नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट…
For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group
https://chat.whatsapp.com/EHzVoGH50MdINoYniG4crH

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
हिसार टाइम्स – टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सबसे प्रतीक्षित मुकाबले पर अनिश्चितता के काले बादल छा गए हैं। पाकिस्तान सरकार ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि उनकी टीम टूर्नामेंट में हिस्सा तो लेगी, लेकिन 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ होने वाले मैच का पूर्ण बहिष्कार करेगी। यह विवाद तब गहराया जब ICC ने सुरक्षा चिंताओं के कारण टूर्नामेंट से हटने वाले बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल करने का निर्णय लिया। पाकिस्तान ने ICC के इस कदम को अनुचित बताते हुए विरोध स्वरूप भारत के खिलाफ मैदान पर न उतरने का कड़ा फैसला लिया है। फिलहाल यह सस्पेंस बरकरार है कि यदि नॉकआउट चरण में दोनों टीमें आमने-सामने आती हैं, तो पाकिस्तान का रुख क्या होगा।

राजनीतिक और खेल गलियारों में मची इस हलचल के बीच, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के प्रमुख मोहसिन नकवी और प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ की उच्चस्तरीय बैठक के बाद रविवार को इस बॉयकॉट पर अंतिम मुहर लगा दी गई। सरकार ने स्पष्ट किया है कि भारत के साथ मैच छोड़कर वे ICC के फैसलों के प्रति अपनी असहमति दर्ज करा रहे हैं। गौरतलब है कि बांग्लादेश ने भारत में खेलने को लेकर सुरक्षा संबंधी आपत्तियां जताई थीं, जिसके बाद हुए बदलावों ने इस खेल कूटनीति को एक नया मोड़ दे दिया है। अब पूरी दुनिया की नजरें ICC के अगले कदम पर टिकी हैं कि क्या वह इस गतिरोध को सुलझा पाएगा या क्रिकेट फैंस इस ‘मदर ऑफ ऑल बैटल्स’ से वंचित रह जाएंगे।


रोडवेज की 74 बसें कुरुक्षेत्र भेजीं, यात्री परेशान

हिसार टाइम्स – संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती राज्यस्तरीय समारोह के चलते हिसार और हांसी डिपो की 74 बसें कुरुक्षेत्र भेजे जाने से शनिवार को विभिन्न रूटों पर यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जींद, सिरसा, भिवानी और फतेहाबाद सहित कई रूटों पर बसें नहीं चल पाईं, जिससे लोग बसों की तलाश में इधर-उधर भटकते रहे।

हिसार रोडवेज डिपो में कुल 259 बसें संचालित होती हैं। हरियाणा रोडवेज के निदेशक के आदेश पर शुक्रवार और शनिवार को इनमें से 74 बसों को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की उपस्थिति में आयोजित जयंती समारोह में ले जाने के लिए कुरुक्षेत्र रवाना किया गया। इसका असर दैनिक रूटों पर पड़ा और यात्रियों को बसों की कमी झेलनी पड़ी। अधिकारियों की ओर से समय पर यात्रियों को जानकारी न मिलने के कारण परेशानियों और बढ़ गई।

हिसार वासी योगेश कोहली का डबल धमाल,एमटी-400 सीनियर टेनिस में शानदार प्रदर्शन

हिसार टाइम्स -विद्युत नगर निवासी योगेश कोहली ने गुरुग्राम में आयोजित एमटी-400 सीनियर टेनिस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिंगल और डबल्स दोनों वर्गों में विजेता खिताब अपने नाम कर लिया। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने अपनी वर्ल्ड रैंकिंग में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी की है। प्रतियोगिता के समापन पर गुरुग्राम की सीटीएम सपना यादव ने योगेश कोहली को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

सीनियर टेनिस में 100, 200, 400 और 700 एमटी स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं, जिनमें खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर उनकी विश्व रैंकिंग तय होती है। योगेश कोहली ने बताया कि उनकी अब तक की सर्वश्रेष्ठ वर्ल्ड रैंकिंग 67 रही है। इस प्रतियोगिता में मिली जीत के बाद लगभग एक सप्ताह के भीतर नई वर्ल्ड रैंकिंग जारी होगी, जिसके बाद सीनियर टेनिस खिलाड़ी के रूप में उनकी वैश्विक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता के सामने बेटे की मौत !
हिसार टाइम्स – देवा गांव के पास शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की उसके पिता के सामने ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बेटे के शव व घायल पिता को अस्पताल पहुंचाया। जवान बेटे की मौत के बाद पिता अपनी चोटों को भूल गया और पोस्टमार्टम कराने के लिए कभी थाने तो कभी मार्चरी में रोते-बिलखते घूमता रहा। फिलहाल आजाद नगर थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान प्रवीन (21) के रूप में हुई है। वह फतेहाबाद जिले के गांव जांडली खुर्द का निवासी था। शनिवार को प्रवीन अपने पिता बिल्लू के साथ बाइक पर सिवानी मंडी जा रहा था। जब वे देवा गांव के पास एक ट्राले को ओवरटेक कर रहे थे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार पहले ट्राले से टकराए और फिर कार की चपेट में आ गए। हादसे में प्रवीन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता बिल्लू को सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं।






