नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट

For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group

👇

https://chat.whatsapp.com/

EHzVoGH50MdINoYniG4crH

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

हिसार टाइम्स – हिसार शहर के सेक्टर-1/4 में मंगलवार रात घर से बाहर लघुशंका के लिए गई एक महिला के साथ कथित रूप से पड़ोसियों ने मारपीट की। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उसके घर में घुसकर हमला किया तथा उसके और उसकी बेटी के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास भी किया। घायल महिला को उपचार के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

एचटीएम थाना इंचार्ज विकास ने बताया कि मामले की शिकायत प्राप्त हुई है। शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।पीड़ित महिला ने बताया कि मंगलवार रात करीब 11 बजे वह घर के बाहर लघुशंका के लिए गई थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाली एक महिला वहां पहुंची और उसके साथ गाली-गलौज करते हुए झगड़ा करने लगी। महिला का आरोप है कि कुछ देर बाद उक्त महिला अपने बेटों और अन्य लोगों के साथ वहां पहुंची। आरोपियों ने उसके घर के दरवाजे पर पथराव किया और जबरन घर में घुस गए। इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई।पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने उसके और उसकी बेटी के कपड़े फाड़ दिए तथा उनके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए।

अस्पताल में जिंदा मरीज को मृत व मृत को जिंदा दिखाने के मामले में मांगा स्पष्टीकरण

हिसार टाइम्स – जिला नागरिक अस्पताल में जिंदा मरीज को मृत और मृत को जिंदा दिखाने के मामले में अस्पताल प्रशासन ने संज्ञान लिया है। प्रधान चिकित्सा अधिकारी (पीएमओ) ने जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं इस त्रुटि को ठीक करवाने के लिए मुख्यालय को पत्र भेजा गया है।

उकलाना मंडी निवासी सुशीला ने बताया कि उसका भाई श्रवण महावीर कॉलोनी में रहता है और गैस चूल्हे ठीक करने का काम करता है। 11 जून को श्रवण की तबीयत खराब होने पर वह उसे जिला नागरिक अस्पताल लेकर आई।जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे काला पीलिया बताया और अस्पताल में भर्ती कर लिया। बीमारी के कारण उसका खून काफी पतला हो गया था इसलिए चिकित्सकों ने उसे प्लाज्मा चढ़ाने की सलाह दी। इस पर वह काउंटर पर ब्लड ग्रुप सैंपल का बिल बनवाने गई तो वहां ऑपरेटर ने बताया कि मरीज की मौत हो चुकी है। यह सुनकर वह हैरान रह गई। उसने ऑपरेटर से कहा कि मरीज जीवित है।

गलती से मृत मरीज का डेटा हुआ दर्ज
सुशीला ने बताया कि वार्ड में उसे पता चला कि ई-उपचार पोर्टल पर उसके भाई श्रवण की पेशेंट आईडी पर किसी 10 वर्षीय श्रवण का डेटा दर्ज हो गया है। उक्त बच्चे की सांप के काटने से मौत हो गई थी। सुशीला के मुताबिक वार्ड स्टाफ का कहना है कि यह गलती इमरजेंसी वार्ड में हुई है।

गलती ठीक नहीं हुई तो होगी परेशानी
सुशीला का कहना है कि अगर यह गलती ठीक नहीं हुई तो काफी परेशानी होगी। सरकारी सुविधाएं मिलनी बंद हो जाएंगी। यही नहीं, खुद को जिंदा साबित करने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ेंगे। उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है और श्रवण अभी तक अविवाहित है।

जिंदल चौक को जाम से मिलेगी मुक्ति: 3.40 करोड़ का मास्टर प्लान तैयार, बनेंगे दो नए चौराहे और चौड़ी होगी सड़क

