नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट

For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group

👇

https://chat.whatsapp.com/

EHzVoGH50MdINoYniG4crH

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

हिसार टाइम्स – सिंचाई विभाग में कार्यरत इलेक्ट्रिशियन रेशमा ने जेई पर मानसिक उत्पीड़न और अभद्रता के आरोप लगाए। मामले के विरोध में विभागीय कर्मचारियों ने मंगलवार को कार्यकारी अभियंता कार्यालय के बाहर सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया।

धरने की अध्यक्षता शाखा प्रधान दीपक शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि संगठन किसी भी महिला कर्मचारी के सम्मान से समझौता बर्दाश्त नहीं करेगा। कर्मचारियों ने जेई नितिन और जिलेदार राजेश शर्मा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्यकारी अभियंता ने यूनियन प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक के बाद जारी कार्यवृत्त के अनुसार, जेई नितिन और इलेक्ट्रिशियन रेशमा के बीच विवाद आपसी सहमति से सुलझा लिया गया। जेई नितिन ने अपने व्यवहार पर खेद जताते हुए भविष्य में ऐसी घटना न दोहराने का आश्वासन दिया।

वहीं जिलेदार राजेश शर्मा ने टेलीफोन पर अपने व्यवहार के लिए खेद व्यक्त किया और कार्यालय आने पर व्यक्तिगत रूप से माफी मांगने का आश्वासन दिया। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू करने के लिए पत्र जारी किया जाएगा। बैठक में निर्णय लिया कि कैनाल कॉलोनी का लुक आफ्टर चार्ज अब किसी अन्य जेई को सौंपा जाएगा। साथ ही इलेक्ट्रिशियन रेशमा के सरकारी आवास की मरम्मत 10 दिनों के भीतर कराने का आश्वासन दिया गया। धरने में जिला ऑडिटर सतीश दनोदा, करण नैन, अशोक शर्मा, सुरेंद्र चहल, दिनेश यादव, विनोद फौजी, नरेंद्र पाल, नरेंद्र सिंह मौजूद रहे।

हिसार परिजात चौक पर पानी पी रही महिला को बातों में लगा लूटे सोने के गहने

हिसार टाइम्स – शहर की महावीर कॉलोनी निवासी एक महिला को तीन लोगों ने बातों में उलझाकर उसके कानों की सोने की बालियां उतरवा लीं और फिर उन्हें लेकर भाग गए। पीड़िता ने मामले की शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी है। थाना प्रभारी अमित कुंडू ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस को दी शिकायत में महावीर कॉलोनी निवासी बीरमति ने बताया कि वह सोमवार को बाजार गई थी। दोपहर करीब दो बजे वह पारिजात चौक पर पानी पी रही थी। इसी दौरान दो महिलाएं और एक युवक उसके पास आए। उन्होंने उससे बठिंडा जाने का रास्ता पूछा और फिर बातचीत में उलझा लिया। इसके बाद वे उसे ग्रोवर मार्केट ले गए जहां बातों में फंसाकर उसके कानों की सोने की बालियां उतरवा लीं। बालियां लेने के बाद तीनों मौके से भाग गए। कुछ देर बाद महिला को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला।

आंदोलनकारियों के 30 सोशल मीडिया अकाउंट बैन एलान : 4 जुलाई को ट्रैक्टर मार्च, 6 को करेंगे रोड जाम

हिसार टाइम्स – हांसी चानौत गांव में पानी के लिए चल रहा आंदोलन आने वाले दिनों में और विस्तार लेगा। मंगलवार को प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए महापंचायत से पहले आंदोलनकारियों के 30 से अधिक सोशल मीडिया अकाउंट्स बैन कर दिए। धरने के 45वें दिन गांव में आयोजित महापंचायत में के बाद दोपहर में धरना कमेटी के सदस्यों ने किसान व खाप नेताओं के साथ बैठक कर आंदोलन को तेज करने के लिए रणनीति का एलान किया।

