नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट…
For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group
https://chat.whatsapp.com/EHzVoGH50MdINoYniG4crH

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
हिसार टाइम्स – हिसार की बडवाली ढाणी क्षेत्र में सामाजिक जिम्मेदारी निभाना एक व्यक्ति के लिए भारी पड़ गया। गली में सरेआम गाली-गलौज और हुड़दंग कर रहे युवकों को रोकना राजेश बंसल नामक व्यक्ति के लिए जानलेवा साबित होते-होते बचा। आरोपियों ने तैश में आकर राजेश पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और घायल को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, बडवाली ढाणी निवासी राजेश बंसल अपने घर के निकट मौजूद थे, तभी वहां कुछ युवक जोर-जोर से अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे थे। जब राजेश ने मोहल्ले की मर्यादा का हवाला देते हुए उन्हें गाली देने से मना किया और समझाने का प्रयास किया, तो आरोपी भड़क गए। कहासुनी इतनी बढ़ी कि चारों युवकों ने राजेश को घेर लिया और उन पर चाकू से एक के बाद एक कई वार किए। बीच-बचाव के लिए जब राजेश की पत्नी और अन्य पड़ोसी मौके पर पहुंचे, तो आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए।

वारदात की यह पूरी घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें आरोपियों की दरिंदगी साफ देखी जा सकती है। घायल राजेश को तुरंत अर्बन एस्टेट स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को देखते हुए शरीर पर आए गहरे घावों पर करीब 10 से 12 टांके लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि हमला बिना किसी पुरानी रंजिश के अचानक किया गया। फिलहाल, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

हिसार से अहमदाबाद-जम्मू के लिए जल्द शुरू होगी फ्लाइट
हिसार टाइम्स – हिसार के महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे से जल्द ही दो और स्थानों के लिए फ्लाइट शुरू हो सकती है। एयरपोर्ट से चार स्थानों के लिए अभी सेवाएं चल रही हैं। जिसमें दिल्ली, अयोध्या, चंडीगढ़ और जयपुर शामिल है। अब हरियाणा सरकार जल्द ही अहमदाबाद और जम्मू के लिए फ्लाइट शुरू कर सकती है, समर शेड्यूल में दोनों फ्लाइट की घोषणा हो सकती है।

हरियाणा में आज 2,87,000 विद्यार्थी देंगे 10वी अंग्रेजी की बोर्ड परीक्षा !
हिसार टाइम्स – हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) की 10वीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की परीक्षा आज, 5 मार्च 2026 को आयोजित की जा रही है। परीक्षा दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक होगी, जिसमें राज्य के 1357 केंद्रों पर करीब 2 लाख 87 हजार से अधिक छात्र भाग ले रहे हैं। नकल रोकने के लिए केंद्रों के आसपास धारा-163 लागू है और छात्रों को 30 मिनट पहले पहुंचने की सलाह दी गई है

कुलेरी में कोरडा मार होली प्रतियोगिता का आयोजन
हिसार टाइम्स – अग्रोहा के गांव कुलेरी में होली का त्योहार पारंपरिक अंदाज में सामूहिक तौर पर मनाया गया । आयोजन में गांव की सभी महिलाएं और पुरुष सामूहिक तौर पर हिस्सा लेते हैं। फाग खेलने वाली महिलाओं को पीतल की टोकनी देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं दूसरे गांव से आने वाले महिला पुरुषों को किराया तक दिया जाता है। यहां होली पर जाति धर्म की सारी दीवारें खत्म हो जाती हैं। कुलेरी गांव की होली की तुलना वृंदावन की होली से होती है। गांव के रामस्वरूप, राजेश भाकर ने बताया कि पूर्व सरपंच राजेंद्र मिठारवाल की पुत्रवधू मनीषा निठारवाल जब सरपंच चुनी गई थी तब उन्होंने ही गांव में यह अनोखी शुरुआत कराई थी।

नेपाल में आम चुनाव
नेपाल में गुरुवार को आम चुनाव होने वाले हैं। होने वाले संसदीय चुनावों के लिए भारत से लगी सीमा 72 घंटे के लिए सील कर दी गई है। यह चुनाव सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा।

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल
टी-20 विश्वकप में गुरुवार को दूसरा सेमीफाइनल है। इसमें भारत और इंग्लैड आमने-सामने होंगे। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम जीत के साथ फाइनल में प्रवेश करने के इरादे से उतरेगी। बता दें कि, रविवार को खेले गए मुकाबले में भारत ने वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की। भारतीय टीम छठी बार टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंची है। वहीं, लगातार तीसरी बार टीम इंडिया ने अंतिम चार में जगह है।

ब्रिक्स देशों के वित्त मंत्रियों की बैठक स्थगित
जयपुर में गुरुवार को ब्रिक्स देशों के वित्त मंत्रियों की बैठक होने वाली थी। अब यह बैठक पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और अतर्राष्ट्रीय यात्रा मार्गों पर पड़ रहे असर की वजह से स्थगित कर दिया गया है।

अमित शाह का ओडिशा दौरा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार से दो दिन के ओडिशा दौरे पर रहेंगे। की यात्रा पर इस दौरान वह सीआईएसएफ के एक कार्यक्रम सहित कई सरकारी आयोजनों में भाग लेंगे। अधिकारियों ने बताया कि शाह पांच मार्च की शाम को भुवनेश्वर पहुंचेंगे और अगले दिन कटक के मुंडाली में सीआईएसएफ के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।

