नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट

For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group

👇

https://chat.whatsapp.com/

EHzVoGH50MdINoYniG4crH

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

सुंदर नगर में किराना स्टोर में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

हिसार टाइम्स – हिसार के सुंदर नगर में शनिवार देर रात करीब 2:30 बजे एक किराना स्टोर में अचानक भीषण आग लग गई । जिस समय दुकान से आग की ऊंची लपटें उठ रही थीं, उस समय दुकान मालिक पवन गक्खड़ का परिवार दुकान के ऊपर बने मकान में सोया हुआ था । गनीमत रही कि दुकान के भीतर सामान फटने से पटाखे जैसी तेज आवाजें आने लगीं, जिससे परिवार की नींद खुल गई और वे समय रहते सुरक्षित बाहर निकल आए । सूचना मिलने पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया हालांकि, तब तक दुकान में रखा लाखों रुपये का किराना सामान और फर्नीचर जलकर पूरी तरह राख हो चुका था । पीड़ित दुकानदार के अनुसार, आग संभवतः शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी ।

सिविल अस्पताल और PWD में तालमेल की कमी; 3 साल से नहीं दिया ₹165.72 लाख का हिसाब

हिसार टाइम्स – नागरिक अस्पताल प्रबंधन और लोक निर्माण विभाग (PWD) के बीच आपसी तालमेल और रिकॉर्ड की कमी के कारण स्वास्थ्य व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं । PWD विभाग ने पिछले 3 वर्षों में ₹165.72 लाख की लागत से किए गए विभिन्न निर्माण कार्यों (जैसे एलटी पैनल लगाने, तारें बदलने, डीएनबी मीटिंग रूम, लाइब्रेरी व टॉयलेट्स बनाने) का यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट (उपयोगिता प्रमाण-पत्र) अस्पताल प्रबंधन को नहीं सौंपा है । इसके अलावा, नेशनल बिल्डिंग कोड के तहत अस्पताल में फायर फाइटिंग सिस्टम लगाने के लिए मार्च 2023 में ₹43.62 लाख ट्रांसफर किए गए थे ।

PWD का दावा है कि 80% काम पूरा हो चुका है, लेकिन मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट न किए जाने के कारण शेष 20% काम अटका हुआ है, जिससे आग लगने की स्थिति में मरीजों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा बना हुआ है । वहीं, अस्पताल की वित्तीय अनुशासन की स्थिति भी बेहद खराब पाई गई है, जहां नियमों के विरुद्ध कैशबुक का स्वतंत्र अधिकारी से ऑडिट नहीं कराया जा रहा है । कैग (CAG) की रिपोर्ट में सीलबंद महंगी मशीनें मिलने, आउटसोर्सिंग बिलों के भुगतान में अनियमितता और पार्किंग ठेका न देने जैसी कई गड़बड़ियां उजागर हुई हैं अस्पताल की पीएमओ डॉ. रीना और डॉ. जैन ने बताया कि इन कमियों को दूर करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं ।

खेल विभाग की बड़ी लापरवाही :168 खेल नर्सरियों की दो महीने से नहीं हुई कोई जांच

हिसार टाइम्स – हिसार जिले में 1 अप्रैल से 168 खेल नर्सरियां संचालित की जा रही हैं, लेकिन खेल विभाग की घोर लापरवाही के कारण पिछले दो महीनों में जिला खेल अधिकारी (DSO) ने एक भी नर्सरी का भौतिक निरीक्षण नहीं किया है । नियमानुसार अधिकारियों को हर महीने इन नर्सरियों का निरीक्षण करना अनिवार्य है ताकि खिलाड़ियों को मिलने वाली सुविधाओं, खेल सामग्रियों, प्रशिक्षकों की नियुक्ति और उनकी उपस्थिति के मानकों की जांच की जा सके ।

इसके अलावा नियमों को ताक पर रखकर मसूदपुर ग्राम पंचायत के नाम पर तीन खेल नर्सरियां (दो खो-खो और एक फुटबॉल) आवंटित करने का मामला भी सामने आया है, जबकि नियमानुसार किसी भी ग्राम पंचायत को अधिकतम दो ही नर्सरियां दी जा सकती हैं । इस संबंध में विभाग द्वारा स्पष्टीकरण मांगने के लिए सरपंच को फोन किया गया, लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला है ।

शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर सेना के जवान से ₹15.38 लाख की ठगी

