नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट…
For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group
https://chat.whatsapp.com/

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
हिसार टाइम्स – हिसार जिले में बिना कागज के दौड़ रहे वाहनों पर आरटीए ने अब सख्ती बढ़ा दी है। जिले के मुख्य मार्गों पर चलाए गए 15 दिन के विशेष अभियान में आरटीए (क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण) टीम ने 154 वाहनों को पकड़ा और इंपाउंड कर 54 लाख 4 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। अभियान मुख्य रूप से हिसार-दिल्ली और हिसार-सिरसा मार्ग पर चलाया गया जहां ट्रक, अवैध बसें और अन्य भारी वाहन नियमों की अनदेखी करते हुए दौड़ रहे थे।

जनवरी और फरवरी में इन वाहनों के कारण सबसे अधिक सड़क हादसे हुए। अवैध वाहनों की धरपकड़ के लिए आरटीए ने दो विशेष टीमों का गठन किया जिनमें तीन-तीन सदस्य शामिल हैं। टीमों ने एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक जिले के विभिन्न मार्गों पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की चेकिंग की।
टीम की ओर से पकड़े गए वाहनों में क्षमता से अधिक माल भर कर एक जिले से दूसरे जिलों में ले जाया जा रहा था। ऐसे करीब 70 वाहनों को आरटीएम टीम ने इंपाउंड किया है। इनमें अधिकांश ट्रक और डंपर हैं जिनमें भवन निर्माण सामग्री भरकर ले जाया जा रहा था। ये वाहन हादसों का कारण बने हुए है। इसके साथ सड़क को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। टीम ने हिसार-सिरसा मार्ग पर दौड़ रही प्राइवेट बसों व सवारी गाड़ियों की चेकिंग की। इस दौरान इस मार्ग पर पांच बसें बिना परमिट के दौड़ती मिलीं। इन बसों को इंपाउंड किया गया है।

वकील की गिरफ्तारी पर बवाल: पुलिस और जीजेयू प्रशासन के खिलाफ खोला मोर्चा !
हिसार टाइम्स – जीजेयू (GJU) प्रकरण में जजपा हल्का अध्यक्ष एवं टैक्स बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान अधिवक्ता तरुण गोयल की गिरफ्तारी को लेकर विवाद गहरा गया है । गोयल का आरोप है कि पुलिस उन्हें 16 अप्रैल की रात करीब 3 बजे उनके घर से बिना किसी अरेस्ट वारंट या नोटिस के, अपराधियों की तरह घसीटकर ले गई ।


उनका दावा है कि उन्हें केवल राजनीतिक रंजिश और सोशल मीडिया पर वीसी (VC) के खिलाफ दिए गए एक बयान के कारण निशाना बनाया गया है, जबकि घटना के समय वे मौके से दूर खड़े थे । इसके विरोध में जिला और टैक्स बार एसोसिएशन ने कार्य बहिष्कार (वर्क सस्पेंड) रखा और सीआईए इंचार्ज को निलंबित करने की मांग की है । गोयल अब पुलिस और जीजेयू प्रशासन के विरुद्ध कोर्ट में कंप्लेंट केस दायर करने की तैयारी कर रहे हैं ।

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट पर सवाल: 60 हजार घरों का कूड़ा उठान निगरानी से बाहर
हिसार टाइम्स – हिसार शहर को स्मार्ट बनाने का दावा कागजों तक सीमित नजर आ रहा है, क्योंकि नगर निगम का डोर-टू-डोर कूड़ा उठान प्रोजेक्ट बुरी तरह प्रभावित है । शहर की कुल 1.10 लाख संपत्तियों में से 60 हजार घरों पर अब तक बारकोड स्कैनिंग शुरू नहीं हो पाई है, जिससे डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम फेल हो गया है । जीपीएस के जरिए गाड़ियों की ट्रैकिंग तो हो रही है, लेकिन यह पता नहीं चल पाता कि कर्मचारी ने घर से कचरा लिया है या नहीं । इस लापरवाही के कारण नगर निगम ने एजेंसियों का करीब 1 करोड़ का संयुक्त मासिक बिल रोक दिया है और केवल 16 लाख रुपये का भुगतान ही प्रोसेस किया है ।

