नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट…
For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group
https://chat.whatsapp.com/

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
हिसार टाइम्स – घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आज रविवार को इजाफा कर दिया गया है। कीमतों में 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। नए रेट्स आज से लागू हो गए हैं। इस ताजा बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर का रेट 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये पहुंच गया है। बता दें, बीते 3 महीने में यह दूसरी बार है जब घरेलू सिलेंडर की कीमतों में इजाफा हुआ है। इससे पहले 60 रुपये की बढ़ोतरी पहले भी हो चुकी है। यह बढ़ोतरी 7 मार्च को हुई थी।

शोरूम मैनेजर हत्या मामले में आरोपी पर ₹5000 का इनाम घोषित
हिसार टाइम्स – हिसार रोड पर एनएच 10 स्थित शोरूम के मैनेजर सूरज जैन की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी साहिल बामल पर 5 हजार रुपये का नकद इनाम घोषित किया है। हिसार रेंज के पुलिस महानिरीक्षक कुलदीप सिंह द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, आरोपी की सटीक जानकारी देने वाले व्यक्ति को यह इनाम दिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहा है और उसे ट्रैक करने के लिए साइबर और तकनीकी माध्यमों समेत पुलिस की विशेष टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी।

हिसार गलत मोबाइल डिलीवरी पर फ्लिपकार्ट को जुर्माना
हिसार टाइम्स – जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने शनिवार को ऑनलाइन खरीदारी में गलत मोबाइल की डिलीवरी के मामले में उपभोक्ता के पक्ष में फैसला सुनाया है। आयोग ने फ्लिपकार्ट इंटरनेट प्राइवेट लिमिटेड और विक्रेता कंपनी सीआईजीएफआईएल लिमिटेड को 9,728 रुपये की राशि 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज सहित लौटाने अथवा समान या उच्च मॉडल का नया मोबाइल उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं। साथ ही शिकायतकर्ता को 3,000 रुपये मुआवजा और 2,000 रुपये मुकदमा खर्च देने का भी निर्देश दिया है।

आयोग के अध्यक्ष जगदीप सिंह तथा सदस्य रजनी गोयत और डॉ. अमिता अग्रवाल की पीठ ने यह फैसला हांसी निवासी राजेश कुमार की ओर से दायर उपभोक्ता शिकायत पर सुनाया। शिकायत के अनुसार राजेश कुमार ने 28 मार्च 2023 को फ्लिपकार्ट के माध्यम से सैमसंग गैलेक्सी एफ-13 मोबाइल फोन का ऑर्डर दिया था। इसके लिए उन्होंने 9,728 रुपये का भुगतान किया। छह अप्रैल 2023 को डिलीवरी मिलने पर उन्होंने डिलीवरी बॉय के सामने पार्सल खोला तो सैमसंग मोबाइल के बॉक्स में पुराना और खरोंचयुक्त रेडमी मोबाइल फोन मिला। बॉक्स में वीवो कंपनी का चार्जर भी रखा हुआ था।

नाबालिग के बयान दर्ज होने के बाद स्वास्थ्य विभाग के क्लर्क ने निगला जहर
ऑफिस में खाया जहर; पोक्सो एक्ट और बीएनएस के तहत मामला दर्ज
हिसार टाइम्स – स्वास्थ्य विभाग की जिला परिवार नियोजन शाखा के क्लर्क अजय अहलावत सुसाइड केस में एक नया और सनसनीखेज खुलासा हुआ है। 5 जून को एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की ने बाल कल्याण समिति (CWC) के सामने अजय के खिलाफ यौन शोषण और उसकी मां को संदिग्ध दवाइयां देने के गंभीर आरोप लगाते हुए बयान दर्ज कराए थे। इसके बाद उसी शाम करीब 7 बजे अजय ने अपने कार्यालय में जहर निगल लिया, जिसकी देर रात एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने अजय और उसकी बहन पूनम पर पोक्सो (POCSO) एक्ट और बीएनएस (BNS) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मरने से पहले अजय ने 5 पन्नों का एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था।

