नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट

For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group

👇

https://chat.whatsapp.com/

EHzVoGH50MdINoYniG4crH

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

हिसार टाइम्स – इंस्टाग्राम पर खुद को यूनाइटेड किंगडम का डॉक्टर बताकर साइबर ठगों ने लुवास के बायोटेक्नोलाॅजी विभाग के डीन एसबी पाटिल की पत्नी से 36.91 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों ने करोड़ों डॉलर भेजने का झांसा देकर बैंक शुल्क और करेंसी कन्वर्जन फीस के नाम पर अलग-अलग किस्तों में रकम ऐंठी। पीड़िता की शिकायत पर साइबर अपराध थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

जांच अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि पुराने एचएयू परिसर निवासी आशा पाटिल ने शिकायत दी कि जून में इंस्टाग्राम पर डॉ. एंथनी नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आई। आरोपी ने खुद को यूनाइटेड किंगडम का सर्जन बताते हुए हैदराबाद में मकान खरीदने की बात कही। भरोसा जीतने के बाद उसने करोड़ों डॉलर भेजने का दावा किया और एक कथित अंतरराष्ट्रीय बैंक का लिंक भेजा।इसके बाद माइक नामक व्यक्ति ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर संपर्क किया। उसने भारतीय मुद्रा में राशि ट्रांसफर करने के लिए विभिन्न शुल्क जमा कराए। बाद में आरोपियों ने कानूनी कार्रवाई और गिरफ्तारी का डर दिखाकर महिला से कई बैंक खातों और यूपीआई आईडी में अलग-अलग किस्तों में कुल 36.91 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिसार के होटलो पर पुलिस की ताबड़तोड़ रेड, 18 लड़के लड़कियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले, होटलो के मालिक और मैनेजर गिरफ्तार !

हिसार टाइम्स – पुलिस ने विद्युत नगर क्षेत्र के दो होटलों में चल रहे कथित देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए सोमवार को 18 महिलाओं को रेस्क्यू किया है। पुलिस ने दोनों होटलों के संचालकों और प्रबंधकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जांच के दौरान कमरों की तलाशी में कई युवक-युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले। सभी संबंधित लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया जबकि दोनों होटलों के मैनेजरों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार देह व्यापार के लिए महिलाओं को उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, उत्तराखंड सहित अन्य राज्यों से लाया जाता था। कार्रवाई के दौरान 18 महिलाओं को रेस्क्यू किया गया।

पुलिस प्रवक्ता मदनलाल ने बताया कि सूचना मिली थी कि विद्युत नगर स्थित होटल बलिश और ए-टू-जेड होटल में अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सूचना के आधार पर डीएसपी महिला सुरक्षा प्रिया शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों होटलों में छापा मारा। पुलिस के पहुंचते ही एक होटल का मैनेजर काउंटर छोड़कर भागने लगा जिसे मौके पर ही पकड़ लिया।

हांसी के जिम संचालक हत्याकांड के आरोपियों के एनकाउंटर को परिजनो ने बताया फर्जी

हिसार टाइम्स – हांसी में जिम संचालक कपिल रेढ़ू की हत्या में वांछित आरोपियों प्रवेश व हिमांशु के एनकाउंटर पर परिजनों ने पुलिस की मंशा पर सवाल खड़े किए हैं। आरोप है कि पुलिस ने दोनों का फर्जी एनकाउंटर किया। परिजनों का कहना है कि दोनों के पेट, सीने और दिल पर गोली लगी थी। मृतकों के शव सोमवार को उनके गांव लाए गए और अंतिम संस्कार कर दिया।हिसार के टिब्बा दानाशेर की गली नंबर-6 निवासी प्रवेश के पिता जयप्रकाश ने बताया कि जिम संचालक की हत्या वाले दिन 11 जून को पुलिसकर्मी उनके घर आए थे। उन्होंने कुछ फोटो दिखाए और पूछा कि क्या इनमें प्रवेश का फोटो है। उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उनसे ही प्रवेश का फोटो मांगा और उसका मोबाइल फोन अपने साथ ले गए।

