नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट…
For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group
https://chat.whatsapp.com/

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
जीजेयू में नौकरी के नाम पर 57 लाख की ठगी: आरोपी गिरफ्तार, 3 दिन के रिमांड पर
हिसार टाइम्स – गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) हिसार में क्लर्क सहित अन्य पदों पर सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 14 युवाओं से 57 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। इस सिलसिले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी लक्ष्मण दास (निवासी गांव दहमन, हिसार) को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गांव रंगड़ी रोड निवासी अनिल की शिकायत पर सदर थाना सिरसा में एफआईआर दर्ज की गई थी। शिकायत के अनुसार, प्रीत नगर बेगू रोड निवासी नरेश यादव ने पीड़ितों को अपने साले विजेंद्र सिंह (निवासी गांव दहमन) की बड़े नेताओं तक सीधी पहुंच होने का भरोसा दिलाया था। विजेंद्र ने युवाओं को सरकारी नौकरी लगवाने का वादा किया और 14 युवाओं से कुल 57 लाख रुपये वसूल लिए।

ठगी की इस कुल राशि में से 15 लाख 47 हजार रुपये ऑनलाइन माध्यम से ट्रांसफर करवाए गए, जबकि 41 लाख 53 हजार रुपये नकद विजेंद्र सिंह के पिता लक्ष्मण दास को दिए गए थे। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब किसी को नौकरी नहीं मिली, तब पीड़ितों को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का अहसास हुआ और उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत मिलने के बाद 25 फरवरी को सदर थाना सिरसा में मामला दर्ज किया गया था और आगे की जांच नाथूसरी चौपटा थाना पुलिस को सौंपी गई थी। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और साक्षियों के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी लक्ष्मण दास को हिसार से गिरफ्तार कर लिया। जांच में यह भी सामने आया है कि मुख्य आरोपी विजेंद्र सिंह के खिलाफ सिरसा के अलावा हिसार और फतेहाबाद में भी धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं।

हिसार पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में घेरकर मारा हाथ पैर का पंजा काटा !
हिसार टाइम्स – शहर के सेक्टर 27-28 इंडस्ट्रियल एरिया में पुरानी रंजिश के चलते 4-5 हमलावरों ने बाइक सवार विकास की गाड़ी में टक्कर मार दी। जान बचाने के लिए विकास पास के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में भागा, तो हमलावरों ने कार अंदर घुसाकर उसे घेर लिया और तेजधार हथियारों से हमला कर हाथ और पैर का पंजा काट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने घायल को जिंदल अस्पताल में भर्ती कराया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

HAU में कुलपति की पत्नी की नियुक्ति पर विवाद, NSUI ने की निष्पक्ष जांच की मांग !
हिसार टाइम्स – एचएयू (CCSHAU) के कुलपति डॉ. बी.आर. कांबोज की पत्नी संतोष देवी को कैंपस स्कूल की निदेशक नियुक्त करने के मामले में विवाद बढ़ गया है। NSUI जिलाध्यक्ष रोहित दलाल ने मंडल आयुक्त और ऑडिट रिपोर्ट का हवाला देते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। आरोप है कि कुलपति ने खुद उस बैठक की अध्यक्षता की जिसमें उनकी पत्नी के सेवा विस्तार से जुड़ा प्रस्ताव पास किया गया था।

6 महीने में 182 हादसों में 95 मौतें, एनएच-9 व 52 पर 18 ब्लैक स्पॉट चिह्नित
जिले में तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी के कारण हादसों में लगातार वृद्धि हो रही है। वर्ष 2026 के शुरुआती 6 महीनों (जनवरी से जून) में हिसार में 182 सड़क हादसे दर्ज किए गए, जिनमें 95 लोगों की जान चली गई और 480 लोग प्रभावित हुए। केवल जून महीने में ही 14 लोगों की मृत्यु हुई। लगातार बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए जिला प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल की अध्यक्षता में आयोजित सड़क सुरक्षा समीक्षा बैठक में अधिकारियों को ब्लैक स्पॉट्स को तुरंत दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही प्रशासन ने आम जनता से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और कार चलाते वक्त सीट बेल्ट लगाने की अपील की है।

