नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट

For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group

👇

https://chat.whatsapp.com/

EHzVoGH50MdINoYniG4crH

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

हिसार में दर्दनाक हादसा: कल्पना स्वीट्स की गुड्स (जुगाडू लिफ्ट )लिफ्ट में फंसकर हलवाई की मौत, गर्दन काटकर धड़ से हुई अलग

हिसार नागोरी गेट में सनसनी, सुबह 6 बजे हुआ खौफनाक हादसा

हिसार शहर के व्यस्त कॉमर्शियल इलाके नागोरी गेट से एक बेहद दर्दनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ स्थित ‘कल्पना स्वीट्स’ में सामान ले जाने वाली लिफ्ट (जुगाडू लिफ्ट ) की चपेट में आने से एक हलवाई की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि लिफ्ट के मैकेनिज्म में फंसने के कारण मृतक की गर्दन काटकर धड़ से अलग हो गई। दिनदहाड़े दुकान के भीतर हुए इस खौफनाक हादसे के बाद पूरी राजगुरु मार्केट में सनसनी फैल गई है।

रात को दुकान पर ही रुका था मृतक जसबीर

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान खुम्बा खेड़ा निवासी जसबीर के रूप में हुई है, जो पेशे से हलवाई का काम करता था। मातृश्याम निवासी विजय कुमार ने बताया कि जसबीर रात करीब 8 बजे दुकान पर किसी से मिलने आया था, लेकिन रात अधिक होने के कारण वह दुकान पर ही सो गया। सुबह करीब 6 बजे जसबीर को ऊपर जाने के लिए कहा गया, जिसके बाद वह सामान ले जाने वाली लिफ्ट के जरिए ऊपर जाने लगा। जैसे ही लिफ्ट दूसरे फ्लोर पर पहुँची, अचानक वह इस हादसे का शिकार हो गया।

पिता ने लगाया हत्या का आरोप, जाँच में जुटी पुलिस

इस घटना के बाद मृतक के पिता ने इसे हादसा मानने से इनकार करते हुए हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि दुकान पर काम करने वाले लोगों ने ही उनके बेटे की हत्या की है और उन्होंने इस मामले में गहन जाँच की माँग की है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस अब इस बात की गहनता से जाँच कर रही है कि सामान वाली लिफ्ट में सुरक्षा के क्या इंतजाम थे और यह हादसा किसी तकनीकी खराबी के कारण हुआ है या फिर इसके पीछे किसी की लापरवाही या साजिश थी।

सूर्य नगर रेलवे लाइन के पास मिला पब्लिक हेल्थ कर्मी का शव

हिसार के सूर्य नगर में रेलवे लाइन के पास पब्लिक हेल्थ विभाग के एक कर्मचारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है。 मृतक की पहचान शोकिंद्र के रूप में हुई है, जो पिछले 10 साल से विभाग में एचकेआरएन (HKRN) के तहत कार्यरत था मृतक की पत्नी के अनुसार, उन्हें पति के अचेत पड़े होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद वे उन्हें अस्पताल ले गईं जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है

सरकारी स्कूलों का कायाकल्प: 18 स्कूलों में एक ही परिसर में मिलेंगी निजी संस्थानों जैसी आधुनिक सुविधाएं

शिक्षा विभाग जिले के 18 चयनित सीएम राइज / सीएम एक्सीलेंस सरकारी स्कूलों को आधुनिक तकनीक से लैस “फ्यूचर स्कूल” के रूप में विकसित करने जा रहा है。 इन स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम, डिजिटल कंटेंट, कंबाइंड साइंस लैब के साथ-साथ फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायो, कंप्यूटर, वोकेशनल और स्टेम (STEM) लैब जैसी सुविधाएं एक ही कैंपस में दी जाएंगी इसके अलावा खेल मैदान, चारदीवारी और दिव्यांग अनुकूल शौचालय भी तैयार किए जाएंगे