महापंचायत में धरना कमेटी सदस्यों ने बताया कि 3 जुलाई को किसान संगठन और खापें आपस में तालमेल बनाकर हरियाणा के सभी जिला मुख्यालयों पर सरकार को ज्ञापन सौंपेंगे। 4 जुलाई को चानौत गांव में जलघर से लेकर धरना स्थल तक करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी मानव शृंखला बनाई जाएगी। इसके साथ ही रोघी खाप के सभी 24 गांवों के लोग अपने-अपने ट्रैक्टरों के साथ मार्च निकालते हुए चानौत पहुंचेंगे। इसके अलावा यदि सरकार ने 5 जुलाई तक मांगें पूरी नहीं कीं तो 6 जुलाई को दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक सांकेतिक रूप से रोड जाम किया जाएगा।महापंचायत में किसान नेता सुरेश कौथ, विकास सीसर, मनोज राठी, इनेलो नेता उमेद लोहान, आप नेता राजेंद्र सोरखी और खाप प्रतिनिधियों की मौजूदगी में आगामी आंदोलन की रूपरेखा तय की गई।

बाइक हटाने के विवाद में 10-12 युवकों ने कार सवार 3 दोस्तों पर किया हमला, सोने की चेन छीनी

गांव ढंदूर बस अड्डे के पास शनिवार रात को बाइक हटाने को लेकर हुए मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया यहाँ करीब 10-12 युवकों ने कार सवार तीन दोस्तों पर ईंट, डंडों और पत्थरों से जोरदार हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया इस हमले में पीड़ितों की कार और मोबाइल फोन भी क्षतिग्रस्त हो गए वारदात के बाद आरोपी युवक एक पीड़ित के गले से सोने की चेन छीनकर मौके से फरार हो गए पुलिस ने पीड़ित जसनप्रीत की शिकायत पर पाला, प्रदीप, जीवन, सुशील, सुरेंद्र सिहाग और सागर सहित अन्य अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है

प्रॉपर्टी डीलर पर हमला कर रंगदारी मांगने के मामले में मुख्य आरोपी शमशेर उर्फ लालू और विशाल गिरफ्तार

हिसार कैंट के मुख्य द्वार के पास 24 जून की रात को फॉर्च्यूनर कार सवार प्रॉपर्टी डीलर सुरेंद्र पर जानलेवा हमला करने, पिस्तौल दिखाकर 2 लाख रुपये लूटने और रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। सीआईए पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए इस मामले के मुख्य आरोपी शमशेर उर्फ लालू और उसके साथी विशाल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए मुख्य आरोपी शमशेर पर पहले से करीब 22 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और इस पूरे प्रकरण में पुलिस पूर्व में ही छह अन्य आरोपियों को जेल की सलाखों के पीछे भेज चुकी है।

क्या आप भी अपनी त्वचा पर हो रहे दाग-धब्बे, झाइयां, मुंहासे या अन्य त्वचा रोगों से परेशान हैं? तो सुनिए👇

प्लॉट और मकान नाम कराने के नाम पर 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी, आरोपी जांच में शामिल

थाना एचटीएम पुलिस ने शहर में प्लॉट और मकान नाम कराने का झांसा देकर लाखों रुपये हड़पने के एक बड़े मामले में आरोपी को जांच में शामिल किया है पुलिस के अनुसार, मार्वल सिटी तलवंडी राणा निवासी कृष्ण कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी शुभम (निवासी न्यू भारत नगर) ने संपत्ति उसके नाम कराने का भरोसा देकर उससे कुल 40 लाख रुपये ऐंठ लिए रुपये लेने के बाद आरोपी ने न तो रजिस्ट्री कराई और बाद में धोखाधड़ी करते हुए वह संपत्ति किसी अन्य व्यक्ति को बेच दी। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के निर्देश पर दस्तावेजों और बैंक लेन-देन की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

अग्रोहा पुलिस ने मीरपुर में हुई चोरी का किया खुलासा, चोरीशुदा आभूषणों के साथ आरोपी पकड़ा

