नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट…
For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group
https://chat.whatsapp.com/EHzVoGH50MdINoYniG4crH

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
हिसार टाइम्स – दो कारों की भिंडत में छह लोग घायल हो गए। इन दोनों के बीच स्कूटी व बाइक चालक भी आ गए। घायलों को हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पवन, जोगेंद्र सहित छह लोग घायल हुए हैं। जिसमें दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। देर शाम गोसेवक शिकायत लेकर एचटीएम थाना पहुंचे। देर रात तक इस मामले में केस दर्ज नहीं हो सका था। जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम सीएमसी अस्पताल के पास दो गायों की मौत हो गई थी। गोसेवक गायों को जमीन में दबाने के लिए जेसीबी मशीन को लेकर सेक्टर 1-4 पुल के पास पहुंचे थे।

यह लोग गायों को पुल से उतरने के बाद महाबीर कालोनी की ओर बने रोड़ पर पहुंचे थे। रात करीब 8 बजे अंधेरे में ही जेसीबी से गड्ढा खोदा गया। इस बीच गोसेवक नमक का बोरा लेने के लिए गए। कुछ देर बाद जब एक गोसेवक स्कूटी पर नमक का बैग लेकर वहां पहुंचा। इन लोगों ने स्कूटी तथा बाइक को खड़ा कर दिया। उसकी पिछली लाइट जला दी। इसी बीच एक महिला कार चलाते हुए वहां पहुंची । प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि महिला कार चलाते समय फोन पर बात कर रही थी। महिला की कार ने एक कार में टक्कर मार दी।इन दोनों कारों के बीच वहां खड़ी स्कूटी व बाइक सवार भी आ गए। एचएटीएम थाना प्रभारी ने बताया कि इस बारे में सूचना मिली है। पुलिस टीम को जांच के लिए मौके पर भेजा गया है। घायलों के बयान के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

◾क्रिकेट के 73 नियम बदले, 1 अक्टूबर से लागू होंगे: टेस्ट में दिन के आखिरी ओवर में विकेट गिरा तो नया बैटर आएगा, लेमिनेटेड बैट को मंजूरी
◾हरियाणा BJP विधायक को सुप्रीम कोर्ट से झटका: रिकाउंटिंग न कराने की मांग खारिज; 32 वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी को हराया था

◾राजस्थान-पंजाब नेशनल बैंक में जमा करोड़ों का सोना नकली हुआ: बैंक मैनेजर ने जमीनें खरीदीं, डेयरी प्लांट लगाया; कस्टमर बोले- शादी पर संकट, मंगलसूत्र तक गायब
◾हरियाणा में पंचकूला के तहसीलदार सस्पेंड: स्टे के बावजूद जमीन की रजिस्ट्री की, SDM के फर्जी साइन किए; 2 दिन से ACB की रिमांड पर
◾PM मोदी जैसी कार में सवार होंगे नीतीश कुमार: AK-47 की गोलियां चले या दागे जाएं रॉकेट, सेफ रहेंगे CM; जानें क्यों खास है नई गाड़ी

नशा तस्करों को ढूंढने आई सीआईए टीम की गाड़ी को कैंटर ने मारी टक्कर, हेड कांस्टेबल की मौत !
हिसार टाइम्स – गांव ढंढूर के पास नशा तस्करों की तलाश में आई फतेहाबाद सीआईए (अपराध जांच एजेंसी) टीम की बोलेराे गाड़ी को एक तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में बोलेरो सवार हांसी के सुभाष नगर निवासी हेड कांस्टेबल शमशेर सिंह (40) की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनके साथी हेड कांस्टेबल जसबीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसे में पुलिस की गाड़ी भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

फतेहाबाद सीआईए इंचार्ज वेदपाल ने बताया कि टीम सोमवार रात को छापा मारने के लिए हिसार की ओर आई थी। फतेहाबाद लौटते समय एनएच 9 पर गांव ढंढूर के पास कोहरे के कारण मंगलवार अलुसबह करीब तीन बजे हादसा हो गया। सूचना के तुरंत बाद सीआईए इंचार्ज वेदपाल और हिसार सदर थाना से सब इंस्पेक्टर राजेश अपनी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। कैंटर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। सदर थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

