नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट…
For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group
https://chat.whatsapp.com/

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
सोनिया आनंद मर्डर केस: झगड़े और प्रताड़ना की खौफनाक दास्तां
हिसार टाइम्स – पुलिस जांच में यह महत्वपूर्ण तथ्य सामने आया है कि 1 मई को हुई हत्या से ठीक एक रात पहले (30 अप्रैल) को रात करीब 10:30 बजे दंपती के बीच भारी झगड़ा हुआ था। घर के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद फुटेज के अनुसार, सोनिया और सौरभ के बीच काफी शोर-शराबा हुआ था। जब सौरभ की मां (सोनिया की सास) बीच-बचाव करने पहुंचीं, तो आरोपी सौरभ ने उन्हें वहां से जबरन भगा दिया था।

आरोपी की लोकेशन और फरार होने का तरीका
हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी सौरभ आनंद दोपहर करीब 4 बजे अपनी स्कूटी से फरार हुआ भागने से पहले उसने स्कूटी की डिग्गी से कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज निकाले थे, जो सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुआ है उसकी आखिरी लोकेशन डाबड़ा चौक के पास मिली है, जिसके बाद से पुलिस की स्पेशल टीमें और सिविल लाइन थाना पुलिस लगातार सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं, लेकिन 48 घंटे बीतने के बाद भी वह पकड़ से बाहर है।

परिवार की पीड़ा और बेटी की जिम्मेदारी
सोनिया की बहन शालू ने रोते हुए बताया कि सोनिया (नोनू) हर शनिवार को उनसे मिलने आती थी। उन्होंने खुलासा किया कि सोनिया अपनी बेटी ‘मिशिका’ के बेहतर भविष्य के लिए उस घर में लगातार मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेल रही थी। शालू ने संकल्प लिया है कि वह अब अपनी भांजी मिशिका को अपनी बेटी की तरह पालेंगी।

जेठ-जेठानी की भूमिका पर संदेह और जांच
पुलिस इस मामले में जेठ नितिन आनंद और जेठानी वंदना की संलिप्तता की भी गहराई से जांच कर रही है घटना वाले दिन (1 मई) दोनों दोपहर करीब 1:30 से 2:30 बजे तक मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारे में एक रस्म पगड़ी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। उन्होंने दावा किया कि उन्हें हत्या की जानकारी शाम को सोनिया के भाई सौरभ के आने पर मिली पुलिस अब उनकी मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि क्या वे इस अपराध में शामिल थे या उन्हें इसकी पूर्व जानकारी थी।

अंतिम संस्कार और सामाजिक मांग
मृतका सोनिया आनंद का रस्म उठाला आज दोपहर 1:00 से 2:00 बजे तक शांति नगर स्थित जगन्नाथ कुटिया में संपन्न होगा इस बीच, मृतका के भाई और समाज के लोगों ने पुलिस पर दबाव बनाया है कि यदि आरोपी को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया, तो वे आगामी ठोस कदम उठाएंगे पुलिस ने परिवार को जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है

नीट-यूजी परीक्षा: कड़े सुरक्षा घेरे में 6,605 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा
हिसार टाइम्स हिसार जिले के 15 केंद्रों पर मेडिकल प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई । कुल 6,776 पंजीकृत छात्रों में से 6,605 परीक्षा देने पहुंचे । सुरक्षा के इतने कड़े इंतजाम थे कि मेटल डिटेक्टर की बीप बजने पर छात्रों के जूते-चप्पल, कलावे, धागे और लड़कियों के जेवर तक उतरवा दिए गए । परीक्षार्थियों के अनुसार, बायोलॉजी का सेक्शन आसान रहा, जबकि फिजिक्स के न्यूमेरिकल ने काफी समय लिया और वे कठिन रहे ।

घरों व सड़कों पर 420 टन कचरा, अभी तीन दिन राहत के आसार नहीं
हिसार टाइम्स – नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की हिसार इकाई ने शनिवार को भी हड़ताल को तीन दिन के लिए बढ़ा दिया है। लगातार दूसरे दिन भी कचरा लोगों के घरों में डस्टबिन में सड़ता रहा। सड़कों पर झाड़ू नहीं लगाए जाने के चलते कई स्थानों पर कचरे के ढेर नजर आए। दो दिन में नगर निगम क्षेत्र में करीब 420 टन कचरा नहीं उठाया गया। नगर निगम के कर्मचारियों ने निगम कार्यालय के गेट पर धरना दिया। कर्मचारियों का साथ देने के लिए किसाान संगठन तथा फायर ब्रिगेड कर्मचारी यूनियन भी पहुंची।