हिसार के एसपी सिद्धांत जैन के निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अग्रोहा थाना पुलिस ने गांव मीरपुर में हुई एक घर की चोरी की वारदात को सुलझा लिया है。 पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी अंकुश (निवासी मीरपुर) की पहचान कर उसे धरदबोचा。 पुलिस ने पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर मकान से चुराए गए सोने व चांदी के आभूषण पूरी तरह बरामद कर लिए हैं और अन्य संभावित वारदातों व साथियों का पता लगाने के लिए उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा。

पटेल नगर में छात्र को हेरोइन बेचने के आरोप में नशा तस्कर दंपती सहित तीन गिरफ्तार

नशा तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पीएलए चौकी पुलिस ने पटेल नगर की 8 मरला कॉलोनी में दबिश देकर एक छात्र खुशाल को 6.30 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा की गई कड़ी पूछताछ में छात्र ने कबूला कि वह यह नशा ₹15,000 में पटेल नगर की ही निवासी मोनिका से खरीदकर लाया था। पुलिस ने तुरंत जाल बिछाकर आरोपी महिला मोनिका को काबू किया, जिसने खुलासा किया कि उसे यह नशा उसका पति मनोज (जो हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया है) लाकर देता था, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दंपती को भी गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

लुवास गेट के पास बाइक सवार को कुचलने का मामला, लापरवाह कार चालक के खिलाफ केस दर्ज

बरवाला रोड स्थित लुवास गेट के पास एक तेज रफ्तार कार द्वारा बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मारकर मौत के घाट उतारने के मामले में पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। गांव तलवंडी राणा निवासी सुनील ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 जून की शाम को उसके ताऊ का लड़का अनिल बाइक पर जा रहा था, तभी कार चालक ने लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाते हुए उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे अनिल के सिर व शरीर पर गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर फरार कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

कॉलेजों में यूजी एडमिशन की दौड़ शुरू: बीए और बीबीए में भारी आवेदन, कई कोर्सेज में सीटें खाली

हायर एजुकेशन विभाग की ओर से कॉलेजों में स्नातक (UG) दाखिले के लिए खोला गया आवेदन पोर्टल 30 जून को बंद हो गया है। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद यह सामने आया है कि शहर के राजकीय कॉलेज विद्यार्थियों की पहली पसंद बनकर उभरे हैं, जहाँ लगभग सभी प्रमुख कोर्सेज में सीटों के मुकाबले कई गुना अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। उदाहरण के लिए, राजकीय कॉलेज में बीए की 740 सीटों के लिए 3692 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है, जिसका मतलब है कि यहाँ एक सीट पर 5 दावेदारों के बीच कड़ा मुकाबला है। इसी प्रकार बीबीए की 40 सीटों के लिए 572 और बीकॉम की 280 सीटों के लिए 1062 आवेदन पहुंचे हैं। इसके विपरीत, राजकीय महिला कॉलेज, डीएन कॉलेज, जाट कॉलेज, एफसी कॉलेज और इम्पीरियल कॉलेज के 11 अहम कोर्सेज में सीटों से भी कम आवेदन मिले हैं, जिससे वहां कॉमर्स और साइंस के प्रति विद्यार्थियों का क्रेज घटता दिख रहा है। जैसे डीएन कॉलेज में बीकॉम सेल्फ फाइनेंस की 160 सीटों के मुकाबले केवल 111 आवेदन ही आए हैं। कॉलेजों में अब पहली मेरिट लिस्ट 10 जुलाई को और दूसरी मेरिट लिस्ट 17 जुलाई को जारी की जाएगी, जिसके बाद 23 जुलाई को ओपन काउंसलिंग होगी और रिक्त सीटों के लिए 24 से 31 जुलाई तक पोर्टल दोबारा खोलकर फिजिकल काउंसलिंग की जाएगी।

एचटेट परीक्षा के लिए प्रशासन मुस्तैद: सुरक्षा के कड़े इंतजाम, महिलाओं के जेवर पहनने पर पाबंदी

