नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट…
For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group
https://chat.whatsapp.com/

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
हिसार टाइम्स – हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) की टीम ने भारी पुलिस बल के साथ सेक्टर 1-4 और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी (HBC) में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। सुबह 11:30 से शाम 6:30 बजे तक चले इस अभियान में 3 JCB व बुलडोजरों की मदद से 400 से ज्यादा अवैध कब्जे, बाउंड्री वॉल और रैंप तोड़े गए। इस दौरान हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में लोगों ने सड़क पर 15 फीट आगे तक पक्के निर्माण किए हुए थे, जिसे हटाने पर जमकर विरोध व तीखी नोकझोंक हुई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि उन्हें हर हाल में 40 फीट का रोड खाली चाहिए। विरोध के दौरान पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया, जिन्हें शाम को माफी मांगने पर छोड़ दिया गया।
घटना का पूरा वीडियो👇

मौत का कुआँ बना अर्बन एस्टेट का खुला सीवर, प्रशासन बेखबर
हिसार के अर्बन एस्टेट पार्ट-2 में एनवाईपीएस कॉलोनी रोड पर सड़क किनारे खुला पड़ा सीवर स्थानीय लोगों के लिए बड़ा खतरा बन गया है। इसी जगह पर पार्क का मुख्य गेट है, जहाँ रोज़ दर्जनों बच्चे खेलने आते हैं, जिससे उनके इसमें गिरने का डर हमेशा बना रहता है। सीवर पर सिर्फ एक सूखा अवरोधक लगाया गया है, जिससे गंदा पानी सड़क पर बह रहा है और भयंकर बदबू के कारण लोगों का जीना दूभर हो गया है। बार-बार शिकायत के बाद भी नगर निगम और एचएसवीपी ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की है।

13 करोड़ के नाला निर्माण में धांधली; पार्षद ने रुकवाया काम
आजाद नगर इलाके में कमिश्नर हाउस से गंगवा तक जलभराव रोकने के लिए डाली जा रही 13 करोड़ रुपए की स्टॉर्म वाटर लाइन के निर्माण में भारी लापरवाही का मामला सामने आया है। वार्ड 19 के पार्षद सत्यवान पालू ने मौके पर पहुँचकर देखा कि एजेंसी बिना पानी सुखाए सीधे गंदे पानी के अंदर ही चिनाई कर रही थी और पुराना मसाला व घटिया टूटे पाइप इस्तेमाल किए जा रहे थे। पार्षद के विरोध के बाद पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों ने पाइपों को बाहर निकलवाया। हालांकि, विभाग के एक्सईएन बलकार सिंह ने धांधली के आरोपों को नकारते हुए कहा कि अचानक पानी लीक होने से यह दिक्कत आई थी।

रोडवेज कर्मियों का फूटा गुस्सा; 6 जून को रहेगा चक्का जाम
अपनी लंबित मांगों और पिछले 3 साल से बकाया रात्रि भत्ते (नाइट अलाउंस) को लेकर हिसार डिपो के रोडवेज कर्मचारियों का धरना 21वें दिन भी जारी रहा। सांझा संघर्ष समिति ने स्थानीय अधिकारियों पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि यदि मांगें नहीं मानी गईं, तो 5 जून से बसों का नाइट स्टे बंद कर दिया जाएगा और 6 जून को पूरे जिले में पूर्ण चक्का जाम किया जाएगा। इस हड़ताल से लगभग 256 बसें खड़ी हो जाएंगी, जिससे रोजाना सफर करने वाले 20 हजार से अधिक दैनिक यात्री और छात्र परेशान होंगे। इसके अलावा, कर्मचारियों ने 25 जुलाई को परिवहन मंत्री के घेराव का भी ऐलान किया है।

समाधान शिविर में एडीसी ने मौके पर ही निपटाए जनता के मामले
लघु सचिवालय के जिला सभागार में आयोजित समाधान शिविर में अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) शालिनी चेतल ने आमजन की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। शिविर में जमीन पैमाइश न होने की शिकायत पर जिला राजस्व अधिकारी को जांच सौंपकर जिम्मेदार पर कार्रवाई के आदेश दिए गए। इसके साथ ही ‘लाडो लक्ष्मी योजना’, बंद गली को खुलवाने, सिविल अस्पताल के प्रशिक्षुओं का बकाया स्टायफंड दिलाने और अवैध निर्माण से जुड़ी शिकायतों पर भी एडीसी ने संबंधित अधिकारियों को तुरंत कदम उठाने के लिए पाबंद किया।