सड़क हादसे में घायल महावीर कॉलोनी निवासी चालक की 6 दिन बाद मौत

ड्यूटी से घर लौटते समय सड़क हादसे का शिकार हुए महावीर कॉलोनी निवासी विजय सिंह की नागरिक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई उनके बेटे साहिल ने बताया कि 5 जुलाई की शाम बटन फैक्ट्री के पास उनके पिता की बाइक का एक्सीडेंट हो गया था सिर में गंभीर चोट लगने के कारण वे लगातार बेहोश रहे और 6 दिन बाद उन्होंने दम तोड़ दिया पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है

खरड़ गांव में कुश्ती मल्टीपर्पज हॉल का निर्माण शुरू, खिलाड़ियों का 5 साल का इंतजार खत्म

मुख्यमंत्री घोषणा के तहत खरड़ गांव में करीब 5 करोड़ 32 लाख 73 हजार रुपये की लागत से बनने वाले कुश्ती मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स हॉल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है जमीन पर अवैध कब्जे के कारण यह परियोजना पिछले 5 वर्षों से फाइलों में अटकी हुई थी, जिसे प्रशासन ने हाल ही में खाली कराया है इस हॉल के बनने से एक समय में 500 से अधिक खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मानकों के कुश्ती मैट, आधुनिक जिम और चेंजिंग रूम जैसी सुविधाओं के साथ अभ्यास कर सकेंगे

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी अग्रोहा पुलिस की गिरफ्त में

हिसार जिला पुलिस द्वारा महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अग्रोहा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है पुलिस टीम ने एक नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नामजद आरोपी को मुस्तैदी से हिरासत में ले लिया आरोपी से पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है

GJU में मास्टर ऑफ फिजियोथेरेपी (MPT) की फीस बढ़ी, छात्रों से ली जा रही अंडरटेकिंग

गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय (GJU) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए मास्टर ऑफ फिजियोथेरेपी (MPT) कोर्सेज की फीस बढ़ा दी है, जो प्रॉस्पेक्टस में दर्शाई गई राशि से अधिक है。 अब प्रथम वर्ष के लिए 1.50 लाख और द्वितीय वर्ष के लिए 1.60 लाख रुपये फीस तय की गई है फिजियोथेरेपी विभाग दाखिले के समय छात्रों और अभिभावकों से लिखित अंडरटेकिंग ले रहा है कि वे इस बढ़ी हुई फीस को देने के लिए तैयार हैं और भविष्य में इस पर कोई आपत्ति नहीं जताएंगे

एनसीएचपी के दिशा-निर्देशों पर GJU ने बदले MPT के चार कोर्सेज के नाम

नेशनल कमीशन फॉर अलाइड हेल्थकेयर प्रोफेशल्स (NCHP) के दिशा-निर्देशों और नए पाठ्यक्रम के अनुसार, गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय ने मौजूदा सत्र से एमपीटी (MPT) के चार कोर्सेज के टाइटल नाम बदल दिए हैं इसके तहत एमपीटी ऑर्थोपेडिक्स को मस्कुलोस्केलेटल साइंसेज, न्यूरोलॉजी को न्यूरो साइंसेज, स्पोर्ट्स को स्पोर्ट्स साइंसेज और कार्डियोथोरैसिक को अब कार्डियोपल्मोनरी साइंसेज के नाम से जाना जाएगा

परीक्षा मूल्यांकन में लापरवाही पर GJU के असिस्टेंट प्रोफेसर रमेश कुमार एक साल के लिए प्रतिबंधित

GJU के कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग विभाग के सहायक प्रोफेसर रमेश कुमार को परीक्षा कार्यों में लापरवाही के आरोप में एक साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है दिसंबर 2025 सत्र की परीक्षा के दौरान उन्होंने एक छात्र के आंतरिक मूल्यांकन (इंटरनल असेसमेंट) अंक ऑनलाइन पोर्टल पर समय पर अपलोड नहीं किए थे, जिससे परीक्षा परिणाम में देरी हुई。 प्रतिबंध की अवधि में वे प्रश्नपत्र सेट करने या मूल्यांकन जैसे किसी भी परीक्षा कार्य में शामिल नहीं हो सकेंगे