जिले में 4 और 5 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) को लेकर उपायुक्त महेंद्र पाल ने प्रशासनिक अधिकारियों और शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। इस परीक्षा के लिए जिले में कुल 37 केंद्र बनाए गए हैं, जहाँ तीनों स्तरों को मिलाकर 22,400 से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के तय शेड्यूल के अनुसार, 4 जुलाई की शाम के सत्र में लेवल-3 (PGT) के 7,413 अभ्यर्थियों के लिए व्यवस्था की गई है, जबकि 5 जुलाई को सुबह के सत्र में लेवल-2 (TGT) के रिकॉर्ड 11,641 अभ्यर्थी बैठेंगे और इसी दिन शाम के सत्र में लेवल-1 (PRT) के लिए 3,355 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। परीक्षा में नेत्रहीन व दिव्यांग अभ्यर्थियों को प्रति घंटा 20 मिनट के हिसाब से कुल 50 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। उपायुक्त ने निर्देश दिए हैं कि सुबह के सत्र के लिए 9 बजे और शाम के सत्र के लिए दोपहर 2 बजे के बाद परीक्षा केंद्रों के गेट पूरी तरह लॉक कर दिए जाएंगे और देर से आने वाले अभ्यर्थियों को एंट्री नहीं मिलेगी। परीक्षा में नकल और फर्जीवाड़ा रोकने के लिए सख्त नियम लागू किए गए हैं, जिसके तहत केंद्र के भीतर मोबाइल, पेजर तो दूर, साधारण हाथ घड़ी पहनने पर भी रोक रहेगी। महिलाएं केवल मंगलसूत्र, बिंदी और सिंदूर लगाकर ही केंद्र में जा सकेंगी, जबकि अंगूठी, चैन, बालियां जैसे अन्य सभी जेवर उन्हें बाहर उतारने होंगे। हालांकि, सिख परीक्षार्थियों को उनके धार्मिक प्रतीक जैसे कृपाण और कड़ा साथ ले जाने की विशेष अनुमति होगी। सभी केंद्रों पर जैमर, सीसीटीवी, बायोमेट्रिक हाजिरी और वीडियोग्राफी अनिवार्य की गई है। इसके अलावा, जुलाई की भीषण गर्मी को देखते हुए परीक्षा केंद्रों पर ठंडे पानी, मेडिकल टीम और जीवन रक्षक दवाओं से लैस एम्बुलेंस की विशेष व्यवस्था रहेगी।

रेलवे का बड़ा अपग्रेड: हिसार-रेवाड़ी रूट पर जल्द दौड़ेंगी डबल स्टैक मालगाड़ियां

रेलवे प्रशासन ने रेवाड़ी-मानहेरू-हिसार रेलखंड को माल ढुलाई के लिहाज से अधिक सक्षम बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। इस रूट पर जल्द ही डबल स्टैक (एक के ऊपर एक) कंटेनर ट्रेनों का संचालन शुरू करने की तैयारी की जा रही है, जिसके लिए पूरे रेलखंड पर ओवरहेड इलेक्ट्रिक (OHE) तारों की ऊंचाई बढ़ाई जाएगी। इस महत्वपूर्ण परियोजना पर रेलवे की ओर से 24.86 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिसके तहत ओएचई पोल, ब्रैकेट और इंसुलेटर जैसे विद्युत उपकरणों में आवश्यक तकनीकी बदलाव किए जाएंगे। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि वर्तमान में इस रूट पर सामान्य मालगाड़ियां ही चलती हैं, लेकिन इस अपग्रेडेशन के बाद मालगाड़ियों की परिचालन क्षमता दोगुनी हो जाएगी। इससे लॉजिस्टिक्स लागत में कमी आएगी, उद्योगों को तेज व किफायती माल ढुलाई की सुविधा मिलेगी और सड़क परिवहन पर निर्भरता कम होने से ईंधन की बड़ी बचत होगी, जो पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा देगी।