इसके बाद से प्रवेश घर से लापता था।रविवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि प्रवेश का एनकाउंटर कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि प्रवेश की लोकेशन महाराष्ट्र के पुणे तक मिली थी। सवाल यह है कि पुलिस ने उसे पुणे से पकड़ लिया था तो एनकाउंटर यहां कैसे हुआ। जयप्रकाश ने दावा किया कि पुलिस ने 9 एमएम की पिस्तौल से 30 मीटर की दूरी से प्रवेश को गोली मारी जबकि इसकी रेंज 20 मीटर ही होती है। प्रवेश के दिल, सीने और पैर में गोली लगी थी। यह फर्जी एनकाउंटर है।

जाखोदखेड़ा निवासी हिमांशु के पिता सुशील कुमार ने बताया कि जिम संचालक की हत्या वाले दिन दोपहर करीब ढाई बजे हांसी सीआईए स्टाफ उनके घर आया था और उन्हें जबरन अपने साथ ले गया। उन्होंने कहा कि हिमांशु की कपिल हत्याकांड में लिप्त शूटर से बातचीत हुई थी। इसका मतलब यह है कि उनका बेटा शूटर नहीं था। यदि वह शूटर नहीं था तो उसका एनकाउंटर क्यों किया।उसके दिल और पेट में गोली लगी थी। एनकाउंटर में तो केवल घुटनों के नीचे गोली मारी जाती है।

एसडीओ और जेई को सस्पेंड करने के खिलाफ एचएसवीपी के कर्मचारियों ने काम छोड़ शुरू की हड़ताल

हरियाणा शाहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के सेक्टर्स में अधिकारियों के लिखित आदेश, ड्यूटी मजिस्ट्रेट और पुलिस की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने वाले एसडीओ रामप्रसाद व जेई चंद्रमोहन को सस्पेंड किए जाने के मामले ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। इस सस्पेंशन के विरोध में सोमवार को एचएसवीपी कार्यालय के इंजीनियरिंग विंग के स्टाफ ने काम छोड़कर हड़ताल कर दी और कार्यालय के मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गए। हुदा वर्कर यूनियन के प्रधान कृष्ण भट्टी के नेतृत्व में कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी की और एडमिनिस्ट्रेटर डॉ. ब्रह्मनीत सिंह रांगी को अपना मांगपत्र सौंपकर सस्पेंशन ऑर्डर तुरंत वापस लेने की मांग की। कर्मचारियों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि उनके साथियों के ऑर्डर वापस नहीं हुए तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।

वेंटिलेटर की कमी से नवजात की मौत पर मानवाधिकार आयोग सख्त, मुख्य सचिव से दो हफ्ते में मांगा जवाब

हिसार और रोहतक में वेंटिलेटर न मिलने से नवजात बच्चे की मौत की खबर छपने के बाद राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने बेहद कड़ा रुख अपनाया है। आयोग ने हरियाणा के मुख्य सचिव को नोटिस भेजकर 2 हफ्ते के भीतर लिखित जवाब मांगा है। आयोग ने सवाल उठाया है कि लाखों की आबादी वाले हिसार जैसे बड़े जिले के नागरिक अस्पताल में सिर्फ 1 ही वेंटिलेटर क्यों उपलब्ध है? इसके साथ ही रोहतक पीजीआई प्रशासन को भी जवाब देना होगा कि नियमों के मुताबिक गंभीर मरीज को रेफर करने से पहले अगले अस्पताल में बेड या वेंटिलेटर की उपलब्धता सुनिश्चित करने वाले रेफरल प्रोटोकॉल का पालन क्यों नहीं किया गया और बच्चे को एम्बुलेंस में बिना पुष्टि किए क्यों भेज दिया गया। यह बच्चा बिहार के औरंगाबाद के एक मजदूर परिवार का था, जिसे सिजेरियन डिलीवरी के बाद सांस की तकलीफ होने पर हिसार से रोहतक रेफर किया गया था, लेकिन दोनों ही बड़े सरकारी संस्थानों में वेंटिलेटर बेड खाली न होने की वजह से अंततः बच्चे ने दम तोड़ दिया

