नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट

For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group

👇

https://chat.whatsapp.com/

EHzVoGH50MdINoYniG4crH

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

भ्रूण मिलने के मामले में बड़ा खुलासा: गोहाना में आठवीं पास महिला चला रही थी अवैध क्लीनिक

हिसार टाइम्स – हिसार ऋषि नगर क्षेत्र में 8 जुलाई को मिले भ्रूण के मामले की जांच कर रही स्वास्थ्य विभाग की टीम को बड़ी सफलता मिली है। तीन सप्ताह की गहन जांच, साक्ष्यों और पीड़ित युवती की पहचान के आधार पर विभाग की टीम गोहाना स्थित ‘कृष्णा क्लीनिक’ तक पहुंची। जांच में सामने आया कि हिसार में मिला भ्रूण इसी अवैध क्लीनिक में कराए गए गर्भपात का था।

इस अवैध क्लीनिक को मूल रूप से बिहार की रहने वाली एक आठवीं पास महिला चला रही थी, जिसके पास संभवतः कोई फर्जी डिग्री थी। क्लीनिक में उसकी 12वीं पास पुत्रवधू भी डॉक्टर की कुर्सी पर बैठती थी। पीएनडीटी अधिकारी डॉ. अनामिका बिश्नोई और डॉ. प्रोमिल की संयुक्त टीम ने सोनीपत स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर लगभग चार घंटे तक क्लीनिक के रिकॉर्ड खंगाले।

मौके से विभाग की टीम को भारी मात्रा में दवाइयां, इंजेक्शन, सुई, आईवी ड्रिप, धागा और मरीजों के नाम की पर्चियां बरामद हुई हैं। स्वास्थ्य विभाग ने मामले से जुड़े सभी साक्ष्य और आरोपी महिलाओं के नाम पुलिस को सौंप दिए हैं तथा एमटीपी एक्ट (MTP Act) के तहत कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

राजगुरु मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन चुनाव: सुरेंद्र बजाज बने नए प्रधान

हिसार टाइम्स – राजगुरु मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव में सर्वसम्मति से सुरेंद्र बजाज को नया प्रधान चुना गया है। गुरुवार शाम पंजाबी धर्मशाला में आयोजित आमसभा के दौरान चुनाव अधिकारियों ने उनके निर्विरोध निर्वाचन की औपचारिक घोषणा की।

पद संभालने के साथ ही प्रधान सुरेंद्र बजाज ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए महेश चौधरी को सचिव, कमल अरोड़ा को उपप्रधान तथा दर्शन खुराना को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि कार्यकारिणी के शेष पदाधिकारियों के नामों की घोषणा जल्द ही बैठक करके की जाएगी। नवनिर्वाचित प्रधान ने प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि उनकी टीम राजगुरु मार्केट के समग्र विकास, सुरक्षा, स्वच्छता और पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पारदर्शिता के साथ काम करेगी। पार्किंग की समस्या से निपटने के लिए जल्द नगर निगम आयुक्त से मुलाकात की जाएगी और मार्केट के सभी सीसीटीवी कैमरों को सक्रिय कराया जाएगा।

₹6.28 करोड़ से बदलेगी सूरत: रेलवे रोड और मॉडल टाउन रोड बनेंगे स्मार्ट रोड

शहरवासियों को जल्द ही दो प्रमुख मार्गों पर लगने वाले ट्रैफिक जाम, लटकते बिजली के तारों और गड्ढों से मुक्ति मिलने जा रही है। नगर निगम प्रशासन ने रेलवे रोड (731 मीटर) और मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा रोड (850 मीटर) को स्मार्ट रोड के रूप में पुनर्विकसित करने का मास्टर प्लान तैयार किया है। इन प्रोजेक्ट्स पर कुल 6.28 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसका प्रस्ताव फाइनेंस एंड कॉन्ट्रेक्ट कमेटी (F&CC) की आगामी मीटिंग में रखा जा रहा है। प्रशासनिक मंजूरी मिलते ही ई-टेंडर प्रक्रिया शुरू कर काम धरातल पर शुरू करवा दिया जाएगा। योजना के तहत सड़कों पर फैले बिजली व संचार तारों को अंडरग्राउंड किया जाएगा, बारिश के पानी की निकासी के लिए नई स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज लाइन बिछाई जाएगी और सड़कों का सौंदर्यीकरण करते हुए डेडिकेटेड पार्किंग जोन व फुटपाथ बनाए जाएंगे।

ग्रीवेंस कमेटी मीटिंग: मंत्री ने अफसरों को चेताया – एक माह में सुधार करो वर्ना सस्पेंड कर दूंगा

जिला लोकसंपर्क एवं जनपरिवाद समिति की बैठक में सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने जनस्वास्थ्य विभाग के एसई और एक्सईएन को जमकर फटकार लगाई। मंत्री ने चेतावनी दी कि यदि एक माह के भीतर पेयजल और सीवरेज व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया जाएगा। बैठक में मोहब्बतपुर वाटर वर्क्स में 5 में से 3 फिल्टर बंद मिलने पर जांच के आदेश दिए गए। इसके अलावा राजदरबार स्पेस कॉलोनाइजर द्वारा सुविधाएं न देने और बैठक में अनुपस्थित रहने पर अगली बार हाजिर न होने पर FIR दर्ज करने के निर्देश दिए गए। वहीं नकली कीटनाशक बेचने से किसान की फसल खराब होने के मामले में संबंधित दुकानदार पर FIR दर्ज करने और किसान को हर्जाना दिलवाने के निर्देश जारी किए गए।

