नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट…
For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group
https://chat.whatsapp.com/EHzVoGH50MdINoYniG4crH

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
हिसार टाइम्स – टी20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 से बाहर होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम के हर खिलाड़ी पर तगड़ा एक्शन लिया है. लगातार चौथे आईसीसी टूर्नामेंट में सेमीफाइनल में न पहुंच पाने के बाद यह सख्त कदम उठाया गया है. पाकिस्तान को भारत से भी करारी पटखनी मिली थी.आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खराब प्रदर्शन का खामियाजा अब पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों को सीधे अपनी जेब से भुगतना पड़ेगा.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने सख्त रुख अपनाते हुए टीम के हर खिलाड़ी पर जुर्माना लगाने का फैसला किया है. वर्ल्ड कप के सुपर-8 से बाहर होने और टीम इंडिया से ग्रुप स्टेज में मिली करारी हार के बाद यह कार्रवाई की गई है.T-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बड़ा कदम उठाया है। बोर्ड अपने खिलाड़ियों से जुर्माना वसूलने वाला है।न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, पाकिस्तान के हर खिलाड़ी पर 50 लाख पाकिस्तानी रुपए (16.28 लाख भारतीय रुपए) का जुर्माना लगाया गया। बोर्ड अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि अब खिलाड़ियों को आर्थिक फायदा केवल अच्छे प्रदर्शन के आधार पर ही मिलेगा।

भारत के मैच के बाद लगा दिया था जुर्माना
पाकिस्तानी फैंस के साथ बोर्ड अधिकारी भी टीम के प्रदर्शन से बेहद नाराज हैं। भारत के खिलाफ मैच हारने के बाद ही हर पाकिस्तानी खिलाड़ी पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया गया था।
PCB ने कहा कि अगर अच्छे प्रदर्शन पर इनाम मिलता है, तो खराब प्रदर्शन पर सजा भी मिलेगी। भारत से हार के तुरंत बाद टीम को यह फैसला बता दिया गया था।

GJU का बीटेक छात्र तीन दिन से लापता

हिसार टाइम्स – गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) का बीटेक द्वितीय वर्ष का छात्र विकास गोदारा तीन दिन से लापता है। वह आदमपुर का निवासी है और 28 फरवरी की शाम घर से निकलने के बाद वापस नहीं लौटा। उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है।

जांच अधिकारी एएसआई सलीम खान ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने एक मार्च को गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिता आत्माराम गोदारा के अनुसार विकास की उम्र 19 वर्ष, कद करीब छह फीट और रंग गोरा है। उसने सफेद शर्ट पहन रखी थी। परिजनों ने उसके बारे में कोई भी सूचना मिलने पर पुलिस को अवगत कराने की अपील की है।

नकली सोना बेचकर 12 लाख हड़पने के आरोपी गिरफ्तार

हिसार टाइम्स – शहर थाना पुलिस ने 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में आगरा निवासी धर्मा सोलंकी और गंगा देवी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने नकली सोना बेचकर मंडी आदमपुर के दुकानदार सुशील कुमार से धोखाधड़ी की थी। पुलिस ने आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है

जांच अधिकारी जितेंद्र के अनुसार, दुकानदार ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 27 नवंबर 2025 को एक व्यक्ति ने अपनी पहचान रमेश प्रजापति बताई और बताया कि उसे खोदाई के दौरान सोना मिला है जिसे वह सस्ते दाम में बेचेगा। आरोपी ने विश्वास दिलाने के लिए एक सोने जैसा टुकड़ा दिया जो असली पाया गया। इसके बाद आरोपी ने 750 ग्राम सोना 15 लाख रुपये में बेचने का प्रस्ताव दिया जो बाद में 12 लाख रुपये में तय हुआ।

1 दिसंबर को शिकायतकर्ता व उसकी बहन आशा रानी ने नकद 12 लाख रुपये आरोपी को दिए। बदले में आरोपी ने एक पॉलिथीन में गोल्ड नुमा सिक्के दिए जिन पर इंडिया विक्टोरिया गो अंकित था। बाद में ये सिक्के नकली पाए गए। इस बीच आरोपी भाग निकला था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर विभिन्न राज्यों में दबिश दी। दबाव में आकर आरोपियों ने थाना शहर में आत्मसमर्पण कर दिया।

नागरिक अस्पताल में MRI, डिजिटल X रे और CT स्कैन की सुविधा जल्द !