स्वच्छता नियमों के उल्लंघन पर नगर निगम सख्त, शहर के विभिन्न बाजारों में काटे 6 चालान

शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए नगर निगम ने स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है। निगम की टीमों द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में किए गए नियमित निरीक्षण के दौरान एएसआई विजेता ने रेड स्क्वायर मार्केट, भगत सिंह चौक और कटला रामलीला मैदान इलाके में खुले में कचरा फेंकने वाले तीन दुकानदारों के चालान काटे। इसी तरह, सीटीएल प्रदीप जाखड़ के नेतृत्व में बस स्टैंड के आसपास सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर की गई जांच में तीन अन्य दुकानदारों पर दंडात्मक कार्रवाई की गई। नगर निगम ने नागरिकों और व्यापारियों से अपील की है कि वे कचरा खुले में न फेंकें और गीले व सूखे कचरे को अलग कर डोर-टू-डोर कलेक्शन टीम को सौंपें।

सूर्य नगर व अन्य रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) में वाटरप्रूफिंग का काम शुरू, मानसून में जलभराव से मिलेगी राहत

हिसार में बारिश के मौसम के दौरान रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) में होने वाले भारी जलभराव और पानी रिसने की समस्या से परेशान राहगीरों व वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर है। सूर्य नगर रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) में आधुनिक तकनीक से वाटरप्रूफिंग का काम शुरू कर दिया गया है, ताकि बारिश का पानी अंदर न रिसे और समस्या का स्थायी समाधान हो सके। इस कार्य के चलते फिलहाल अंडरब्रिज पर वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है, जिससे वाहन चालक एक ही हिस्से से आ-जा सकेंगे। अधिकारियों के मुताबिक, अभी जिंदल पुल की तरफ का काम शुरू किया गया है,

जिसके बाद सेक्टर 1-4 की तरफ का कार्य होगा। इसके बाद कैमरी रोड और मुक्लान स्थित आरयूबी की वाटरप्रूफिंग का काम भी शुरू किया जाएगा। इस पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 60 से 70 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं और यह कार्य बीएंडआर विभाग द्वारा कराया जा रहा है। इस प्रक्रिया में सबसे पहले सतह की सफाई कर प्लास्टर व कमजोर हिस्सों को हटाया जाता है, फिर छोटी-बड़ी दरारों को केमिकल या विशेष सीलेंट से भरकर सील किया जाता है। इसके बाद सीमेंट बेस्ड, बिटुमिनस या पॉलिमर कोटिंग की परत लगाई जाती है और पानी की निकासी के लिए नालियां, पंप या ड्रेनेज पाइप लगाए जाते हैं।

न्योली कलां रेलवे स्टेशन के पास भी अंडरब्रिज की वाटरप्रूफिंग का काम रेलवे ने कराया शुरू

रेलवे द्वारा न्योली कलां रेलवे स्टेशन के पास स्थित रेलवे अंडरब्रिज (आरयूबी) में भी वाटरप्रूफिंग का कार्य शुरू करा दिया गया है। लंबे समय से बारिश के दौरान इस अंडरब्रिज में छत से पानी टपकने और अंदर जलभराव होने की समस्या बनी हुई थी, जिसके कारण कई बार आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो जाता था और छोटे वाहन बीच रास्ते में ही बंद हो जाते थे। जलभराव होने पर लोगों को लंबा चक्कर लगाकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ता था। अब रेलवे ने इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए सिपेज वाले हिस्सों की मरम्मत, जॉइंट सीलिंग और विशेष वाटरप्रूफ कोटिंग करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

राजस्व निदेशालय ने बदला फैसला: 2600 नवनियुक्त पटवारियों को मिली रेगुलर फील्ड ड्यूटी

