नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट

For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group

👇

https://chat.whatsapp.com/

EHzVoGH50MdINoYniG4crH

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

फोटोशूट के बहाने चेंजिंग रूम में छिपाए खुफिया कैमरे, मास कॉम की छात्रा ने पकड़ा रैकेट

‘फोटो मैजिक स्टूडियो’ (स्टूडियो सिनेमैजिक) में इंस्टाग्राम ऑफर के नाम पर बुलाई गई थी पीड़िता, पुलिस ने संचालक को किया गिरफ्तार

हिसार टाइम्स – हिसार के निरंकारी रोड स्थित ‘फोटो मैजिक स्टूडियो’ के चेंजिंग रूम में खुफिया कैमरे लगाकर युवतियों की निजी तस्वीरें रिकॉर्ड करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई कर रही एक 22 वर्षीय छात्रा की सूझबूझ से इस पूरे रैकेट का पर्दाफाश हुआ। छात्रा को इंस्टाग्राम पर इस स्टूडियो की तरफ से फोटोशूट और कोलैबोरेशन का ऑफर मिला था, जिसके बाद शनिवार दोपहर वह डाबड़ा चौक स्थित इस स्टूडियो में पहुंची थी।

चेंजिंग रूम की दीवार तोड़कर निकाले कैमरे

चेंजिंग रूम में कपड़े बदलते समय छात्रा को कार्डबोर्ड की दीवार में दो संदिग्ध छेद दिखे, जिसमें मोबाइल टॉर्च से देखने पर खुफिया कैमरे छिपे मिले। छात्रा ने तुरंत फोन कर अपने दोस्त को अंदर बुलाया और दोनों ने दीवार तोड़कर तारों से जुड़े कैमरे बाहर निकाल लिए। जब वे सबूत लेकर भागने लगे, तो ‘फोटो मैजिक स्टूडियो’ के संचालक प्रतीक पिलानिया और उसके पिता ने रास्ता रोककर कैमरे छीनने के लिए उन पर हमला कर दिया। हालांकि, दोनों आरोपियों को चकमा देकर कैमरे समेत वहां से भागने में सफल रहे।

पुलिस हेल्पलाइन पर दी सूचना, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

पीड़िता ने तुरंत 112 हेल्पलाइन पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। अर्बन एस्टेट चौकी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता की शिकायत पर स्टूडियो संचालक प्रतीक और उसके पिता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की नई धाराओं 77, 126 और 3(5) के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई जीवन सिंह को सौंपी गई है और मुख्य आरोपी प्रतीक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता ने पुलिस से गुहार लगाई है कि उसकी गरिमा को सुरक्षित रखने के लिए रिकॉर्ड की गई सभी प्राइवेट तस्वीरें तुरंत डिलीट करवाई जाएं।

गर्मी में बिजली संकट: रिकॉर्ड 136.32 लाख यूनिट पहुंची खपत, अघोषित पावर कटों से जनता बेहाल

भीषण गर्मी के कारण हिसार बिजली सर्कल में बिजली की कुल खपत इस सीजन के उच्चतम स्तर 136.32 लाख यूनिट तक पहुंच गई है। भारी लोड की वजह से ट्रांसमिशन सिस्टम चरमरा गया है, जिससे शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक तकनीकी फॉल्ट और अघोषित पावर कट बढ़ गए हैं। शनिवार को शिकायत केंद्र में रिकॉर्ड 1,537 शिकायतें दर्ज की गईं। आजाद नगर, कैमरी रोड, मॉडल टाउन और जवाहर नगर में घंटों बत्ती गुल रही। बिजली निगम फॉल्ट ठीक कर सप्लाई दुरुस्त करने में जुटा है

चौधरीवास के ग्रामीणों ने अघोषित बिजली कटौती के विरोध में बिजलीघर पर किया प्रदर्शन

अघोषित बिजली कटौती से तंग आकर सात गांवों के ग्रामीण चौधरीवास बिजलीघर पहुंचे और जमकर प्रदर्शन किया। ‘पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति’ के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में पन्नीहार, चौधरीवास, मुकलान, देवा, कालवास और चेरिया के ग्रामीण शामिल थे। मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के एसडीओ ने ग्रामीणों को शांत कराया और अगले दो दिनों के भीतर समस्या का स्थायी समाधान करने का भरोसा दिया

