नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट

For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group

👇

https://chat.whatsapp.com/

EHzVoGH50MdINoYniG4crH

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖


हिसार टाइम्स – करनाल स्थित सीएसएसआरआई (CSSRI) कैंपस में एक बेहद दुखद दुर्घटना घटी, जहाँ एक कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार चला रही महिला आरती (35 वर्ष) और उनकी 5 वर्षीय बेटी अयांशी की मौत हो गई। घटना के समय आरती के पति ब्रजेश सक्सेना, जो संस्थान में टेक्निकल ऑफिसर हैं, अपनी बेटी को गोद में लेकर अगली सीट पर बैठे थे। अचानक सामने कुत्ता आ जाने के कारण आरती ने घबराकर ब्रेक की जगह गलती से एक्सेलेरेटर (रेस) दबा दिया, जिससे तेज रफ्तार कार सीधे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बच्ची पिता की गोद से छिटककर सीधे फ्रंट शीशे से जा भिड़ी। अस्पताल ले जाने के 15 मिनट बाद बच्ची ने दम तोड़ दिया, और बेटी की मौत की खबर सुनकर सदमे में माँ की भी दो घंटे बाद मौत हो गई। अब परिवार में केवल पिता और उनकी 7 महीने की छोटी बेटी ही बचे हैं। बृजेश के दोस्त विकास ने बताया कि बृजेश ने 5 महीने पहले नई कार (वेन्यू) खरीदी थी। उनकी पत्नी कार ड्राइविंग सीखना चाहती थी। 12 अप्रैल की शाम करीब 6 बजे आरती CSSRI परिसर में अपने पति से कार चलाना सीख रहीं थी। उस समय बृजेश ड्राइविंग के साइड वाली सीट पर थे और अयांशी उनकी गोद में बैठी थी।विकास के मुताबिक, कार सीखते वक्त आरती ने कंट्रोल खो दिया। अचानक उनका पैरा ब्रेक की जगह एक्सीलेटर पर चला गया। कार पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अयांशी का सिर शीशे से टकरा गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। तभी उसको अस्पताल की तरफ लेकर दौड़े लेकर रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।


नीतीश कुमार का इस्तीफा और नेतृत्व परिवर्तन

हिसार टाइम्स – बिहार की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत हैं, जहाँ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि अब बिहार में भाजपा का मुख्यमंत्री हो सकता है, जिसका चयन केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की देखरेख में होगा। नई सरकार का शपथ ग्रहण बुधवार को होने की संभावना है, जिसमें दो डिप्टी सीएम बनाए जा सकते हैं। इस बीच एक और बड़ी खबर यह है कि नीतीश कुमार के पुत्र निशांत की सक्रिय राजनीति में एंट्री (पॉलिटिकल लॉन्चिंग) हो सकती है। उन्हें नीतीश के उत्तराधिकारी और भविष्य के नेता के रूप में पेश किया जा रहा है, और उनके डिप्टी सीएम बनने की भी चर्चा है। विजय कुमार चौधरी का नाम भी दूसरे डिप्टी सीएम के तौर पर रेस में है।


31 लाख के सोने की लूट मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार

हिसार टाइम्स – पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गैंग का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों (विजेंद्र, अमित और नरेंद्र) को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने एक सर्राफा कारोबारी के कर्मचारियों से 31 लाख रुपये और 30 तोला सोना लूटा था। इन लुटेरों ने खुद को राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) का अधिकारी बताकर हुडा चौक पर कार रुकवाई और वारदात को अंजाम दिया था। मुख्य आरोपी विजेंद्र पर पहले से 15 मामले दर्ज हैं और वह गैंग को नकली आईडी कार्ड और फर्जी नंबर प्लेट मुहैया कराता था। पुलिस इस मामले में एक आरोपी लक्ष्मण को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी।

हरियाणा में निकाय और पंचायत चुनावों का शंखनाद: 10 मई को मतदान, 13 को नतीजे

हरियाणा राज्य चुनाव आयोग ने प्रदेश के 7 शहरी स्थानीय निकायों में आम चुनाव और पंचायतों के 528 रिक्त पदों पर उपचुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है । अम्बाला, सोनीपत और पंचकूला नगर निगमों सहित रेवाड़ी नगर परिषद और सांपला, धारूहेड़ा व उकलाना नगर पालिकाओं में 10 मई को वोट डाले जाएंगे । चुनाव का आधिकारिक नोटिफिकेशन 15 अप्रैल को जारी होगा और नामांकन प्रक्रिया 21 अप्रैल तक चलेगी । खास बात यह है कि इस बार चुनावों में वीवीपैट (VVPAT) का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा और यदि किसी सीट पर ‘नोटा’ (NOTA) को सर्वाधिक वोट मिलते हैं, तो भी चुनाव रद्द नहीं होगा, बल्कि दूसरे स्थान पर रहने वाले उम्मीदवार को विजयी घोषित किया जाएगा ।