हिसार टाइम्स – दिल्ली रोड की तरफ से शहर में प्रवेश करते ही लगने वाले भारी जाम की समस्या से अब वाहन चालकों को जल्द ही राहत मिलने वाली है। लोक निर्माण विभाग (बीएंडआर) ने शहर के पहले एंट्री पॉइंट ‘जिंदल चौक’ को पूरी तरह जाम मुक्त करने के लिए एक शानदार मास्टर प्लान तैयार किया है। इस पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 3.40 करोड़ रुपये की लागत आएगी, जिसका विस्तृत एस्टीमेट बनाकर विभाग ने प्रशासनिक व वित्तीय मंजूरी के लिए मुख्यालय भेज दिया है।

योजना के मुताबिक, ट्रैफिक का दबाव कम करने के लिए जिंदल चौक के डिजाइन में बड़ा बदलाव किया जाएगा। इसके तहत चौक के पास दो नए चौराहे विकसित किए जाएंगे ताकि वाहनों की सीधी भिड़ंत या रुकावट को रोका जा सके और ट्रैफिक को सुचारू रूप से डायवर्ट किया जा सके। इसके साथ ही मुख्य सड़क की चौड़ाई को भी बढ़ाया जाएगा ताकि पीक ऑवर्स (सुबह, दोपहर और शाम) के दौरान वाहनों को मुड़ने और निकलने के लिए पर्याप्त जगह मिल सके।

बीएंडआर के एक्सईएन जतिन खुराना ने बताया कि कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को एक ठोस प्लान बनाने के निर्देश दिए थे। मंत्री के इसी विजन के बाद यह एस्टीमेट तैयार किया गया है। सरकार से बजट अलॉट होते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर धरातल पर काम शुरू करवा दिया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से न केवल जाम से मुक्ति मिलेगी, बल्कि वाहन चालकों के ईंधन और समय की बचत होगी, प्रदूषण घटेगा और चौक पर होने वाले हादसों पर भी लगाम लगेगी।

मौसम अपडेट: आज फिर आंधी और बारिश की संभावना, दो और पश्चिमी विक्षोभ होंगे सक्रिय

हिसार टाइम्स – इस साल जून के महीने में जिले का मौसम लगातार परिवर्तनशील और गतिशील बना हुआ है। बार-बार आ रही आंधी और हल्की बारिश (प्री-मानसून गतिविधियों) के चलते दिन और रात का तापमान लगातार सामान्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। बुधवार को हिसार शहर का अधिकतम तापमान 36.9° सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.1 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 21.7° सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5.0 डिग्री कम है। पिछले 24 घंटों में दिन के पारे में 6.3 डिग्री की गिरावट आई है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार, अब एक के बाद एक दो और पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbances) सक्रिय होने जा रहे हैं। इनमें से पहला विक्षोभ 18 जून (गुरुवार) को और दूसरा 22 जून को दस्तक देगा। साथ ही दक्षिणी पंजाब और उत्तरी राजस्थान के आसपास एक चक्रवातीय सर्कुलेशन बन रहा है, जिससे टर्फ लाइन सक्रिय होगी। इसके प्रभाव से 18 से 20 जून और उसके बाद 22-23 जून को पूरे इलाके में तेज आंधी-अंधड़ के साथ हल्की बारिश और बूंदाबांदी होने की पूरी संभावना है। मानसून अपडेट के अनुसार, समय से पहले आकर सुस्त पड़ा दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले 4-5 दिनों में परिस्थितियां अनुकूल होने पर मध्य अरब सागर, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ेगा।

साइबर ठगी का नया पैंतरा: कार शोरूम के डीलर प्रिंसिपल की प्रोफाइल फोटो लगा अकाउंटेंट से ठगे 3 लाख रुपये

