नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट…
For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group
https://chat.whatsapp.com/

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
हिसार टाइम्स – हिसार जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है, जहां नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट की तैयारी कर रही एक महिला परीक्षार्थी ने मानसिक तनाव के चलते कीटनाशक पदार्थ पीकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका इससे पहले दो बार नीट की परीक्षा दे चुकी थी। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। परिजन शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए हिसार के जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे। परिजनों के मुताबिक, आज सुबह सिमरन और उसकी मां शकुंतला घर पर ही मौजूद थीं। सुबह करीब 10 बजे सिमरन को अचानक तेज उल्टियां होने लगीं। बेटी की तबीयत बिगड़ती देख परिजनों ने तुरंत गांव के ही एक स्थानीय डॉक्टर से संपर्क किया। जहां से उसे हिसार के सर्वेश अस्पताल रेफर कर दिया गया तथा डॉक्टरो ने जांच के बाद उसे मृत्यु घोषित कर दिया

राजस्थान के सीकर में रहकर कर रही थी तैयारी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले के गाँव ढाणी खान बहादुर निवासी रोहतास ने बताया कि उनकी बेटी सिमरन (मृतका) मेडिकल लाइन में जाने का सपना देख रही थी और इसके लिए वह राजस्थान के सीकर में रहकर नीट परीक्षा की कोचिंग और तैयारी कर रही थी। पिता ने बताया कि सिमरन इससे पहले दो बार यह परीक्षा दे चुकी थी। पहली बार के प्रयास में वह परीक्षा पास नहीं कर पाई थी, जबकि दूसरी बार में परीक्षा रद्द हो गई थी। इन सब परिस्थितियों के बावजूद वह हार न मानते हुए लगातार पूरी मेहनत के साथ दोबारा तैयारी में जुटी हुई थी।

कूड़ा डालने पर विवाद में तेजधार हथियारों से हमला, दो लोग घायल
हिसार टाइम्स – जिले के गांव दाहिमा गांव में पुराने हनुमान मंदिर के सामने कूड़ा-कचरा डालने को लेकर विवाद हो गया। विरोध करने पर आरोपियों ने चचेरे भाइयों की आंखों पर पहले पेंट फेंका और दोनों पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। दोनों घायलों को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। सदर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।

जांच अधिकारी ईश्वर के अनुसार, पुलिस को दी शिकायत में दाहिमा निवासी सुशील ने बताया कि वह मजूदरी करता है। 17 जून को पड़ोसी राजेश ने उसके घर के पास पुराने हनुमान मंदिर के सामने कूड़ा फेंक दिया। शाम को वह चचेरे भाई सुरेश के साथ मंदिर के सामने खड़ा था। इसी दौरान राजेश वहां आया तो उसने उसे मंदिर के सामने कूड़ा न डालने को लेकर टोका।इस पर आरोपी उसके साथ गाली-गलौज करने लगा और विरोध करने पर उसने हाथ में लिए हुए डिब्बे से पेंट उन दोनों की आंखों में फेंक दिया। उसके बाद दोनों पर हाथ में लिए नुकीली वस्तु से हमला कर दिया।

री-नीट परीक्षा के बाद केंद्रों के बाहर लगा भारी जाम, पुलिस ने संभाला मोर्चा
जिले में बनाए गए 15 केंद्र, परीक्षा खत्म होते ही सड़कों पर थमी वाहनों की रफ्तार
हिसार टाइम्स – हिसार जिले में री-नीट (Re-NEET) परीक्षा को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए कुल 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्रों के बाहर, विशेषकर गवर्नमेंट कॉलेज के सामने मुख्य राजगढ़ रोड पर परीक्षार्थियों और अभिभावकों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस वजह से सड़क पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। जाम की स्थिति को देखते हुए मौके पर तैनात पुलिस बल ने मुस्तैदी दिखाई और काफी मशक्कत के बाद यातायात को सुचारू रूप से बहाल करवाया।

