नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट…
For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group
https://chat.whatsapp.com/

अस्पताल में ड्यूटी से नदारद मिले 35 डॉक्टर्स, सिविल सर्जन ने मांगा स्पष्टीकरण
हिसार टाइम्स – हिसार के नागरिक अस्पताल में प्रशासनिक लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है। सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत द्वारा 9 जून को ओपीडी समय के दौरान किए गए औचक निरीक्षण में पाया गया कि करीब 35 डॉक्टर्स सुबह 8 बजे के निर्धारित समय के बाद भी ड्यूटी पर नहीं पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों में खाली पड़ी कुर्सियों की तस्वीरें लेकर पीएमओ (PMO) से पत्राचार किया गया,

जिसके बाद पीएमओ ने संबंधित डॉक्टरों को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा है। इसके अतिरिक्त, हाल ही में डायरेक्टर हेल्थ डॉ. सुशील माही के निरीक्षण में भी कई डॉक्टर समय पर मौजूद नहीं मिले थे। इस अव्यवस्था को सुधारने के लिए पीएमओ, 2 डीएमएस और 4 एसएमओ का एक विशेष निरीक्षण रोस्टर जारी किया गया है जो ओपीडी और इमरजेंसी वार्डों की निरंतर निगरानी करेगा। दुसरी ओर, डॉक्टरों में इस बात को लेकर रोष है कि गेट बंद होने व पार्किंग व्यवस्था ठीक न होने से देरी हो सकती है और यह बात उसी दिन बताई जानी चाहिए थी।

“112 को बुला ले, फिर हमें जाने देना…” टोल इंचार्ज की हत्या से पहले का खौफनाक वीडियो आया सामन
हिसार टाइम्स – बाड़ो पट्टी टोल प्लाजा पर टोल शिफ्ट इंचार्ज संजय शुक्ला को गाड़ी से कुचलकर मारने की सनसनीखेज वारदात से पहले का एक वीडियो सामने आया है। करीब 1 मिनट 40 सेकंड के इस वीडियो में टोलकर्मी और स्कॉर्पियो सवार युवकों के बीच टोल छूट और स्थानीय पहचान को लेकर तीखी बहस होती दिख रही है। टोलकर्मी जब डायल-112 पुलिस को बुलाने की बात कहते हैं, तो युवक शराब के नशे में खुद को बहबलपुर गांव का बताते हुए कहते हैं, “बना लो भाई वीडियो, 112 को बुला ले, फिर हमें जाने देना”। जांच में सामने आया है कि वारदात में इस्तेमाल स्कॉर्पियो गाड़ी बरवाला में पंजीकृत है और खेदड़ निवासी जयपाल सिंह के नाम पर है, जिसे आरोपी युवक ₹2000 प्रति दिन के किराए पर लेकर घूमने गए थे।

₹20 लाख मुआवजा और नौकरी की मांग पर अड़े परिजन, 12 घंटे बाद भी नहीं हुआ टोल इंचार्ज का पोस्टमार्टम
टोल इंचार्ज संजय शुक्ला की हत्या के बाद उनके परिजनों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच करीब 8 घंटे लंबी बातचीत हुई, जो बेनतीजा रही। परिजनों का कहना है कि संजय पिछले 15 साल से आईआरबी (IRB) में थे, उनकी पत्नी कैंसर पीड़ित हैं और एक छोटी बेटी है। परिवार की मांग है कि कंपनी पीड़ित परिवार को कम से कम ₹20 लाख का मुआवजा दे और मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी प्रदान करे। मांगें पूरी न होने तक परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से साफ इनकार कर दिया है।

अग्निकांडों के बाद जागा प्रशासन, शहर के 308 से ज्यादा अवैध पीजी और कोचिंग सेंटर रडार पर
हिसार टाइम्स – देश और प्रदेश में लगातार हो रहे अग्निकांडों के बाद हिसार फायर डिपार्टमेंट पूरी तरह हरकत में आ गया है। प्रशासन ने हांसी, बरवाला, हिसार, उकलाना और नारनौंद के लिए 5 विशेष टीमों का गठन कर पीजी और कोचिंग सेंटरों का सर्वे शुरू कर दिया है। हैरान करने वाली बात यह है कि शहर में चल रहे 308 से अधिक पीजी में से एक भी नगर निगम में वैध रूप से पंजीकृत नहीं है। संकरी गलियों में चल रहे 100 से ज्यादा कोचिंग सेंटरों में भी वेंटिलेशन और एग्जिट गेट की भारी कमी पाई गई है। मेयर ने आश्वासन दिया है कि आगामी हाउस मीटिंग में पीजी को लेकर सख्त नियम बनाए जाएंगे।