हिसार टाइम्स – साइबर ठग अब केवल फर्जी कॉल ही नहीं, बल्कि पुरानी व्हाट्सएप चैट और प्रोफाइल फोटो (डीपी) का इस्तेमाल कर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला हिसार के आईनास स्थित एक कार शोरूम में सामने आया है, जहां ठगों ने शोरूम के अकाउंटेंट दिनेश को निशाना बनाया। दिनेश दिसंबर 2025 से इस शोरूम में कार्यरत है और कंपनी के डीलर प्रिंसिपल व जीएम से उसका संपर्क व्हाट्सएप के जरिए ही होता है। 15 मई को दिनेश के पास एक अनजान नंबर से मैसेज आया, जिस पर डीलर प्रिंसिपल की प्रोफाइल फोटो लगी हुई थी और पुरानी चैट भी कॉपी करके उसी क्रम में दिखाई दे रही थी। अकाउंटेंट को लगा कि यह उनके मालिक का ही दूसरा नंबर है।

बातचीत के दौरान ठग ने एक बैंक खाता देकर उसमें ₹3 लाख ट्रांसफर करने को कहा। दिनेश ने कंपनी की प्रक्रिया के तहत ओटीपी लेकर लाभार्थी खाता जोड़ा और रकम ट्रांसफर कर दी। इसके बाद ठग ने ₹23 लाख और मांगे। 11 जून को जब कंपनी का हिसाब-किताब हुआ, तब पता चला कि जिस नंबर से मैसेज आए थे, वह डीलर प्रिंसिपल का था ही नहीं। साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने ‘भास्कर सरोकार’ के तहत एडवाइजरी जारी की है कि व्हाट्सएप पर किसी परिचित की फोटो होने पर भी पैसे भेजने से पहले कॉल कर पहचान की पुष्टि जरूर करें। ठगी होने पर तुरंत 1930 नंबर पर शिकायत दर्ज कराएं।

मर्डर मिस्ट्री सुलझी: चाय पिलाने के बाद चुन्नी से घोंटा था महिला का गला, उधार के ₹4 लाख न लौटाने पड़े इसलिए पड़ोसी ने की हत्या

हिसार: हिसार पुलिस ने महज 2 दिनों के भीतर कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए हत्या के आरोपी पड़ोसी हरपाल (निवासी प्रेम नगर, हांसी) को गिरफ्तार कर लिया है। अदालत ने आरोपी को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल ई-रिक्शा को बरामद कर लिया है, जबकि पैसों की बरामदगी अभी बाकी है। सदर थाना पुलिस को 15 जून को खरड़ गांव के खेतों में एक अज्ञात महिला का शव मिला था। फोरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए, टायरों के निशान और सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसके बाद मृतका की पहचान हांसी के प्रेम नगर निवासी पासो रानी के रूप में हुई।

तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जब पुलिस मृतका के पड़ोसी हरपाल तक पहुंची, तो उसने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने खुलासा किया कि पासो देवी ने अपना एक प्लॉट बेचने के बाद उसे करीब 4 लाख रुपये उधार दिए थे। महिला लगातार अपनी रकम वापस मांग रही थी। इस रकम को लौटाने से बचने के लिए हरपाल ने उसकी हत्या की खौफनाक साजिश रची। वारदात की रात वह महिला को अपने ई-रिक्शा में बैठाकर ले गया, पहले उसे रास्ते में चाय पिलाई और फिर खरड़ के खेतों में ले जाकर महिला के मुंह और गले पर चुन्नी लपेटकर उसका गला घोंट दिया।

शहर में आज: योग ट्रेनिंग कैंप, आध्यात्मिक समर कैंप और बाल संस्कार शिविर का आयोजन

हिसार: शहर की विभिन्न संस्थाओं द्वारा आज, 18 जून को कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। सबसे पहले, ठाकुरदास भार्गव सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रातः 5:00 बजे से 7:00 बजे तक ‘असिस्टेंट योग टीचर ट्रेनिंग कैंप’ का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद, सायंकाल 4:00 बजे से 5:30 बजे तक श्रीराम भक्त हनुमान मंदिर में बच्चों और श्रद्धालुओं के लिए ‘निःशुल्क आध्यात्मिक समर कैंप’ लगाया जाएगा। वहीं, शाम को 6:30 बजे से 7:30 बजे तक ठाकुरदास भार्गव सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बच्चों के नैतिक विकास के लिए ‘बाल संस्कार-चरित्र निर्माण शिविर’ का आयोजन किया जाएगा।

