नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट…
For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group
https://chat.whatsapp.com/

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
सेक्टर 13 में घरेलू कलह ने लिया खूनी रूप, पति ने स्कूल शिक्षिका पत्नी की हत्या कर मासूम को छोड़ा बेसहारा
हिसार टाइम्स – हिसार शहर के पॉश इलाके सेक्टर 13 में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जानकारी के अनुसार आपसी विवाद के चलते एक पति ने अपनी ही पत्नी की प्रेस से वार कर और फिर गला दबा कर हत्या कर दी। मृतका की पहचान 36 वर्षीय सोनिया के रूप में हुई है, जो हिसार के विश्वास स्कूल में शिक्षिका के तौर पर कार्यरत थीं। और हिसार के संत नगर की रहने वाली थी, जानकारी के अनुसार, सोनिया और उसके पति सौरव जिसका की टूर एंड ट्रेवल का काम है के बीच पिछले काफी समय से अनबन चल रही थी। विवाह को 8 साल हो चुके हैं पर कई बार उनके बीच हुए झगड़ों को स्थानीय लोगों और जानकारों ने बीच-बचाव कर शांत कराया था, लेकिन आज यह विवाद इस कदर बढ़ा कि सौरव ने सोनिया की जान ले ली और मौके से फरार हो गया।


इस पूरी घटना में सबसे दुखद पहलू उनकी 6 वर्षीय मासूम बेटी है, जिसकी खातिर ये दोनों तमाम विवादों के बावजूद एक ही छत के नीचे रह रहे थे। आज उस मासूम के सिर से माँ का साया उठ गया और पिता पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए फरार है। मृतका के भाई का नाम भी सौरभ है सौरभ ने आरोप लगाते हुए कहा जब शुक्रवार शाम 4 बजे सोनिया को फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया,पति सौरभ का फोन भी स्विच ऑफ जा रहा था, चिंता होने पर जब सेक्टर 13 स्थित घर पर पहुंचा तो वहां सोनिया की लाश मिली,बहन की छाती पर प्रेस घोंपी हुई थी और गले पर दबाने के निशान भी थे, भाई सौरभ ने आरोप लगाया कि जीजा उसके भाई भाभी और मां ने मिलकर मेरी बहन की हत्या की है
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने सेक्टर 13 स्थित आवास पर पहुँचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी सौरव की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।


लंबे समय से चल रहा था विवाद
जानकारी के अनुसार, मृतका और उसके पति के बीच पिछले काफी समय से अनबन चल रही थी। पड़ोसियों और जानकारों का कहना है कि दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। कई बार मामला बढ़ा, लेकिन हर बार परिजनों और स्थानीय लोगों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत करवा दिया जाता था। बताया जा रहा है कि अपनी छोटी मासूम बच्ची के भविष्य को देखते हुए दोनों जैसे-तैसे एक ही छत के नीचे रह रहे थे, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह अनबन एक दिन इस खूनी अंजाम तक पहुँच जाएगी।
वारदात के बाद आरोपी फरार
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आज फिर किसी बात को लेकर विवाद गहरा गया। गुस्से में आकर पति ने आत्मघाती कदम उठाते हुए अपनी पत्नी की हत्या कर दी। शोर सुनकर जब तक आसपास के लोग इकट्ठा हुए, आरोपी वहां से भागने में कामयाब हो चुका था।

पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुँचकर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे पकड़ने के लिए विभिन्न टीमें छापेमारी कर रही हैं। मासूम बच्ची, जिसने अपनी माँ को खो दिया है, फिलहाल परिजनों की देखरेख में है।
आदमपुर रेलवे स्टेशन पर पेंटर की हत्या, परिजनों का भारी रोष
आदमपुर रेलवे स्टेशन पर पुलिस चौकी से मात्र 40 मीटर की दूरी पर बुधवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने 42 वर्षीय प्रदीप (निवासी इंद्रा कॉलोनी) की सिर में ईंट मारकर हत्या कर दी। मृतक पेशे से पेंटर था और मोड़ाखेड़ा गांव से काम करके घर नहीं लौटा था। गुरुवार सुबह उसका शव प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर पीपल के पेड़ के नीचे लहूलुहान अवस्था में मिला। घटना से नाराज परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए शव उठाने से मना कर दिया। डीएसपी कश्मीरी लाल और अन्य अधिकारियों के आश्वासन और 24 से अधिक कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद परिजन शांत हुए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सुरक्षा मानकों की अनदेखी: प्रशासन को हाईकोर्ट की चेतावनी
आजाद नगर, गंगवा और सिवानी-राजगढ़ रोड पर चल रहे ड्रेनेज और नहर निर्माण कार्यों में सुरक्षा मानकों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। संदीप गंगवा ने डीसी, निगम कमिश्नर और पब्लिक हेल्थ विभाग को लीगल नोटिस भेजकर चेतावनी दी है कि यदि 15 दिन में सुधार नहीं हुआ तो पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में जनहित याचिका (PIL) दायर की जाएगी। नोटिस में आरोप है कि निर्माण स्थलों पर बैरिकेडिंग, रिफ्लेक्टर और रोशनी का कोई प्रबंध नहीं है, जिससे गहरे गड्ढे और उड़ती धूल राहगीरों के लिए ‘मौत का जाल’ बन गए हैं।

