नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट

For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group

👇

https://chat.whatsapp.com/EHzVoGH50MdINoYniG4crH

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

हिसार टाइम्स -हिसार के सिंचाई विभाग में क्लर्क के तौर पर कार्यरत नहर कॉलोनी में रहने वाले 38 वर्षीय विक्रांत ने शनिवार को फंदा लगाकरआत्महत्या कर ली। सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल ले गई। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। विक्रांत मूल रूप से गांव जाखोद खेड़ा का रहने वाला था।

उनके भाई विनोद ने बताया कि उसे मिर्गी के दौरे पड़ते थे और उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। दो दिन पहले ही पत्नी बच्चों के साथ बरवाला अपने मायके गई थी। घटना के दिन शाम को विक्रांत अंदर कमरे में गया जबकि मां घर के बाहर बैठी रही। जब मां ने अंदर जाकर देखा तो विक्रांत का शव पंखे पर फंदे से लटका हुआ था।

कैमरी रोड के अंडरपास में भरा पानी

हिसार टाइम्स – हिसार के कैमरी रोड के अंडरपास में पेयजल पाइपलाइन लीकेज के कारण पानी भर गया है जिससे फ्लाईओवर कमजोर हो गया है और पुल गिरने का खतरा बढ़ गया है। सर्वजन समाज पार्टी (ससपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदकिशोर चावला की अध्यक्षता में रविवार को धरना आयोजित किया गया।चावला ने बताया कि पुल निर्माण के समय पेयजल पाइपलाइन दब जाने के कारण छह महीने से पानी अंडरपास में भरा है।

इससे रेलवे लाइन पर फ्लाईओवर दुर्घटना का भी खतरा है और रेल विभाग को नुकसान हो सकता है।धरने में प्रदेश अध्यक्ष बलवंत सिंह नागोरा, पार्षद रविंद्र श्योराण, एमसी प्रदीप पूनिया समेत अन्य ने भी संबोधन किया। उन्होंने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग ने 29 दिसंबर 2025 को समाधान शिविर और 19 जनवरी को मुख्यमंत्री को वीडियो अवगत कराया था लेकिन समस्या का समाधान अभी तक नहीं हुआ।

हिसार,बीच बजार में 20 फुट गहरा गढ्डा

हिसार टाइम्स – शहर के पुरानी सब्जी मंडी चौक के समीप करीब 40 साल पुरानी सीवरेज लाइन धंस जाने से वहां की दुकानों के धंसने का भी खतरा बन गया हैं। पिछले कई महिनों से डेमेज सीवरेज लाइन को ठीक करने का कार्य चल रहा हैं, लेकिन जन स्वास्थ्य विभाग इस लाइन को ठीक कर पाने में नाकाम बना हुआ है। यहां पर लगातार सीवरेज का पानी लाइन धंसने जमा हो गया हैं तो करीब 20 फुट गहगा गड्ढा बना हुआ हैं।

इसके साथ में वहां पर दर्जनों दुकानें हैं, जो धंस सकती है। इसके साथ ही वहां पर करीब दस फुट चौड़ा व 30 फुट गहरा विशाल सीवरेज मैनहाल भी खुला है, जो महिनों से मौत का कुआं बना हुआ है। वहां पर कभी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय दुकानदारों ने कहा कि अधिकारी यहां निरीक्षण करने के लिए आते है, लेकिन यह कब तक दुरुस्त हो जाएगा, यह कोई कुछ नही बता पा रहा है

60 करोड़ की लागत से बन रहा PWD रेस्ट हाउस,डेडलाइन खत्म होने के बाद भी नहीं तैयार

हिसार टाइम्स – करीब 60 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जा रहे पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस का काम दो साल में पूरा नहीं हो सका। इस कार्य के लिए 24 महीने का समय तय किया गया था। तय समय खत्म होने के बाद भी अब तक करीब 60 प्रतिशत काम ही पूरा हो सका है। रेस्ट का यह कार्य इस साल के अंत तक पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है। दिसंबर 2023 में तात्कालिक डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने हिसार के लिए 60 करोड़ से बनने वाले आलीशान रेस्ट हाउस तथा निर्माण सदन की तर्ज पर बनने वाले पीडब्ल्यूडी कार्यालय की आधारशिला रखी थी।

इन दोनों प्रोजेक्ट्स पर करीब 80 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। फाइव-स्टार जैसी सुविधाओं वाला आलीशान रेस्ट हाउस पर 60 करोड़ करोड़ खर्च होंगे। पांच मंजिला यह रेस्ट हाउस वर्तमान रेस्ट हाउस की 7.47 एकड़ भूमि में से 2.09 एकड़ में बनाया जा रहा है। जिसमें 48 कमरे बनाए जाएंगे। जिसमें सीएम स्यूट, वीआईपी स्यूट के अलावा ऑफिसर्स-रूम हैं। रेस्ट हाउस में रुकने वाले मेहमानों के लिए जिम एंड योगा हॉल भी बनेगा। करीब 300 आदमियों की बैठने की क्षमता का मल्टीपर्पज-हॉल भी बनाया जा रहा है। जिसमें कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा होगी। आधुनिक सुविधाओं से युक्त 100 व्यक्तियों की क्षमता वाला कान्फ्रेंस-रूम भी प्रस्तावित है।