मोतीपुरा पेट्रोल पंप के पास दर्दनाक हादसा: ट्रक ने दो भाइयों और भांजे को कुचला

सिवानी के मोतीपुरा पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार टैंकर ने पेट्रोल पंप पर खड़े तीन लोगों को कुचल दिया, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो सगे भाई (मंगलाराम व कालूराम) और उनका एक भांजा (सुनील) शामिल हैं। ये सभी मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालते थे। सुनील पर ही अपने छोटे भाई और पांच बहनों की जिम्मेदारी थी। इस हादसे से तीन परिवारों के सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है

बाढ़ व जलभराव के खतरे वाले स्कूलों को लेकर शिक्षा विभाग हाई अलर्ट पर

मानसून की भारी बारिश को देखते हुए हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखने को कहा है। जिले के 45 ऐसे स्कूलों की सूची तैयार की गई है जहां बारिश में भारी जलभराव हो जाता है। विभाग ने साफ किया है कि जर्जर भवनों, खुले मेनहोल और बिजली के खुले तारों को तुरंत ठीक किया जाए और किसी भी लापरवाही के लिए स्कूल मुखिया व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे

पारिजात चौक पर चल रहा जनसंगठनों का धरना समाप्त, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

हिसार के पारिजात चौक पर विभिन्न जनसंगठनों का तीन दिनों से चल रहा धरना समाप्त हो गया है। धरना संयोजक अनिल शर्मा ने कहा कि मोहिंद्रा शोरूम पर हुई गोलीबारी के 10 दिन बाद भी पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ पाई है, जिससे जनता में भारी रोष है। उन्होंने अपराध और नशे पर रोक लगाने के लिए सभी व्यापारी व राजनीतिक दलों से एक साझा आंदोलन चलाने की अपील की है

बढ़ते स्क्रीन टाइम और विटामिन डी की कमी से हर तीन में से एक बच्चा दृष्टि दोष से ग्रस्त

नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. युविका बंसल के अनुसार, हिसार में बच्चों के भीतर निकट दृष्टि दोष (मायोपिया) तेजी से बढ़ रहा है और हर तीन में से एक बच्चा इससे प्रभावित है। इसका मुख्य कारण बढ़ता स्क्रीन टाइम और विटामिन डी की कमी है। अगर समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो 2050 तक हर दूसरा बच्चा इस रोग की चपेट में होगा। उन्होंने अभिभावकों को बच्चों का स्क्रीन टाइम घटाने और रोजाना 2 घंटे आउटडोर गतिविधियों में भेजने की सलाह दी है

नगर निगम ने 6 महीने में काटे 700 चालान, गंदगी फैलाने वालों से 3.10 लाख वसूले

नगर निगम ने वर्ष 2026 के पहले छह महीनों (जनवरी से जून) में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 700 चालान काटे हैं। इसके तहत कुल 5.31 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया, जिसमें से 3.10 लाख रुपये वसूल किए जा चुके हैं। निगम की कार्रवाई में सबसे ऊपर गंदगी फैलाने वाले (595 चालान) रहे। इसके अलावा सिंगल यूज प्लास्टिक के 84, मलबे के 9 और मीट शॉप नियमों के उल्लंघन के 8 चालान किए गए।

हथियार देने वाला आरोपी आशीष गिरफ्तार

पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में वारदात के लिए अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले आरोपी आशीष उर्फ बाबा को काबू किया है। महावीर कॉलोनी के रहने वाले इस आरोपी के खिलाफ पहले से ही हत्या के प्रयास, मारपीट और आर्म्स एक्ट के करीब आधा दर्जन संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस अब इसके नेटवर्क को खंगाल रही है

6.14 ग्राम हेरोइन के साथ महिला धरी

अग्रोहा पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वार्ड नंबर-4 में श्मशान घाट के पास छापेमारी की। वहां से शारदा नामक एक महिला को 6 ग्राम 14 मिलीग्राम हेरोइन के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। पुलिस एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर महिला से नशे के स्रोत के बारे में पूछताछ कर रही है

