नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट…
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
हिसार टाइम्स – लोहारी राघो गांव स्थित आदर्श पब्लिक स्कूल की बस में बच्चों को ले जाते समय अचानक आग लग गई। सौभाग्य से ड्राइवर ने समय रहते धुआं उठते देखा और बिना देर किए बस में बैठे सभी बच्चों को सुरक्षित नीचे उतार लिया। स्टार्ट करते ही बस में तकनीकी खराबी के कारण आग भड़कनी शुरू हुई, लेकिन ड्राइवर की सतर्कता और तुरंत कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।

वहीं बच्चों के उतारते ही बस में आग तेजी से फैल गई और वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई। बताया जा रहा है कि दोपहर के समय जब बच्चो की छुट्टी हुई, तो बच्चे बस में बैठ गए। इसी दौरान ड्राइवर ने बस स्टार्ट की तो उसमें आग लग गई। इसके बाद बच्चों को बस से नीचे उतारा गया और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

थोड़ी देर में दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। इस हादसे से सभी बच्चे डर और सहमे हुए हैं। ड्राइवर और बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं। स्कूल के मालिक नवीन कुमार का कहना है कि बस में अचानक आए शॉर्ट सर्किट के चलते यह हादसा हुआ है। उन्होंने बताया कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं और स्कूल प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।




◾ रेलूराम हत्याकांड पीएम, सीएम सहित डीजीपी को लिख पत्र, जेल में बंद सोनिया और संजीव से पूर्व विधायक के परिजनों ने जताया खतरा
◾ गोवा अग्निकांड, लूथरा ब्रदर्स थाईलैंड में हिरासत में लिए गए हाथों में हथकड़ी, पासपोर्ट पकड़े तस्वीर आई, घटना के समय टिकट बुक करके भागे थे

◾ कश्मीर में मौसम केवल ठंडा ही नहीं बल्कि बर्फीला भी हो गया है. ऊंचे इलाकों में बर्फबारी के बाद प्रकृति की सुंदरता देखी जा सकती है. यहां चमचमाती सफेद बर्फ की चादर छा गई है. सोनमर्ग, पहलगाम, गांदरबल, जोजिला पास जैसे इलाकों में हुई बर्फबारी ने इन जगहों की खूबसूरती और बढ़ा दी है।

◾महाराष्ट्र में इलेक्ट्रिक वाहन वालों के लिए खुशखबरी, E-Vehicle का टोल होगा माफ
◾ इंडिगो का बड़ा ऐलान… 10 हजार रुपये देंगे मुआवजा, एक्स्ट्रा 10000 का ट्रैवल वाउचर भी इंडिगो ने 3, 4 और 5 दिसंबर को बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द होने से यात्रियों को राहत देने की घोषणा की है.

◾गुरुग्राम में हिंदू संगठन के 5 कार्यकर्ता गिरफ्तार: गाय को नॉन-वेज खिलाने वाले को पीटा था, पुलिस बोली-कानून की अवहेलना बर्दाश्त नहीं
◾ओमान भारत को देगा 20 से ज्यादा जगुआर फाइटर जेट यह फैसला भारतीय वायु सेना (IAF) के पुराने जगुआर बेड़े को चालू रखने के लिए लिया गया है, जो 1979 से वायु सेना का हिस्सा हैं इसे भारतीय रक्षा अधिकारी एक बहुत जरूरी मदद मान रहे हैं क्योंकि IAF के पास लड़ाकू विमानों की संख्या कम हो रही है

◾बदल जाएगा भारत का इंश्योरेंस सेक्टर, बीमा क्षेत्र में 100% FDI को कल मिल सकती है कैबिनेट की मंजूरी
◾जींद से गोहाना गाड़ी में लेकर आ रहे नकली घी की 35 पेटी सूचना के बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर गाड़ी सवार जींद निवासी सुनील को नकली घी की पेटियां सहित किया गिरफ्तार

◾हिसार सीएम फ्लाइंग ने किया नौकरी दिलवाने के बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा!
◾एचकेआरएन में नौकरी दिलाने व गाड़ी पासिंग करवाने के नाम पर कई लोगों के साथ लाखों की ठगी, केस दर्ज