हरियाणा के राजस्व विभागों में मैनपावर की भारी कमी और जमीनी कामों के लिए भटक रहे लोगों को राहत देते हुए सरकार को आखिरकार अपना फैसला बदलना पड़ा है। लैंड रिकॉर्ड्स निदेशालय ने पहले नए पटवारियों को नियमित सर्कल अलॉट करने पर रोक लगाई थी, लेकिन फील्ड अधिकारियों और उपायुक्तों द्वारा काम ठप होने की ग्राउंड रिपोर्ट भेजे जाने के बाद तुरंत एक्शन लेते हुए यह रोक हटा दी गई है। अब प्रदेश के 2600 नवनियुक्त पटवारियों को स्वतंत्र प्रभार (नियमित सर्कल) आवंटित कर फील्ड ड्यूटी सौंपने के निर्देश दिए गए हैं, जिसमें अकेले हिसार जिले के 171 नए पटवारी शामिल हैं। अभी तक एक-एक पटवारी के पास 3 से 4 सर्कलों का अतिरिक्त चार्ज होने के कारण लोग काम के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर थे, लेकिन अब स्थाई पटवारी मिलने से जनता के जमीन-जायदाद, रजिस्ट्री और इंतकाल दर्ज करने से जुड़े काम बेहद तेजी से पूरे हो सकेंगे।

नवनियुक्त पटवारियों को फील्ड में संभालने होंगे डिजिटल रिकॉर्ड दुरुस्त करने के कड़े चैलेंज

सर्कल संभालते ही नवनियुक्त पटवारियों को कई चुनौतीपूर्ण और महत्वपूर्ण डिजिटल कार्यों को पूरा करना होगा। इसके तहत उन्हें किसानों की सहमति से उनके आधार नंबर जुटाकर भू-अभिलेख से लिंक करने होंगे और एप्रीस्टैक योजना के तहत हर किसान का डिजिटल डेटाबेस तैयार कर फार्मर आईडी जनरेट करनी होगी। इसके अलावा, पटवारी भू-नक्शा पोर्टल पर ‘ततीमा’ (नक्शा) तुरंत ऑनलाइन अपडेट करेंगे, जिससे भाइयों के आपसी बंटवारे या प्लॉट कटने के बाद सटीक डिजिटल नक्शे के लिए सालों इंतजार नहीं करना होगा। आदेश के तहत जमाबंदी रिकॉर्ड में कोर्ट स्टे और बैंक लोन (कर्ज) की पुरानी प्रविष्टियों को पूरी तरह दुरुस्त करना होगा ताकि जमीन खरीदते ही उसके स्टेटस का पता चल सके। नियमों के अनुसार जमाबंदी के खाना कास्त की त्रुटियों को ठीक करना होगा और स्वामित्व योजना के तहत नियमों की अधिसूचना जारी होते ही मालिकाना हक का नया रिकॉर्ड बनाना होगा। निदेशक भू-अभिलेख ने साफ किया है कि इन सभी डिजिटल असाइनमेंट्स में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्नत ‘सीऐसवी-59 बीएमआर’ ज्वार की किस्म पर रिसर्च करेगा सीआईआरबी, पशुओं में बढ़ेगा दूध उत्पादन

केंद्रीय भैंस अनुसंधान संस्थान (सीआईआरबी) के न्यूट्रिशन डिवीजन को हैदराबाद स्थित ‘ग्लोबल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ऑन मिलेट्स’ द्वारा एक महत्वपूर्ण रिसर्च परियोजना सौंपी गई है। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अभिनीत डे के मार्गदर्शन में संचालित होने वाले इस प्रोजेक्ट के तहत ‘सीएसवी-59 बीएमआर’ ज्वार पर विस्तृत रिसर्च की जाएगी। यह सिंगल-कट ज्वार की एक ऐसी उन्नत किस्म है जिसमें सामान्य ज्वार की तुलना में लिग्निन की मात्रा बेहद कम होती है, जिससे यह चारा पशुओं के लिए अत्यधिक सुपाच्य हो जाता है। इसमें क्रूड प्रोटीन की मात्रा लगभग 8 से 9 प्रतिशत पाई जाती है, जो भैंसों के शारीरिक विकास और दूध की गुणवत्ता के लिए जरूरी है। इसके हरे चारे की औसत उपज करीब 300 से 350 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक होती है। सीआईआरबी के रिसर्च फार्म में इसकी खेती शुरू कर दी गई है और वैज्ञानिक इस बात का अध्ययन कर रहे हैं कि इस चारे से दुग्ध उत्पादन और पशुओं के समग्र स्वास्थ्य पर कितना असर पड़ता है।