फर्जी दस्तावेज से जमानत कराने वाला आरोपी काबू

आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने अदालत में जाली कागजात पेश कर मुल्जिम की जमानत कराने के मामले में एक और आरोपी मैन पाल को गिरफ्तार किया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र की अदालत से धोखाधड़ी कर जमानत कराने के इस मामले में पहले ही तीन आरोपी पकड़े जा चुके हैं। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है

यातायात पुलिस ने किए 432 चालान, स्कॉर्पियो पर 10 हजार जुर्माना

सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले 432 वाहन चालकों के चालान काटे। यह कार्रवाई बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और गलत दिशा में वाहन चलाने पर हुई। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर काली फिल्म लगी स्कॉर्पियो का 10 हजार रुपये का चालान कर फिल्म उतरवाई गई

गोदाम से 20 लाख की पेपर ट्यूब मशीन चोरी

तलवंडी राणा की मार्बल कॉलोनी के पास स्थित एक गोदाम से रात के समय 7-8 लोग करीब 20 लाख रुपये की कीमती पेपर ट्यूब बनाने वाली मशीन चोरी कर ले गए। जाग होने पर गोदाम के कर्मचारी ने एक आरोपी की पहचान पूर्व कर्मचारी के रूप में की है। पुलिस ने केस दर्ज कर संदिग्धों की तलाश तेज कर दी है

सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए बाजारों में पैदल गश्त

अपराधियों में खौफ और आमजन में सुरक्षा का भाव पैदा करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में फुट पेट्रोलिंग (पैदल गश्त) अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों ने प्रमुख बाजारों, बस स्टैंड और भीड़भाड़ वाले संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च कर सुरक्षा का जायजा लिया और संदिग्धों पर नजर रखी

अधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट प्रक्रिया का विरोध

सिविल सर्जन समेत आठ वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों पर हरियाणा सिविल सेवा नियमों के तहत चार्जशीट जारी करने के मुख्य सचिव के निर्देशों का एसोसिएशन ने विरोध किया है। संघ ने इसे एकतरफा कदम बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है और कहा है कि सीमित संसाधनों व स्टाफ की कमी के बीच काम कर रहे अधिकारियों पर ऐसी कार्रवाई से उनका मनोबल टूटेगा

पक्का करने की मांग को लेकर मंत्री रणबीर गंगवा के आवास का घेराव और पुलिस से झड़प

हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन के बैनर तले कच्चे कर्मचारियों ने लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा के हिसार स्थित आवास का घेराव कर नारेबाजी की और पुलिस बैरिकेड्स तोड़ने का प्रयास किया। यूनियन नेता अशोक यादव और कपूर बामल ने कहा कि एक साल पहले बनी सहमति और हाईकोर्ट के आदेशों के बावजूद सरकार कच्चे कर्मचारियों को पक्का नहीं कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने, ‘समान काम-समान वेतन’ नीति लागू करने और पदों की कटौती वापस लेने जैसी मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं, तो आंदोलन को अनिश्चितकालीन कर दिया जाएगा

जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक पर हुई पुलिसिया कार्रवाई की निंदा

दिल्ली के जंतर-मंतर पर पेपर लीक और युवाओं की मांगों को लेकर अनशन पर बैठे जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को पुलिस द्वारा जबरन हटाने और अस्पताल ले जाने की कार्रवाई का सामाजिक कार्यकर्ताओं ने विरोध किया है। एडवोकेट बजरंग इंदल और एडवोकेट विनोद गुरी ने इसे सरकार का दमनकारी रवैया बताते हुए कहा कि संवाद के बजाय बल प्रयोग कर लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाया जा रहा है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग दोहराते हुए आंदोलन को संसद से सड़क तक और तेज करने की बात कही

बहुजन समाज को सिर्फ सफाई तक सीमित करना अपमानजनक: बसपा प्रदेश अध्यक्ष

बसपा प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा जमालपुर ने कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के एक बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि बहुजन समाज को केवल कचरा उठाने वाली गाड़ियों से जोड़कर देखना अपमानजनक है। उन्होंने कहा कि समाज आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है, इसलिए उन्हें किसी एक काम तक सीमित करने के बजाय नौकरियों और सत्ता में हिस्सेदारी मिलनी चाहिए। प्रदेश महासचिव महेंद्र सिंह धानिया ने बताया कि संगठन विस्तार और आगामी रणनीति के लिए 2 अगस्त को हिसार में एक बड़ी बैठक आयोजित की जाएगी