ब्लैकमेलिंग और गर्भपात की दवा खिलाने का आरोप
नाबालिग पीड़िता का आरोप है कि अजय का उनके घर आना-जाना था और दो साल पहले घर में अकेली पाकर उसने छेड़छाड़ और जबरदस्ती गलत काम किया। इसके बाद अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर वह लगातार ब्लैकमेल कर रहा था, जिसके कारण पीड़िता की कोचिंग भी छूट गई। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि अजय और उसकी बहन ने उस पर अपने पक्ष में बयान देने का दबाव बनाया, उसके साथ मारपीट की और उसे गर्भपात की दवा भी खिलाई। दोबारा सीडब्ल्यूसी के सामने पेश होकर पीड़िता ने सारी सच्चाई बताई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की।

ठंडी सड़क पर छात्र की चलती स्कूटी में लगी आग,एजेंसी ने पल्ला झाड़ा
सीट के नीचे से धुआं निकलते ही कूदा छात्र; एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की मांग
हिसार टाइम्स – ठंडी सड़क पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक चलती हुई इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। स्कूटी चालक तरुण कुमार, जो जीजेयू (GJU) में इंजीनियरिंग का छात्र है और मॉडल टाउन की एक कंपनी में इंटर्नशिप कर रहा है, ने समय रहते सीट के नीचे से धुआं निकलता देख स्कूटी को साइड में खड़ा कर दिया। देखते ही देखते स्कूटी आग के शोलों में बदल गई। आसपास के दुकानदारों ने तुरंत अपने वाहनों को दूर किया और पानी डालकर आग पर काबू पाया। पीड़ित छात्र ने एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है, जबकि डीलर का कहना है कि तारों के आपस में टकराने या लापरवाही के कारण ऐसा हादसा हो सकता है।

पक्का कब्जा हटा, तो अब रस्सी बांधकर घेरा
एचएसवीपी की सख्ती के बाद भी नहीं मान रहे सेक्टरवासी; दोबारा जारी होगा शेड्यूल
हिसार में एचएसवीपी (HSVP) की टीम सड़क किनारे से पक्के कब्जे और अतिक्रमण हटाने के लिए बड़ी कार्रवाई कर रही है। एसडीओ रामप्रसाद के नेतृत्व में टीम ने कई जगहों से लोहे की ग्रिल और पाइपें हटाई हैं, लेकिन इतनी सख्ती के बावजूद सेक्टरवासी मानने को तैयार नहीं हैं। टीम के जाते ही लोगों ने उन खाली कराई गई जगहों पर दोबारा रस्सियां बांधकर और जाल लगाकर अवैध घेराबंदी शुरू कर दी है। एसडीओ रामप्रसाद ने साफ किया है कि जिन लोगों ने दोबारा कब्जा किया है, वे यह न सोचें कि अब कार्रवाई नहीं होगी; जल्द ही नया शेड्यूल जारी कर सभी सेक्टरों में फिर से अभियान चलाया जाएगा।

शहर में 3 दिनों तक चलेंगी भीषण हीट वेव
24 घंटे में 2.3 डिग्री बढ़ा पारा; 8 से 10 जून तक रहेगा येलो अलर्ट
पूरे हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से मिल रही गर्मी की मामूली राहत अब खत्म होने वाली है। हिसार में पिछले 24 घंटों के भीतर दिन के तापमान में 2.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे शनिवार को अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए 8 से 10 जून तक राज्य में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, अब मैदानी इलाकों में तेज लू (हीट वेव) चलेगी, जिससे दोपहर में बाहर निकलना मुश्किल हो जाएगा। मौसम विभाग ने लोगों से धूप में निकलते समय सिर पर कपड़ा रखने और काला चश्मा पहनने की अपील की है।