माइलेज और गैस किल्लत के कारण सीएनजी किट की मांग बढ़ी
हिसार टाइम्स – अंतरराष्ट्रीय संघर्ष (अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान) के चलते एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति में भारी गिरावट आई है, जिससे हिसार के घरेलू और कमर्शियल उपभोक्ता परेशान हैं । घरेलू सिलेंडर की बुकिंग के लिए 25 दिनों का लंबा इंतजार करना पड़ रहा है । इस संकट से बचने के लिए पिछले एक महीने में शहर के करीब 285 वाहन चालकों ने अपनी गाड़ियों से एलपीजी किट हटवाकर सीएनजी (CNG) लगवाई है । हालांकि सीएनजी किट लगवाना महंगा (30-35 हजार रुपये) है, लेकिन पेट्रोल के मुकाबले बेहतर माइलेज और गैस की उपलब्धता के कारण लोग इसकी ओर रुख कर रहे हैं ।

जिंदल रोलिंग मिल में भट्टी फटने से मजदूर की मौत
हिसार टाइम्स – सातरोड के पास स्थित जिंदल रोलिंग मिल में 11 अप्रैल को हुआ हादसा जानलेवा साबित हुआ है । मिल में लोहा पिघलाने वाली भट्टी में हुए विस्फोट में झुलसे पांच मजदूरों में से 26 वर्षीय विशाल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया । विशाल की पांच महीने की एक बेटी है । मृतक के पिता राजकुमार ने मिल मालिक बोगराज जिंदल के खिलाफ मामला दर्ज कराया है । आरोप है कि मजदूरों के लिए सुरक्षा के कोई प्रबंध नहीं किए गए थे और लोहा स्क्रैप गलाते समय अचानक विस्फोट हो गया ।

नेशनल बॉक्सिंग में हिसार की बेटियों का दबदबा
असम के गुवाहाटी में आयोजित नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में हिसार के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है । साई (SAI) सेंटर की मेघा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हिमाचल प्रदेश की खिलाड़ी को 5-0 से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया । वहीं, गुंजन को कड़े मुकाबले के बाद सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा । इसके अलावा प्राची और राधिका ने भी अपने-अपने भार वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर जिले का नाम रोशन किया है ।

प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की तैयारी
गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (GJU) प्रशासन ने इनसो प्रदर्शन के दौरान हंगामा करने वाले विद्यार्थियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है । विश्वविद्यालय के प्रोक्टोरियल बोर्ड ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चिन्हित किए गए पांच निलंबित विद्यार्थियों को नोटिस भेजकर 23 अप्रैल को होने वाली बैठक में तलब किया है । प्रॉक्टर अनिल भानखड़ ने स्पष्ट किया है कि यदि विद्यार्थी तोड़फोड़ में संलिप्त पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।

बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान: कल होगी विशेष सुनवाई
बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता मंडल 2 के अंतर्गत आने वाले उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है । गलत बिलिंग (50 हजार रुपये से कम), वोल्टेज संबंधी शिकायतों, खराब मीटर बदलने में देरी और बिजली आपूर्ति में बाधा जैसे मामलों के लिए 22 अप्रैल को सुबह 10:30 से 11:30 बजे तक विशेष सुनवाई आयोजित की जाएगी । हालांकि, इस दौरान बिजली चोरी, जुर्माना और दुर्घटनाओं से जुड़े मामलों की सुनवाई नहीं की जाएगी ।

तिरुपति बालाजी धाम में पंचम स्थापना दिवस की धूम
शहर के सेक्टर 16-17 स्थित तिरुपति बालाजी धाम मंदिर में पंचम स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है । इस दौरान शाम 4 बजे से 7:15 बजे तक विशेष भजन कीर्तन और संकीर्तन का कार्यक्रम होगा । इसके अलावा, शाम 6 बजे रामानुज स्वामी की सवारी शोभा यात्रा निकाली जाएगी । इसी प्रकार श्रीकृष्ण बड़ा मंदिर में भी शाम 7 बजे से संकीर्तन आयोजित किया जाएगा ।

हिसार का मौसम: बढ़ते तापमान के साथ आसमान साफ रहने के आसार
हिसार शहर में गर्मी का प्रभाव बढ़ता जा रहा है । रिकॉर्ड के अनुसार, शहर का अधिकतम तापमान 39.6°C और न्यूनतम तापमान 20.9°C दर्ज किया गया है । मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में आसमान साफ रहने के आसार बने हुए हैं, जिससे दिन के समय धूप का प्रभाव बना रहेगा ।