छेड़खानी का मामला दर्ज होने की सूचना पाकर युवक ने निगला जहर, मौत
हिसार टाइम्स – डोभी गांव निवासी युवक कृष्ण ने सोमवार शाम खेत में जाकर जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को मृतक के भाई सुभाष ने दिए बयान में बताया कि उसका भाई धर्मकांटा चलाने के साथ खेतीबाड़ी का कार्य करता था। सोमवार शाम गांव का ही शीशपाल, जो एक महिला के साथ रिलेशन में बताया जा रहा है, धर्मकांटे पर आया और कृष्ण के साथ मारपीट की। इसके बाद कृष्ण खेत में चला गया और फोन कर बताया कि शीशपाल ने उसके खिलाफ झूठी छेड़खानी की प्राथमिकी दर्ज करवा दी है। इसी कारण उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया है और उसकी मौत का जिम्मेदार शीशपाल होगा।सूचना मिलने पर सुभाष खेत में पहुंचा और भाई को संभालकर अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार कृष्ण ने सुसाइड नोट लिखा है, जिसमें उसने शीशपाल पर गलत नीयत से साजिश कर उसे फंसाने और झूठा मामला दर्ज करवाने के आरोप लगाए हैं। बालसमंद चौकी इंचार्ज जयबीर सिंह ने बताया कि सोमवार को महिला की शिकायत पर छेड़खानी की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद युवक ने आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट के आधार पर शीशपाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिसार 6 पटवारियों के सस्पेंड होने के विरोध में मंगलवार को भी पटवारी हड़ताल पर रहे।
हिसार टाइम्स – हिसार जिले में छह पटवारियों के सस्पेंड होने के विरोध में मंगलवार को भी पटवारी हड़ताल पर रहे। शहर के पटवार भवन बंद रहे। इससे जमीन की फर्द, इंतकाल और अन्य महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हुए। जिले भर के लोग इन सेवाओं के लिए पटवार भवन आते रहे, लेकिन पांच दिनों से काम रुकने के कारण किसानों को सबसे अधिक कठिनाई झेलनी पड़ रही है। लघु सचिवालय के बाहर जिले भर के पटवारियों ने धरना देकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

करंट से चार नीलगायों की मौत, फसल सुरक्षा के लिए खेत की बाड़ में रखा था हाईवोल्टेज करंट !
हिसार टाइम्स – मंगाली पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव बाड्या जाटान में सोमवार रात करंट लगने से चार नीलगायों की मौत हो गई। आरोप है कि फसल सुरक्षा के लिए खेत की बाड़ में हाईवोल्टेज करंट छोड़ा गया था। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस टीम और वन्य जीव रक्षा सभा के सदस्य मौके पर पहुंचे। तीन नीलगाय घटनास्थल पर मृत पाई गईं।

विवाह समारोह में तीसरी मंजिल से गिरा हिसार का युवक मची चीख पुकार !
हिसार टाइम्स – राजपुरा में एक विवाह समारोह के दौरान उस समय चीख-पुकार मच गई, जब हिसार से शादी में शामिल होने आए एक 25 वर्षीय युवक की तीसरी मंजिल से रहस्यमयी परिस्थितियों में गिरने के कारण मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान अक्षय (25) निवासी हिसार के रूप में हुई है। अक्षय अपने एक करीबी दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए राजपुरा आया हुआ था। बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात जब शादी का जश्न चल रहा था, तो अचानक अक्षय तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया। एसएचओ सिटी पुलिस राजपुरा ने बताया कि पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है।

मामले की विभिन्न एंगल से जांच की जा रही है कि यह महज एक हादसा है या इसके पीछे कोई और कारण। शव का पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों को सौंप दिया जाएगा। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, सिर पर गंभीर चोट लगने और अत्यधिक खून बहने के कारण युवक की मौत हुई है।