यूनिवर्सिटी विहार कॉलोनी में सीवरेज ओवरफ्लो से बढ़ी महामारी की आशंका
यूनिवर्सिटी विहार की गली नंबर 4 में सीवरेज का गंदा पानी सड़क पर बहा, राहगीर और निवासी परेशान
हिसार की यूनिवर्सिटी विहार कॉलोनी की गली नंबर 4 में सीवरेज लाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण लंबे समय से बदबूदार और गंदा पानी लगातार सड़क पर बह रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि चौबीसों घंटे जलभराव रहने से पूरी गली में भयंकर दुर्गंध फैल गई है, जिससे लोगों का अपने घरों में रहना भी दूभर हो गया है। इस गंदगी और ठहरे हुए पानी की वजह से क्षेत्र में संक्रमण तथा महामारी फैलने का खतरा लगातार बढ़ रहा है। राहगीरों और वाहन चालकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने पब्लिक हेल्थ विभाग और जिला प्रशासन से इस समस्या का तुरंत संज्ञान लेकर सीवरेज की मरम्मत कराने की जोरदार मांग की है।

नगर निगम की बड़ी कार्रवाई: अवैध निर्माण पर 20 से ज्यादा बिल्डिंग्स सील, मालिक पहुंचे कोर्ट
हाउस की मीटिंग में तीखी बहस के बाद एक्शन मोड में निगम; नक्शे के विपरीत निर्माण करने वालों पर कड़ा शिकंजा
नगर निगम कार्यालय में स्टॉर्म वाटर और सीवरेज लाइन को लेकर हुई चार विभागों की बैठक के बाद निगम प्रशासन अवैध निर्माण के खिलाफ पूरी तरह सख्त हो गया है। वार्ड 17 के पार्षद राजेश अरोड़ा और निगम कमिश्नर नीरज के बीच हाउस की मीटिंग में सीलिंग और नियमों को लेकर तीखी बहस हुई थी, जिसके बाद कमिश्नर के आदेश पर टेक्निकल टीम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई शुरू कर दी। पिछले 10 दिनों (11 जून से 21 जून) के भीतर नियमों का उल्लंघन कर बनाई जा रही 20 से ज्यादा कमर्शियल बिल्डिंग्स को सील किया जा चुका है और 15 से अधिक को नोटिस थमाया गया है। मिर्जापुर रोड पर एक अवैध निर्माण को पूरी तरह ध्वस्त भी किया गया है। निगम की इस सख्त कार्रवाई से घबराकर दिल्ली रोड स्थित दो बिल्डिंग मालिक अदालत की शरण में पहुंच गए हैं। यह अभियान जिंदल अस्पताल रोड, दिल्ली रोड, गांधी चौक, ऋषि नगर, जगजीवन नगर और एमसी कॉलोनी जैसे क्षेत्रों में चलाया गया।

किरमारा गांव में बिना सहमति बिजली लाइन बिछाने के खिलाफ किसानों का धरना
खेतों से गुजरने वाली हाईटेंशन लाइन का विरोध; मुआवजे और नई नीति के तहत समाधान की मांग पर अड़े ग्रामीण
किरमारा गांव में खेतों से गुजरने वाली बिजली की लाइन को बिना सहमति हटाकर दूसरी जगह बिछाने के विरोध में किसान अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए हैं। किसानों का कहना है कि आंधी-तूफान के कारण करीब 9-10 खंभे टूट गए थे, जिसके बाद निगम ने उनकी फसलों और जमीन के नुकसान का मुआयना किए बिना ही गहरे गड्ढे खोदकर नई लाइन डालनी शुरू कर दी। समाधान शिविर में शिकायत के बाद रविवार को बिजली निगम के अधिकारी मौके का निरीक्षण करने पहुंचे, लेकिन बिना कोई ठोस आश्वासन दिए लौट गए, जिससे ग्रामीणों की नाराजगी और बढ़ गई। धरने पर पहुंचे इनेलो के राष्ट्रीय संरक्षक प्रो. संपत सिंह ने किसानों की मांग को जायज ठहराते हुए अधिकारियों से बात की और सरकार की नई नीति के तहत उचित मुआवजा देकर समस्या का समाधान करने की मांग की। मौके पर दलबीर किरमारा, सतपाल काजला और सरपंच टेकराम सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