◾हरियाणा DGP की VIP सिक्योरिटी को लेकर बड़ी कार्रवाई: 72 की सुरक्षा हटाई, 200 पीएसओ वापस लिए; जिला स्तर की सिक्योरिटी रिव्यू मीटिंग में फैसला
◾अरुणाचल प्रदेश में गिरा ट्रक, हादसे में 17 लोगों की मौत का अंदेशा, ट्रक में सवार थे कुल 21 मजदूर

◾यूपी- बहराइच सांप्रदायिक हिंसा: दोषी सरफराज को फांसी की सजा, अन्य 9 को उम्र कैद, दुर्गा विसर्जन के वक्त हरा झण्डा हटाकर भगवा फहराने पर राम गोपाल की गोली मार की थी हत्या।
◾ रुपया ऑल टाइम लो पर: 1 डॉलर के मुकाबले 90.47 पर आया; विदेशी फंड्स की निकासी से गिर रही वैल्यू।

◾ब्रिगेड में गीता पाठ के दौरान पेटिस विक्रेता से मारपीट मामले में गिरफ्तार 3 लोगों को बैंकशॉल कोर्ट से जमानत; अब चिकेन पेटिस को वेज बताकर बेचने के आरोप में शेख रियाजुल के खिलाफ मैदान में लिखित शिकायत।

◾SIR: डिजिटाईजेशन के अंतिम दिन एप में ‘रिवेरिफाई लॉजिकल डिस्क्रिपेन्सी’ नामक नया ‘ऑप्शन’ जुड़ने से BLO’s का एकांश क्षुब्ध, किसी वोटर पर सन्देह होने पर करनी होगी पुनः जांच।

◾SIR: फालता में विशेष पर्यवेक्षक सी. मुरुगन को देखकर महिलाओं का विक्षोभ, किसी के हाथ में छाता तो किसी ने अंगुली दिखाकर रास्ता, आवास आदि का रुपया न मिलने पर किया प्रतिवाद, EC से शिकायत करेंगे ऑब्जर्वर।
◾ 2026 चुनाव ने राजनैतिक ‘धर्मयुद्ध’! अब साल्टलेक में राममन्दिर, स्कूल, अस्पताल की मांग के लगे पोस्टर।

◾चिंग्ड़ीघाटा में मेट्रो का अधूरा काम पूरा करने में राज्य सरकार पर सहयोग नहीं करने का आरोप, हाईकोर्ट का खुले मन से बैठक करने का परामर्श, जस्टिस बोले-अगर कोविड वापस नहीं आये तो रास्ते पर वाहनों का दबाव किसी भी दिन कम नहीं होगा।

◾ तेलंगाना के पूर्व SIB चीफ टी प्रभाकर कल सुबह करें सरेंडर, फोन टैपिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट का आदेश।
◾इंडिगो की फ्लाइट में युवक हुआ हिंसक, तोड़फोड़ के बाद किया हंगामा, लखनऊ में CISF ने लिया हिरासत में।

◾ WB CM ममता बनर्जी ने नहीं भरा SIR फॉर्म, बोलीं- ‘इससे बेहतर तो जमीन में नाक रगड़ना।
◾ एसिड अटैक करने वालों की अब खैर नहीं, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- इनपर ‘हत्या की कोशिश’ का मुकदमा चलना चाहिए।

◾ दिल्ली दंगा केस में उमर खालिद को अंतरिम जमानत मिली, 16-29 दिसंबर के बीच बहन की शादी में होंगे शामिल।
◾दो साल पूरे होने पर मप्र सीएम मोहन का राउडी अंदाज- ‘मैं जो बोलता हूं, उसे पूरा करता ही हूं, चाहे मुझे दायरे क्यों न तोड़ने पड़ें’।

◾ हेमा मालिनी ने दिल्ली में रखी धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा, गृह मंत्री अमित शाह सहित पहुंचे दिग्गज।
◾ बांग्लादेश में 12 फरवरी से आम चुनाव, मुख्य चुनाव आयुक्त नसीरुद्दीन ने किया ऐलान।


==================================

==================================