◾जहां सस्ता तेल मिलेगा वहां से लेंगे, हम अपना हित देखेंगे पहले: भारत का स्टैंड साफ
◾रूस ने ट्रंप के झूठे दावों की खोली पोल, कहा- भारत ने रूसी तेल खरीद रोकने की कोई बात नहीं की
◾मुंबई एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, एअर इंडिया और इंडिगो विमानों के विंग्स आपस में टकराए

◾Earthquake : म्यांमार में 5.9 तीव्रता का आया भूकंप, कोलकाता और ढाका तक महसूस हुए तेज झटके
◾US ने अरब सागर में एयरक्राफ्ट के करीब पहुंच रहे ईरानी ड्रोन को मार गिराया, तनाव

◾विवाह पूर्व संबंधों से जन्मी संतान के भरण-पोषण की जिम्मेदारी पति की, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का तलाक प्रकरण में बड़ा फैसला
◾आस्ट्रेलिया,फ्रांस, और ङेनमार्क के बाद अब स्पेन और ग्रीस में भी बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगी रोक, कहा- मानसिक स्वास्थ्य की चिंता सर्वोपरि

◾अमेरिका के साथ व्यापर समझौते की घोषणा के बाद बाजार में लौटी रोनक, सेंसेक्स और निफ्टी मजबूती के साथ बंद
◾India-US Ties: व्यापार समझौते के बाद जयशंकर-रुबियो की मुलाकात, आर्थिक-रणनीतिक साझेदारी को मजबूती देने पर जोर

◾गुवाहाटी में पलंग के बॉक्स से नाबालिग बच्ची का रेस्क्यू:आरोपी महिला ने टीम से छिपाने के लिए बंद किया था, 6 साल तक बंधक बनाया
◾Bihar Budget 2026: इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट से बदलेगी बिहार की तस्वीर, सड़क-पुल और बिजली पर नीतीश सरकार ने खोला खजाना

◾UP में लव जिहाद कांड, आरोपी ने अब तक 300 लड़कियों को बनाया शिकार मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 8 के खिलाफ Fir
◾’प्राइवेसी का सम्मान करो या छोड़ दो भारत, सुप्रीम कोर्ट ने मेटा और व्हाट्सएप को जमकर लताड़ा

◾बंगाल में 10 जगह ईडी के छापे, बोरियों में रद्दी कागज की तरह भर रखे थे नोटों के बंडल
◾लोकसभा में ‘यार’ शब्द पर बवाल, राहुल गांधी के भाषण से फिर हंगामा, चीन मुद्दे पर सदन में तीखी तकरार

◾उधमपुर एनकाउंटर: सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद का एक आतंकी किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी
◾लोक सभा में आसन की ओर कागज फेंकने के मामले में कांग्रेस के सात और माकपा का एक सदस्य निलंबित

◾अमेरिका के साथ पड़ोसियों, प्रतिस्पर्धियों की तुलना में भारत का व्यापार समझौता बेहतर: पीयूष गोयल
◾भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: कृषि और डेयरी क्षेत्र पर आंच नहीं, सुरक्षा कवच रहेगा बरकरार

◾DRDO ने कर दिखाया! ओडिशा में रैमजेट तकनीक का सफल परीक्षण, अब आएगी अस्र-MK3; PL-17…
◾भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर मानव तस्करी का प्रयास विफल: किशोरी सुरक्षित, एक संदिग्ध गिरफ्तार

◾बाबुल की दुआएं लेती जा, चांदी तो बहुत महंगी:राजस्थान में जनजाति बेटियों के ब्याह में चढ़ती थी 2-3 किलो चांदी, अब समाजों ने 500 ग्राम सीमा तय की
◾Weather Report: पहाड़ों पर बर्फ और मैदानों में बारिश-बिजली जारी, शीत लहर भी तारी; दिल्ली में कोहरे का अलर्ट

◾इंग्लैंड तीसरी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में:डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 27 रन से हराया, कप्तान थॉमस रयू का शतक
◾दिल्ली कैपिटल्स लगातार चौथी बार WPL के फाइनल में पहुंची:गुजरात को 7 विकेट से हराया, रोड्रिग्ज ने 41 रन बनाए; अब RCB से मैच
========================================

========================================


