वीआईपी और सामान्य जन के लिए लिफ्ट भी लगाई जाएंगी। पीडब्ल्यूडी ऑफिस में होंगे 70 कमरे शहर में पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर) विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए नया भवन भी मंजूर किया है। छह मंजिला यह भवन चंडीगढ़ के निर्माण सदन की तर्ज पर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। यह भवन पीडब्ल्यूडी (बीएंडआर) विभाग के पुराने ऑफिस के स्थान पर निर्मित किया जाएगा। जिसमें 70 कमरे बनाए जायेंगे। भवन पर करीब 19 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है। विभाग की सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, हॉर्टिकल्चर, इंजीनियरिंग विंग के अलग-अलग ब्लॉक बनाए जाएंगे। जेई से लेकर एसडीओ, एक्सईएन, एसई के कार्यालय होंगे। पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस व ऑफिस का काम चल रहा है। कार्य कुछ देरी से शुरु हो पाया था। दोनों का ढांचा पूरी तरह से बन कर तैयार हो गया है।जल्द ही इसके खिड़की दरवाजे, फर्श आदि का काम शुरु कराएंगे। -गौरव जैन, कार्यकारी अधिकारी, बीएंडआर, हिसार।

हिसार में आज होने वाले कार्यक्रम

एचएयू : कृषि विश्वविद्यालय के 57वें स्थापना दिवस पर मौलिक विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय के सभागार में कार्यक्रम 10:30 बजे।


भक्तमाल कथा : अग्रसेन भवन में भक्तमाल कथा दोपहर 2:30 बजे से 6:30 बजे।

पपेट फेस्टिवल : 12वां रंग आंगन नेशनल थियेटर पपेट फेस्टिवल में जिंदल इंडस्ट्री स्थित तुलसी सभागार में नाटक मंचन शाम 5 बजे।

◾T20 वर्ल्ड कप 2026 : भारत के साथ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान, शहबाज सरकार का बड़ा फैसला

◾दुनिया की इकोनॉमी में भारत का दबदबा, 165 देशों की GDP से बड़ा हो गया सालाना बजट

◾जो साथ चला, उसे सहारा, आंख दिखाने वाले को सबक; भारत ने आधा कर दिया बांग्लादेश का फंड

◾कॉमर्शियल गैस सिलेंडर फिर महंगा : 49.50 रुपये बढ़े दाम, रेस्टोरेंट और अन्य व्यवसायों पर असर

◾Union Budget 2026-27: इतिहास रचते हुए निर्मला सीतारमण ने लगातार 9वीं बार पेश किया केंद्रीय बजट, विकास और आत्मनिर्भर भारत पर बड़ा फोकस

◾T20 WC: पाकिस्तान के चुनिंदा मैच खेलने के फैसले पर ICC का बयान, कहा- हमें पीसीबी से आधिकारिक सूचना का इंतजार

◾वैश्विक ग्रोथ में भारत ने अमेरिका को छोड़ा पीछे: आईएमएफ के अनुमान पर एलन मस्क बोले- बदल रहा है ताकत का संतुलन

◾ऑपरेशन सिंदूर के बाद रक्षा बजट 15% बढ़ा:इनकम टैक्स में बदलाव नहीं, 17 कैंसर मेडिसिन ड्यूटी फ्री, 3 आयुर्वेदिक एम्स; 7 हाईस्पीड रेल कॉरिडोर बनेंगे

◾​बजट 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के भाषण के बाद शेयर बाज़ार गिरा, टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं

◾बांग्लादेश की सस्ती कपड़ा इंडस्ट्री पर.भारत की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, बजट के कारण लगेगा बड़ा झटका

◾​ट्रम्प बोले- ईरान की जगह वेनेजुएला से तेल खरीदेगा भारत, डील पहले हो चुकी है

◾​भारत के बजट सत्र में चीन का ‘करंसी स्ट्राइक’: युआन से डॉलर को चुनौती का ऐलान, भारत के लिए परीक्षा की घड़ी

◾​ISRO की आ गई मौज, मिल गया 13 हजार करोड़ का बजट, अब वैज्ञानिक स्पेस में मचाएंगे धमाल

◾सोना-चांदी खरीदारों को बड़ी राहत, कीमतों में भारी गिरावट, सोना 1.50 लाख और चांदी 2.65 लाख पर

◾​’रेल कॉरिडोर बनने से बिहार को काफी फायदा होगा’, बजट 2026 को सीएम नीतीश ने बताया देश के लिए बेहतर

◾केंद्रीय बजट 2026-27: मोटर एक्सीडेंट मुआवजे के ब्याज पर माफ होगा पूरा टैक्स, पीड़ितों को मिलेगी बड़ी राहत

◾ट्रंप प्रशासन की सख्ती: 2025 में हर दिन पकड़े गए 65 भारतीय, घुसपैठ के लिए बदला ‘डंकी रूट’

◾डेरा सचखंड बल्लां नतमस्तक हुए PM नरेंद्र मोदी, संत निरंजन दास जी से लिया आशिर्वाद

◾भारत में दूल्हे के व्यापार और करियर के लिए’दहेज को माना जाता है एक लांचपैड!

◾सीकर में दर्दनाक हादसा, कार की चपेट में आने से दादी-पाती की मौत

◾रूस का यूक्रेन पर बड़ा ड्रोन हमला, बस को बनाया निशाना, 15 लोगों की मौत

◾रोहित शेट्टी के घर फायरिंग मामले में गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में किया पेश, 4 दिनों की मिली रिमांड

◾U19 World Cup : भारत ने पाकिस्तान को चारों खाने किया चित, 58 रनों से जीता मुकाबला


========================================

========================================