अतिक्रमण पर फिर गरज़ेगा पीला पंजा, एचएसवीपी ने 2 जुलाई से तोड़फोड़ का महाशेड्यूल किया जारी
हिसार टाइम्स – सड़कों और आम रास्तों (राइट ऑफ वे) पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने के लिए प्रशासन 2 जुलाई से बड़े स्तर पर तोड़फोड़ अभियान शुरू करने जा रहा है। इसके तहत सड़कों पर अवैध रूप से बनाई गई ग्रिल, रैंप, बाउंड्री वॉल और बढ़ाए गए लॉन को पूरी तरह ध्वस्त किया जाएगा। सुरक्षा के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट और भारी पुलिस बल की मांग की गई है। यह अभियान फतेहाबाद में 2 जुलाई, टोहाना में 9 जुलाई और हिसार के विभिन्न सेक्टर्स में 14 से 24 जुलाई 2026 तक अलग-अलग चरणों में चलाया जाएगा।

लक्ष्मीबाई चौक से टाउन पार्क तक हटेंगे बिजली के पोल, ₹4.47 करोड़ से अंडरग्राउंड होंगी लाइनें
हिसार टाइम्स -हिसार शहर को जाम और बिजली के तारों के मकड़जाल से मुक्ति दिलाने के लिए रानी लक्ष्मीबाई चौक से टाउन पार्क तक के मार्ग को सिक्स-लेन और पूरी तरह ‘वायर्स फ्री’ बनाया जा रहा है। बिजली निगम ने इसके लिए ₹4.47 करोड़ का एस्टीमेट तैयार कर पीडब्ल्यूडी (PWD B&R) को भेजा है। इस प्रोजेक्ट के तहत सड़क के दोनों ओर से 151 खंभे हटाकर 10 अलग-अलग फीडर्स की लाइनों को भूमिगत (अंडरग्राउंड) केबल में बदला जाएगा। दूसरे फेज में सिरसा चुंगी से तुलसी चौक तक भी इसी तर्ज पर काम किया जाएगा।

तेज हवाओं और बूंदाबांदी से सामान्य से नीचे उतरा पारा, जुलाई की शुरुआत में मानसून की भारी बारिश के आसार
हिसार टाइम्स – जिले में पिछले 24 घंटों के दौरान 2.5 एमएम बारिश दर्ज होने से अधिकतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री कम (37.9°C) और न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री कम (24.9°C) दर्ज किया गया, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। हालांकि, दिन में धूप खिलने से उमस और रात 9 बजे के करीब हल्की धूल भरी आंधी भी देखी गई। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार, नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से जून के अंत तक मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा, जबकि जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून की रफ्तार बढ़ने से भारी बारिश की संभावना है।

हांसी-जींद मार्ग पर कार की टक्कर से बाइक सवार सड़क निर्माण ठेकेदार की दर्दनाक मौत
हिसार टाइम्स – नारनौंद के अंतर्गत हांसी-जींद मार्ग पर राजपुरा गांव के पास मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। राजपुरा निवासी 59 वर्षीय सतबीर (सड़क निर्माण ठेकेदार) अपनी बाइक पर सवार होकर मंदिर जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सतबीर की मौके पर ही मौत हो गई और कार भी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।

राजकीय कॉलेज हिसार और आदमपुर में नए साइंस कोर्स स्वीकृत, यूजी एडमिशन के लिए अब 30 जून तक आवेदन
हिसार टाइम्स – हायर एजुकेशन विभाग ने नए शैक्षणिक सत्र के लिए हिसार के कॉलेजों को नए विषय और कोर्स अलॉट किए हैं, जिसके तहत राजकीय कॉलेज हिसार में ‘बीएससी फिजिकल साइंस मेजर इन इलेक्ट्रॉनिक्स’ और राजकीय कॉलेज आदमपुर में ‘बीएससी बायोटेक्नोलॉजी’ कोर्स को मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही विभाग ने यूजी एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 30 जून कर दिया है। दस्तावेजों का वेरिफिकेशन 6 जुलाई तक होगा, जबकि पहली मेरिट लिस्ट 10 जुलाई को जारी की जाएगी।

