नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट…
For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group
https://chat.whatsapp.com/

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
हिसार टाइम्स – हरियाणा भाजपा के भीतर चल रही अंदरूनी खींचतान को शांत करने के लिए पार्टी हाईकमान अब सक्रिय हो गया है। रेखा शर्मा और कुलदीप बिश्नोई के बीच उत्पन्न हुए विवाद को सुलझाने के लिए पार्टी ने ठोस कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। इस मामले में सबसे महत्वपूर्ण मोड़ तब आया जब पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने हस्तक्षेप किया। खट्टर के बीच-बचाव के बाद भाजपा ने फिलहाल किसी भी प्रकार का नोटिस देने का अपना इरादा टाल दिया है, जिससे पार्टी में फिलहाल ‘सीजफायर’ जैसी स्थिति बनी हुई है।

बिश्नोई के विदेश से लौटने का इंतज़ार, खट्टर ने दी बयानबाजी से बचने की नसीहत
पार्टी के भीतर इस संकट को लेकर बड़ौली ने स्पष्ट किया है कि कुलदीप बिश्नोई इस समय विदेश में हैं। उन्होंने बताया कि बिश्नोई के स्वदेश वापस लौटते ही इस पूरे प्रकरण पर विस्तार से चर्चा की जाएगी और उसके बाद ही आगामी कार्यवाही का कोई निर्णय लिया जाएगा। इसी बीच, सोनीपत पहुंचे मनोहर लाल खट्टर ने भाजपा नेतृत्व और कार्यकर्ताओं को सख्त हिदायत दी है कि वे इस संवेदनशील मुद्दे पर सार्वजनिक बयानबाजी करने से बचें। खट्टर का मानना है कि विवाद को बढ़ने से रोकने के लिए संयम बरतना बेहद जरूरी है।

रेखा शर्मा के बयान को पार्टी ने बताया ‘निजी’, बिश्नोई वीडियो मामले पर बातचीत जारी
रेखा शर्मा के विवादास्पद बयान पर स्थिति साफ करते हुए मनोहर लाल खट्टर ने इसे पूरी तरह से उनका व्यक्तिगत विचार करार दिया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि रेखा शर्मा के बयान से भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है और न ही इसमें पार्टी की कोई भूमिका है। वहीं, कुलदीप बिश्नोई से जुड़े वीडियो मामले पर भी खट्टर ने सकारात्मक रुख दिखाया। उन्होंने जानकारी दी कि अधिकारी इस विषय पर निरंतर बातचीत कर रहे हैं और जल्द ही इस पूरे विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझा लिया जाएगा।


गायक मासूम शर्मा को जल्द जारी होगा दूसरा नोटिस: रेनू भाटिया
हिसार टाइम्स – गायक मासूम शर्मा को देहरादून के एक कॉलेज में छात्र-छात्राओं के सामने स्टेज पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के मामले में राज्य महिला आयोग की तरफ से दूसरा नोटिस जल्द जारी किया जाएगा। वहीं, सहमति संबंध की वजह से शहर के अलावा ग्रामीण अंचल से भी चिंताजनक मामले सामने आ रहे हैं। यह बात हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने स्थानीय विश्राम गृह में पत्रकारवार्ता के दौरान कही। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिलाओं का हम सहयोग करने का प्रयास करते हैं लेकिन हांसी में दो मामलों ने उन्हें दुख दिया जो महिलाओं के रिश्तों को अपमानित कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि दो मामलों में पुरुषों के हितों में सुनवाई की गई। पहले कहा जाता था कि लड़कियां जब शहर चली जाती हैं तो वह लड़की बिगड़ जाती है। हालांकि हांसी जैसे छोटे जिलों व ग्रामीण क्षेत्रों में लिव इन रिलेशनशिप से प्रभावित मामले आ रहे हैं। एक 48 वर्षीय महिला का 26 वर्षीय युवक से संबंध था जबकि महिला चार बच्चों की मां है। एक अन्य मामले में देखा गया कि पति-पत्नी अलग रहते हैं व दोनों अपने बच्चों को एक दूसरे के खिलाफ मिसगाइड करते हैं।

इस मामले में दादा-दादी को उनका घर दिलवाया व उनकी बेटी को दादा-दादी के पास रहने का निर्देश दिए। भाटिया ने कहा कि गांव में संस्कार हैं लेकिन आजकल के मामलों को देख कर लगता नहीं है। सशक्तीकरण के नाम पर खुद को आजाद रहने की बात कहकर अलग रहना पसंद करती हैं। जो महिलाएं बेटी के साथ अलग रहती हैं, उन्हीं पर लोग गलत नजर डालते हैं।

शहरवासी कल निकालेंगे कैंडल मार्च 10 मई को नागोरी गेट पर देंगे धरना
हिसार टाइम्स – सोनिया हत्याकांड में न्याय के लिए शहरवासी बुधवार शाम कैंडल मार्च निकालेंगे। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर 10 मई को नागोरी गेट पर धरना दिया जाएगा। यह निर्णय सोमवार को सोनिया की रस्म उठाला क्रिया के बाद पंचायत में लिया। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला संत नगर स्थित सोनिया के घर शोक जताने पहुंचे।
शांति नगर कुटिया में दोपहर एक बजे सोनिया की रस्म उठाला क्रिया की गई। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष बजरंग गर्ग ने बताया कि पंचायत में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि बुधवार शाम 6 बजे संत नगर स्थित बाबा बंदा बहादुर गुरुद्वारे से कैंडल मार्च निकाला जाएगा। इसके बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती तो 10 मई को नागोरी गेट पर धरना दिया जाएगा।