8वें वेतन आयोग को लेकर पेंशनर्स में नाराजगी, बेसिक पेंशन में वृद्धि की मांग

हिसार में हरियाणा स्टेट पेंशनर्स समाज की कार्यकारी बैठक में 8वें वेतन आयोग के प्रति केंद्र सरकार की नीतियों पर गहरा रोष जताया गया。 पेंशनर्स ने मांग की है कि पंजाब व हिमाचल की तर्ज पर 65, 70 और 75 वर्ष की आयु के बाद बेसिक पेंशन में क्रमशः 5, 10 और 15 प्रतिशत की वृद्धि की जाए इसके अलावा चिकित्सा भत्ते में बढ़ोतरी और कम्युटेशन अवधि को 15 से घटाकर 12 वर्ष करने की मांग भी उठाई गई。

बाइक चोरी के मामले में प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया दूसरा आरोपी गिरफ्तार

हिसार के थाना मिलगेट क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दूसरे आरोपी रवि स्वामी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है。 उदयपुरिया मोहल्ला निवासी बृजेश कंसल की शिकायत पर यह मामला दर्ज हुआ था。 पुलिस पहले ही मुख्य आरोपी मोनू को गिरफ्तार कर बाइक बरामद कर चुकी है, जिसके बाद पूछताछ के आधार पर रवि को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया गया。

दुष्यंत चौटाला का सरकार पर निशाना: प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर फेल, मुख्यमंत्री प्रचार में व्यस्त

पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने उकलाना हलके में जेजेपी (JJP) के बूथ लेवल एजेंटों की बैठक लेकर संगठन की मजबूती पर मंथन किया。 उन्होंने कानून व्यवस्था पर निशाना साधते हुए कहा कि आज अमेरिकी एजेंसी FBI ने भी माना है कि कई राज्यों में गैंगस्टर बेखौफ हैं और मौजूदा सरकारें उन्हें रोकने में नाकाम हैं。 उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में रोज हत्या, लूट व रंगदारी हो रही है और मुख्यमंत्री जनता को राम भरोसे छोड़ दूसरे राज्यों में भाजपा का प्रचार कर रहे हैं。

राजगुरु मार्केट के पूर्व प्रधान से अभद्रता का मामला: व्यापारियों ने दी 3 दिन में गिरफ्तारी की चेतावनी

राजगुरु मार्केट एसोसिएशन के पूर्व प्रधान अक्षय मलिक के साथ ओल्ड कोर्ट क्षेत्र में हुई अभद्रता और धमकी के विरोध में व्यापारियों व सामाजिक संगठनों की बैठक हुई。 व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि 3 दिनों के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो मंगलवार को बड़ी बैठक कर आगामी रणनीति तय की जाएगी。 अक्षय मलिक ने कहा कि मामले का अंतिम फैसला रविवार को होने वाली समाज की पंचायत में होगा。 पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली है。

मतदाता पुनरीक्षण अभियान (SIR) के आखिरी 3 दिन शेष: 1 दिन में रिकॉर्ड 38,245 फॉर्म डिजिटल

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में चल रहे मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान का काउंटडाउन शुरू हो गया है, जिसमें अब सिर्फ 3 दिन बचे हैं。 शनिवार को एक ही दिन में सातों विधानसभाओं के 38,245 मतदाताओं के फॉर्म ऑनलाइन डिजिटल किए गए。 जिले में अब तक 78.40% डेटा डिजिटल हो चुका है。 कार्य वितरण में नारनौंद विधानसभा (99.90%) सबसे आगे है, जबकि हिसार शहर में अभी 37% काम बाकी है, जिसे उपायुक्त ने “मिशन मोड” पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं。

चीन में चमकी सिवानी की बेटी, डिस्कस थ्रो में प्रिया श्योराण ने जीता कांस्य पदक

हरियाणा के सिवानी की बेटी प्रिया श्योराण ने चीन के ऑडॉस में आयोजित प्रथम अंडर-23 एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 की डिस्कस थ्रो स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का मान बढ़ाया है. सब-इंस्पेक्टर अनूप कुमार श्योराण की पुत्री प्रिया वर्तमान में सोनीपत ‘साई’ में ओलंपियन सीमा आतिल से प्रशिक्षण ले रही हैं. उनकी इस ऐतिहासिक सफलता पर पूरे क्षेत्र के सामाजिक व शैक्षणिक संगठनों ने उनके परिजनों को बधाई दी है.

