नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट…
For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group
https://chat.whatsapp.com/EHzVoGH50MdINoYniG4crH

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
हिसार टाइम्स – सरकार की ओर से बजट नहीं मिलने पर नगर निगम ने अपनी जमीन बेचने का फैसला लिया है। नगर निगम व्यापार कुंज और पटेल नगर मार्केट के 59 प्लॉट को बेचकर करीब 200 करोड़ रुपये जुटाएगा। इन प्लॉट के लिए रिजर्व प्राइस भी तय किए गए हैं और इन्हें ई-ऑक्शन के जरिए बेचा जाएगा। व्यापार एवं व्यवसाय कुंज की जमीन का मूल मालिक राजकीय पशुधन विभाग होने के चलते लगभग 70 प्रतिशत राशि उन्हें प्राप्त होगी। नगर निगम सदन की स्पेशल बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी गई है।

नगर निगम सदन की स्पेशल बैठक सोमवार को निगम के मुख्य सभागार में मेयर प्रवीण पोपली की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नगर निगम क्षेत्र में वार्ड कमेटियों के गठन और प्लॉटों के ई-ऑक्शन को लेकर महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। वित्तीय वर्ष 2026 के दौरान निगम की आय में वृद्धि को लेकर भी चर्चा हुई।नगर आयुक्त नीरज ने सदन को स्कीम नंबर 41, पटेल नगर के 8 रिहायशी प्लॉट और व्यापार एवं व्यवसाय कुंज कॉम्प्लेक्स फेज-3 के 51 प्लॉटों के ई-ऑक्शन का प्रस्ताव रखा।

सभी पार्षदों ने विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से स्वीकृति दी और प्रस्ताव पारित कर दिया। नगर आयुक्त ने बताया कि ई-ऑक्शन की प्रक्रिया से निगम को करीब 200 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होने की उम्मीद है, जिससे शहर के विकास कार्यों को और गति दी जा सकेगी।

बाइक सवारों ने बच्चों के साथ जा रही महिला का फोन छीना
हिसार टाइम्स – हिसार शहर के आजाद नगर में बाइक सवार दो युवकों ने एक महिला से फोन छीनकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गीता कालोनी निवासी बबली ने बताया कि 31 जनवरी की शाम लगभग 6 बजकर 40 मिनट पर वह आजाद नगर मार्केट से वापस लौट रही थी। तभी पीछे से बाइक पर सवार दो युवक आए और झपट्टा मारकर उसका फोन छीन लिया। महिला ने शोर मचाया, लेकिन तब तक बदमाश मौके से भाग चुके थे।

54 करोड़ की जीएसटी चोरी मामले मे फ्यूचर मेकर के सीएमडी राधेश्याम और एमडी बंसीलाल की पेशी हुई !
हिसार टाइम्स – 54 करोड़ की जीएसटी चोरी और फ्यूचर मेकर कंपनी से जुड़े जीएसटी घोटाले के मामले में सोमवार को सीएमडी राधेश्याम और उनके पार्टनर एमडी बंसीलाल की मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राजीव की अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी हुई। इस दौरान जीएसटी विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर की गवाही आधी ही पूरी हो पाई। दोनों आरोपियों की ओर से अधिवक्ता नरेश कुमार सचदेवा ने बताया कि अगली पेशी 16 फरवरी को होगी, जिसमें असिस्टेंट कमिश्नर की गवाही पूरी की जाएगी।

हिसार अदालत ने पहले जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद दोनों आरोपियों ने हाईकोर्ट में जमानत के लिए याचिका दायर की हुई है। आयकर विभाग की प्रारंभिक जांच में पता चला था कि फ्यूचर मेकर कंपनी देशभर में सदस्य बनवाने के लिए 3,750 रुपये का शुल्क लेती थी। इस माध्यम से करोड़ों रुपये एकत्र किए गए, लेकिन कंपनी ने इस पर लगने वाली जीएसटी विभाग में जमा नहीं कराई। शिकायत के अनुसार कंपनी पर 54 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी बकाया है।

निर्माणाधीन इमारत में रस्सी टूटने से गिररा राजमिस्त्री, मौत !
हिसार टाइम्स – शहर के कैमरी रोड पर निर्माणाधीन इमारत में काम के दौरान पैड की रस्सी टूटने से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए राजमिस्त्री की रविवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सूचना मिलने पर आजाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सोमवार को जिला नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले में इत्तेफाकिया कार्रवाई की है।

मृतक की पहचान बैंक कॉलोनी निवासी विनोद (62) के रूप में हुई है, जो पेशे से राजमिस्त्री थे। मृतक के बेटे शुभम ने बताया कि उसके पिता पिछले कई दिनों से कैमरी रोड स्थित एक निर्माणाधीन आवास में काम कर रहे थे। 31 जनवरी को भी वह काम पर गए थे। इसी दौरान शाम करीब 5:30 बजे सूचना मिली कि काम करते समय रस्सी टूटने से वह नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रविवार रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल में रखवाया और सोमवार दोपहर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

हिसार: रेलवे प्रशासन की हठधर्मिता के खिलाफ गरजे कर्मचारी, एनडब्ल्यूआरईयू ने फूंका बिगुल
हिसार टाइम्स – उत्तर पश्चिम रेलवे कर्मचारी संघ (एनआरडब्ल्यूईयू) के आह्वान पर सोमवार को अखिल भारतीय मांग दिवस के अवसर पर हिसार रेलवे स्टेशन पर रेल कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। जोनल प्रशासन की ओर से कर्मचारियों की जायज मांगों की अनदेखी और मनमाने ढंग से लिए जा रहे निर्णयों के खिलाफ कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की ।

