नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट

For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group

👇

https://chat.whatsapp.com/

EHzVoGH50MdINoYniG4crH

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

हिसार टाइम्स – हरियाणा व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष एवं कांग्रेस के शहरी जिलाध्यक्ष बजरंग दास गर्ग को विदेश से फोन कर जान से मारने की धमकी देने वाले मुख्य आरोपी दिनेश उर्फ मीतू खैरमपुरिया को एसटीएफ (STF) हिसार ने थाईलैंड से डिपोर्ट करवाकर दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी किया गया था. एसपी सिद्धांत जैन ने बताया कि आरोपी कुख्यात बदमाश हिमांशु भाऊ के लिए ‘डिब्बा कॉलिंग सिस्टम’ के जरिए व्यापारियों से रंगदारी मांगने का काम करता था. जून 2024 में ऑटो मार्केट के महिंद्रा शोरूम पर हुई 30 गोलियों की ताबड़तोड़ फायरिंग और 5 करोड़ की रंगदारी के मामले में जब गर्ग ने व्यापारियों के साथ मिलकर आवाज उठाई थी, तब आरोपी ने उन्हें पौने 17 मिनट तक फोन पर पीछे हटने के लिए धमकाया था. एसटीएफ वर्ष 2026 में अब तक 11 अपराधियों को विदेश से डिपोर्ट करवा चुकी है.

पूछताछ में दिनेश ने बताया कि उसने साइप्रस से ही कॉल की थी। इसके लिए उसने जंगी एप का इस्तेमाल किया था और कॉल करने के बाद सबूत मिटाने के लिए उसने फोन को उसी समय नष्ट कर दिया था। यह कॉल उसने काला खैमरपुरिया का नाम लेकर की थी। पुलिस के अनुसार दिनेश साइप्रस स्टडी वीजा पर गया था। वह काला खैरमपुरिया के परिवार का करीबी था इसलिए दिनेश के परिवार ने उसे साइप्रस भेजा था ताकि वह काला खैरमपुरिया की तरह अपराध की राह पर न चल पड़े लेकिन साइप्रस में भी वह उसके संपर्क में रहा। दिनेश साइप्रस से ही रंगदारी मांगने के कॉल करता था।

जांच में यह भी सामने आया है कि जंगी एप एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसमें यूजर की पहचान सामान्य माध्यमों से ट्रैक करना कठिन होता है। इसमें मोबाइल नंबर या ई-मेल आईडी की आवश्यकता नहीं होती और बातचीत का डेटा केवल डिवाइस में ही स्टोर रहता है। भारत सरकार इस एप पर प्रतिबंध लगा चुकी है।

ढाणी रायपुर के स्कूल में नियमों को ताक पर रखकर काटे हरे पेड़, सीएम फ्लाइंग व विजिलेंस ने शुरू की जांच

हिसार टाइम्स – ढाणी रायपुर के राजकीय हाई स्कूल में नियमों का उल्लंघन कर करीब 150 से अधिक हरे-भरे पेड़ों को काटने का गंभीर मामला सामने आया है. ग्रामीणों के विरोध करने पर स्कूल प्रबंधन ने अनुमति होने का दावा किया था, लेकिन आरटीआई (RTI) से खुलासा हुआ कि सूखे पेड़ों की सफाई की आड़ में हरे पेड़ काट दिए गए. जांच के दौरान मौके पर 154 पेड़ों की जड़ें (ठूंठ) मिली हैं, जबकि विभागीय रिकॉर्ड में केवल 127 पेड़ों का ही उल्लेख है (जिनमें से 7 को सूखा बताया गया था). रिकॉर्ड में पेड़ों की कीमत मात्र 2,45,601 रुपये दिखाई गई है, जबकि कटे पेड़ों की वास्तविक कीमत इससे कहीं अधिक है. शिक्षा विभाग की टीम ने जांच रिपोर्ट तैयार कर ली है और अब सीएम फ्लाइंग टीम, विजिलेंस व एसडीएम कार्यालय ने भी इस हेराफेरी की गहन जांच शुरू कर दी है.