स्वच्छता सर्वेक्षण की केंद्रीय टीम ने हिसार में मारा औचक छापा
देश के सबसे बड़े स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत केंद्रीय टीम ने लगातार दूसरे दिन हिसार के सिविल अस्पताल, ऑटो मार्केट, एमजी क्लब और ग्लोबल स्पेस सहित आठ प्रमुख इलाकों का औचक निरीक्षण किया। टीम ने केवल अधिकारियों के दावों पर भरोसा न करते हुए सीधे आम जनता और दुकानदारों से बात की और पब्लिक टॉयलेट्स की सफाई व कचरा प्रबंधन का जमीनी फीडबैक लिया। इस औचक दौरे से नगर निगम के अधिकारियों में हड़कंप मचा रहा, क्योंकि टीम की यह गोपनीय रिपोर्ट सीधे मंत्रालय जाएगी, जिससे हिसार शहर की राष्ट्रीय रैंकिंग तय होगी।

चलती ट्रेन में बुजुर्ग महिला से झपटमारी; 1.70 लाख का पर्स उड़ाया
रेलवे में चोरी और झपटमारी की दो अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें जीआरपी ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहली वारदात में भिवानी स्टेशन के पास एक शातिर चोर चलती ट्रेन से जालंधर की बुजुर्ग महिला अमरजीत कौर का पर्स छीनकर कूद गया, जिसमें 1.70 लाख रुपये नकद, दो मोबाइल और जरूरी दस्तावेज थे। वहीं दूसरी घटना में, हिसार रेलवे स्टेशन पर बुढाना निवासी वेदपाल की जेब से किसी ने भीड़ का फायदा उठाकर 7 हजार रुपये पार कर दिए। रेलवे पुलिस फिलहाल स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और यात्रियों से सफर के दौरान सतर्क रहने की अपील की है।

पिघल रहे हैं हिमालय के ग्लेशियर; सदी के अंत तक मिट जाएगा अस्तित्व
विश्व पर्यावरण दिवस पर जीजेयू के कुलपति और पर्यावरणविद् प्रो. नरसीराम विश्नोई ने चेतावनी दी है कि बीते दो दशकों में हिमालयी ग्लेशियरों के पिघलने की गति दोगुनी हो गई है। यदि वैश्विक तापमान वृद्धि दर को 1.5 डिग्री के भीतर नहीं रोका गया, तो इस शताब्दी के अंत तक हिमालय के ग्लेशियरों का एक बड़ा हिस्सा खत्म हो जाएगा, जिससे गंभीर जल संकट पैदा होगा। इसके अलावा बढ़ता वायु प्रदूषण, भूमि क्षरण, प्लास्टिक कचरा और शहरों में बढ़ती गर्मी (अर्बन हीट आइलैंड) पूरी मानव जाति और जैव विविधता के लिए बड़ा खतरा बन चुके हैं।

सिविल अस्पताल दीवार हादसा मामला अब मानवाधिकार आयोग में
साल 2024 में सिविल अस्पताल के जन औषधि केंद्र के पास बन रहे स्टोर रूम की घटिया दीवार गिरने से दो लोगों के घायल होने का मामला अब मानवाधिकार आयोग पहुँच गया है। आयोग के कड़े संज्ञान के बाद जिला प्रशासन ने जांच तेज कर दी है और गुरुवार को एसडीएम खुद लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ घटना स्थल का मुआयना करने पहुँचीं। पीड़ित शिकायतकर्ता जितेंद्र का आरोप है कि निर्माण में बेहद घटिया सामग्री लगाई गई थी। एसडीएम ने अस्पताल प्रबंधन और तत्कालीन पीएमओ की भूमिका की जांच के लिए सारा रिकॉर्ड तलब किया है।