उकलाना में मुख्य मार्ग पर अचानक खंभा टूटने से गिरा बिजली ट्रांसफार्मर, घंटों आपूर्ति रही बाधित

उकलाना के बस स्टैंड के समीप मुख्य मार्ग पर रविवार देर रात करीब 10 बजे एक बड़ा हादसा टल गया, जब अचानक एक बिजली का खंभा नीचे से टूट गया और भारी-भरकम ट्रांसफार्मर व तारें सीधे सड़क पर आ गिरीं। गनीमत यह रही कि उस समय वहां से कोई राहगीर या वाहन नहीं गुजर रहा था, अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था। ट्रांसफार्मर गिरने के कारण आसपास की कॉलोनियों की बिजली आपूर्ति तत्काल बंद हो गई और भीषण गर्मी व उमस के बीच लोगों को पूरी रात और सोमवार दोपहर तक बिना बिजली के रहना पड़ा। इससे लोगों को पेयजल और अन्य घरेलू कार्यों में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना मिलने पर सोमवार सुबह बिजली निगम के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त खंभे को हटाकर नया ट्रांसफार्मर दोबारा लगाया गया।

बुड़ाक-बालसमंद रोड पर कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, पनिहार चक्क के मजदूर की मौत

बुड़ाक-बालसमंद रोड पर सोलर प्लांट के पास एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। मूल रूप से गालाड़ (चूरू, राजस्थान) के रहने वाले 44 वर्षीय विनोद, जो वर्तमान में पनिहार चक्क में रहकर मजदूरी करते थे, रविवार शाम करीब 7 बजे गांव निन्द्राण से काम खत्म करके मोटरसाइकिल पर अपने घर लौट रहे थे। जब वह सोलर प्लांट के पास अपनी सही साइड में चल रहे थे, तभी बालसमंद की तरफ से तेज गति से आ रही एक सिल्वर रंग की इकोस्पोर्ट गाड़ी ने उन्हें सामने से टक्कर मार दी। राहगीरों ने उन्हें तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आरोपी चालक दुर्घटना के बाद गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया, जिसके खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

आजाद नगर में सीवरेज कार्य के खुले गड्ढे बने आफत, संकेतक न होने से बीती रात गड्ढे में गिरी कार

आजाद नगर क्षेत्र में हेल्थ विभाग द्वारा सीवरेज व ड्रेनेज कार्य के दौरान सुरक्षा इंतजाम न होने पर स्थानीय लोगों ने निर्माण एजेंसी के खिलाफ भारी नाराजगी जताई है। आरोप है कि एजेंसी ने कई स्थानों पर गहरे गड्ढे खोदकर खुले छोड़ दिए हैं, जिन पर न तो कोई रिफ्लेक्टर लगाया गया है और न ही कोई संकेतक बोर्ड। बीती रात एक कार ऐसे ही एक खुले गड्ढे में गिरकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि राहत की बात यह रही कि चालक को चोट नहीं आई। पार्षद सत्यवान पानू ने बताया कि नगर निगम की बैठक में भी यह मुद्दा उठाया जा चुका है, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा है और काम की गुणवत्ता को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं।

कैंप चौक पर टूटी सड़क से राहगीर परेशान, उबड़-खाबड़ रास्ते से गुजरने को मजबूर वाहन चालक

हिसार के कैंप चौक पर सड़क का एक बड़ा हिस्सा बुरी तरह टूटा हुआ है, जो राहगीरों और वाहन चालकों के लिए बड़ी मुसीबत बना हुआ है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण रोजाना लोग उबड़-खाबड़ और खतरनाक रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों ने इस समस्या के जल्द समाधान की मांग की है ताकि रोज होने वाली दिक्कतों और हादसों के खतरे को कम किया जा सके।