हिसार टाइम्स – हिसार कैंट में तैनात भारतीय सेना के एक जवान के साथ साइबर ठगों द्वारा ₹15.38 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है । पीड़ित जवान को ‘एम-26 इंडिया इक्विटी इंटेलिजेंस’ नामक एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया था, जहां ग्रुप एडमिन पीयूष शर्मा और उसके साथियों द्वारा आईपीओ (IPO) और विदेशी ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे के फर्जी स्क्रीनशॉट भेजे जाते थे । मुनाफे के लालच में आकर जवान ने उनके बताए अनुसार ‘एलयूए’ (LUA) नामक ऐप डाउनलोड कर रकम निवेश कर दी । जब उसने अपने पैसे निकालने का प्रयास किया, तो आरोपियों के मोबाइल नंबर बंद मिले । पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

हिसार रोडवेज महाप्रबंधक के खिलाफ कर्मचारियों का धरना 10वें दिन भी जारी

हिसार टाइम्स – हिसार बस स्टैंड पर अपनी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारियों का धरना लगातार 10वें दिन भी जारी रहा । धरने की अध्यक्षता राजेश सेलवाल ने की और संचालन अनिल सरसाना द्वारा किया गया । कर्मचारी नेताओं का आरोप है कि प्रबंधन केवल आश्वासन दे रहा है और पिछले दो महीनों से उनकी एक भी मांग को लागू नहीं किया गया है । कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि रात्रि भत्ता, वेतन वृद्धि, एरियर, चालकों का प्रथम एसीपी और मेडिकल बिल जैसी प्रमुख मांगों का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन तेज किया जाएगा और 25 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बस स्टैंड के मुख्य गेट को बंद कर प्रदर्शन किया जाएगा ।

जल शक्ति अभियान: स्कूलों में जल संरक्षण कार्यों की 30 मई तक जियो-टैगिंग करने के निर्देश

जल शक्ति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों में जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, पौधरोपण और ‘जल बचाओ’ गतिविधियों के तहत किए गए कार्यों का रिकॉर्ड ‘जल संचय जन भागीदारी पोर्टल 2.0’ पर अपलोड करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं । उपमंडल अधिकारी एवं नोडल अधिकारी ने सभी स्कूलों को 30 मई 2026 तक अपना डाटा अपडेट करने को कहा है इस बार केवल कार्य का नाम लिखना काफी नहीं होगा, बल्कि कार्य की प्रगति स्थिति के साथ-साथ कार्य स्थल की लोकेशन (लॉन्गीट्यूड-लैटिट्यूड) और दो तस्वीरें (जियो-टैगिंग) भी पोर्टल पर अपलोड करनी अनिवार्य की गई हैं ताकि वास्तविक स्थिति का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार हो सके ।

बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान के लिए 26 मई को लगेगा खुला दरबार

हिसार में उपभोक्ताओं की बिजली से जुड़ी समस्याओं और शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए 26 मई को एक ‘खुले दरबार’ का आयोजन किया जाएगा । निगम के डायरेक्टर योगेश जिंदानी के अनुसार, यह आयोजन उकलान फाटक स्थित सिटी सब डिवीजन और सेक्टर 1-4 सब डिवीजन में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा । इस दौरान बिजली बिलों की आपत्तियों और प्रधानमंत्री सौर ऊर्जा योजना से संबंधित शिकायतों की सुनवाई कर मौके पर ही उनका निस्तारण किया जाएगा । मौके पर कार्यकारी अभियंता और उपमंडल अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे

नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगाने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार

हिसार के एचटीएम (HTM) थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे एक विशेष अभियान के तहत एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोपी को गिरफ्तार किया है । पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया था कि आरोपी ने उसकी नाबालिग बेटी को विश्वास में लेकर घर से बाहर बुलाया और अपने साथ ले गया । पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसकी पहचान विनोद नगर निवासी सचिन के रूप में हुई है

रास्ता रोककर मारपीट और नुकीले हथियार से हमला करने के मामले में चार गिरफ्तार

हिसार थाना सदर पुलिस ने गांव खरड़ के पास रास्ता रोककर मारपीट करने और नुकीले हथियार से हमला कर चोटें पहुंचाने के आरोप में चार युवकों को गिरफ्तार किया है शिकायतकर्ता नरेंद्र (निवासी गांव बरम) के बयान पर दर्ज मामले की जांच करते हुए पुलिस ने विशेष अभियान के तहत कार्रवाई की गिरफ्तार आरोपियों की पहचान खरड़ निवासी मोहित, नितिन, समीर और अलीपुर निवासी शिवम के रूप में हुई है पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद किए जा सकें ।