◾प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान का दौरा रद्द हो गया है। दरअसल वह पचपदरा में देश के पहले ग्रीनफील्ड एकीकृत रिफाइनरी-सह-पेट्रोरसायन परिसर का उद्घाटन करने वाले थे, लेकिन उद्घाटन से पहले सोमवार को ही परिसर में आग लग गई, जिसके चलते पीएम मोदी का दौरा रद्द हो गया है

◾7 साल बाद जर्मनी के दौरे पर भारत के रक्षामंत्री;साझेदारी को मिलेगी नई धार, स्टील्थ पनडुब्बी डील पर लग सकती है मुहर
◾नेशनल हेराल्ड केस, दिल्ली HC में सुनवाई टली, 25 मई को अगली तारीख; सोनिया-राहुल पर ट्रायल कोर्ट के आदेश को ED ने चुनौती दी है
◾भारतीय रेलवे ने गर्मियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। यात्रियों की सुविधा के लिए तीन महीनों में कुल 18,262 समर स्पेशल ट्रेन ट्रिप्स चलाने की योजना बनाई गई है। इनमें से 11,294 ट्रिप्स पहले ही घोषित किए जा चुके हैं

◾बंगाल में पहले चरण के लिए और तमिलनाडु में सभी सीटों पर आज थम जाएगा चुनाव प्रचार, 23 अप्रैल को होगा मतदान
◾RBI ने रुपए के ट्रेड पर लगी पाबंदियां हटाईं, अब फॉरेक्स डीलर्स NDF मार्केट में पोजीशन ले सकेंगे; मार्च में लगी थी रोक
◾आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा का दावा- प. एशिया संकट का भारत पर असर, घरेलू तेल और गैस बढ़ाया गया उत्पादन
◾बंगाल में खड़गे बोले- मोदी झूठों के सरदार, उनके खाने और दिखाने के दांत अलग; असम मुख्यमंत्री हिमंता बोले- बाबरी मस्जिद बनाने वालों, बंगाल तुम्हारे बाप का नहीं
◾चारधाम यात्रा के पहले ही दिन 2 श्रद्धालुओं की मौत, यमुनोत्री की चढ़ाई के दौरान बुजुर्ग की सांस फूली, महिला घोड़े से गिरी
◾हैदराबाद-हुबली फ्लाइट 2 घंटे हवा में चक्कर काटती रही, खराब मौसम के चलते हिलने लगा प्लेन; VIDEO में पैसेंजर रोते और प्रार्थना करते नजर आए

◾मौसम विभाग की चेतावनी, इस साल उत्तर भारत में पड़ेगी भीषण गर्मी, सामान्य से ज्यादा रहेंगे लू के दिन, समय से पहले लू ने दी दस्तक, अप्रैल में हुई जून वाली गर्मी, तपती धूप से बेहाल हुए लोग
◾कोटा में सड़कों को ठंडा करने के लिए पानी छिड़का, देश में महाराष्ट्र का अकोला सबसे ज्यादा गर्म, 45°C टेम्परेचर; बिहार के बक्सर में स्टूडेंट बेहोश
◾ ईरान युद्ध से आर्थिक दबाव में एशिया के कई देश, तेल-गैस सप्लाई रुकी, फैक्ट्रियां ठप; एक्सपर्ट बोले- ये आर्थिक संकट सुनामी जैसा
◾ पाकिस्तान जाने की तैयारी में ईरानी डेलिगेशन, स्पीकर गालिबाफ ने बैठक से पहले शर्त रखी, अमेरिकी उपराष्ट्रपति वेंस आएं तभी शामिल होंगे

◾ट्रंप बोले- ईरान के साथ नए समझौते से दुनिया में आएगी शांति, ओबामा-बाइडन की गलतियों को सुधारा जाएगा
◾एपल को मिला नया सीईओ: टिम कुक पद से देंगे इस्तीफा, कंपनी के हार्डवेयर प्रमुख जॉन टर्नस संभालेंगे कमान
◾आईपीएल में मुंबई की चौथी सबसे बड़ी जीत, अपने दूसरे सबसे छोटे स्कोर पर ऑलआउट हुई गुजरात

===================================

====================================






