समीक्षा बैठक: जिन सड़कों की 6 महीने में गारंटी खत्म हो रही, उनका पहले होगा सेफ्टी ऑडिट !
सड़क सुरक्षा बैठक के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में एक-एक ‘मॉडल रोड’ चुनने और रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। बैठक में फैसला लिया गया कि जिन सड़कों की गारंटी का समय (डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड) अगले 6 महीने में समाप्त हो रहा है, उनका प्राथमिकता के आधार पर सेफ्टी ऑडिट कराया जाएगा ताकि ठेकेदारों से समय रहते कमियां ठीक कराई जा सकें। इसके अलावा रिफ्लेक्टिव स्पीड ब्रेकर, जेब्रा क्रॉसिंग, कैट्स-आई, स्ट्रीट लाइट्स और स्कूलों के पास सुरक्षित ‘पिक एंड ड्रॉप’ पॉइंट्स बनाने के आदेश दिए गए हैं।

जून में बिना हेलमेट के कटे 3,134 चालान; ओवरलोडिंग पर आरटीए की सख्त कार्रवाई
हिसार पुलिस और आरटीए ने नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की है। जून महीने में कुल 16,229 चालान काटे गए, जिनमें अकेले बिना हेलमेट के 3,134 चालान शामिल थे। इसके अलावा नो-पार्किंग के 2,622, लेन बदलने के 2,347, तेज रफ्तार के 1,885 और गलत दिशा में वाहन चलाने के 1,205 चालान किए गए। वहीं, आरटीए हिसार ने मनमानी करने वाले 342 भारी व्यावसायिक वाहनों के चालान कर एक करोड़ 46 लाख रुपये से अधिक का रिकॉर्ड जुर्माना वसूला।

मानसून की बेरुखी से बिगड़ा खरीफ का गणित: कपास का रकबा 3 साल में 20 प्रतिशत घटा
हिसार जिले में इस बार खरीफ फसलों की बिजाई प्रभावित हुई है। कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पारंपरिक फसल कपास का रकबा वर्ष 2024 में 100.62 हजार हेक्टेयर से घटकर इस वर्ष 80.94 हजार हेक्टेयर रह गया है। इसके अलावा धान की बिजाई में भी 18.57 हजार हेक्टेयर की गिरावट दर्ज की गई है। कम बारिश और पानी की किल्लत को देखते हुए कृषि विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि जो खेत अभी खाली हैं, किसान उनमें पछेती धान लगाने का जोखिम न लें, बल्कि 15 अगस्त तक हाइब्रिड बाजरा, मूंग और ग्वार की बिजाई करें।

कुपोषित बच्चों के इलाज के लिए ‘थैरेप्यूटिक फीडिंग’ का पायलट प्रोजेक्ट शुरू
सिविल अस्पताल के पोषण पुनर्वास केंद्र में मध्यम और गंभीर तीव्र कुपोषण से ग्रसित बच्चों के लिए विशेष चिकित्सीय आहार (थैरेप्यूटिक फीडिंग) का पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया है। इसके तहत विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों से 30 कुपोषित बच्चों का चयन किया गया है। पहले दिन 17 बच्चे अस्पताल पहुंचे, जिन्हें एफ-100 उच्च ऊर्जा एवं प्रोटीन युक्त विशेष आहार दिया गया। यह ट्रायल 15 दिनों तक चलेगा। सफल रहने पर इस डाइट को अन्य आंगनवाड़ी केंद्रों में लागू किया जाएगा। बच्चों को अस्पताल लाने-ले जाने का परिवहन और अभिभावकों को दोपहर का खाना व रोज 300 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जा रही है।

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर आज होगा प्रशिक्षण
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के सफल और पारदर्शी संचालन के लिए प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र पाल ने बताया कि इसमें सभी अधिकारियों और मास्टर ट्रेनर्स को दावों और आपत्तियों के निस्तारण तथा चरणबद्ध पुनरीक्षण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी जाएगी ताकि कार्य त्रुटिरहित और समयबद्ध तरीके से पूरा हो सके।

माली से लूटपाट के मामले में चार दोषियों को 3 साल की कैद और 10-10 हजार जुर्माना
नारनौंद क्षेत्र में जींद-बरवाला रोड पर एक सरकारी स्कूल के माली से मारपीट कर बाइक, मोबाइल और पर्स लूटने के मामले में अदालत ने चार आरोपियों को 3-3 साल की कैद और 10-10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। 23 जून की रात मिर्चपुर के पास घटित इस घटना में पीड़ित की गवाही और बाइक की बरामदगी के आधार पर लूट की धारा के तहत अपराध पूरी तरह साबित हुआ।