स्कूलों में पेड़ काटने पर शिक्षा विभाग की सख्ती, अब वन विकास निगम की अनुमति होगी अनिवार्य

हिसार टाइम्स – पेड़ों की अवैध कटाई के मामलों को देखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने सख्त निर्देश जारी किए हैं. अब किसी भी सरकारी स्कूल में पेड़ काटने से पहले हरियाणा वन विकास निगम की लिखित अनुमति लेना अनिवार्य होगा. इसके साथ ही कटाई प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए एक 5 सदस्यीय विशेष कमेटी का गठन किया जाएगा, जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी, मुख्यालय के नामित अधिकारी, वरिष्ठ शिक्षक और पंचायत प्रतिनिधि शामिल होंगे. पेड़ों की नीलामी के लिए गांव में मुनादी करानी होगी और नीलामी की राशि सीधे ई-चालान के जरिए सरकारी खाते में जमा की जाएगी. इससे पहले पाबड़ा गांव के स्कूल में भी बिना मूल्यांकन के 17 पेड़ काटने और उकलाना के सरकारी स्कूल में पेड़ काटने की शिकायतें मिल चुकी हैं.

उकलाना के मुगलपुरा में अवैध मिट्टी खनन पर सीएम फ्लाइंग की रेड, मिलीं भारी अनियमितताएं

उकलाना के गांव मुगलपुरा में प्राचीन धरोहर के पास चल रहे मिट्टी खनन कार्य पर शुक्रवार को सीएम फ्लाइंग टीम ने खनन और राजस्व विभाग के साथ मिलकर संयुक्त छापेमारी की. हिसार रेंज इंचार्ज सुनैना के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में सामने आया कि खेतों से पोकलेन मशीन द्वारा मिट्टी निकालकर सीधे डंपरों में भरी जा रही थी. हालांकि भूमि मालिक बलजीत ने खनन विभाग से मिट्टी उठान की अनुमति ले रखी थी, लेकिन प्रारंभिक जांच में स्वीकृत मात्रा से अधिक मिट्टी का उठान पाया गया, जो खनन नियमों का उल्लंघन है. अतिरिक्त उठाए गए मिट्टी की मात्रा का भौतिक सत्यापन कर अंतिम रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी.

शिक्षिका सोनिया आनंद हत्याकांड: 50 हजार का इनामी पति सौरभ डेढ़ महीने से फरार, 6 टीमें जुटीं

सेक्टर-13 में हुए शिक्षिका सोनिया आनंद मर्डर केस का मुख्य आरोपी और मृतका का पति सौरभ आनंद डेढ़ महीने बाद भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. घरेलू कलह के कारण पत्नी की हत्या कर फरार हुए सौरभ पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित है और उसकी तस्वीर सभी राज्यों की पुलिस से साझा की गई है. एसपी सिद्धांत जैन के अनुसार, आरोपी को दबोचने के लिए फेस डिटेक्शन कैमरों की मदद ली जा रही है और पुलिस की 6 टीमें दिल्ली व पंजाब समेत विभिन्न ठिकानों पर दिन-रात छापेमारी कर रही हैं. पीड़ित परिवार इंसाफ के लिए एसपी, आईजी से लेकर सीएम तक गुहार लगा चुका है.

वोटर लिस्ट डिजिटलाइजेशन: जिले में 8.92 लाख एन्यूमरेशन फॉर्म बंटे; बरवाला सबसे तेज, आदमपुर सबसे सुस्त

निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले की वोटर लिस्ट को पूरी तरह डिजिटल और सटीक बनाने के लिए महाअभियान जारी है. हांसी-हिसार की 7 विधानसभाओं में तैनात 1,333 बीएलओ (BLO) ने अब तक कुल 13.70 लाख मतदाताओं में से 8,92,504 मतदाताओं को उनके घरों पर एन्यूमरेशन फॉर्म वितरित कर दिए हैं (जो कुल का 65.11% है).

इस अभियान में बरवाला हलका 89.80% फॉर्म बांटकर सबसे शीर्ष पर है. डिजिटल डेटा को कंप्यूटर पर लॉक करने और वेरिफाई करने में उकलाना के बीएलओ सबसे आगे हैं, जिन्होंने रिकॉर्ड 3,220 फॉर्म ऑनलाइन फीड किए हैं. वहीं, आदमपुर विधानसभा क्षेत्र 43.65% वितरण के साथ सबसे पिछड़ा और सुस्त साबित हुआ है. जिला निर्वाचन अधिकारी ने सुस्त अधिकारियों को जल्द काम निपटाने की चेतावनी दी है.