पानी की लीकेज दुरुस्त करना और वाल्व बदलना अब पंचायतों के जिम्मे
ढांड और ज्ञानपुरा पंचायतें बनीं आत्मनिर्भर; जनस्वास्थ्य विभाग के साथ साइन किया एमओयू
हिसार टाइम्स – ग्रामीण क्षेत्रों में जल प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में बरवाला खंड की ग्राम पंचायत ढांड और ज्ञानपुरा ने एक नई मिसाल पेश की है। ‘ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस पॉलिसी-2026’ के तहत दोनों पंचायतों ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के साथ एक समझौते ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए हैं। अब ये पंचायतें सरकारी बाबुओं पर निर्भर रहने के बजाय अपने स्तर पर गांव की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का संचालन और रख-रखाव खुद करेंगी। पानी की टाइमिंग तय करना, लीकेज की निगरानी करना, पंप ऑपरेटर की कमान संभालना और ऑन-द-स्पॉट समस्याओं का समाधान करना अब सीधे पंचायत के अधीन होगा। इसके सुचारू संचालन के लिए पंचायतें ग्रामीणों से न्यूनतम वॉटर टैक्स भी वसूल सकेंगी।

शहर में आज के मुख्य कार्यक्रम
निशुल्क आंख व दांत जांच शिविर: दिव्यांग पुनर्वास केंद्र, सुबह 10:00 बजे से।
असिस्टेंट योग टीचर ट्रेनिंग कैंप: ठाकुरदास भार्गव सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सुबह 5:00 बजे से 7:00 बजे तक।
योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर: आजाद नगर स्थित कम्युनिटी सेंटर पार्क, सुबह 5:00 बजे से 6:30 बजे तक।

बाल संस्कार-चरित्र निर्माण शिविर: ठाकुरदास भार्गव सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शाम 6:30 बजे से 7:30 बजे तक।
शांति जागरूकता ध्यान शिविर: ओशो ध्यान उपवन, सुबह 8:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक।




◾BJP से नाराजगी के बीच शाह-नड्डा से मिले कैप्टन, पार्टी में सुनवाई न होने की बात कही, कांग्रेस में वापसी की अटकलें लग रहीं थी
◾गोवा: कूड़ा फेंकते वीडियो वायरल, ट्रोलिंग के बाद 23 साल के कॉलेज स्टूडेंट ने खुद को मारी गोली

◾ ग्रेटर नोएडा की अरिहंत अंबर सोसाइटी में हादसा, बिल्डिंग का प्लास्टर गिरने से बाइक सवार की मौत
◾हरियाणा में अब हर घर होगी सोलर पावर, बिना लोन-गारंटी छत पर लगेगा 1 किलोवाट का सिस्टम

◾85% इथेनॉल मिक्स वाला फ्लेक्स फ्यूल लॉन्च: दिल्ली में पहला पंप खुला; पेट्रोल से 20 रुपए सस्ता मिलेगा, कीमत ₹82.12 प्रति लीटर
◾जम्मू कश्मीर में आंतकियों के सर्च ऑपरेशन में लेफ्टिनेंट शहीद, राजौरी में खाई में गिर गए थे

◾एक और आम लोगों को झटका,आधी रात को सरकार ने बढ़ाए घरेलू LPG सिलेंडर के दाम, 14.2 किलो वाला सिलेंडर 29 रुपए हुआ महंगा
◾घरेलू LPG सिलेंडर ₹29 महंगा, 3 महीने में दूसरी बार कीमत में इजाफा, ₹89 दाम बढ़े; दिल्ली में 14.2kg का सिलेंडर ₹942 में मिलेगा

◾8 जून की बैठक से पहले इंडिया ब्लॉक में विवाद, CPM-JMM ने भी कांग्रेस से नाराजगी जताई; AAP-DMK ने पहले ही खुद को अलग किया
◾ दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी का 5 घंटे प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगा; अगले शनिवार फिर जंतर-मंतर पर जुटने का ऐलान