बिजली के निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों ने खोला मोर्चा, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड (HSEB) वर्कर्स यूनियन के आह्वान पर हिसार में सर्कल स्तर पर बिजली कर्मचारियों ने एकत्र होकर निजीकरण और कथित किसान-विरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। यूनियन के सर्कल सचिव जसवंत चौहान और अन्य नेताओं का आरोप है कि सरकार द्वारा प्रस्तावित ‘एग्री डिस्कॉम’ नीति से किसानों और बिजली कर्मचारियों दोनों को भारी नुकसान होगा। कर्मचारियों का कहना है कि यह कदम बिजली बोर्ड को निजी हाथों में सौंपने की दिशा में बढ़ाया जा रहा है, जिससे भविष्य में उपभोक्ताओं को बेहद महंगी बिजली और अन्य परेशानियां झेलनी पड़ेंगी। दूसरी ओर, राजीव गांधी थर्मल पावर प्लांट, खेदड़ के कर्मचारियों का भी अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी लंबित मांगों, जैसे कैशलेस चिकित्सा सुविधा, जोखिम भत्ता, ऑनलाइन ट्रांसफर नीति की समीक्षा, पुरानी पेंशन बहाली और वेतन विसंगतियों का समाधान नहीं हुआ, तो 2 जुलाई को ऊर्जा मंत्री का घेराव किया जाएगा। इसके बाद भी बात न बनने पर कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री आवास का घेराव और आवश्यकता पड़ने पर प्रदेशव्यापी हड़ताल की जाएगी।

अध्यापकों ने अपनी मांगों को लेकर की एक दिवसीय सांकेतिक भूख हड़ताल

हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा और स्कूल टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के संयुक्त आह्वान पर अध्यापकों की मांगों को लेकर एक दिवसीय सांकेतिक भूख हड़ताल आयोजित की गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रधान प्रमोद जांगड़ा ने की और संचालन जिला सचिव विनोद प्रभाकर द्वारा किया गया। धरना प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर जमकर निशाना साधा और कहा कि इन नीतियों के कारण सार्वजनिक शिक्षा व्यवस्था लगातार कमजोर हो रही है। शिक्षक संगठनों ने मांग की है कि साल 2010 से पहले नियुक्त किए गए सभी अतिथि अध्यापकों को नियमित किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने शिक्षकों से लगातार कराए जा रहे गैर-शैक्षणिक कार्यों का भी विरोध किया और कहा कि इन फालतू ड्यूटियों के कारण स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित होती है, इसलिए शिक्षा विभाग को तुरंत इस पर रोक लगानी चाहिए।

हिसार सेक्टर-33 में बुनियादी समस्याओं के समाधान को लेकर HSVP अधिकारियों के साथ बैठक

हिसार के सेक्टर-33 में सड़क, सीवर और जल निकासी (ड्रेनेज) से जुड़ी गंभीर समस्याओं के समाधान को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक रामकुमार सांगवान के निवास के पास HSVP (हरियाणा शहारी विकास प्राधिकरण) के SDO और JE की मौजूदगी में संपन्न हुई, जिसमें भारी संख्या में सेक्टरवासियों ने हिस्सा लिया। निवासियों ने अधिकारियों के सामने जाम पड़े सीवर, ड्रेनेज की गंदगी और बदहाल सड़कों को लेकर अपनी शिकायतें और सुझाव रखे। अधिकारियों ने समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके पर जाकर स्थिति का निरीक्षण भी किया। बैठक में अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया कि सीवर लाइन और ड्रेनेज पाइपों की सफाई का काम अगले ही दिन से शुरू करवा दिया जाएगा। इसके साथ ही सेक्टर में प्रस्तावित पांच नई सड़कों का निर्माण निवासियों की जरूरतों और उनके सुझावों के अनुरूप करने की बात कही गई। सेक्टर प्रधान धर्मवीर पानू ने कहा कि जनसहयोग और सामूहिक प्रयासों से ही इन समस्याओं का स्थायी समाधान संभव है।

मुक्केबाजी में सोनिया को मिला गोल्ड और कुश्ती में डाबड़ा के पहलवानों ने जीते पदक

खेलों के क्षेत्र में हिसार के खिलाड़ियों ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। आर्य नगर की मुक्केबाज सोनिया वर्मा ने पंजाब की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 22 से 29 जून तक आयोजित 5वीं सब जूनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। सोनिया ने 40 किलोग्राम भार वर्ग में खेलते हुए पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया और फाइनल के बेहद कड़े मुकाबले में सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड (SSCB) की मजबूत बॉक्सर को 3-2 से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