एनआईए (NIA) एक्ट मामले में 6 साल से फरार उद्घोषित अपराधी करनाल से गिरफ्तार

एंटी नारकोटिक्स सेल और साइबर सेल हिसार की संयुक्त टीम ने एक विशेष अभियान के तहत तकनीकी सहायता और गुप्त सूचना के आधार पर करनाल क्षेत्र से करीब छह वर्षों से फरार चल रहे एक उद्घोषित (भगोड़े) आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है । पुलिस के अनुसार, आरोपी बलनीत सिंह (निवासी समुद्रपुर, जिला करनाल) एनआईए एक्ट से जुड़े एक मामले में अदालत में पेश न होने पर उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था और लंबे समय से ठिकाने बदल-बदल कर रह रहा था । आरोपी को आगामी कार्रवाई के लिए एचटीएम थाना प्रभारी को सौंप दिया गया है

◾भारत और अमेरिका के बीच विभिन्न मुद्दों पर उच्च स्तरीय वार्ता, व्यापार और ऊर्जा सहयोग पर जोर

◾अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कूटनीतिक चर्चाओं में पश्चिम एशिया क्षेत्र में शांति प्रयासों पर ध्यान

◾पश्चिम बंगाल के फाल्टा विधानसभा पुनर्मतदान में भाजपा उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने जीत दर्ज की

◾विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने वैश्विक मंच पर भारत की ऊर्जा आवश्यकताओं और हितों को स्पष्ट रूप से रखा

◾भीषण गर्मी का असर जारी, कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री के पार, अगले कुछ दिनों तक राहत के आसार कम

◾अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो के भारत दौरे के दौरान विभिन्न शहरों में कार्यक्रम प्रस्तावित

◾केंद्र सरकार ने विकास परियोजनाओं की समीक्षा कर तेजी से क्रियान्वयन पर जोर दिया

◾डिजिटल सेवाओं और शिक्षा क्षेत्र में तकनीकी सुधारों को बढ़ावा देने के प्रयास जारी

◾नीति आयोग के माध्यम से राज्यों के साथ विकास योजनाओं के समन्वय को और मजबूत करने पर जोर

◾देशभर में बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) के विकास कार्यों को गति देने के लिए नई योजनाओं पर काम जारी

◾रेलवे और सड़क परिवहन क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं के विस्तार के प्रयास तेज

◾नवीकरणीय ऊर्जा (Renewable Energy) के क्षेत्र में भारत की प्रगति पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना

◾स्टार्टअप और डिजिटल इंडिया अभियान को बढ़ावा देने के लिए नई पहल पर काम

◾कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं जारी

◾IPL 2026 : राजस्थान रॉयल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई

◾IPL 2026 : दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स पर जीत दर्ज की

थाईलैंड में भारतीयों के लिए वीजा-फ्री एंट्री बंद, तंग आ गई थी थाई सरकार

Thailand सरकार ने भारत को Visa On Arrival कैटेगरी में डाल दिया है. पहले भारतीय नागरिक 60 दिन तक बिना वीजा के थाईलैंड में रह सकते थे. लेकिन अब सिर्फ 15 दिनों तक ही रुक सकते हैं. इसके लिए फीस भी चुकानी होगी.

सूरजमुखी उगाने वाले किसानों को राहत देने के मकसद से हरियाणा सरकार ने रबी मार्केटिंग सीज़न 2026-27 के लिए प्राइस सपोर्ट स्कीम के तहत सूरजमुखी की फ़सल की खरीद एक हफ़्ता पहले शुरू कर दी है। यह खरीद, जो पहले 1 जून से शुरू होने वाली थी, अब पूरे राज्य की मंडियों में 25 मई से शुरू होगी।

कृषि और किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने इसकी तैयारियों के लिए खरीद एजेंसियों को पुख़्ता प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं।


हरियाणा BPL राशन कार्ड बड़ी खुशखबरी

हरियाणा में जून महीने में 9,113 नए राशन कार्ड बढ़े!
जिनकी इनकम 1.80 से कम है और BPL नही था या जिन लोगों ने राशन कार्ड कटने को लेकर ग्रीवेंस या शिकायत दर्ज करवाई थी, उनके लिए यह एक बड़ी खुशखबरी हो सकती है।
अब आप अपना राशन कार्ड दोबारा जरूर चेक करें क्योंकि लगातार नए राशन कार्ड बन रहे है

===================================

====================================