इनसो चंडीगढ़ में मनाएगी 24वां स्थापना दिवस; छात्र संघ चुनाव बहाली पर आंदोलन का ऐलान
इनसो (INSO) की नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हिसार में आयोजित हुई। जेजेपी युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने घोषणा की कि इनसो अपना 24वां स्थापना दिवस चंडीगढ़ में ‘छात्र विजय दिवस’ के रूप में मनाएगी। बैठक में छात्र संघ चुनावों की बहाली और शिक्षण संस्थानों के राजनीतिकरण के विरोध में 15 अगस्त से राज्यव्यापी आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया गया।

बालसमंद स्टेडियम में सुविधाओं के विस्तार और 15 अगस्त कार्यक्रम की मांग
बालसमंद स्टेडियम सुधार समिति ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर स्टेडियम में बिजली, पानी, 400 मीटर रबर रनिंग ट्रैक, खेल के अलग मैदानों के निर्माण तथा कोच और कर्मचारियों की नियुक्ति की मांग की है। समिति ने 15 अगस्त का राज्य स्तरीय कार्यक्रम इसी स्टेडियम में कराने का अनुरोध किया है ताकि क्षेत्र के खिलाड़ियों को मंच मिल सके।

सेक्टर-33 में टूटे मेनहोल ढक्कन से हादसे का डर
हिसार सेक्टर-33 में मकान नंबर 788 के सामने सीवरेज का ढक्कन लंबे समय से टूटा हुआ है। स्थानीय निवासियों के अनुसार अधिकारियों को कई बार शिकायत देने के बावजूद मरम्मत नहीं कराई गई है, जिससे बारिश के दौरान पानी भरने पर बच्चों व पशुओं के गिरने की आशंका बनी हुई है।

सिविल अस्पताल परिसर में आवारा कुत्तों का आतंक
अस्पताल परिसर में आवारा कुत्तों का जमावड़ा राहगीरों और मरीजों के लिए खतरा बना हुआ है। हाल ही में ड्यूटी खत्म करके निकल रही एक सीनियर नर्सिंग ऑफिसर के पीछे कुत्ते दौड़ने से उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर टकरा गई, हालांकि वे बाल-बाल बच गईं।
चार साल से फरार उद्घोषित अपराधी (पीओ) गिरफ्तार
हिसार एंटी नारकोटिक्स सेल ने एनडीपीएस एक्ट के तहत वर्ष 2022 से फरार चल रहे उद्घोषित अपराधी सोहन लाल वालिया (निवासी फतेहपुर, सिरसा) को गिरफ्तार कर लिया है।

मानसून सक्रिय: शहर में बदरा जमकर बरसे, दिल्ली रोड पर हुआ जलभराव
हिसार टाइम्स – हिसार और आसपास के इलाकों में मंगलवार दोपहर बाद मौसम ने मिजाज बदला और काले बादलों के डेरे के साथ शहर में 37 एमएम झमाझम बारिश दर्ज की गई। इस बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से काफी हद तक राहत तो मिली, लेकिन प्रशासनिक दावों की पोल खुल गई। बारिश के बाद दिल्ली रोड पर जिंदल चौक से लेकर जिंदल टावर तक कई घंटों तक जलभराव रहा, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। इसके अलावा ऑटो मार्केट, विद्युत नगर, इंडस्ट्रियल एरिया और कैंप चौक पुल के पास भी पानी भर गया। राहत की इस बारिश के बावजूद जिले में मानसून का आंकड़ा अब भी पिछड़ा हुआ है। 28 जुलाई तक औसतन 98.1 एमएम बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक केवल 86.7 एमएम बारिश ही दर्ज हुई है, जो सामान्य से करीब 11.4 प्रतिशत कम है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम और नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश में अगले 4 से 5 दिनों तक रुक-रुक कर तेज मानसूनी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