गांव प्रभुवाला में जन स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, पेयजल का दुरुपयोग करने वालों के काटे अवैध कनेक्शन

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की टीम ने गांव प्रभुवाला में अवैध जल कनेक्शनों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया। कनिष्ठ अभियंता (जेई) अनिल कुमार के नेतृत्व में सरपंच अनिल कुमार और विभागीय कर्मचारियों की मौजूदगी में टीम ने गांव की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया। इस निरीक्षण के दौरान खुले प्लॉटों और अन्य स्थानों पर अवैध रूप से संचालित किए जा रहे जल कनेक्शनों को मौके पर ही काट दिया गया और संबंधित लोगों को नोटिस जारी किए गए। टीम ने उन लोगों को भी सख्त चेतावनी दी जो पीने के पानी का दुरुपयोग कर अपने वाहनों को धो रहे थे।

◾भारत की दोस्ती को कभी नहीं भूलेगा ईरान…’, खामेनेई के अंतिम संस्कार में भारतीय प्रतिनिधिमंडल की मौजूदगी का किया सम्मान

◾मणिपुर: उग्रवादियों के हमले में असम राइफल्स के दो जवान शहीद, कई अन्य घायल

◾राम मंदिर चढ़ावा विवाद: ट्रस्ट की बैठक में बड़ा फैसला, चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर

◾भगोड़े नीरव मोदी को जल्द लाया जा सकता है भारत: यूरोपियन-कोर्ट में आखिरी केस भी हारा; पिछले 7 साल से लंदन की जेल में बंद

◾राहुल गांधी जयपुर में बस-ट्रक की बॉडी बिल्डिंग वर्कशॉप पहुंचे: कहा- मेक इन इंडिया और वोकल फॉर लोकल सिर्फ नारे बनकर रह गए

◾वक्फ बोर्ड में 2 हिंदू सदस्य, मुस्लिमों का प्रदर्शन: कहा- हमने कभी अयोध्या-मथुरा की कमेटियों में जगह नहीं मांगी; सारंग बोले-धर्म के चश्मे से न देखें

◾अमरनाथ गुफा में शिवलिंग 90% पिघला, ऊंचाई एक फीट बची: 3 दिन में 56000 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए; यह आंकड़ा पिछले साल से 18% ज्यादा

◾राम मंदिर ट्रस्ट: अंतरिम महासचिव बनते कृष्ण मोहन की आई पहली प्रतिक्रिया, कहा- दोषियों को मिलेगी सख्त सजा

◾दिल्ली को दहलाने की थी साजिश : शहजाद भट्टी नेटवर्क के टेरर और आर्म्स मॉड्यूल का भंडाफोड़; 6 गिरफ्तार

◾झारखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य तेज, 1 करोड़ से अधिक मतदाताओं तक पहुंचे फॉर्म

◾PM Modi Indonesia Visit: रक्षा, व्यापार और ऊर्जा संबंधों को बढ़ाएंगे भारत-इंडोनेशिया, द्विपक्षीय वार्ता आज

◾मुंबई-पुणे रेल मार्ग पर लैंडस्लाइड का कहर, कई ट्रेनें रद्द; हजारों यात्री फंसे, बढ़ी चिंता|

◾होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान की नई फीस नीति से बढ़ी टेंशन, वैश्विक तेल-गैस सप्लाई पर मंडराया संकट|

◾चीन ने प्रशांत महासागर में किया बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण, ऑस्ट्रेलिया ने लगाया क्षेत्र को अस्थिर करने का आरोप

◾श्रीलंका की जेल में खूनी बवाल: 25 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा घायल

◾पश्चिम बंगाल की तीन राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, 24 जुलाई को होगा मतदान

◾शेयर बाजार की धमाकेदार शुरुआत: सेंसेक्स-निफ्टी दोनों मजबूत, निजी बैंक और फाइनेंशियल शेयर चमके

◾Neymar Retires: फूट-फूटकर रोए नेमार! ब्राजील के फीफा विश्वकप से बाहर होते ही इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा

​​​

===================================

====================================