दूसरी ओर, जींद के लखवाना स्थित माहिर कुश्ती अकादमी में आयोजित अंडर-23 सीनियर स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप में चौधरी बनेसिंह शिक्षा एवं कुश्ती प्रशिक्षण केन्द्र, डाबड़ा (हिसार) के तीन पहलवानों ने पदक जीतने में सफलता हासिल की है। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में केंद्र के पहलवान लक्ष्य खांडा ने शानदार खेल दिखाते हुए रजत पदक (सिल्वर) जीता, जबकि उनके साथी खिलाड़ी रणबीर नारनौंद और अमन सीसर ने अपनी-अपनी श्रेणियों में कांस्य पदक (ब्रॉन्ज) जीतकर टीम के पदक खाते में बढ़ोतरी की।

नागरिक अस्पताल के ड्रग स्टोर में अव्यवस्था: 42.5° पहुंचा तापमान, दवाओं की गुणवत्ता पर मंडराया संकट

हिसार के नागरिक अस्पताल के मुख्य ड्रग स्टोर में भारी अव्यवस्था सामने आई है. डिजिटल तापमान मापक यंत्र से की गई पड़ताल में सामने आया कि स्टोर का तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, जबकि दवाओं को सुरक्षित रखने के लिए यह तापमान अधिकतम 30 डिग्री सेल्सियस तक होना चाहिए. यह स्थिति दवाओं पर अंकित निर्धारित तापमान से 7 से 12 डिग्री अधिक है, जिससे दवाओं की गुणवत्ता और उनकी प्रभावशीलता खराब होने (डी-ग्रेड होने) का पूरा खतरा है.

दवाओं के अलग-अलग कमरों का हाल और संसाधनों की कमी

अस्पताल के मुख्य रूम का तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस और कंज्यूमेबल आइटम रूम का तापमान 37.3 डिग्री मापा गया. वहीं, लोहे के शेड के नीचे बने आईबी फ्लूड कंज्यूमेबल्स रूम का तापमान सबसे ज्यादा 42.5 डिग्री मिला. इस भीषण गर्मी में तापमान को नियंत्रित करने के लिए पूरे स्टोर में केवल फार्मेसी ऑफिसर के कमरे में एक विंडो एसी लगा है, बाकी कहीं भी एसी की व्यवस्था नहीं है. हेल्थ गाइडलाइन के अनुसार कूलिंग के कड़े निर्देश होने के बावजूद अस्पताल प्रबंधन गंभीर नहीं दिख रहा है, हालांकि एसएमओ और मीडिया नोडल अधिकारी प्रभु दयाल का दावा है कि सभी दवाइयां आवश्यक तापमान सीमा में सुरक्षित हैं. ड्रग कंट्रोल ऑफिसर अजय लुहाच के अनुसार, निर्धारित तापमान से अधिक होने पर दवाओं पर विपरीत असर पड़ता है.

भीषण गर्मी से बढ़ी बिजली की खपत: टूटी सप्लाई लाइनों और ट्रांसफार्मरों की कमर

हिसार सर्कल में भीषण गर्मी के चलते बिजली की रिकॉर्ड तोड़ मांग ने सप्लाई के पूरे गणित को बिगाड़ दिया है. बेतहाशा लोड बढ़ने के कारण ट्रांसफार्मर और सप्लाई लाइनें बुरी तरह ओवरलोड हो रही हैं, जिससे जंपर और कंडक्टर लगातार ब्रेक हो रहे हैं. मंगलवार को हिसार सर्कल में बिजली की खपत इस सीजन के सबसे उच्चतम स्तर 132.10 लाख यूनिट तक पहुंच गई, जो बीते छह दिनों में करीब 14 लाख यूनिट बढ़ी है. स्थिति को संभालने और सिस्टम को क्रैश होने से बचाने के लिए अब शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 30-30 मिनट के रोटेशनल पावर कट लगाने पड़ रहे हैं.