रोडवेज की नई सिटी बस सेवा आज से शुरू, किराया ₹5 प्रति स्टॉप
हिसार टाइम्स – रोडवेज विभाग प्रशासन बुधवार से शहर के प्रमुख हिस्सों को जोड़ने वाली नई सिटी बस सेवा शुरू कर रहा है। यह बस महिला कॉलेज से शुरू होकर नई सब्जी मंडी, सिविल अस्पताल, बस स्टैंड, रानी लक्ष्मीबाई चौक, महाबीर स्टेडियम, एचएयू गेट, जिला न्यायालय, लघु सचिवालय, सेक्टर 16/17, दूरदर्शन केंद्र, जिंदल हॉस्पिटल और हिसार कैंट होते हुए वापस महिला कॉलेज तक संचालित होगी। यात्रियों की सुविधा के लिए प्रत्येक स्टॉप का किराया ₹5 निर्धारित किया गया है। लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा के निर्देश और समाजसेवी योगराज शर्मा के दो वर्षों के प्रयासों के बाद इस बस को फिलहाल दो माह के ट्रायल आधार पर चलाया जाएगा। इस सेवा के शुरू होने से महिलाओं, बुजुर्गों और दैनिक यात्रियों को किफायती और सुगम सफर की सुविधा मिलेगी।

ई-बस चार दिन से खराब, यात्रियों को परेशानी और रोडवेज को आर्थिक नुकसान
हिसार टाइम्स – राजगढ़ रोड पर गंगवा और आधार अस्पताल रूट पर चलने वाली एक इलेक्ट्रिक बस पिछले चार दिनों से तकनीकी खराबी के कारण डिपो में खड़ी है। ई-बस के बंद रहने से रोजाना लगभग 24 फेरे रद्द हो रहे हैं, जिससे यात्रियों को निजी वाहनों पर निर्भर होना पड़ रहा है और घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। बस में रोबोटिक तकनीक के विशेष पार्ट्स लगे होने के कारण इनकी मरम्मत स्थानीय स्तर पर संभव नहीं है और पार्ट्स बेंगलुरु से मंगवाए गए हैं, जिन्हें आने में 10 दिन या उससे अधिक समय लग सकता है। अनुबंध के तहत बसें न चलने से निर्धारित किलोमीटर पूरे नहीं हो पा रहे हैं, जिससे रोडवेज को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।

जलभराव से मुक्ति का मास्टर प्लान: पुराने शहर की 50 किमी गलियों में बिछेगी स्टॉर्म वाटर लाइन
मानसून की हर बारिश में डूबने वाले हिसार शहर को जलभराव से बचाने के लिए नगर निगम कमिश्नर सी. जया श्रद्धा ने मस्टर प्लान तैयार किया है। शहर के करीब 50 किलोमीटर से अधिक लंबे क्षेत्र में, जहाँ अब तक निकासी की अलग व्यवस्था नहीं थी, वहाँ नगर निगम और पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट मिलकर स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज लाइन बिछाएंगे। निगम ने पहली बार डिजिटलाइजेशन के जरिए मोहल्ला मंडी, महाबीर कॉलोनी, ऋषि नगर, सैनियान मोहल्ला, रामपुरा मोहल्ला और मेहता नगर जैसे जलभराव वाले संवेदनशील इलाकों को मैप पर चिह्नित किया है। इसके अलावा, सीवरेज सफाई में लगी सुपर सकर मशीनों पर जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम लगाया गया है ताकि सफाई कार्यों की बेहतर निगरानी की जा सके और पुरानी सीवरेज लाइनों को भी बदला जाएगा।

पुरानी रंजिश में बाइक सवार पर हमला, कार से टक्कर मारने के बाद तेजधार हथियारों से वार
सेक्टर 27/28 के पास कोर्ट से लौट रहे शिव कॉलोनी निवासी विकास पर पुरानी रंजिश के चलते जानलेवा हमला किया गया। आरोपियों ने पहले कार से उसकी बाइक को टक्कर मारकर गिराया और फिर दूसरी गाड़ी से दोबारा टक्कर मारी। इसके बाद हमलावरों ने विकास पर तेजधार हथियारों से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिंदल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसके पैर का ऑपरेशन किया गया है। विकास का आरोप है कि विक्रम, मंजीत और उनके साथियों ने रंजिश के तहत उस पर यह जानलेवा हमला किया। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जीजेयू को ₹32 लाख का रिसर्च ग्रांट: देशी काई से शुद्ध होगा गंदा पानी, बनेगी जैविक खाद
गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJU) के सिविल एवं पर्यावरण अभियांत्रिकी विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. अनीता सिंह किरडोलिया को हरियाणा राज्य उच्च शिक्षा परिषद से ₹32 लाख का अनुसंधान अनुदान स्वीकृत हुआ है। इस दो वर्षीय शोध परियोजना के तहत हरियाणा की स्थानीय शैवाल (देशी काई) की प्रजातियों का उपयोग करके गंदे पानी को बिना रसायनों के शुद्ध किया जाएगा। इस तकनीक से पानी में मौजूद नाइट्रोजन, फास्फोरस और विषैले रसायन प्राकृतिक रूप से साफ होंगे। इसके अलावा, शोधन के बाद बची हुई काई से उच्च गुणवत्ता वाली जैविक खाद और बायो-फ्यूल तैयार किया जाएगा, जिससे कृषि और उद्योगों को लाभ होगा और कार्बन उत्सर्जन घटाने में भी मदद मिलेगी।