मंगाली सूरतिया और आदमपुर में पालतू कुत्तों का आतंक, छात्र सहित 3 लोग घायल
मंगाली में सातवीं के छात्र को पालतू कुत्ते ने 15 मिनट तक जकड़ा; आदमपुर में भी दो लोग लहूलुहान
जिले में आवारा और पालतू कुत्तों के हमले के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। गांव मंगाली सूरतिया में घर के बाहर खेल रहे सातवीं कक्षा के छात्र अमर पर पड़ोसी के एक पालतू कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। कुत्ते ने बच्चे को करीब 15 मिनट तक अपने जबड़ों में दबोचे रखा। परिजनों ने भारी मशक्कत के बाद बच्चे को छुड़ाया और उसे गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उसके हाथ और पैर पर गहरे घाव हैं। इसी तरह की एक अन्य घटना आदमपुर क्षेत्र में सामने आई, जहाँ पालतू कुत्ते के काटने से 38 वर्षीय रामनिवास और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के समय पर हस्तक्षेप करने से उनकी जान बच सकी।

साइबर क्राइम हेल्प डेस्क उकलाना की बड़ी कामयाबी, पीड़ित के 45 हजार रुपये वापस दिलाए
ऑनलाइन धोखाधड़ी के खिलाफ पुलिस का त्वरित एक्शन; एसपी सिद्धांत जैन ने की टीम की सराहना
थाना उकलाना क्षेत्र के अंतर्गत ऑनलाइन साइबर ठगी का शिकार हुए एक पीड़ित व्यक्ति को पुलिस ने राहत दिलाई है। साइबर क्राइम हेल्प डेस्क उकलाना ने शिकायत मिलते ही तुरंत कार्रवाई की और विभिन्न बैंकिंग व डिजिटल भुगतान माध्यमों के साथ तकनीकी समन्वय स्थापित कर ठगी गई ₹45,000 की पूरी राशि को सुरक्षित बचाते हुए पीड़ित के खाते में वापस ट्रांसफर करवा दिया। हिसार के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सिद्धांत जैन ने हेल्प डेस्क की इस त्वरित और कुशल कार्यप्रणाली की सराहना की है।

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के सहायक वैज्ञानिक डॉ. विनय महला के दो इंक्रीमेंट रोके
प्रमोशन केस में शिक्षण संबंधी गलत जानकारी देने का आरोप; 4 साल से लंबित थी पदोन्नति
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) प्रशासन ने एग्रीकल्चर इकोनॉमिक्स विभाग में कार्यरत सहायक वैज्ञानिक डॉ. विनय महला को एक बड़ा झटका देते हुए उनके दो इंक्रीमेंट (वेतन वृद्धि) रोक दिए हैं और उन्हें नोटिस जारी किया है। यूनिवर्सिटी प्रशासन के अनुसार, डॉ. महला ने अपनी ‘करियर एडवांसमेंट स्कीम’ के तहत प्रमोशन के लिए जो शिक्षण संबंधी जानकारियां दी थीं, वे जांच में सही नहीं पाई गईं। डॉ. विनय महला का पक्ष है कि उन्होंने कपास उत्पादन और किसानों के घाटे को लेकर जो डेटा विवि को सौंपा था, वह पूरी तरह रिपोर्ट के अनुसार था, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन पिछले 4 वर्षों से जानबूझकर उनका प्रमोशन लटकाए हुए है।

हिसार पुलिस की अपील: एआई और चैट आधारित डिजिटल सेवाओं के नाम पर होने वाले फ्रॉड से बचें
फर्जी मैसेज, संदिग्ध लिंक और नकली मोबाइल ऐप्स से रहें सावधान; सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव
हिसार पुलिस ने आम जनता को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और चैट आधारित डिजिटल सेवाओं के नाम पर फैल रहे फर्जी संदेशों और नकली लिंक्स के प्रति सचेत रहने की सलाह दी है। साइबर अपराधी लोगों को आकर्षक उपहार, प्रीमियम सदस्यता, नौकरी और निवेश का लालच देकर उनके व्यक्तिगत और वित्तीय प्रोफाइल को निशाना बना रहे हैं। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें, विश्वसनीय स्रोतों से ही ऐप डाउनलोड करें और अपना ओटीपी, पासवर्ड या बैंक विवरण किसी के साथ साझा न करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर रिपोर्ट दर्ज कराएं।