प्रदर्शनारियों ने रेलवे प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि समय रहते सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान यूनियन के पदाधिकारियों ने साफ किया कि प्रशासन लगातार कर्मचारियों के हितों के साथ खिलवाड़ कर रहा है। उन्होंने मांग की कि आठवें वेतन आयोग की प्रक्रिया तुरंत शुरु कर एक जनवरी 2026 से संशोधित वेतन-भत्ते लागू करना, पुरानी पेंशन योजना की बहाली और निजीकरण पर रोक, रेलवे आवासों की जर्जर हालत में सुधार और नई कॉलोनियों का निर्माण, पॉइंट्समैन और ट्रैक मेंटेनर्स के लिए बेहतर ग्रेड-पे और ड्यूटी की परिस्थितियों में सुधारीकरण आदि किया जाये।

हिसार में आज होने वाले कार्यक्रम
◾ अग्रसेन भवन में भक्तमाल कथा दोपहर 2:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक और रासलीला रात 8:00 से 10:30 बजे तक।
◾ जिंदल इंडस्ट्री स्थित तुलसी सभागार में 12वें रंग आंगन नेशनल थियेटर पपेट फेस्टिवल में नाटक मंचन शाम 5 बजे से।

◾सिरसा रोड स्थित इनेलो कार्यालय में अभय सिंह चौटाला कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे दोपहर 1 बजे से।
◾सिरसा रोड स्थित भाजपा कार्यालय में पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता की अध्यक्षता में बजट उपलब्धियों के लिए बैठक सुबह 11 बजे से।





◾अमेरिका ने भारत के लिए टैरिफ घटाया, अब मात्र 18 फीसदी लगेगा टैरिफ, मोदी-ट्रंप की बातचीत के बाद ऐलान
◾US टैरिफ कम होने पर PM मोदी का पहला पोस्ट, कहा- भारत के 1.4 अरब लोगों की ओर से आभार

◾धर्मांतरण कानूनों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और 12 राज्यों से मांगा जवाब
◾UPI यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, बिल्कुल मुफ्त रहेगा आपका डिजिटल ट्रांजेक्शन
◾जाखड़ का आम आदमी पर तंज : केजरीवाल की बेल पर ‘सत्यमेव जयते’ तो मजीठिया की जमानत पर जीत क्यों नहीं?

◾’मोदी-मोदी’ के नारों से घिरे CM मान! बीच में ही छोड़ना पड़ा भाषण
◾शेयर बाजार की जोरदार वापसी, सेंसेक्स 943 अंक उछला, निफ्टी 25,000 के पार हुआ बंद
◾चिकन नेक के लिए सरकार का खास प्लान, जमीन के अंदर बनेगा 40 KM का रेलवे कनेक्शन

◾भारत सरकार के फैसले भी डोनाल्ड ट्रंप बताते हैं; टैरिफ डील पर कांग्रेस का तंज
◾राहुल गांधी बनाम सरकार: चीनी घुसपैठ वाले राहुल गांधी के बयान पर लोकसभा में भारी हंगामा, सत्तापक्ष ने जताया विरोध

◾सरकार बोली– वांगचुक लद्दाख को नेपाल-बांग्लादेश बनाना चाहते थे: सुप्रीम कोर्ट में कहा– वह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा, जहर उगलने नहीं दे सकते
◾I-PAC रेड मामला, सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई: पिछली सुनवाई में कोर्ट ने कहा था- बंगाल सरकार ED के काम में दखल न डाले

◾Mohan Bhagwat: ‘अवैध बांग्लादेशियों को निकालना सरकार की जिम्मेदारी’, हैदराबाद में बोले आरएसएस प्रमुख भागवत
◾साहसिक पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: उत्तराखंड में पर्वतारोहण अभियान के लिए खोली गईं 83 चोटियां, नहीं लेगा शुल्क

◾फ्यूल स्विच में फिर गड़बड़ी: एअर इंडिया के ड्रीमलाइनर का स्विच बंद हुआ, प्लेन की उड़ानों पर लगी रोक
◾पूर्व आर्मी चीफ की कथित किताब पर संसद में संग्राम, राहुल गांधी और राजनाथ सिंह आमने-सामने.. अमित शाह का भी पलटवार

◾कानून का शासन कायम रहेगा-ज्ञानेश का दो टूक जवाब, ममता ने अपमान का आरोप लगाते हुए बैठक का किया बहिष्कार
◾पाकिस्तान में आतंकवाद रोधी कोर्ट का सख्त फैसला, इमरान खान की बहन के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी

◾ड्रैगन के अरब सागर तक पहुंचने का सपना टूटा? पाकिस्तान बना चीन के गले की हड्डी!
◾दिल्ली पर कोहरे और प्रदूषण की दोहरी मार, मुंबई में भी सुबह धुंधली, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

◾’सनातन के अपमान से आहत हूं’… अलंकार अग्निहोत्री ने अविमुक्तेश्वरानंद से लिया आशीर्वाद, दी दिल्ली कूच की चेतावनी
◾कार्लोस की जीत… 10 बार के चैम्पियन जोकोविच हारे: अल्काराज चार ग्रैंड स्लैम जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं

◾पाकिस्तान पर बॉयकॉट का असर क्या होगा: ग्रुप-स्टेज में ही बाहर होने का खतरा, ICC बैन लगा सकता है; भविष्य में मेजबानी मिलनी मुश्किल
========================================

========================================


