9वीं और 11वीं के फेल छात्रों को दूसरा मौका, साल बचाने की पहल
हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने नई शिक्षा नीति (NEP) के तहत सत्र 2025-26 में 9वीं और 11वीं कक्षा में फेल हुए विद्यार्थियों के लिए राहत भरा फैसला लिया है। अब इन छात्रों की 45 दिन बाद पुनः परीक्षा आयोजित की जाएगी, ताकि उनका एक शैक्षणिक वर्ष खराब होने से बच सके। इस दौरान स्कूलों को रेमेडियल टीचिंग और अतिरिक्त कक्षाएं संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि कोई छात्र दोबारा भी सफल नहीं होता है, तो उसे स्कूल से बाहर नहीं किया जाएगा, बल्कि पढ़ाई से जोड़े रखने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।

जीजेयू ‘इंटरनोत्सव’ में 40 कंपनियों ने लिया हिस्सा
गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय (GJU) के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा आयोजित पांच दिवसीय ‘इंटरनोत्सव-2026’ के चौथे दिन 40 प्रतिष्ठित कंपनियों ने शिरकत की। इस दौरान विभिन्न विभागों के 500 से अधिक छात्र-छात्राओं ने इंटर्नशिप के लिए हिस्सा लिया। कुलसचिव डॉ. विजय कुमार और प्लेसमेंट निदेशक डॉ. प्रताप सिंह ने बताया कि इसमें जिंदल स्टील्स और बीके न्यूरोकेयर जैसी कंपनियों ने एचएसबी, कॉमर्स, मैकेनिकल इंजीनियरिंग और फूड टेक्नोलॉजी जैसे विभागों के विद्यार्थियों के इंटरव्यू लिए।

बिजली निगम की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति: फॉल्ट की तुरंत देनी होगी रिपोर्ट
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) ने निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं। एमडी विक्रम सिंह के अनुसार, अब 33 केवीए या उससे बड़ी लाइनों में फॉल्ट आने पर अधिकारियों को तत्काल मुख्यालय स्तर पर लिखित सूचना देनी होगी। इसमें फॉल्ट का सटीक कारण और उसे ठीक करने में लगने वाले समय की जानकारी देना अनिवार्य है। कार्य में अनावश्यक देरी होने पर संबंधित अधिकारी की निजी जवाबदेही तय की जाएगी

बोर्ड परीक्षाओं में निजी स्कूलों का दबदबा: संजीवनी ने प्राप्त किए 98.6% अंक
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) द्वारा घोषित 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों में हिसार के निजी स्कूलों ने शानदार प्रदर्शन किया है। सेंट कबीर स्कूल की छात्रा संजीवनी ने 10वीं कक्षा में 98.6% अंक हासिल कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया, जबकि गौरी ने 98.2% और आयुषी ने 97.6% अंक प्राप्त किए। इसी स्कूल की 12वीं साइंस स्ट्रीम में सिमरजोत कौर ने 93.5% अंक हासिल किए, वहीं कॉमर्स संकाय में विशाग बंसल 94.5% अंकों के साथ आगे रहे।

विजडम स्कूल का परिणाम भी शत-प्रतिशत रहा, जहाँ 37% विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। स्कूल की छात्रा विधि ने 97.6% अंक हासिल किए और इतिहास व कंप्यूटर विषयों में पूरे 100 अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इसके अलावा तान्या ने भी कंप्यूटर में 100 अंक प्राप्त किए। स्कूल संचालकों ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है।