मंडियों में गेहूं की भारी आवक: सर्वर डाउन और धीमी खरीद से किसानों का हाल बेहाल

हरियाणा की अनाज मंडियों में गेहूं की आवक तेज हो गई है, लेकिन सरकारी पोर्टल का सर्वर बार-बार ठप होने से किसान संकट में हैं । अब तक मंडियों में 41.95 लाख टन गेहूं पहुंच चुका है, लेकिन महज 11.88 लाख टन की ही खरीद हो पाई है, जिससे करीब 30 लाख टन गेहूं मंडियों में खुले आसमान के नीचे पड़ा है । कुरुक्षेत्र, करनाल और सिरसा जैसी बड़ी मंडियों में गेटपास के लिए किसानों को 2-3 दिन का इंतजार करना पड़ रहा है । वहीं, कैथल में पोर्टल ठप होने के विरोध में किसानों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया । दूसरी ओर, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दावा किया है कि प्रदेश में खरीद बिना किसी रुकावट के 24 घंटे जारी है ।

संसद का 3 दिवसीय विशेष सत्र: महिला आरक्षण संशोधन पर मोदी और विपक्ष में टकराव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 अप्रैल से संसद का तीन दिवसीय विशेष सत्र बुलाने का निर्णय लिया है, जिसका मुख्य उद्देश्य 2029 से महिला आरक्षण लागू करने के लिए आवश्यक संवैधानिक संशोधन करना है । पीएम मोदी ने इसे नारी शक्ति के लिए एक ऐतिहासिक कदम करार दिया है । हालांकि, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार का असली एजेंडा महिला आरक्षण नहीं बल्कि ‘परिसीमन’ है, जो संविधान की मूल भावना पर हमला है । विपक्ष ने इस मुद्दे पर साझा रणनीति बनाने के लिए 15 अप्रैल को बैठक बुलाई है ।

नोएडा में वेतन वृद्धि की मांग पर बवाल: प्रदर्शनकारियों ने फूंके वाहन, साजिश का शक

नोएडा के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में न्यूनतम वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर श्रमिकों का विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया । फेज-2 और सेक्टर-60 जैसे इलाकों में भीड़ ने पुलिस की जिप्सी सहित कई वाहनों को आग लगा दी और फैक्ट्रियों में जमकर तोड़फोड़ की । स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल और पीएसी की 8 कंपनियां तैनात की गई हैं । पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि इस हिंसा के पीछे श्रमिकों की जगह कुछ बाहरी तत्वों की सोची-समझी साजिश थी, जो व्हाट्सएप ग्रुप्स के जरिए पेट्रोल बम से हमला करने की योजना बना रहे थे ।

गोहाना में ऑनर किलिंग: पसंद की शादी करना चाहती थी बेटी, पिता ने मां-भाई संग मिलकर की हत्या

गोहाना की देवीपुरा कॉलोनी में एक रूह कंपा देने वाली ऑनर किलिंग की घटना सामने आई है, जहां एक पिता ने अपनी एएनएम (ANM) कर रही बेटी की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी । युवती अपनी पसंद के युवक से शादी करना चाहती थी, जिससे परिवार नाराज था । जांच में पता चला कि हत्या के दौरान मां ने घर का मुख्य द्वार बंद कर दिया था ताकि युवती भाग न सके । पुलिस ने आरोपी पिता अनिल, मां मीरा और भाई राहुल को गिरफ्तार कर लिया है ।

पीजीआई रोहतक में महान दान: जेल वार्डन कुलदीप ने अंगदान कर 5 लोगों को दी नई जिंदगी

सोनीपत निवासी और मुनारिया जेल के वार्डन कुलदीप सिंह (51) को ब्रेन डेड घोषित किए जाने के बाद उनके परिवार ने एक साहसी फैसला लेते हुए उनके अंग दान कर दिए । पीजीआई रोहतक से दो बार ग्रीन कॉरिडोर बनाकर उनके अंगों को दिल्ली के अस्पतालों में पहुंचाया गया । इस दान से दिल्ली एम्स में एक मरीज को पहली बार एक साथ पैनक्रियाज और किडनी ट्रांसप्लांट की गई, जिसने 17 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया । कुलदीप की पत्नी प्रमिला ने कहा कि यह उनके पति को सबसे बड़ी श्रद्धांजलि है ।