बिजली विभाग की बड़ी सौगात: HAU का 33 केवी बिजलीघर शुरू, कई कॉलोनियों को मिलेगी राहत
राजगढ़ रोड बिजलीघर का लोड हुआ कम; सेक्टर 16-17 के नए पावर हाउस का सिविल काम अंतिम चरण में
हिसार के शहरी क्षेत्र में बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए एचएयू (HAU) के नए 33 केवी बिजलीघर से सप्लाई आधिकारिक रूप से शुरू कर दी गई है। एक्सएन रविंद्र कालीरामण के अनुसार, इसका सफल ट्रायल पूरा हो चुका है। इस नए पावर हाउस के चालू होने से एचएयू कैंपस, बालसमंद रोड स्थित प्रोफेसर कॉलोनी, उसासेन कॉलोनी, विद्या नगर, घोड़ा फार्म रोड, प्रेम नगर और प्रीति नगर को सीधी सप्लाई मिलेगी, जिससे राजगढ़ रोड बिजलीघर का लोड काफी कम हो जाएगा और ट्रिपिंग व लाइन लॉस की समस्या से राहत मिलेगी। इसके साथ ही धान्सू और मिर्जापुर में भी नए बिजलीघर बनकर तैयार हैं, जिनसे जल्द ही सप्लाई शुरू होगी। वहीं सेक्टर 16-17 के बिजलीघर का सिविल वर्क अंतिम चरण में है, जिसके बाद वहां ट्रांसफार्मर लगाने का काम शुरू किया जाएगा।

शराब ठेका लूट मामले में तीन आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार:
गांव तलवंडी राणा स्थित शराब ठेके पर हुई लूट और सेल्समैन से मारपीट के मामले में स्पेशल स्टाफ की टीम ने तीन आरोपियों (कुलदीप, अनिल और राजीव कुमार) को झज्जर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की, जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। चौथे आरोपी की तलाश जारी है।

नकदी और गहने चोरी मामले में आरोपी काबू:
बरवाला थाना पुलिस के एएसआई मांग राम ने वार्ड नंबर 12 में हुई एक बड़ी चोरी के मामले में तकनीकी सहायता और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी सतनाम सिंह (निवासी जिला फतेहाबाद) को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक घर से ₹40,000 नकद और सोने के आभूषण चुराए थे। पुलिस ने उसे एक दिन के रिमांड पर लिया है।

8 ग्राम हेरोइन के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार:
नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चौकी मंगाली पुलिस ने बस स्टैंड के पास से दलबीर (निवासी डाबड़ा) को काबू कर उसके कब्जे से 8 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की है। आरोपी के खिलाफ थाना आजाद नगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पानी की मोटर चलाते समय करंट लगने से सेवानिवृत्त कर्मचारी की मौत:
गांव कैमरी में वन विभाग के 69 वर्षीय सेवानिवृत्त कर्मचारी हनुमान दास की घर में पानी की मोटर चलाते समय अचानक करंट की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक घर में अकेले थे, क्योंकि उनकी पत्नी कुरुक्षेत्र गई हुई थीं और बेटा कनाडा में रहता है। पुलिस दुर्घटनावश मौत की कार्रवाई कर रही है।

नशा मुक्ति अभियान का असर, युवाओं ने मुख्यधारा में की वापसी:
हिसार एसपी के निर्देशन में चल रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत केयरटेकर्स द्वारा घर-घर जाकर किए जा रहे फॉलोअप के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। पटेल नगर के एक युवक सहित कई अन्य युवाओं ने नशा पूरी तरह छोड़ दिया है और अस्पतालों से उपचार कराने के बाद अपने परिवारों के साथ मजदूरी व रोजगार के कामों में लग गए हैं।

राजकीय आईटीआई सिवानी मंडी में प्रवेश आवेदन की तिथि 30 जून तक बढ़ी:
सिवानी मंडी राजकीय आईटीआई खेड़ा सिवानी में सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न तकनीकी एवं व्यावसायिक ट्रेडों (जैसे इलेक्ट्रिशियन, फिटर, वेल्डर, कोपा आदि) में ऑनलाइन प्रवेश पंजीकरण की अंतिम तिथि को बढ़ाकर अब 30 जून 2026 कर दिया गया है। इच्छुक छात्र हरियाणा आईटीआई के आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।