13 साल की मासूम से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की कठोर कैद

फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट के एडीजे सुनील जिंदल ने 13 वर्षीय बच्ची के साथ बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी मोहम्मद रफीक उर्फ रॉकी को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही अदालत ने दोषी पर 55 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है, जिसमें से 50 हजार रुपये पीड़िता को आर्थिक सहायता व मुआवजे के रूप में दिए जाएंगे। आरोपी बच्ची को बहला-फुसलाकर रेलवे स्टेशन के पास खड़े ट्रेन के डिब्बे में ले गया था और वारदात को अंजाम दिया था। फॉरेंसिक साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर अदालत ने यह सख्त फैसला सुनाया।

GJU शोध: सोशल मीडिया की लत के पीछे अकेलापन और एलेक्सीथीमिया जिम्मेदार

गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJU) के मनोविज्ञान विभाग की शोधार्थी पिंकी ने प्रोफेसर संदीप सिंह राणा के मार्गदर्शन में 13 से 19 वर्ष के 170 विद्यार्थियों पर शोध किया। इसमें सामने आया कि आधुनिक युग में अकेलापन और अपनी भावनाओं को पहचानने व व्यक्त करने में कठिनाई (एलेक्सीथीमिया) किशोरों को आभासी दुनिया में धकेल रही है। विशेषज्ञ डॉ. सुनील आंगिक के अनुसार अत्यधिक मोबाइल इस्तेमाल से बच्चों में मोबाइल सर्वाइकल, सिरदर्द, हाथों में सुन्नपन और नींद न आने की शिकायतें तेजी से बढ़ी हैं। इससे बचाव के लिए रोजाना स्क्रीन टाइम तय करने और माइंडफुलनेस (ध्यान) अपनाने की सलाह दी गई है।

5 साल बाद राजगुरु मार्केट पार्किंग का ई-टेंडर, व्यापार मंडल से व्यवस्था वापस

नगर निगम हिसार ने राजगुरु मार्केट और पंजाबी धर्मशाला के सामने की पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाने और आय बढ़ाने के लिए ई-टेंडर आमंत्रित किया है। पिछले 5 वर्षों से पार्किंग का संचालन व्यापारी एसोसिएशन के पास था, जिसे अब वापस ले लिया गया है। नई दरों के तहत कार, जीप व एलएमवी वाहनों के लिए 30 रुपये प्रतिदिन और 500 रुपये मासिक पास तय किया गया है। निर्धारित रेट से अधिक वसूली करने पर ठेकेदार पर भारी जुर्माना और तीसरी बार में ठेका रद्द करने का प्रावधान रखा गया है। वहीं दुकानदारों व आमजन के लिए आईटी सेल की जमीन पर पार्किंग पूरी तरह मुफ्त रहेगी।

दुष्कर्म के बाद युवती का अवैध गर्भपात कराने का मामला: गोहाना के क्लीनिक पर छापा

हिसार में एक युवती से दुष्कर्म के बाद उसका जबरन अवैध गर्भपात कराकर भ्रूण को झाड़ियों में फेंकने के मामले की जांच अब गोहाना तक पहुंच गई है। हिसार और सोनीपत स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम (डॉ. अनामिका विश्नोई, डॉ. प्रोमिल व अन्य) ने गोहाना में एक संदिग्ध क्लीनिक पर छापेमारी की। टीम ने वहां से दस्तावेज खंगाले और दवाओं के रिकॉर्ड जब्त किए हैं, क्योंकि रिवर्स ट्रैकिंग के दौरान गर्भपात की दवाएं इसी क्लीनिक से उपलब्ध कराए जाने के संकेत मिले थे।

ठगी और धोखाधड़ी के मामलों पर प्रशासन का सख्त रुख

बैठक के दौरान आदमपुर निवासी सुरेश कुमार ने कीवी फल आयात करने के नाम पर 12.40 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप लगाया, जिस पर मंत्री ने गहन जांच के आदेश दिए। इसके अलावा एटलस गोल्ड सूक प्रोजेक्ट में फर्जी हस्ताक्षर कर दुकानें हथियाने के मामले में 2 माह बाद भी 9 आरोपियों की गिरफ्तारी पेंडिंग रहने पर पुलिस को तुरंत ठोस कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

सावन के पहले दिन रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया सीसवाल धाम

पवित्र सावन माह के पहले दिन सीसवाल धाम मंदिर को अहमदाबाद की विशेष टीम ने रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया। मंदिर के प्रधान घोसाराम जैन ने बताया कि सुबह 4:30 बजे से ही भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी लाइनें लग गई थीं और लगभग 20 हजार श्रद्धालुओं ने मंदिर में प्रसाद ग्रहण किया।