अम्बाला बाल विवाह मामला: गुरुद्वारे में नाबालिगों की शादी कराने पर ग्रंथी और मां पर केस

अम्बाला के बलदेव नगर स्थित एक गुरुद्वारे में सिख रीति-रिवाज से नाबालिग लड़के और लड़की का विवाह कराने का मामला प्रकाश में आया है । बाल विवाह निषेध अधिकारी की जांच में पता चला कि 12 मार्च को हुई इस शादी के समय दोनों ही पक्ष नाबालिग थे । पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए लड़की की मां, मकान मालिक और शादी कराने वाले ग्रंथी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है

◾ट्रंप की हॉर्मुज़ नाकेबंदी पर ईरान का भारत को भरोसा-“आपके जहाज़ सुरक्षित निकालेंगे”, मोदी सरकार और जनता का कहा धन्यवाद

◾अमेरिका की नाकेबंदी पर ईरान का गुस्सा आसमान पर, खाड़ी बंदरगाहों पर हमले की खुली धमकी दी

◾दुनिया का सबसे बड़ा रेस्क्यू आप्रेशन:भारत ने ईरान-अमेरिका जंग के बीच अपने 9 लाख नागरिक सुरक्षित निकाले

◾हमारे ब्लॉकेड के पास कोई जहाज आता है, तो उन्हें तुरंत खत्म कर दिया जाएगा: ट्रंप…

◾​I-PAC डायरेक्टर विनेश चंदेल गिरफ्तार:बंगाल चुनाव से 10 दिन पहले ED की कोयला घोटाले में कार्रवाई; TMC बोली- इससे डर का माहौल बनता है

◾​टाटा सन्स चेयरमैन बोले- नासिक की घटना परेशान करने वाली:सीनियर अफसर से जांच करा रहे, TCS कैंपस में यौन उत्पीड़न, जबरन धर्म परिवर्तन के आरोप हैं

◾होर्मुज में US ने शुरू की जहाजों की नाकेबंदी, चीन जा रहे रूस के विदेश मंत्री, वॉर का बढ़ा खतरा

◾दून में संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार: ISI के नए माड्यूल का हिस्सा था विक्रांत, जांच में हुए कई चौंकाने वाले खुलासे

◾​​अलकायदा के 3 आतंकियों को उम्रकैद की सजा, 15 अगस्त पर लखनऊ को दहलाने की थी साजिश

◾​सम्राट चौधरी के आवास की सुरक्षा बढ़ी; बिहार में CM का ऐलान आज

◾​​​फ्रांस-ब्रिटेन होर्मुज में सुरक्षित नौवहन सुनिश्चित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी करेंगे : राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन

◾​​​हमारी सरकार ने महिलाओं के जीवन चक्र के हर पड़ाव के लिए बनाई योजनाएं, उन्हें सफलतापूर्वक किया लागू : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

◾गुजरात में ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 7 की मौत:राजकोट से सभी लोग पैदल बहुचराजी माता मंदिर जा रहे थे, 4 घायलों की हालत गंभीर

◾बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति को तलवार से टुकड़ों में काटा:शव को जलाया, JCB से गड्ढा खुदवाकर गाड़ा; बेटी बोली-पापा को रात में ले गए थे

◾सोनिया गांधी का दावा- महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन असली मुद्दा:पूछा- चुनाव प्रचार के बीच विशेष सत्र की क्या जरूरत; 3 पार्टियों का व्हिप जारी

◾हिमाचल में युवती का गला काटकर मर्डर, आरोपी गिरफ्तार:ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से पिटाई की, नशे में वारदात, फांसी की मांग को लेकर चक्का-जाम

◾ओडिशा में सरकारी फाइलों में ‘दौड़ रही’ सड़क, जमीन पर पहाड़ लांघने को मजबूर आदिवासी: करोड़ों का घोटाला उजागर

◾बंगाल में 91 लाख लोग नहीं डाल सकेंगे वोट- SIR प्रक्रिया पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

◾IPL 2026 : हैदराबाद ने राजस्थान को 57 रनों से दी मात, प्रफुल हिंगे ने पहले ही ओवर में कर दिया कमाल

====================================

===================================

Oplus_16908288