बुजुर्ग महिला को बातों में उलझाकर ठग ले गए सोने की बालियां और 24 हजार रुपये की पेंशन

हिसार के कैमरी रोड स्थित महेश नगर की रहने वाली एक बुजुर्ग महिला ठगी का शिकार हो गई. महिला बैंक से अपनी पेंशन की राशि निकलवाकर पारिजात चौक पर ऑटो का इंतजार कर रही थी, तभी एक युवक ने बस अड्डे का रास्ता पूछने के बहाने उसे अपनी बातों में उलझा लिया. कुछ ही देर में उसका दूसरा साथी भी वहां पहुंच गया और दोनों ने महिला का भरोसा जीतकर उसे ई-रिक्शा में बैठा लिया और रेलवे स्टेशन ले गए. वहां रेलवे स्टेशन के पुल के नीचे ले जाकर ठगों ने महिला के कानों से सोने की बालियां उतरवा लीं और उसके बैग में रखे 24 हजार रुपये निकालकर रफूचक्कर हो गए.

नियमों के विपरीत निर्माण करने पर नगर निगम का कड़ा एक्शन, 3 कमर्शियल बिल्डिंग्स की गईं सील

नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच की टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए नक्शे के अनुरूप निर्माण न करने वाली तीन कमर्शियल इमारतों को सील कर दिया. निगम की टीम ने गांधी चौक पर बन रही एक कमर्शियल बिल्डिंग, सुशीला भवन के सामने बन रही दुकानों और जगजीवन नगर में ग्राउंड फ्लोर पर अवैध रूप से बनाए गए कमर्शियल निर्माण पर यह कार्रवाई की. अधिकारियों के अनुसार इन सभी को पहले नोटिस थमाया गया था, लेकिन नियमों में सुधार न करने पर कमिश्नर के आदेश पर इन्हें सील किया गया. पिछले एक सप्ताह में 15 से ज्यादा इमारतें सील की जा चुकी हैं और जल्द ही जिंदल अस्पताल रोड पर भी पुलिस की मदद से सीलिंग अभियान चलाया जाएगा.

खेती में डिजिटल क्रांति: बास्मती और सामान्य धान का फर्क बताएगा एआई (AI), हरसेक और IIIT सोनीपत में समझौता

हरियाणा में कृषि क्षेत्र को हाईटेक बनाने के लिए हरियाणा स्पेस एप्लीकेशंस सेंटर (HARSAC) हिसार और इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIIT) सोनीपत के बीच एक ऐतिहासिक समझौता (MoU) हुआ है. अब ये दोनों संस्थान मिलकर सैटेलाइट, जीआईएस (GIS) और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसी तकनीकों के माध्यम से खेतों की निगरानी करेंगे.

हरसेक के वैज्ञानिकों ने मशीन लर्निंग की मदद से एक ऐसी तकनीक विकसित की है जो 99% सटीकता के साथ दूर से ही कीमती बासमती चावल और आम धान के बीच अंतर पहचान लेगी. इससे सरकार को हर साल करोड़ों रुपये की बचत होगी और मुआवजा वितरण में गड़बड़ी की गुंजाइश खत्म होगी. जल्द ही किसानों के लिए एक मोबाइल ऐप भी लाया जाएगा, जिससे उन्हें मौसम और फसल की सेहत की सटीक जानकारी मिलेगी.

मौसम अपडेट: आंधी-बारिश के बाद रात का तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री गिरा, 21 जून से फिर नया पश्चिमी विक्षोभ

हिसार जिले में गुरुवार को हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है. शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 2.8 डिग्री कम) और न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 3.4 डिग्री कम) दर्ज किया गया. हालांकि, गुरुवार को आए अंधड़ के कारण रायपुर, शिकारपुर और नियागा सहित कई गांवों में बिजली के खंभे गिर गए, जिससे पूरी रात और शुक्रवार दोपहर तक बिजली आपूर्ति ठप रही. मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार, वर्तमान पश्चिमी विक्षोभ का असर 20 जून तक रहेगा और इसके तुरंत बाद 21 जून की रात से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिससे 22 और 23 जून को फिर से आंधी और बारिश होने के आसार हैं.