बंदर पकड़ने के कम रेट के कारण टेंडर लटका, डॉग्स का नसबंदी-वैक्सीनेशन कार्य शुरू
शहर में बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की नगर निगम की योजना फिलहाल अटक गई है। गो सेवा आयोग द्वारा निर्धारित ₹600 प्रति बंदर की दर बहुत कम होने के कारण कोई भी एजेंसी काम लेने को तैयार नहीं है, जिससे लगातार दो बार टेंडर फेल होने के बाद निगम को तीसरी बार टेंडर लगाना पड़ा है। दूसरी ओर, आवारा कुत्तों की रोकथाम के लिए राहत की खबर है; नगर निगम ने डॉग्स को पकड़ने, उनकी नसबंदी और वैक्सीनेशन के लिए एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी कर दिया है और एजेंसी ने मंगलवार से शहर में अपना काम शुरू भी कर दिया है।



◾J&K Breaking : Uri में LOC के पास Blast, सेना के 2 जवान घायल
◾शरद पवार बोले- NCP के दोनों गुट साथ नहीं आएंगे: एक दिन पहले बेटी सुप्रिया शाह से मिली; NDA में शामिल होने की चर्चा थी
◾बैरिकेड्स तोड़कर भोपाल में दाखिल हुए दो हजार किसान, मुख्यमंत्री आवास पर कूच के लिए अड़े
◾ड्रोन-मिसाइल हमलों के बीच यूक्रेन में जहाज पर फंसे 13 भारतीय, धमाकों की गूंज के साए में कट रही नाविकों की रातें

◾Punjab Security Alert : स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में हाई अलर्ट, ISI की नई आतंकी साजिशों को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
◾सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं; CJP बोली- हमने जो कहा वही हो
◾भूकंप के शक्तिशाली झटकों से दहला जापान; इमारतें-सड़कें ध्वस्त व कई लोग घायल, सुनामी की चेतावनी जारी
◾ईरान पर हमले के बाद पहली बार मिले ट्रंप-नेतन्याहू, क्षेत्रीय सुरक्षा और अब्राहम समझौते पर हुई चर्चा

◾Supreme Court: पर्यावरण मंजूरी से जुड़े मामले में आज आएगा अहम फैसला, सुप्रीम कोर्ट पर टिकी नजरें
◾वाहन चालकों के लिए खुशखबरी, 3 साल तक नहीं बनवाना पड़ेगा PUCC, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
◾कॉकरोच-पार्टी ने स्टूडेंट्स की लीगल मदद के लिए फंड बनाया: कपिल सिब्बल ₹1 करोड़ देंगे, देशभर के वकीलों से भी अपील की

◾भारतीय सेना में बस्तर रेजिमेंट का होगा गठन, सीएम साय बोले- रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे
◾4000 करोड़ की रामायण का धमाका! 75 करोड़ में बिका फिल्म का म्यूजिक
◾मुख्तार अंसारी गैंग पर यूपी पुलिस का शिकंजा, शस्त्र लाइसेंस घोटाले में सांसद अफजाल समेत पांच मुकदमे दर्ज
◾प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में भारत सरकार के सचिवों के साथ दूसरी उच्चस्तरीय बैठक, विकसित भारत के लक्ष्यों पर जोर

◾होर्मुज के नजदीक 6 भारतीय जहाज और हमारे 166 नाविक मौजूद- एमईए
◾अमरनाथ यात्रा से लौट रहे एमपी के यात्रियों की बस हादसे का शिकार, गांदरबल में 30 से अधिक श्रद्धालु घायल
◾Indian Railways New Rules: 1 अगस्त से बदलेगा तत्काल टिकट बुकिंग का नियम, रेलवे लागू करेगा नया टोकन सिस्टम
===================================

====================================
