राजस्थान से आई आंधी के बाद बूंदाबांदी, गर्मी से राहत
हिसार टाइम्स – हिसार में गुरुवार शाम करीब साढ़े चार बजे मौसम ने अचानक करवट ली। राजस्थान की तरफ से आए तेज धूल के गुबार (बवंडर) ने आसमान को ढक लिया, जिसके बाद शहर के आजाद नगर सहित कई हिस्सों में 10 मिनट तक हल्की बूंदाबांदी हुई। इस बारिश से धूल के कण नीचे बैठ गए और मौसम सुहावना हो गया, जिससे तपती गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। गुरुवार को अधिकतम तापमान 42.9(सामान्य से 0.8 अधिक) और न्यूनतम तापमान 25.6 दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार, 4 जून को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण यह बदलाव आया है, जिससे 6 जून तक तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी जारी रहेगी।
मौसम कैलेंडर: 5-6 जून को आंधी-बूंदाबांदी, 7-10 जून को मौसम साफ व तापमान में बढ़ोतरी, 12-15 जून को नए विक्षोभ से आंधी-बारिश और 22 जून को प्री-मॉनसून बारिश की संभावना है।

नशे की ओवरडोज से युवक की मौत; खंडहर क्वार्टर में मिला शव
हिसार टाइम्स – गांव आदमपुर के बिजलीघर के एक खंडहर क्वार्टर से गांव लाडवी निवासी 29 वर्षीय राहुल का शव बरामद हुआ है। राहुल पिछले 5-6 सालों से नशे का आदी था और बुधवार सुबह से घर से लापता था। गुरुवार को खंडहर क्वार्टर से बदबू आने पर लोगों ने अंदर देखा और पुलिस को सूचना दी। प्राथमिक अंदेशा है कि युवक की मौत नशे की ओवरडोज के कारण हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।

पेयजल की मांग को लेकर 101 ग्रामीण भूख हड़ताल पर बैठे
हांसी के चानौत गांव में पीने के पानी की स्थायी व्यवस्था की मांग को लेकर चल रहा धरना गुरुवार को 20वें दिन भी जारी रहा। धरना कमेटी के आह्वान पर गुरुवार को 101 पुरुष ग्रामीण सामूहिक भूख हड़ताल पर बैठ गए। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक पानी की स्थायी व्यवस्था नहीं होती, संघर्ष जारी रहेगा। कमेटी ने घोषणा की है कि मांग पूरी न होने पर 5 जून को बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।

जीजेयू की कार्रवाई: उग्र प्रदर्शन मामले में 2 छात्र निष्कासित, 3 पर दो साल का बैन
गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी (GJU) प्रशासन ने वीसी ऑफिस के बाहर इनसो (INSO) के प्रदर्शन और तोड़फोड़ के मामले में 5 छात्रों को ‘कारण बताओ नोटिस’ जारी किया है। प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने सीसीटीवी और सुरक्षाकर्मियों के बयानों के आधार पर तोड़फोड़ में शामिल 2 छात्रों को विवि से आजीवन निष्कासित व कैंपस एंट्री बैन करने तथा 3 छात्रों पर 2 साल के लिए एडमिशन पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। छात्रों को जवाब देने के लिए 7 दिन का समय मिला है। दूसरी ओर, इनसो ने इसे छात्र हितों की आवाज दबाने वाली तानाशाही कार्रवाई बताया है।

मिड-डे-मील सुधार मुहिम: अब अंग्रेजी और गणित के टीचर भी सीखेंगे खाना बनाना
सरकारी स्कूलों में मिड-डे-मील की गुणवत्ता और स्वच्छता सुधारने के लिए शिक्षा विभाग संयुक्त राष्ट्र के ‘वर्ल्ड फूड प्रोग्राम’ के सहयोग से अनूठा प्रयोग कर रहा है। अब होम साइंस के अलावा अंग्रेजी और गणित के शिक्षकों को भी मास्टर ट्रेनर बनाया जाएगा। 8 जून को अग्रोहा के आरोही मॉडल स्कूल में यूएन की न्यूट्रिशन एक्सपर्ट प्रेप्सा सैनी हिसार, सिरसा, फतेहाबाद और जींद के चयनित शिक्षकों को फूड सेफ्टी और किचन हाइजीन की ट्रेनिंग देंगी। इसके बाद ये शिक्षक अपने-अपने ब्लॉक के स्कूलों के कुक-कम-हेल्पर्स को प्रशिक्षित करेंगे।