◾ पश्चिम बंगाल में फिर एक पुल टूटा… पुल निर्माण में भारी भ्रष्टाचार को इसकी वजह बताया जा रहा है।
◾हरियाणा पुलिस मुख्यालय में करोड़ों के घोटाले में सब इंस्पेक्टर रोताश गिरफ्तार, फर्जी फर्म बनाकर 50 करोड़ के बिल पास कर

◾मनीषा मौत मामले का कब होगा खुलासा?..शिक्षिका मनीषा की मौत के मामले में ढाणी लक्ष्मण गांव में बैठक हुई। सीबीआई जांच में देरी पर नाराजगी जताते हुए एक 11 सदस्यीय समिति गठित की गई, जिसमें आसपास के आठ गांवों के प्रतिनिधि भी शामिल हैं।
◾ पंचकूला में तहसीलदार गिरफ्तार, कोर्ट स्टे के बाद भी 17 बीघा जमीन की रजिस्ट्री की, हांसी के व्यक्ति ने खरीदी

◾दिल्ली एनसीआर में बदला मौसम,रोहतक में जबरदस्त ओले
◾देश के इतिहास में पहली बार रविवार को पेश होगा बजट और दूसरी बार रविवार को खुलेगा बाज़ार

◾हरियाणा में 30 लाख वोट फर्जी, राहुल गांधी ने 25 लाख फर्जी वोट बताए थे
◾मुख्यमंत्री ने कहा था :- 200 गुणा मुआवजा देंगे, अब कहा सिर्फ 2 गुणा मुआवजा मिलेगा
◾ PM शहबाज़ का कबूलनामा: “कर्ज़ में जकड़ा है पाकिस्तान, मैं और आर्मी चीफ मुनीर दुनिया भर में मांग रहे है भीख”

◾ईरान पर हमले की तैयारी और तेज! मिडिल ईस्ट में हथियारों की बारिश, ट्रंप ने इजराइल-सऊदी से की बड़ी डील
◾ईरान की ट्रंप को खुली धमकीः “हमारी उंगली ट्रिगर पर, एक भी गलती अमेरिका को पड़ेगी भारी ! ”
◾PAK : बलूचिस्तान के 11 शहरों में एक साथ हमला, 27 सैनिकों की मौत

◾भारत में पश्चिम बंगाल की TMC सरकार से ज्यादा भ्रष्ट कोई सरकार नहीं है : अमित शाह
◾संघर्षविराम के बीच गाजा में मौत का तांडवः बमबारी में 29 फिलीस्तीनी ढेर, मृतकों मे बच्चे भी

◾पंजाब: नवजोत कौर सिद्धू ने कांग्रेस छोड़ने का किया ऐलान, राजा वडिंग पर निकाली भड़ास, कहा- ‘सबसे भ्रष्ट…’
◾असम CM बोले- कांग्रेस को सिर्फ अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों की चिंता: हजार राहुल गांधी-गौरव गोगई मेरी कुछ नहीं कर सकते, मिया मुसलमान मेरा गढ़ा शब्द नहीं

◾अरब देशों के साथ व्यापार, ऊर्जा और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में सहयोग प्रगाढ बनाने को प्रतिबद्ध है भारत : पीएम मोदी
◾शरद पवार बोले- अजित चाहते थे कि दोनों NCP एक हों: सब कुछ तय था, 12 फरवरी को ऐलान होना था; बारामती में घर पर बैठक हुई

◾महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम बनी सुनेत्रा पवार, अंतिम संस्कार के 48 घंटों में ली शपथ
◾बजट आज: विकास, विनिर्माण व रोजगार को बढ़ावा देने पर रहेगा फोकस, वैश्विक चुनौतियों के बीच नई संभावनाओं का संकेत
◾Mumbai: जुहू में निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर चार राउंड फायरिंग, पुलिस ने इलाके को सील कर शुरू की जांच

◾ट्रंप को खुश करने की होड़ में पाकिस्तान ने पार की हद, ईरान से तोड़ा समझौता
◾ईरान में सीरियल ब्लास्ट से दहले 4 शहर, लाशों के ढेर, अमेरिका का अटैक या कुछ और
◾दिल्ली: 31 किलो ‘नींद की गोलियां’ और 3 कातिल चेहरे, दिल्ली पुलिस ने ध्वस्त किया अंतरराज्यीय ड्रग रैकेट

◾मां अपने सभी 28 बच्चों का ख्याल रखेगी, ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ के बाद बोले पीयूष गोयल
◾शाह बोले- बंगाल में SIR से घुसपैठिए बाहर होंगे: जो रह जाएंगे उनको भाजपा का CM निकाल देगा; ये साल TMC को ‘टाटा, बाय-बाय’ कहने का है

◾जमशेदपुर में एक्टर गोविंदा, चंकी पांडे, मनोज तिवारी, रजा मुराद और शक्ति कपूर पर केस, ठगी का आरोप
◾कांग्रेस का हल्ला-बोल, एक तरफ बजट तो दूसरी तरफ आधार वर्ष में बदलाव करना नीतिगत समन्वय में कमी

◾50 KM की रफ्तार की हवाएं, 10 राज्यों में बारिश, दिल्ली में फिर बदलेगा मौसम
◾IND vs NZ 5th T20I : अर्शदीप का ‘पंजा’, ईशान का तूफान, भारत ने न्यूजीलैंड को 46 रन से हराया, सीरीज पर 4-1 से कब्जा

========================================

========================================


