◾नौसेना के बेड़े में शामिल हुए तीन नए स्वदेशी जहाज, नेवी चीफ बोले- आधुनिक तकनीक से निर्माण क्षमता को मिली नई उड़ान
◾ अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीयर सोमवार को भारत के दौरे पर आएंगे। वह 23 और 24 जून को केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ अंतरिम व्यापार समझौते से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इससे पहले 2 से 4 जून के बीच अमेरिका के मुख्य वार्ताकार ब्रेंडन लिंच के नेतृत्व में अमेरिकी टीम ने भारतीय अधिकारियों के साथ समझौते को अंतिम रूप देने पर बातचीत की थी

◾ब्रिक्स देशों के एनएसए की दो दिवसीय 16वीं बैठक आज से भारत में होगी। बैठक में सुरक्षा, आतंकवाद और तकनीकी खतरों पर चर्चा होगी। इसमें अजीत डोभाल और चीन के वांग यी शामिल होंगे। भारत सीमा विवाद पर सख्त रुख रखते हुए डैपसांग और डेमचोक से चीनी सैनिकों की वापसी का मुद्दा उठा सकता है

◾राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पांच दिन से ओडिशा और मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। सोमवार को इस दौरे का आखिरी दिन है। राष्ट्रपति आज मध्य प्रदेश स्थित कूनो राष्ट्रीय उद्यान में सहरिया जनजाति के सदस्यों, चीता ट्रैकर्स, टूरिस्ट गाइड और कूनो फील्ड टीम के सदस्यों के साथ संवाद करेंगी
◾ तुषार मेहता फिर बने भारत के सॉलिसिटर जनरल, केंद्र सरकार ने अगले 3 साल के लिए बढ़ाया कार्यकाल; 5 ASG को भी मिला सेवा विस्तार

◾ चंपत राय समेत 150 को अयोध्या न छोड़ने की चेतावनी, योगी को आज राम मंदिर चढ़ावा चोरी की रिपोर्ट देगी SIT, 7 पेन ड्राइव में सबूत
◾उद्धव बोले- शिवसेना 30 साल तक कांग्रेस से लड़ी, लेकिन पार्टी नहीं तुड़वाई; भाजपा ने ये पाप किया, जो दूसरों के बच्चे चुराती है

◾शिवसेना यूबीटी में बगावत की अटकलों के बीच उद्धव ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वह बिल्कुल भी निराश नहीं हैं और उनके नेतृत्व वाली शिवसेना ही असली शिवसेना है। वहीं, बागियों पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में गद्दारों को उम्मीदवार बनाने के लिए वे जनता से माफी मांगते हैं

◾स्वस्थ रहने के लिए रोजाना पांच बार फल और सब्जियां खाने की सलाह दी जाती है, लेकिन केवल मात्रा बढ़ाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि खाद्य पदार्थों का चयन भी महत्वपूर्ण है। ताजा अध्ययन में सामने आया कि अधिकतर लोग ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं कर रहे हैं जिनमें प्राकृतिक फ्लैवानॉल यौगिक पाया जाता है। यह यौगिक हृदय रोग से होने वाली मृत्यु के जोखिम को कम करता है।

◾ ट्रम्प बोले- ईरान हिजबुल्लाह को रोके, वरना फिर हमला करेंगे, US-ईरान के बीच 82 मिनट बातचीत; ईरान बोला- फ्रीज संपत्ति वापस करने पर चर्चा हुई
◾ट्रंप की धमकी से बिगड़ी बात! ईरान बोला- लेबनान मुद्दा सुलझे बगैर आगे कोई वार्ता नहीं

◾ पंजाब-राजस्थान समेत नौ राज्यों में तेजी से खाली हो रहे जल भंडार; यूपी और दिल्ली में भी बढ़ा दबाव
◾ देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। दिल्ली में बादलों की आवाजाही बढ़ गई है, जबकि मुंबई और कोलकाता में तेज बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग (आईएमडी) ने अगले कुछ दिनों के दौरान कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। दूसरी ओर, मध्य और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में अभी भी लू का असर बना हुआ है

◾भारत की विमेंस टी-20 वर्ल्डकप 2026 में पहली हार, साउथ अफ्रीका 6 विकेट से जीता, कैप ने 81 रन के साथ 2 विकेट भी लिए
◾ इस हफ्ते 5 फैक्टर्स शेयर बाजार के लिए अहम, विदेशी निवेशक लौटे, क्या निफ्टी पार करेगा 24,500 का स्तर; अमेरिका-ईरान वार्ता पर भी नजर

===================================

====================================