हिसार टाइम्स – जिला मुख्यालय स्थित नागरिक अस्पताल में आने वाले मरीजों को एमआरआई, डिजिटल एक्सरे और सीटी स्कैन की सुविधा जल्द मिल सकेगी। सीएम नायब सिंह सैनी ने सोमवार को बजट में न केवल इसकी घोषणा की बल्कि 30 जून तक की समय सीमा भी तय कर दी। पिछले वर्ष के बजट में भी एमआरआई सुविधा शुरू करने का एलान किया गया था लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हो पाया। जिला अस्पताल में 100 बेड बढ़ाने की घोषणा भी पिछले बजट में की गई थी। सीएम ने दोनों कार्यों का बजट में खास तौर पर उल्लेख किया।

हिसार में सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं। जिला मुख्यालय पर करीब 7 दशक पहले बने नागरिक अस्पताल में ही जिले भर के रोगियों का इलाज किया जा रहा है। मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है जबकि इस अनुरूप न तो भवन है और न ही सुविधाएं। पास में ही स्थित गुजरी महल पुरातात्विक धरोहर होने के कारण जिला अस्पताल में दूसरी मंजिल का निर्माण भी नहीं किया जा सकता। इसके चलते पिछले कई सालों से अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार नहीं हो पा रहा। हाल ही अस्पताल के इसी पुराने भवन पर करीब 8 करोड़ रुपये खर्च कर सौंदर्यीकरण किया गया है। हालांकि इसके बाद भी अस्पताल में कोई सुविधा नहीं बढ़ाई जा सकी।

जिला बनने के बाद से छात्रों को प्रमाण पत्र बनवाने में आ रही परेशानी, नहीं भर पा रहे परीक्षाओं के आवेदन फॉर्म
हिसार टाइम्स – हांसी को नया जिला बनाए जाने के बाद से स्थानीय विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र बनवाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले करीब 20 दिनों से डोमिसाइल, जाति और आय प्रमाण पत्र सहित जरूरी दस्तावेज जारी नहीं हो पा रहे हैं। इससे छात्र NEET सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के आवेदन फॉर्म भरने में असमर्थ हैं।

पहले ये सभी सेवाएं हिसार जिले की वेबसाइट के माध्यम से मिलती थीं, लेकिन हांसी और नारनौंद ब्लॉक को हिसार पोर्टल से हटाए जाने के बाद फिलहाल हांसी जिले के लिए स्वतंत्र ऑनलाइन विकल्प उपलब्ध नहीं है। पोर्टल अपडेट न होने के कारण आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह रुकी हुई है।स्थानीय छात्र रणदीप जांगड़ा, सुमित, विवेक, कीर्ति और पूजा ने बताया कि सिस्टम अपडेट में देरी के चलते उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

कुछ छात्रों को जाति प्रमाण पत्र न बनने से सामान्य श्रेणी में आवेदन करना पड़ रहा है, जिससे आरक्षण का लाभ नहीं मिल रहा है। वहीं, कई विद्यार्थियों की आवेदन की अंतिम तिथि निकल चुकी है क्योंकि उनका डोमिसाइल प्रमाण पत्र समय पर नहीं बन सका।छात्रों का कहना है कि वे बीते कई दिनों से ई-दिशा केंद्रों और संबंधित दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं,

लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं मिला। अधिकारियों ने बताया कि हांसी जिले से जुड़ी तकनीकी प्रक्रिया पर काम जारी है और जल्द ही पोर्टल को पूरी तरह अपडेट कर दिया जाएगा।इस बीच, अभिभावकों ने प्रशासन से मांग की है कि तकनीकी खामियां दूर होने तक अस्थायी इंतजाम कर छात्रों को राहत दी जाए और संबंधित बोर्डों व संस्थाओं से आवेदन तिथियों में विस्तार कराने के प्रयास किए जाएं।