सफाई कर्मचारी यूनियन की हड़ताल के चलते शनिवार को लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। निगम के करीब 750 सफाईकर्मियों सहित 1100 कर्मचारी हड़ताल पर रहे। दूसरे दिन भी फील्ड, डोर टू डोर व आफिस का कार्य बंद रखा। शहर में कहीं भी सफाई का कार्य नहीं हुआ।

ट्रेन में फर्जी टीटीई की चप्पलों से धुनाई.
हिसार टाइम्स – भाई टिकट दिखा…आंटी टिकट निकाल ले…टिकट नहीं है तो नीचे आ ज्या। जा आगै चला ज्या। आंटी टिकट दिखा दे। मैं कहूं सूं तू आगै चला ज्या…तनैं ईब टीटीई ( ट्रैवलिंग टिकट एग्जामिनर) बणा द्यूंगी। आंटी मेरी ड्यूटी सै। मनै भी आगे हिसाब दैणा है। मेरा भतीज चल्या जा…। गाड़ी संख्या 54782 रेवाड़ी-बठिंडा ट्रेन में शुक्रवार को एक फर्जी टीटीई और महिला यात्री के बीच का यह संवाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नशे में धुत एक व्यक्ति फर्जी टीटीई बनकर ट्रेन में टिकट चेकिंग करता घूम रहा था।

उसकी हरकतों से तंग आकर महिला यात्री ने उसकी चप्पल से धुनाई कर डाली। इसके बावजूद वह आगे बढ़कर उसी डिब्बे में फिर से टिकट चेक करने लगा तो एक और युवक ने उसकी धुनाई कर डाली। अगले स्टेशन पर उसे डिब्बे से नीचे उतार दिया। इसकी वीडियो बनाकर यात्रियों ने हिसार जीआरपी थाना प्रभारी व भिवानी जीआरपी चौकी इंचार्ज के पास भेजी। इसके बाद दोनों जिलों की जीआरपी टीम फर्जी टीटीई की तलाश कर रही है। लाल रंग टी-शर्ट व काले रंग की लोअर पहने वह व्यक्ति अपने आपको टीटीई बताते हुए यात्रियों से टिकट मांग रहा था। पिटाई के दौरान भी महिला यात्री से कहा… आंटी क्यों मैरी दिहाड़ी मैं रोल्ला करै सै। नीचे उतर जा या टिकट बणवा लै।

मौसम का मिजाज: बारिश से गेहूं भीगा, पारे में 5 डिग्री की गिरावट
रविवार शाम से रात 1 बजे तक रुक-रुक कर हुई बारिश और अंधड़ के कारण मौसम में बड़ा बदलाव आया है । इससे अधिकतम तापमान में 5.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जिससे भीषण गर्मी और हीटवेव से राहत मिली है । हालांकि, इस बेमौसम बारिश से अनाज मंडियों में रखा गेहूं भीग गया है । मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, मई के पहले पखवाड़े में 7 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे, जिससे तापमान सामान्य से कम रहने की उम्मीद है ।

हांसी रेलवे लाइन पर युवक की सिर कटी लाश बरामद
हांसी में रविवार को रेलवे ट्रैक पर एक 18-20 वर्षीय अज्ञात युवक का नग्न अवस्था में सिर कटा शव मिला है । पुलिस को मृतक के पास से एक टूटा हुआ मोबाइल, रोहतक से भिवानी की दो रेलवे टिकटें और एक एटीएम कार्ड बरामद हुआ है । जीआरपी पुलिस शव को कब्जे में लेकर मृतक की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है ।

- सोना भाव: शहर में 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,000 रुपये और 22 कैरेट का 1,41,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा (जीएसटी अतिरिक्त) ।
- धार्मिक आयोजन: खतांचियन बाजार स्थित श्री कृष्ण बड़ा मंदिर में आज शाम 6 बजे संकीर्तन का आयोजन होगा ।



====================================

===================================






