नौकरी का झांसा देकर बनाया आपत्तिजनक वीडियो, मंदिर के बाबा ने महिला से ऐंठे लाखों रुपये
हिसार टाइम्स – नारनौंद क्षेत्र के एक गांव की महिला ने गांव के ही एक मंदिर में रहने वाले बाबा पर ब्लैकमेलिंग और ठगी के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित महिला के अनुसार, आरोपी बाबा ने उसके बेटे की नौकरी और शादी करवाने का झांसा देकर परिवार से नजदीकियां बढ़ाईं और व्हाट्सएप कॉल के जरिए एक आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। अब बाबा उस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर महिला से लाखों रुपये और गहने हड़प चुका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बंदूक से माथे में गोली मारकर युवक ने दी जान, व्यवसाय में घाटे के बाद डिप्रेशन में था परिवार का इकलौता बेटा
हिसार टाइम्स – हिसार के कृष्णा नगर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां अंडा स्टोर संचालक अरुण शर्मा के 30 वर्षीय बेटे अमन शर्मा ने अपनी ही लाइसेंसी बंदूक से माथे में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना रविवार सुबह करीब 11 बजे की है, जब गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे और अमन को बेड पर लहूलुहान हालत में मृत पाया। सूचना मिलते ही अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी विकास, एएलपी सुनील कुमार और सीन ऑफ क्राइम की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक को अपने कब्जे में ले लिया है, जिसे अमन एक माह पहले ही हिमाचल प्रदेश से लेकर आया था।

प्रारंभिक जांच और पिता के बयानों के अनुसार, अमन शर्मा पिछले कुछ समय से गंभीर मानसिक तनाव और डिप्रेशन से गुजर रहा था। वह बीएंडआर (B&R) विभाग में ठेकेदारी का काम करता था, जिसमें उसे करीब 35 लाख रुपये का भारी नुकसान हुआ था। वह अपने परिवार का इकलौता बेटा और दो बड़ी बहनों का भाई था। सोमवार की रात को उसने अपने फोन से सिम कार्ड भी निकाल दिया था और पूछने पर नए फोन में डालने की बात कही थी। अर्बन एस्टेट पुलिस चौकी प्रभारी राजेश ने बताया कि मृतक के पिता के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है और बंदूक जब्त कर ली गई है।

पुनर्मूल्यांकन के बाद रितिका बनीं दसवीं की जिला टॉपर; 500 में से हासिल किए 497 अंक, प्रदेश में मिला तीसरा स्थान
गांव जाखोद खेड़ा स्थित ब्लूमिंग चाइल्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा रितिका ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की मूल्यांकन प्रणाली को चुनौती देकर एक बड़ी सफलता हासिल की है। वार्षिक परिणाम में पहले 488 अंक मिलने पर रितिका ने पुनर्मूल्यांकन (Revaluation) के लिए आवेदन किया था। परिणाम आने पर उसके अंकों में अभूतपूर्व सुधार हुआ और वह 497 अंकों के साथ सीधे हिसार जिले की टॉपर बन गईं। पुनर्मूल्यांकन के बाद रितिका के हिंदी विषय में 99 और विज्ञान विषय में पूरे 100 अंक हो गए हैं। स्कूल के डायरेक्टर सुरेंद्र श्योराण और प्राचार्य सतपाल मनपस ने बताया कि इस शानदार उपलब्धि के साथ रितिका अब हरियाणा की ओवरऑल टॉपर सूची में तीसरे स्थान पर आ गई हैं। रितिका के पिता मदनलाल पेशे से किसान हैं और माता एक साधारण गृहिणी हैं।

छह वर्षीय मासूम बच्चे से कुकर्म के आरोप में दो किशोरों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज
नारनौंद थाना क्षेत्र के एक गांव में छह वर्षीय मासूम बच्चे के साथ कथित रूप से कुकर्म किए जाने का बेहद गंभीर मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित बच्चे के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने गांव के ही दो किशोरों के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता को इस घटना की जानकारी पड़ोस के एक व्यक्ति से मिली थी, जिसके बाद बच्चे से पूछताछ करने पर उसने स्कूल के पीछे की गई इस घिनौनी हरकत के बारे में बताया। थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि पीड़ित के बयान दर्ज करने के साथ ही घटनास्थल का निरीक्षण कर लिया गया है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