नागरिक अस्पताल में सर्जरी के दौरान हंगामा, रेडिएशन के डर से मशीन चलाने से इनकार

हिसार के नागरिक अस्पताल में 26 जून को पैर की हड्डी टूटने पर अमर कुमार नामक मरीज को स्पाइनल एनेस्थीसिया देने के बाद ड्यूटी पर तैनात ओटी सहायक ने रेडिएशन के खतरे और ट्रेनिंग न होने का हवाला देकर सी-आर्म मशीन संचालित करने से मना कर दिया, जिसके कारण डॉक्टर को बिना मशीन के ही ऑपरेशन करना पड़ा. इस लापरवाही पर जब पीएमओ ने स्पष्टीकरण मांगा, तो नाराज सहायकों ने पिछले 8 वर्षों से आवश्यक सुरक्षा उपकरण (टीएलडी बैज) न मिलने का आरोप लगाते हुए प्रबंधन सहित 8 लोगों को लीगल नोटिस भेज दिया है, जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने 20 नए टीएलडी बैज का ऑर्डर जारी किया है.

अस्पताल की सुविधाएं सुधरेंगी, सवा करोड़ की लागत से बनेगा नया आईसीयू वार्ड

जिला नागरिक अस्पताल में वेंटिलेटर और आधुनिक जीवनरक्षक सुविधाओं की कमी को दूर करने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग ने सवा करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया है. इसके तहत अस्पताल के वार्ड नंबर-7 में छह बेड का नया आईसीयू सेटअप तैयार किया जाएगा, साथ ही नई ओपीडी की छत की मरम्मत और ऑपरेशन थियेटर (ओटी) सहित अन्य रिपेयरिंग के काम प्राथमिकता के आधार पर पूरे करवाए जाएंगे.

डाबड़ा चौक के मकान में भीषण आग, दो बच्चों समेत 11 लोगों को सुरक्षित निकाला

शनिवार सुबह डाबड़ा चौक स्थित एक मकान की पहली मंजिल पर बने स्टोर रूम में अचानक भीषण आग लग गई, जिसके कारण वहां रखे दो एलपीजी सिलेंडर क्रैक हो गए और एसी का आउटडोर फटने से 3-4 बार जोरदार धमाके हुए. गनीमत यह रही कि समय रहते परिवार के दो छोटे बच्चों सहित सभी 11 सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया; दमकल विभाग बिना बिजली के अचानक लगी इस आग के कारणों की जांच कर रहा है.

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का हिसार दौरा आज, सुरक्षा में धारा 163 लागू

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार 12 जुलाई को दोपहर 1:00 बजे गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) में आ रहे हैं. वे यहां नवनिर्मित माता अमृता देवी सर्कल और खेजड़ली महाबलिदान स्मृति शिल्प का लोकार्पण करेंगे तथा नए नर्सिंग ब्लॉक व गर्ल्स हॉस्टल की आधारशिला रखेंगे, जिसके मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करते हुए परिसर में धारा 163 लागू की गई है.

एचएयू की प्रवेश परीक्षा आज, नियमों की सख्ती के चलते 9 बजे ही गेट बंद

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) में बीएससी ऑनर्स एग्रीकल्चर (4 वर्षीय), एग्रो-बिजनेस मैनेजमेंट और कॉलेज ऑफ बेसिक साइंसेज एंड बायोटेक्नोलॉजी के कोर्सेज में दाखिले के लिए आज प्रवेश परीक्षा आयोजित हो रही है. परीक्षा के लिए बनाए गए 17 केंद्रों पर 8,762 छात्र परीक्षा दे रहे हैं, जहां यूनिवर्सिटी प्रशासन के सख्त नियमों के तहत परीक्षा शुरू होने से ठीक एक घंटे पहले यानी सुबह 9:00 बजे ही एंट्री गेट लॉक कर दिए गए.