ग्रेनो वेस्ट आएंगे मुख्यमंत्री योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गुरुवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट में आ सकते है। यहां सेक्टर-3 में निजी अस्पताल के उद्घाटन का कार्यक्रम। इस मौके पर पूर्व क्रिकेटर कपिल देव भी इस मौके पर शहर में मौजूद रहेंगे। 21 फरवरी को भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जेवर में एक सेमी कंडक्टर यूनिट के शिलान्यास कार्यक्रम में जनपद आए थे।



◾कराची से गैर-जरूरी अमेरिकी स्टाफ को देश छोड़ने का आदेश: ईरान समर्थकों ने यहां दूतावास पर हमला किया था, झड़प में 24 लोगों की मौत
◾चण्डीगढ़ पुलिस ने हरियाणा पब्लिक सर्विस कमिशन भर्ती नियमों को लेकर प्रदर्शन करने वाले 17 अभ्यार्थियों के खिलाफ शांति भंग करने का केस दर्ज किया।

◾भारत से लौट रहे ईरानी युद्धपोत पर अमेरिका का हमला: श्रीलंका के पास डूबा, 80 सैनिकों की मौत; 32 का रेस्क्यू किया
◾रोहतक के गाँव इस्माईला में बहुत बड़ा हादसा सड़क दुर्घटना में चार की मौत तीन एक ही परिवार से

◾ जींद में 152-डी पर ट्रक में घुसी क्रेटा, 2 मरे:पंचकूला से दिल्ली जा रहे थे चार साथी; मृतक कर्मचारी हिसार-नैनीताल के
◾भारत से लौट रहे ईरानी युद्धपोत को अमेरिका ने डुबोया; नीतीश CM पद छोड़कर राज्यसभा जा सकते हैं; टी-20 वर्ल्डकप- न्यूजीलैंड फाइनल में

◾युद्ध के बीच अमेरिका बाजार तेजी के साथ बंद,और अंतराष्ट्रीय बाजारों में आज 3 से 11% तक की बढ़त, भारतीय शेयर बाजार सेंसेक्स निफ्टी दोनों आज बढ़त के साथ खुलने की संभावना

◾अमेरिका की तरफ से ईरान के खिलाफ कोई नरमी नहीं बरती जा रही है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने प्रेस वार्ता में बताया कि जल्द ही अमेरिकी सेना ईरान के हवाई क्षेत्र पर पूरी तरह नियंत्रण हासिल कर लेगी। उन्होंने इस दौरान हॉर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर भी टिप्पणी की है

◾ईरान में 100 घंटे से इंटरनेट बंद, होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल टैंकरों की आवाजाही 90% घटी, तेल आपूर्ति पर संकट गहराया
◾दावा- ईरान ने अमेरिका को बातचीत का सीक्रेट प्रस्ताव भेजा, जंग खत्म करने की पेशकश की; ट्रम्प बोले थे- बातचीत का समय निकल चुका

◾निशांत के बाद अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चाओं के बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार को पटना पहुंच रहे हैं। इस वजह से राजनीतिक हलचलें तेज हो गई हैं

◾बिहार में होने वाला है बड़ा? नीतीश कुमार जा सकते हैं राज्यसभा, BJP का होगा CM, JDU के दो डिप्टी सीएम! नितीश कुमार के बेटे को मिल सकता है उपमुख्यमंत्री पद
◾तमिलनाडु चुनाव के लिए DMK-कांग्रेस में सीट शेयरिंग हुई, कांग्रेस 28 विधानसभा सीटों पर लड़ेगी, डीएमके ने एक राज्यसभा की सीट भी दी

◾महाराष्ट्र से MVA गठबंधन शरद पवार को राज्यसभा भेजेगी, कांग्रेस और उद्धव गुट ने समर्थन दिया; 16 मार्च को होगी वोटिंग
◾राजस्थान के युवक की ईरान के हमले में मौत, क्रूड ऑयल टैंकर पर गिरी थी मिसाइल, 3 दिन से शव ढूंढ रही एजेंसी

◾राजस्थान के नागौर जिले में एक डीजल टैंकर और ट्रक में आमने-सामने की टक्कर के बाद आग लग गई। हालांकि, गनीमत रही कि इस हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ, वहीं दमकल कर्मियों घटना के बाद जल्द ही आग पर काबू पा लिया। इस वजह से डीजल टैंकर में विस्फोट से पहले आग बुझा ली गई।

◾ नेपाल में कुछ देर में शुरू होगा मतदान; जेन-जी आंदोलन के बाद पहली बार हो रहा चुनाव
◾ टैरिफ नीति पर बुरे फंसे ट्रंप: रिफंड पर न्यूयॉर्क कोर्ट का बड़ा फैसला, जज बोले- कंपनियों को लौटाया जाएगा पैसा

◾एलन ने सबसे तेज सेंचुरी लगाई, न्यूजीलैंड का फास्टेस्ट 150+ रनचेज, रबाडा के बोल्ड से बेल्स बाउंड्री के पास पहुंची





========================================

========================================


