एक ही दिन में आईं 1461 शिकायतें, कर्मचारी पड़े कम

बिजली सप्लाई ठप होने से बिजली निगम के कंप्लेंट सेंटर पर मंगलवार को रिकॉर्ड तोड़ 1461 शिकायतें दर्ज की गईं, जबकि सामान्य दिनों में यह औसत 500 से 600 शिकायतों का होता है. शिकायतों के अंबार को निपटाने के लिए निगम के पास कर्मचारियों की भारी कमी पड़ रही है. तकनीकी खामियों के कारण नागोरी गेट फीडर में फॉल्ट आने से राजगुरु मार्केट, तलाकी गेट और नागौरी गेट जैसे प्रमुख व्यावसायिक बाजारों में घंटों बिजली गुल रही, वहीं बड़सी गांव में जंपर टूटने से ग्रामीणों को 3.21 घंटे तक बिना बिजली के परेशान होना पड़ा.

मौसम का हाल: बालसमंद में रही सबसे गर्म रात, जुलाई के पहले हफ्ते में मानसून की दस्तक संभव

हिसार जिला पूरे प्रदेश में रात के समय सबसे गर्म रिकॉर्ड किया गया. बालसमंद में न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक यानी 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं हिसार शहर का अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस रहा. हालांकि, मंगलवार रात करीब 1 बजे शहर में हुई बूंदाबांदी से थोड़ी राहत मिली. मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार, जुलाई की शुरुआत से ही पश्चिमी हवाओं की जगह पूर्वी मानसूनी हवाएं ले लेंगी और 2 से 4 जुलाई के बीच हरियाणा में मानसून दस्तक दे सकता है, जिससे बढ़ते तापमान पर ब्रेक लगेगा. इसी बीच, भीषण गर्मी के कारण चक्कर आने और खून की उल्टी होने से अस्पताल ले जाते समय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जो अपनी बेटी को परीक्षा दिलाने आया था.

पारिवारिक विवाद में साले ने जीजा पर चलाई गोली, बाथरूम में छिपकर बची जान

आर्य नगर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पत्नी से हुए विवाद के बाद साले ने अपने जीजा पर जानलेवा हमला कर दिया. पीड़ित गुरदीप के अनुसार, सोमवार को उसका अपनी पत्नी से विवाद हुआ था, जिसके बाद उसका साला कमलदीप उसकी पत्नी को अपने साथ हिसार ले गया था. देर रात करीब 1 बजे आरोपी कमलदीप दीवार फांदकर घर में घुसा और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. गुरदीप ने मुस्तैदी दिखाते हुए बाथरूम में छिपकर अपनी जान बचाई. साले द्वारा चलाई गई गोली बाथरूम के दरवाजे पर जा लगी, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस ने मौके से गोली का खोल बरामद कर मामला दर्ज कर लिया है.

तोशाम रोड से कैमरी-गंगवा लिंक रोड के निर्माण को मंजूरी: ₹23.95 करोड़ होंगे खर्च

मुख्यमंत्री घोषणा के तहत हिसार में तोशाम रोड (कैमरी माइनर के साथ) से कैमरी-गंगवा लिंक रोड तक नई सड़क के निर्माण को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है. इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर कुल 23.95 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे. हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने बताया कि इस आधुनिक सड़क के बनने से कैमरी, गंगवा और आसपास के दर्जनों गांवों की 20 हजार से अधिक आबादी का सफर सुगम होगा और व्यापार व कृषि को नई गति मिलेगी. कनेक्टिविटी बेहतर होने से हादसों का खतरा कम होगा और फसल को मंडियों तक पहुंचाना आसान हो जाएगा.

रिश्वत लेते अटल सेवा केंद्र संचालक गिरफ्तार

भ्रष्टाचार के खिलाफ की गई कार्रवाई में ‘अटल सेवा केंद्र’ के एक संचालक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है. उक्त केंद्र संचालक पर आरोप है कि वह केंद्र पर आने वाले नागरिकों से विभिन्न सरकारी कार्यों के रजिस्ट्रेशन के नाम पर अवैध रूप से रिश्वत वसूल रहा था.

===================================

====================================