◾कोलकाता से अगरतला जा रही IndiGo की फ्लाइट पर गिरी बिजली, 147 लोग विमान पर थे सवार, सभी सुरक्षित


◾ 3 साल 7 महीने बाद बदला हरियाणा के हांसी में चुनावी नतीजा, कोर्ट ने एक वोट से हारी पंच प्रत्याशी को घोषित किया विजेता



◾महम कांग्रेस MLA के कार्यालय पर फायरिंग की सूचना, महम थाने के सामने है कार्यालय

◾NEET-UG, हरियाणा में एयरप्लेन से भेजे क्वेश्चन पेपर, 2 दिन बिजली कट नहीं, कोचिंग सेंटर बंद

◾ओडिशा में राष्ट्रपति की ससुराल पहाड़पुर जाएंगे PM मोदी, ₹47600 करोड़ के प्रोजेक्ट्स लॉन्च करेंगे; द्रौपदी मुर्मू आज 67वां जन्मदिन मनाएंगी

◾आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी होगी। खुद पीएम नरेंद्र मोदी 23वीं किस्त जारी कर 9.44 करोड़ से अधिक पात्र किसानों को इस किस्त का लाभ देंगे।

◾ NEET री-एग्जाम के लिए आज NTA की देशभर में मॉकड्रिल, भारत के 551 शहरों में सेंटर, 22.79 लाख+ अभ्यर्थियों के लिए 2 लाख कर्मी तैनात

◾ केंद्र सरकार ने 20 जून से शुरू हो रही कैलाश मानसरोवर यात्रा के मद्देनजर सिक्किम के नाथू ला और उत्तराखंड के लिपुलेख चेकपोस्ट को अस्थायी रूप से अधिकृत आव्रजन चेकपोस्ट घोषित किया है। यह व्यवस्था वैध यात्रा दस्तावेज रखने वाले यात्रियों पर लागू होगी। यात्रा के पहले जत्थे के श्रद्धालु सिक्किम पहुंच चुके हैं

◾ट्रेन में बिना टिकट यात्रा पर अब दोगुना जुर्माना, 13 साल बाद बदले नियम; एक जुलाई से होंगे लागू, 500 रुपये जुर्माना देना होगा, जो पहले 250 रुपये था। किसी दूसरे व्यक्ति के टिकट पर यात्रा करने वालों पर भी यही दंड लागू होगा। महिला कोच में अनधिकृत प्रवेश करने वाले पुरुषों पर 2,500 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

◾PoK से सिंधु जल संधि तक… भारत ने UN में पाकिस्तान को जमकर लगाई लताड़, ‘भस्मासुर देश’ दिया करार


◾ ‘मुझ पर भरोसा नहीं तो पद छोड़ने को तैयार, लेकिन पार्टी चोरों के हाथ नहीं जाने दूंगा’; शिवसेना (UBT) में बगावत के बीच उद्धव का बड़ा दांव

◾उद्धव का हाल शोले के असरानी जैसा; एकनाथ शिंदे ने खुद को बताया शेर, कुत्ते से किसकी तुलना?

◾नृपेंद्र मिश्रा बोले- राम मंदिर चढ़ावे पर डाका डाला गया, मंदिर ट्रस्टी ने कहा- विश्वासघात हुआ, पूरा मैनेजमेंट बदलना चाहिए

◾ कॉकरोच जनता पार्टी का आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और सुसाइड करने वाले NEET स्टूडेंट्स के लिए ₹1-1 करोड़ की मांग

◾कोलकाता एयरपोर्ट पर कटा बवाल, अभिषेक बनर्जी के आने से पहले BJP-TMC कार्यकर्ताओं में चले लात-घूसे

◾ पुणे में 400 फीट गहरी खाई में गिरा युवक, मंगेतर का बर्थडे मनाने गया था, तेज हवा से बैलेंस बिगड़ा; नवंबर में शादी होनी थी

◾ लंबे समय बाद शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों को सबसे बड़ी खरीदारी – घरेलू निवेशकों ने की मुनाफावसूली

◾ ‘मोदी सख्त मिजाज के हैं, वो सबसे बड़े नेता…’, ट्रंप ने फिर की PM की जमकर तारीफ

◾ ट्रंप की इस्राइल को युद्धविराम की सलाह, ईरान से तेल-गैस आयात का रास्ता खुला; भारत को होगा फायदा

◾ एमपी-बिहार और झारखंड में बिजली गिरने से 14 की मौत, बिहार में मेची नदी का पानी गांवों में घुसा; हिमाचल के किन्नौर में लैंडस्लाइड

◾भारत Vs अफगानिस्तान तीसरा वनडे आज, क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, चेन्नई में 55% बारिश की आशंका

===================================

====================================