WHO में यूजी छात्रों के लिए 6 महीने की इंटर्नशिप और 2 लाख तक का मासिक स्टाइपेंड

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने मेडिकल, साइंस और पब्लिक हेल्थ के छात्रों के लिए ‘हेल्थ इमरजेंसीज इंटर्नशिप 2026’ के आवेदन मांगे हैं। जिनेवा में 5 अक्टूबर से 19 मार्च तक चलने वाली इस फुल-टाइम इंटर्नशिप में चयनित युवाओं को वैश्विक स्वास्थ्य विशेषज्ञों के साथ काम करने का मौका मिलेगा। इसमें 20 वर्ष से अधिक उम्र के यूजी या पीएचडी छात्र 31 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं, जिन्हें रहने-खाने के लिए 2 लाख रुपये तक का मासिक स्टाइपेंड, लंच वाउचर और मेडिकल इंश्योरेंस की सुविधा मिलेगी

समुद्र की अनदेखी दुनिया से रूबरू होंगे सीबीएसई विद्यार्थी; वाइल्ड विज्डम चैलेंज शुरू

सीबीएसई ने कक्षा 6वीं से 9वीं तक के छात्रों के लिए डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया के सहयोग से निःशुल्क ‘वाइल्ड विज्डम ग्लोबल चैलेंज 2026’ की शुरुआत की है, जिसकी थीम ‘फ्रॉम द कोस्टलाइन टू द सीफ्लोर’ रखी गई है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य नई शिक्षा नीति के तहत छात्रों को किताबी ज्ञान से आगे बढ़ाकर समुद्री जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। स्कूल प्रमुखों को इसमें अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं और छात्र 15 अगस्त तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं

गुरु गोरखनाथ राजकीय कॉलेज में मेगा रोजगार मेला; 4,700 से अधिक पंजीकरण

हिसार के गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय में आयोजित भव्य रोजगार मेले में 4,700 से अधिक युवाओं ने डिजिटल माध्यम से पंजीकरण कराया। मेले का उद्घाटन करते हुए कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि सरकार निजी क्षेत्र में युवाओं को बेहतर अवसर देकर आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों ने साक्षात्कार के जरिए युवाओं का चयन किया और करियर अधिकारियों द्वारा उन्हें उचित मार्गदर्शन भी दिया गया

हिसार के सेक्टर-33 में नागरिक सुविधाओं की कमी पर रोष, आज से धरना प्रदर्शन

सेक्टर-33 रेजिडेंट्स सभा ने लंबित नागरिक सुविधाओं के समाधान न होने पर 19 जुलाई से डीएवी स्कूल के पास रोष धरना शुरू करने का निर्णय लिया है। सभा के सदस्यों का कहना है कि एक महीना पहले एचएसवीपी प्रशासक को 15 सूत्रीय मांगपत्र सौंपने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस प्रदर्शन में पेयजल आपूर्ति, टूटी सड़कें, बंद स्ट्रीट लाइटें, खुले मैनहोल और लावारिस पशुओं जैसी गंभीर समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा

सुलखनी-धांसू क्षेत्र में खरगोश शिकार मामले ने पकड़ा तूल; बिश्नोई समाज ने की गिरफ्तारी की मांग

सुलखनी-धांसू क्षेत्र में 14 जुलाई को हुए खरगोश के अवैध शिकार मामले को लेकर बिश्नोई समाज के लोगों ने धांसू डियर पार्क में वाइल्डलाइफ इंस्पेक्टर दिनेश जांगड़ा से मुलाकात की और आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। विभाग ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत तीन नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों के बैग से एक मृत खरगोश बरामद हुआ था, जिसके बाद वे मौके से फरार हो गए थे

