car Blast: दिल्ली ब्लास्ट में अब तक 13 लोगों की मौत, 30 घायल, पुलिस ने 1 संदिग्ध को हिरासत में लिया

🔸‘घायलों के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना करता हूं’, PM मोदी ने लाल किला कार ब्लास्ट पर जताया दुख

🔸लाल किला ब्लास्ट पर बोले अमित शाह – “हर एंगल से जांच जारी, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं”

🔸दिल्ली के पास 2,900 किलोग्राम बम बनाने वाला रसायन जब्त, महिला डॉक्टर की कार से राइफल मिलीं

🔸गुजरात में डॉक्टर गिरफ्तार, राइसिन जहर तैयार कर रहा था, food markets का सर्वे कर चुका था…

🔸माली में बिगड़े हालातः आतंकियों ने किया 5 भारतीयों का अपहरण, US-UK और जर्मनी ने जारी की सख्त एडवाइजरी

🔸दिल्ली धमाके का पुलवामा कनेक्शन, J-K के तारिक को बेची गई थी घटना में इस्तेमाल कार

🔸उत्तरप्रदेश: सरकारी मंडप में शादी करने चलीं शादीशुदा महिलाएं, 2000 आवेदनों में 1000 मिले फर्जी

🔸UP में अब हर स्कूल में अनिवार्य होगा ‘वंदे मातरम्’ का गायन, CM योगी आदित्यनाथ ने किया एलान

🔸फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल से जुड़े हो सकते हैं दिल्ली ब्लास्ट के तार! डॉ. मुजम्मिल और आदिल से पूछताछ

🔸’अभी भारत मुझसे खुश नहीं लेकिन…’, ट्रंप ने ट्रेड डील पर किया नया एलान; सर्जियो गोर को राजदूत बनाकर सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

🔸तिरुपति लड्डू विवाद: उत्तराखंड की कंपनी ने 68 लाख किलो मिलावटी घी-मक्खन सप्लाई किया, ₹250 करोड़ कमाए

🔸अमेरिका : शटडाउन खत्म करने के लिए डेमोक्रेट और रिपब्लिकन के बीच सहमति, अड़चनें अभी बाकी

🔸जम्मू-कश्मीर में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, दो डॉक्टर समेत सात गिरफ्तार

🔸जमीन के बदले नौकरी घोटाला: लालू, अन्य के खिलाफ आरोप तय करने पर चार दिसंबर को सुनाया जाएगा फैसला

🔸दिल्ली में कार धमाके को राहुल गांधी ने बताया ‘हादसा’, इस दुःख में शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ा हूं

🔸बाथरुम में नहाने गई मासूम नहीं लौटी, मां ने दरवाजा तोड़ा तो… उड़े होश, UP में गैस गीजर लीक होने से बच्ची की मौत

🔸बिहार में आज दूसरे चरण में 22 जिलों की 122 सीटों पर वोटिंग

🔸’उनके लिए दुआ करें,’ हेमा मालिनी ने दिया धर्मेंद्र का हेल्थ अपडेट

==================================

==================================

Oplus_16908288
Oplus_16908288