◾ आरबीआई के हालिया सुधारों और निवेश संबंधी कदमों से भारत में 75 अरब डॉलर तक विदेशी निवेश आने की संभावना जताई गई है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आर्थिक सलाहकार परिषद के साथ विकास दर बढ़ाने और कारोबारी सुगमता पर चर्चा की

◾भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की हालिया नीतिगत घोषणाओं और निवेश संबंधी सुधारों से भारत में 75 अरब डॉलर तक की विदेशी पूंजी आ सकती है। एसबीआई रिसर्च और कोटक सिक्योरिटीज की रिपोर्टों में कहा गया है कि इन सुधारों से विदेशी निवेश बढ़ेगा, रुपये को मजबूती मिलेगी और सरकारी उधारी की लागत कम हो सकती है।

◾भारत और इंडोनेशिया के बीच रक्षा, समुद्री सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग को मजबूत करने के लिए विदेश मंत्री एस. जयशंकर और इंडोनेशियाई विदेश मंत्री सुगियोनो की अहम बैठक होगी। दोनों देश व्यापक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर चर्चा करेंगे

◾भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि यदि अदालतें केवल उन लोगों के अधिकारों की रक्षा करें जो मुकदमा लड़ने का खर्च उठा सकते हैं, तो वे अपने सांविधानिक दायित्व का पूरी तरह निर्वहन नहीं कर रही होतीं।उन्होंने कहा कि न्यायपालिका को केवल अधिकारों का संरक्षक ही नहीं होना चाहिए, बल्कि आम लोगों के लिए इतनी सुलभ भी होना चाहिए कि यह संरक्षण वास्तव में प्रभावी बन सके।

◾ ‘विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा भारत’, सरकार के 12 साल की उपलब्धियों पर बोले केंद्रीय मंत्री
गजेन्द्र सिंह शेखावत
◾ धार्मिक स्थलों का कायाकल्प करेगी शुभेंदु सरकार, सीएम बोले- अब पूरे बंगाल में भगवा झंडा लहराएगा

◾मालवीय नगर अग्निकांड में एक और गिरफ्तारी, रसोइये की लापवाही के कारण हुई 21 लोगों की मौत!
◾ दिल्ली पहुंचे अभिषेक: सांसदों की बगावत रोकने की चुनौती, ममता के निर्देश पर समय से एक दिन पहले पहुंचे राजधानी

◾ गौतम अडाणी एक महीने बाद फिर एशिया में सबसे अमीर, अमेरिकी कोर्ट से क्लीन चिट मिलने के बाद संपत्ति $10 बिलियन बढ़ी
◾ पश्चिम एशिया में बढ़ते अमेरिका-ईरान तनाव के बीच पाकिस्तान ने एक बार फिर कूटनीतिक पहल तेज कर दी है। पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी शनिवार को तीसरी बार ईरान की राजधानी तेहरान पहुंचे, जहां उन्होंने क्षेत्र में शांति बहाली को लेकर महत्वपूर्ण वार्ताएं कीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मोहसिन नकवी का यह पिछले कुछ हफ्तों में ईरान का तीसरा दौरा है।

◾भारत में घटती जन्म दर पर एलन मस्क ने जताई चिंता, रिप्लेसमेंट लेवल से नीचे पहुंचा आंकड़ा
◾ उत्तर कोरिया अब सिर्फ चीन के भरोसे नहीं, पुतिन-किम जोंग की नजदीकी से जिनपिंग की चिंता बढ़ी, 7 साल बाद उत्तर कोरिया जाएंगे

◾बिहार-झारखंड में बिजली गिरने से 6 की मौत, एमपी-राजस्थान में आंधी-बारिश, कई जगह पेड़ गिरे; मानसून गोवा पार, दो दिन में महाराष्ट्र कवर करेगा
===================================

====================================