मम्मी ने सिखाया कभी डरना मत सोनिया की बेटी मिसिका का कहना है कि मम्मी ने उसे एक बात सिखाई है कि कभी डरना मत और वह इसे हमेशा याद रखेगी। मिसिका ने कहा कि वह मम्मी के साथ होती तो शायद आज वे जिंदा होतीं। उसे पापा पर बहुत गुस्सा आ रहा है। उसका मन करता है कि वह पुलिस ऑफिसर बनकर पापा को सबक सिखाए। मम्मी कभी लड़ाई नहीं करती थी हमेशा पापा ही लड़ाई करते थे।
ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर की थी शराब ठेकेदार की हत्या, 9 दोषियों को उम्रकैद
हिसार टाइम्स – करीब सवा आठ साल पुराने बहुचर्चित शराब ठेकेदार जयसिंह उर्फ धौलिया हत्याकांड में सोमवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश अल्का मलिक की अदालत ने अहम फैसला सुनाया। अदालत ने 9 दोषियों को उम्रकैद की सजा और प्रत्येक पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। दोषी राधेश्याम और दीपक पर आर्म्स एक्ट के तहत 30-30 हजार रुपये अतिरिक्त जुर्माना लगाया गया।

अदालत ने फैसले में कहा कि यदि ठोस साक्ष्य आरोप साबित करते हों तो केवल गवाहों के मुकरने से अभियोजन का मामला कमजोर नहीं होता। सिटी थाना क्षेत्र में 2017 में हुए इस हत्याकांड में अदालत ने दो मुख्य गवाहों के मुकर जाने के बावजूद साक्ष्यों के आधार पर 29 अप्रैल 2026 को आरोपी अशोक, राधेश्याम गुर्जर, दीपक, उमेद, सुरेंद्र, सुंदर, प्रवीण, महिपाल और कृष्ण को दोषी ठहराया था। शेर सिंह और अमित को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया।

अदालत में चले अभियोग के अनुसार जीएलएफ काॅलोनी निवासी सुनील ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया था कि उसका भाई जयसिंह शराब ठेकदार था। उसने शराब ठेकेदार राधेश्याम गुर्जर के साथ मिलकर शराब ठेके लिए थे। जयसिंह की राधेश्याम पर कुछ राशि बकाया थी। जयसिंह ने राधेश्याम के साथ ठेकेदारी न कर अलग से शराब ठेके ले लिए।
2 नवंबर को राधेश्याम ने हिसाब करने के लिए जयसिंह को तेलियान पुल के पास शराब ठेके पर बुलाया। शाम करीब साढ़े चार बजे जयसिंह भांजे रतन के साथ गाड़ी लेकर ठेके पर पहुंचे। कुछ देर बाद राधेश्याम, अशोक, कृष्ण, सुंदर, महिपाल, सुरेंद्र, उमेद, प्रवीन ने जयसिंह पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर हत्या कर दी।

पार्षद ने कचरा उठवाने के लिए भेजे ट्रैक्टर-ट्राॅली, कर्मियों ने सूए घोंप टायर किए पंक्चर !
हिसार टाइम्स – नगर पालिका कर्मचारी संघ की हड़ताल के चौथे दिन वार्ड-16 के पार्षद राजेंद्र बिड़लान द्वारा कचरा उठवाने के लिए भेजे गए ट्रैक्टर-ट्राॅलियों को लेकर सोमवार को विवाद हो गया। आरोप है कि यूनियन के कर्मियों ने सूएं घोंपकर ट्रैक्टरों के टायर पंक्चर कर दिए जिससे दोनों पक्षों के बीच बहसबाजी हुई।

पार्षद राजेंद्र बिड़लान ने आरोप लगाया कि उनके अस्पतालों से कचरा उठाने के लिए लगाए छह ट्रैक्टर-ट्राॅलियों को भी सूएं घोंपकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। वहीं नगर पालिका कर्मचारी संघ ने सोमवार को नगर निगम के मुख्य गेट पर धरना जारी रखा। इस दौरान स्थापना शाखा के छह लिपिक काम पर पहुंचे जबकि सफाई कर्मचारी महिलाएं मुख्य प्रवेश द्वार पर कुर्सियां डालकर बैठ गईं। इस दौरान कामकाज ठप रहा और लोगों को मायूस लौटना पड़ा।

लोगाें के फोन आए तो मैंने ट्रैक्टर भेजे, यूनियन ने की गुंडागर्दी
वार्ड-16 के पार्षद राजेंद्र बिड़लान ने बताया कि पटेल नगर से लोगों का बार-बार कचरा उठाने के लिए फोन आ रहे थे। मेरा सफाई एजेंसी का काम भी है। मैंने दो ट्रैक्टर-ट्रॉली कचरा उठान के लिए भेजी। आरोप है कि यूनियन के सदस्यों ने गुंडागर्दी करते हुए सुएं घोंपकर ट्रैक्टर व ट्राॅली के टायर फाड़ दिए। अस्पतालों के ब्लक वेस्ट को उठाने वाले छह ट्रैक्ट्रर-ट्राॅली के टायरों में पंक्चर कर दिया। इस बारे में निगम आयुक्त को अवगत कराया तो उन्होंने एफआईआर दर्ज करवाने की बात कही। वहीं यूनियन के प्रधान सुरेंद्र गोलू ने कहा कि हमने किसी तरह की गुंडागर्दी नहीं की। हम करीब आधे घंटे तक अनुरोध करते रहे। पार्षद के लोग कचरा उठाने पर अड़े रहे तो बहस हो गई थी।


====================================

===================================






