सिंघवा राघो के स्कूटी सवार भूपेंद्र की ट्रक की चपेट में आने से मौत, परिवार में पसरा मातम
सुतहानी के सिंघवा राघो निवासी 31 वर्षीय भूपेंद्र की मंगलवार शाम करीब पौने पांच बजे एक भीषण सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब भूपेंद्र अपनी स्कूटी पर ट्रैक्टर के लिए तेल लेकर पेट्रोल पंप से वापस गांव लौट रहे थे। राघो और भिख्य के बीच स्थित पोर की दरगाह के पास सड़क पर अचानक आवारा पशु (जोड़ा टापा) आ जाने से उनकी स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे एक ट्रक की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी और भूपेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। मृतक भूपेंद्र शादीशुदा थे और अपने पीछे दो बेटियां और एक छोटा बेटा छोड़ गए हैं।





◾कतर के अमीर का PM मोदी को फोन, रास लफान हादसे में 12 भारतीयों की मौत पर जताया दुख:
◾’मुगलों-पठानों और ब्रिटिश शासकों के नाम पर नहीं होगी कोई सड़क’, बंगाल के CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा बयान

◾भारत की सैन्य ताकत होगी और घातक, अमेरिका ने 4555 करोड़ की रक्षा डील को दी मंजूरी
◾Vaishno Devi के भक्तों ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 50 लाख से ज्यादा तीर्थयात्रियों ने किए माता रानी के दर्शन

◾केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन का इस्तीफा: 21 जून को राज्यसभा कार्यकाल खत्म हुआ था; भाजपा ने दोबारा उम्मीदवार नहीं बनाया
◾‘रिश्ते तभी चलेंगे जब दोनों तरफ इज्जत होगी’, NSA अजीत डोभाल का चीन को मैसेज

◾भारत के लिए गुड न्यूज… होर्मुज से निकले 11 जहाज, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी, अभी भी फंसे हैं 10 पोत
◾लखनऊ अग्निकांड: सीएम योगी सख्त, लखनऊ विकास प्राधिकरण के वीसी को किया तलब, अवैध निर्माणों पर मांगी विस्तृत रिपोर्ट

◾भरत तिवारी एनकाउंटर में बैकफुट पर सरकार: SDPO-SHO और पुलिसकर्मियों पर 7वें दिन हत्या की FIR, मां ने कहा था- बेटे को घेर कर गोली मारी
◾ट्रंप की सैन्य नीति ध्वस्त, अमेरिकी सीनेट ने ईरान युद्ध रोकने के प्रस्ताव को किया पास

◾बलिदान दिवस पर मोदी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि, विकसित भारत के संकल्प को दोहराया
◾‘PoK के लोग असली कश्मीरी नहीं’, पाक रक्षा मंत्री ने भारत को दे दिया हथियार!

◾’मौत पर राजनीति न करें’, लखनऊ अग्निकांड पर डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने दी अखिलेश यादव को नसीहत
◾ रेलवे के नए नियमों से यात्रियों को झटका, कंफर्म टिकट, जुर्माने से लेकर रिजर्व कोच तक… 1 जुलाई से बदल जाएंगे नियम

◾युवाओं के लिए खुशखबरी… केंद्र सरकार ने 1.83 लाख पदों पर शुरू की बंपर भर्ती, परीक्षा प्रणाली में बड़े बदलावों की तैयारी
◾एक मोबाइल नंबर से खुला ₹3000 करोड़ का फर्जीवाड़ा: पंजाब के सगे भाइयों ने 27 कागजी कंपनियां बनाईं; फर्जी बिल सरकार को भी चूना

◾अलीगढ़ में राहुल बनकर अंसार ने रचाई शादी, दिया तीन तलाक; नशीले इंजेक्शन लगाकर दुष्कर्म का आरोप
◾ब्रिक्स एनएसए बैठक: अजीत डोभाल और शोइगु की मुलाकात में भारत-रूस संबंधों को मजबूत करने पर जोर

===================================

====================================