शहर में आज के कार्यक्रम:
ध्यान शिविर: ओशो ध्यान उपवन (सुबह 8:00 बजे से)।
योग शिविर: आजाद नगर कम्युनिटी सेंटर पार्क (सुबह 5:00 से 6:30 बजे)।
समर आर्ट कैंप: ओपी जिंदल ज्ञान केंद्र (सुबह 6:00 बजे से)।
पौधारोपण: लुवास ओल्ड कैंपस (सुबह 8:00 बजे) और राजकीय मिडल स्कूल-2 (सुबह 10:00 बजे)।





◾ईरान जंग रोकने का प्रस्ताव अमेरिकी हाउस में पास: संसद की मंजूरी बिना सैन्य कार्रवाई पर रोक की मांग; ट्रम्प ने कहा था- जंग मेरा फैसला
◾मिडिल-ईस्ट में संघर्ष बढ़ने से अमेरिकी बाजार लुढ़के, बहरीन में 20 शिया कार्यकर्ता गिरफ्तार, ईरान से संबंध होने का आरोप

◾मानसून केरलम पहुंचा, इस बार 3 दिन लेट: 7 दिन तक भारी बारिश का अनुमान; MP-राजस्थान समेत 24 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट
◾ललित मोदी बोले- मैं भगोड़ा नहीं, दुनिया घूम रहा हूं: सरकार के हाथ बहुत लंबे, उससे पंगा नहीं ले सकते; मेरे खिलाफ कोई केस नहीं

◾CJI बोले- शहरों में व्यक्ति भीड़ में भी अकेला: गांवों में समुदाय अब भी जीवन का केंद्र, हमें जीवन को बैलेंस करना सीखना होगा
◾बिहार के मुजफ्फरपुर में हॉस्पिटल में आग, 5 की मौत: कुछ मरीजों के गायब होने पर लोगों का हंगामा; पुलिस बोली- दूसरे अस्पताल में हैं

◾कॉकरोच जनता पार्टी बोली- CBSE चेयरमैन का ट्रांसफर सिर्फ दिखावा: सरकार से बातचीत को तैयार; दिल्ली में पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस की, 6 जून को प्रदर्शन
◾मां बोली- NEET दोबारा करा लोगे, क्या बेटी लौटा पाओगे: राहुल बोले- आकांक्षा की मौत मोदी की व्यवस्था की देन, BJP ने कहा- लीडर आफ प्रोपेगेंडा

◾यूपी में मक्के का दाम 175 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाया: कैदियों की मौत पर 5 लाख तक मुआवजा मिलेगा; योगी कैबिनेट में 24 प्रस्ताव मंजूर
◾मौसम विभाग की चेतावनी-अगले 3 घंटे में आंधी-तूफान आएगा: 70 की स्पीड से हवाएं चलेंगी, गोरखपुर समेत 5 शहरों में बारिश

◾मुजफ्फरनगर: MDA का बुलडोजर एक्शन, 9 बीघा अवैध कॉलोनी ध्वस्त: वीआईपी रेजिडेंसी पर कार्रवाई, कृष्णा विहार कॉलोनी भी सील
◾रात में जिला अस्पताल पहुंचे राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल: मरीजों से सीधे पूछा हालचाल, स्वास्थ्य सेवाओं की शिकायतों के बीच किया औचक निरीक्षण

◾देवबन्द: दारुल उलूम में स्मार्टफोन रखने पर प्रवेश होगा निरस्त: नए सत्र की शुरुआत, मैनेजमेंट ने मोबाइल घर पर छोड़कर आने की चेतावनी दी
◾आतंकी गतिविधियों में शामिल तीन की जमानत निरस्त: राइफल-हैंड ग्रेनेड VIDEO मामले में बिजनौर जिला जज ने किया फैसला

◾आजाद समाज पार्टी की ‘सत्ता परिवर्तन यात्रा’ आज: बिजनौर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, चंद्रशेखर आजाद को हाउस अरेस्ट किया गया
◾बुलंदशहर में एनएच-34 पर डीजल टैंकर और ट्रेलर की भिड़ंत: 22 पहिया भारी ट्रेलर ने पीछे से मारी टक्कर, एक की मौत, 2 गंभीर घायल

◾गैस सिलेंडर लीकेज से लगी आग, मासूम की मौत: बागपत में चाय बनाते समय पूरे घर को लिया चपेट में लिया, 2 घायल
◾पूनम मित्तल हत्याकांड में मुठभेड़ में 2 आरोपी गिरफ्तार: सहारनपुर में एक के पैर में लगी गोली, पड़ोसी निकला हत्यारोपी

===================================

====================================