ब्लू बर्ड झील का नया अवतार, अब रात 10 बजे तक कर सकेंगे बोटिंग

हिसार की प्रसिद्ध ब्लू बर्ड झील का कायाकल्प करते हुए पानी भरने के लिए मिट्टी निकाली गई है और इसके किनारों को मजबूत किया गया है. झील के चारों तरफ नया वॉकिंग ट्रैक बनाने, कलरफुल लाइटें लगाने और प्री-वेडिंग फोटो शूट के लिए कुर्सियों के साथ टापू का सौंदर्याकरण करने की तैयारी है, जिससे अब पर्यटक यहां रात 10 बजे तक बोटिंग का आनंद ले सकेंगे.

तापमान गिरने से उमस भरी गर्मी से मिली राहत, 19 जुलाई से भारी बारिश के आसार

हिसार शहर में हुई हालिया बारिश के बाद अधिकतम तापमान 1.5 डिग्री लुढ़ककर 36.0°C और न्यूनतम तापमान 25.2°C दर्ज होने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 14 जुलाई के बाद मानसून टर्फ पहाड़ों की ओर खिसकने से दोबारा उमस बढ़ेगी, लेकिन 15 जुलाई को बंगाल की खाड़ी में बनने वाले नए कम दबाव के क्षेत्र के असर से 19 से 21 जुलाई के बीच शहर में अच्छी बारिश का नया दौर शुरू होगा.

◾पेट्रोलियम मंत्रालय का बड़ा बयान- सालों की टेस्टिंग के बाद लागू हुआ E20 इथेनॉल ब्लेंडिंग प्रोग्राम

◾सरकार ने लागू किया नया नियम- डॉक्टर की पर्ची के बिना नहीं मिलेगी 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा

◾इजरायल का सनसनीखेज दावा: ईरान ने बनाया ट्रंप की हत्या का प्लान, खुफिया रिपोर्ट से मचा हड़कंप

◾ट्रंप की ईरान को आखिरी चेतावनी: ‘अगर मेरी हत्या हुई तो तेहरान पर बरसेंगे इतने बम की हिल जाएगा पूरा देश

◾करूर भगदड़ पीड़ितों के परिवारों को नौकरी पत्र सौंपते समय रो पड़े CM विजय

◾शेख हसीना ने दिसंबर में बांग्लादेश लौटने का किया ऐलान, बोलीं- मुझे मार देंगे

◾2029 से लागू हो सकता है वन नेशन वन इलेक्शन: संसदीय समिति के अध्यक्ष बोले- 99% लोग पक्ष में; राज्यों के विशेषज्ञों से सलाह ले रहे

◾ED का दावा- AAP मंत्री फर्जी आईफोन घोटाले के मास्टरमाइंड:₹103 करोड़ के मोबाइल सिर्फ कागजों में दुबई भेजे, एक जैसे मोबाइल नंबर और ईमेल मिले

◾भारत-चीन व्यापार की शुरुआत टली: गुंजी में इंतजार कर रहे 100 भारतीय व्यापारी; चीन ने कहा- दुकानों और गोदामों का काम जारी

◾दतिया उपचुनाव से पहले राजेंद्र भारती की याचिका खारिज: दिल्ली हाईकोर्ट ने सजा पर रोक से किया इनकार; FD घोटाला केस में गई विधायकी

◾सैटेलाइट इमेज में राजस्थान-गुजरात से बादल गायब: बिहार-झारखंड में बारिश का रेड अलर्ट; सुपर टायफून बावी से देश में धीमा पड़ेगा मानसून

◾असम में बहुविवाह पर करारा वार, अब दूसरी शादी करने वालों को नहीं मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ

◾बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव को बड़ा झटका, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाई 3 महीने की जेल की सजा

◾PM Modi New Zealand Visit: भारत-न्यूजीलैंड एफटीए को मिलेगी मंजूरी, रक्षा समेत कई समझौतों पर भी लगेगी मुहर

◾WDMMA Ranking: यूएस-रूस के बाद भारतीय वायुसेना है सबसे ज्यादा ताकतवर, चीन को लगातार पांचवीं बार पछाड़ा?

◾दिल्ली में बाल तस्करी: एक और अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, चार बच्चों को बचाया; 10 आरोपी भी गिरफ्तार

===================================

====================================