“स्वच्छता से स्वागत” अभियान: नगर निगम ने हटाए गार्बेज पॉइंट, किया सौंदर्यीकरण

नगर निगम हिसार ने “स्वच्छता से स्वागत” अभियान के तहत नई सब्जी मंडी गेट नंबर 2, राजगुरु मार्केट और राधा बाजार क्षेत्र में लंबे समय से बने कचरा पॉइंट्स को पूरी तरह साफ कर दिया है। इन स्थानों को सुंदर बनाने के लिए वहां बेंच लगवाए गए हैं और गमले रखकर पौधरोपण किया गया है। निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इन जगहों पर दोबारा गंदगी न फैले, इसके लिए नियमित निगरानी रखी जाएगी

◾US- Iran में बढ़ा तनावः जॉर्डन में ईरानी मिसाइल हमले में 2 अमेरिकी सैनिकों की मौत, 1 लापता

◾राजनाथ सिंह का पाकिस्तान को दोटूक संदेश, बोले- आतंकवाद पर ‘जीरो टॉलरेंस’ हमारा नारा नही, नीति है

◾अहमदाबाद में बड़ा हादसा: पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 8 की मौत, कई घायल

◾फ्रांस का पाकिस्तान को बड़ा झटका, कराची में अपना दूतावास हमेशा के लिए करेगा बंद

◾20 दिन की भूख हड़ताल के बाद सोनम वांगचुक को पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाया, सफदरजंग अस्पताल में कराया भर्ती

◾वांगचुक का ताजा हेल्थ बुलेटिन, शरीर में बताई पानी की कमी और भारी कमजोरी

◾मेरी अनुमति के बिना सोनम वांगचुक का कोई इलाज न किया जाए: पत्नी ने कहा

◾सलमान के बाद अब ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ निशाने पर, आमिर खान को बिश्नोई गैंग से मिली धमकी

◾TMC के बागी 20 सांसद लोकसभा में अलग बैठेंगे: उद्धव के 6 सांसदों के शिंदे गुट में जाने को स्पीकर की मंजूरी, मानसून सत्र में बदलेगी तस्वीर

◾बंगाल में अभिषेक का पार्टी ऑफिस तोड़ा गया: TMC सांसद बोले- कार्यालय हमारे लिए मंदिर जैसा; 2031 तक जिंदा रहा तो इसका जवाब दूंगा

◾पत्नी ने स्कूल मालिक पति को सांप से डसवाकर मारा: आधी रात बिस्तर पर सांप छोड़ा, लव-मैरिज की थी; मेरठ में शादीशुदा वैन ड्राइवर से अफेयर था

◾अमरनाथ-वैष्णो देवी यात्रा रोकी गई: जम्मू-कश्मीर में बारिश का रेड अलर्ट; छत्तीसगढ़ में बारिश का 93 साल का रिकॉर्ड टूटा

◾मौलाना ने श्रीकृष्ण को नमाजी बताया, धीरेंद्र शास्त्री बोले-घरवापसी करो: दोबारा ऐसा कहा तो तुम्हारे दरवाजे पर गीता पाठ करेंगे; हमारी पूजा पद्धति से छेड़छाड़ न करें

◾सुप्रीम कोर्ट बोला- गाली देना हर बार अश्लीलता नहीं होती: अभद्र भाषा और अश्लीलता अलग, मां की गाली भी हर मामले में क्राइम नहीं

◾प्रशांत और हिंद महासागर की गहराइयों में पहुंचा प्लास्टिक, 2000 मीटर नीचे रहने वाले 92% समुद्री जीव संक्रमित

◾Shimla: रामपाल के अनुयायियों पर दर्ज FIR बरकरार, हिंदू देवी-देवताओं के बारे में बांट रहे थे आपत्तिजनक किताबें

◾महाराष्ट्र में नई स्कूल बस नीति लागू : अब हर बस में GPS-CCTV जरूरी, ड्राइवर का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य

◾Spain vs Argentina Head To Head: फाइनल का रोमांच होगा चौगुना, अर्जेंटीना और स्पेन के बीच होती है कांटे की जंग

◾IND vs ENG: करो या मरो मैच में रोहित शर्मा की अग्निपरीक्षा, लॉर्ड्स में होगी निर्णायक जंग; संभावित प्लेइंग-11

===================================

====================================