भाजपा नेता डॉ. योगेश बिदानी बने बिजली निगम के निदेशक
हिसार के वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. योगेश बिदानी को सरकार ने एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में स्वतंत्र निदेशक (पार्ट-टाइम) नियुक्त किया गया है। ऊर्जा विभाग की आयुक्त एवं सचिव आशिमा बराड़ ने इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी कर दिया है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र सपड़ा ने बताया कि डॉ. बिदानी की इस नियुक्ति से समर्पित कार्यकर्ताओं का मान बढ़ा है।





◾सम्राट चौधरी ने बिहार पुलिस को दी खुली छूट, बोले-अपराधी सुधरें या बिहार छोड़ें
◾Harbhajan Singh भज्जी की सुरक्षा कटौती पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र व पंजाब सरकार को नोटिस
◾यूपी और बिहार में आंधी-बारिश से 18 मौतें:राजस्थान के कोटा में मकान पर बिजली गिरी, दिल्ली-NCR में बारिश के साथ ओले गिरे

◾सुप्रीम कोर्ट बोला- धर्म के विनाश का हिस्सा नहीं बनेंगे:आस्था पर बहस नहीं हो सकती; सच्ची महिला भक्त सबरीमाला जाने से खुद परहेज करती हैं
◾जालंधर काउंटर इंटेलिजेंस ने पकड़ा ISI नेटवर्क:लाइव फुटेज जा रही थी पाकिस्तान, एक आरोपी गिरफ्तार; सिम, चीन में बना सोलर CCTV मिला
◾बाल-बाल बचे 132 यात्री, लखनऊ-रायपुर फ्लाइट के रनवे पर आया बंदर, पायलट की सूझबूझ से टला हादसा
◾’ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर राजनाथ सिंह का बड़ा खुलासा, बोले- पाकिस्तान के खिलाफ लंबी जंग को तैयार था भारत
◾BrahMos Missile: इंडोनेशिया के बाद अब वियतनाम को ब्रह्मोस देगा भारत, 5800 करोड़ के सौदे की संभावना
◾US Shutdown: 76 दिनों के बाद अमेरिका में सरकारी शटडाउन खत्म, डीएचएस के लिए फंडिंग बिल पारित
◾Ozone: ओजोन परत की सुधार में बड़ी बाधा बन रहे फीडस्टॉक, रसायनों के ज्यादा रिसाव से सुधार की गति में होगी देरी
◾पश्चिमी ओडिशा की ‘लाइफलाइन’ पर संकट: शंख नदी का जलस्तर हुआ शून्य, पानी के लिए गड्ढे खोदने को मजबूर ग्रामीण
◾संजय कपूर की संपत्ति पर अधिकार की लड़ाई में दिल्ली हाई कोर्ट से करिश्मा कपूर के बच्चों को राहत
◾दलबदल से नहीं डिगेगी पार्टी की नींव: भगवंत मान ने राघव चड्ढा सहित सात सांसदों को बताया ‘सागर की बूंद’
◾बंगाल में ऐतिहासिक मतदान के बाद ममता बनर्जी का बड़ा दावा; एग्जिट पोल्स को बताया भाजपा की साजिश
◾ईरान पर अमेरिका-इज़रायल के हमलों के बाद से जयशंकर और अराग़ची ने छठी बार फोन पर बातचीत की
◾‘कोई अपराध नहीं बनता’: 2020 हेट स्पीच मामले में सुप्रीम कोर्ट ने परवेश वर्मा और अनुराग ठाकुर को राहत दी
◾दस साल,बेमिसाल: यूपीआई बना दुनिया का सबसे बड़ा तत्काल डिजिटल भुगतान मंच
◾ईरान जब तक परमाणु हथियार बनाने की जिद्द नहीं छोड़ता तब तक नाकेबंदी जारी रहेगी: ट्रम्प
◾जनगणना 2027’ पर सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा आह्वान—‘हर नागरिक बने राष्ट्र निर्माण का भागीदार’, मई से शुरू होगा मेगा सर्वे
◾दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चलती कार में आग, 5 जिंदा जले:सिर्फ हड्डियां मिलीं, MP के रहने वाले थे; वैष्णो देवी दर्शन करने गया था परिवार
◾IPL 2026 : गुजरात टाइटंस की जोरदार जीत, बेंगलुरु को 4 विकेट से हराकर लिया बदला
====================================

===================================






