◾ईरानी हमले से दहला सऊदी अरब; सबसे बड़ी रिफाइनरी की बंद, तेल पर गहराया संकट !
◾Israel Iran War: पूर्व सुप्रीम लीडर खामेनेई की पत्नी की भी मौत, हमले में हुई थीं घायल

◾‘बड़ी लहर अभी बाकी’… डोनाल्ड ट्रंप बोले- जरूरत पड़ी तो अब सेना भी उतारूंगा
◾इस्लामपुर अब ईश्वरपुर बनेगा: BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का बड़ा ऐलान, परिवर्तन यात्रा मे किया वादा

◾रूस से 5 अतिरिक्त S-400 स्क्वाड्रन खरीदने की तैयारी में भारत, एयर डिफेंस नेटवर्क होगा और मजबूत
◾इजराइल का डिजिटल हमला! ईरान का ‘नमाज़ ऐप’ हैक, फोन पर आए अजीबो गरीब नोटिफिकेशन

◾पाकिस्तान में हालात बेकाबू, 24 लोगों की मौत के बाद तीन दिन का सख्त कर्फ्यू
◾इजरायल-ईरान जंग के बीच फंसे यात्रियों के लिए गुड न्यूज, इंडिगो जेद्दा से चलाएगा 10 स्पेशल फ्लाइट्स

◾महाराष्ट्र के पालघर जिले में केमिकल प्लांट से ओलियम गैस का रिसाव, 2600 लोग शिफ्ट किए गए
◾सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर ईरान का ड्रोन अटैक, अमेरिका के अब तक तीन जेट गिरे

◾तेहरान पर अमेरिकी हमले का मकसद: रुबियो बोले- स्कूल और नागरिक नहीं, केवल ईरान की मिसाइल और नौसैनिक ताकत पर वार
◾ टैरिफ नीति पर ट्रंप को दोहरा झटका: सुप्रीम कोर्ट के बाद संघीय अदालत का फैसला, रिफंड रोकने की मांग ठुकराई

◾मिडिल ईस्ट में जंग : पीएम मोदी ने बहरीन के शाह, सऊदी अरब के युवराज और जॉर्डन के किंग से बात की
◾US-Israel-Iran War: अखिलेश यादव ने केंद्र से पूछा सवाल, सरकार बताए युद्ध के साथ खड़ी है या शांति के पक्ष में

◾ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद गृह मंत्रालय ने राज्यों को किया अलर्ट, कश्मीर में इंटरनेट पर पाबंदी
◾पटरी से उतरे संबंधों को पूरी तरह सामान्य बनाने के लिए द्विपक्षीय संबंधों को नया आयाम देंगे भारत और कनाडा

◾ईपीएफ पर ब्याज दर 8.25 प्रतिशत बनी रहेगी, निष्क्रिय खातों के स्वचालित निपटान की पायलट योजना मंजूर
◾तेलंगाना के दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी: सीएम ए. रेवंत रेड्डी ने किया जोरदार स्वागत, कांग्रेस समिति प्रशिक्षण कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

◾मणिपुर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, तीन उग्रवादी गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा और चोरी का माल बरामद
◾’अमेरिका से बातचीत नहीं करेंगे’, हमलों के बाद ईरान का कड़ा संदेश

◾ईरान के नए अंतरिम सुप्रीम लीडर का भी हुआ खात्मा! अमेरिका के पूर्व एनएसए का बड़ा दावा
◾मौसम विभाग का पूर्वानुमान: सावधान! तपिश भरे रहेंगे अगले 90 दिन, कई राज्यों में सामान्य से अधिक लू चलने के आसार

◾पाकिस्तान के हर खिलाड़ी पर लगा 50 लाख का जुर्माना, T20 World Cup से बाहर होने की मिली सजा
◾पीवी सिंधू दुबई में फंसी, ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में नहीं ले पाएंगी हिस्सा! लक्ष्य सेन पर होगी निगाहें
========================================

========================================


