◾मोदी ने ट्रम्प से कहा- भारतीय नाविकों की सुरक्षा महत्वपूर्ण, ट्रम्प बोले-जब तक मैं राष्ट्रपति, व्हाइट हाउस में भारत का दोस्त मौजूद रहेगा

◾ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मोदी एक बेहद मजबूत नेता हैं और बातचीत के दौरान बहुत सख्त रुख अपनाते हैं। ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी शांत दिखाई देते हैं, लेकिन बातचीत और समझौते के मामले में बेहद सख्त हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर भारत को किसी तरह का सुरक्षा संकट झेलना पड़ता है तो अमेरिका उसके साथ खड़ा रहेगा

◾’भारत हमेशा शांति के पक्ष में है’, PM मोदी ने जेलेंस्की से की मुलाकात

◾ ‘यह छात्रों के भविष्य की लड़ाई है…’, कोटा पहुंचे राहुल गांधी, शिक्षा नगरी से मोदी सरकार के खिलाफ आंदोलन की शुरुआत

◾ कोटा में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि छात्रों पर अत्यधिक दबाव डाला जा रहा है। करियर विकल्पों की कमी और छात्र आत्महत्याओं को शिक्षा प्रणाली की विफलता बताते हुए सुधार की मांग की।

◾लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, यह देश के लिए अच्छा नहीं है। मैं चाहता हूं कि हम सभी साथ आएं और मिलकर ऐसा काम करें, जिससे इस भीड़ में, इस देश में कोई भी छात्र कभी आत्महत्या जैसा कदम उठाने के बारे में न सोचे। यही इस बैठक का उद्देश्य है।

◾मानसून सत्र में फिर संविधान संशोधन बिल लाएगी सरकार, परिसीमन हर हाल में लागू करने की रणनीति

◾राम मंदिर चंदा चोरी: एसआईटी को मिले सीसीटीवी फुटेज से छेड़छाड़ के सुबूत, टिन्नू यादव से लंबी पूछताछ

◾झारखंड और मिजोरम की राज्यसभा सीटों के लिए गुरुवार को मतदान होना है, जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। झारखंड में एक सीट पर जीत लगभग तय मानी जा रही है, जबकि दूसरी सीट पर मुकाबला रोचक होने की संभावना है। क्रॉस वोटिंग की आशंका के बीच सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों अपने-अपने विधायकों को एकजुट रखने में जुटे हैं

◾ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज इंदौर होते हुए ओंकारेश्वर जाएंगी। उनका यह दौरा दो दिन का है। उनकी सुरक्षा के लिए करीब 1500 जवान और अधिकारियों की तैनाती की जाएगी। राष्ट्रपति ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने के साथ सिकल सेल स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम में भी शामिल होंगी। राष्ट्रपति मुर्मू ओंकारेश्वर से करीब चार किलोमीटर पहले स्थित शिवकोठी हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगी

◾शिवसेना (UBT) संसदीय समिति की आज बैठक, दो दिन पहले व्हिप जारी हुआ, सभी 9 सांसदों को आने का निर्देश, 6 के बागी होने की खबर

◾ बंगाल-महाराष्ट्र के बाद UP में बगावती सुर! क्या टूट जाएगी सपा? केशव मौर्य का दावा – 26 सांसद टूटने को तैयार

◾ भारत ने अफगानिस्तान को 170 रन से हराया, दूसरा वनडे जीतकर सीरीज भी जीती; गिल-किशन के शतक, अर्शदीप-गुरनूर को 3-3 विकेट

◾ महिला टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान को मात देने के बाद अब भारत ने नीदरलैंड को 95 रनों से हराया

◾ फीफा वर्ल्डकप के पांचवें दिन सभी मुकाबले बराबर, टूर्नामेंट में 68 साल बाद ऐसा, 1958 वर्ल्डकप में एक दिन में 4 मैच ड्रॉ रहे थे

===================================

====================================