सेक्टर 1-4 चौकी के पास ब्रेकर पर ऑटो पलटा, महिला मजदूर की मौत

सेक्टर 1-4 की पुलिस चौकी से पहले बने स्पीड ब्रेकर पर गुरुवार देर रात करीब 11:30 बजे शादी-विवाह में खाना बनाने वाले मजदूरों से भरा ऑटो उछलकर पलट गया। हादसे में लक्ष्मी (45) नाम की महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक सुरेश और चार अन्य महिलाएं घायल हो गईं। घायलों में से एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

आजाद नगर उपकेंद्र पर 2 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी

बिजली सब-स्टेशन पर आवश्यक रख-रखाव कार्य के चलते सुबह 7 से 9 बजे तक शटडाउन रहेगा। इसके चलते आजाद नगर, नवदीप कॉलोनी, गीता कॉलोनी, डिफेंस कॉलोनी, किसान कॉलोनी, विष्ट नगर, तुलसी विहार, कैमरी रोड और सेक्टर-15 क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

फैमिली आईडी और राशन कार्ड से जुड़ी जनहित सूचनाएं

किनाला गांव के शिकायतकर्ता की समस्या पर बताया गया कि परिवार पहचान पत्र (PPP) में अकेले सदस्य होने के कारण राशन कार्ड कटने के मामलों में फैसला मुख्यालय स्तर पर लिया जाएगा। इसके साथ ही कृषि विभाग के एग्री स्टैक पोर्टल पर आ रही तकनीकी कमियों को दूर करने के लिए मुख्यालय पत्र भेजा गया है।

शिक्षा विभाग ने मानवाधिकार आयोग को भेजी रिपोर्ट: जर्जर भवन गिराए गए, अब नए क्लासरूम की राह

जिले में जर्जर हो चुके सरकारी स्कूल भवनों के मामले में जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) की ओर से हरियाणा मानवाधिकार आयोग को स्टेटस रिपोर्ट भेजी गई है। रिपोर्ट के अनुसार, चिह्नित किए गए सभी 17 जर्जर व कंडम भवनों/कमरों को नीलाम कर ध्वस्त कर दिया गया है। फिलहाल बच्चों को सुरक्षित वैकल्पिक स्थानों (जैसे लैब्स व प्राथमिक भवनों) में शिफ्ट कर पढ़ाई जारी रखी जा रही है। 8 स्कूलों में पढ़ाई पटरी पर आ चुकी है, 5 स्कूलों को बजट जारी हो चुका है (जैसे धान्सू, मंगाली, राजली और बधावड़), जबकि 4 बड़े स्कूलों (आर्य नगर, सिसवाला, मुकलान और रावलवास खुर्द) के प्रस्ताव पंचकूला मुख्यालय में विचाराधीन हैं। मुकलान स्कूल में 9 कमरे और 1 हॉल असुरक्षित घोषित होने के बाद बच्चे लैब में बैठकर पढ़ने को मजबूर हैं

आज प्रकाशित होगा मतदाता सूची का ड्राफ्ट: 1.71 लाख संदिग्ध वोटरों का डेटा हटाया

निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत आज 31 जुलाई 2026 को प्रारूप (ड्राफ्ट) मतदाता सूची का प्रकाशन किया जा रहा है। प्रदेशभर में फर्जी, मृत, डुप्लीकेट और शिफ्ट हो चुके 1.71 लाख वोटरों को मुख्य सूची से हटाया गया है। नागरिक घर बैठे आधिकारिक वेबसाइट या स्थानीय BLO, पंचायत घर व ERO दफ्तर में अपना नाम जांच सकते हैं। 31 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक नए नाम जोड़ने (फॉर्म-6), नाम कटवाने (फॉर्म-7) व संशोधन (फॉर्म-8) के लिए दावे व आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी। आपत्तियों का अंतिम निस्तारण 28 सितंबर तक होगा तथा अंतिम मतदाता सूची 3 अक्टूबर 2026 को जारी होगी

रंगदारी प्रकरण: विहिप जिलाध्यक्ष को मिली धमकी, पुलिस जांच जारी

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) जिलाध्यक्ष एवं एस्टेट कारोबारी सुरेंद्र जांगड़ा को एक विदेशी नंबर से वॉइस मैसेज भेजकर खुद को नामचीन गैंग का गुर्गा बताते हुए 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। पीड़ित कारोबारी का आरोप है कि शिकायत देने के 24 घंटे बाद भी पुलिस ने न तो केस दर्ज किया और न ही सुरक्षा मुहैया कराई। वहीं, एसपी हिसार का कहना है कि शिकायत की गंभीरता से जांच की जा रही है और मामला सत्य पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी

हिसार में पहली बार आयोजित होगा ईशा ग्रामोत्सव, 1 और 2 अगस्त को मुकाबले

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए हिसार के महाबीर स्टेडियम में 1 और 2 अगस्त को ‘ईशा ग्रामोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। इसमें पुरुषों के लिए वॉलीबॉल और महिलाओं के लिए थ्रोबॉल प्रतियोगिताएं होंगी, जिसमें हिसार, हांसी, भिवानी, फतेहाबाद और सिरसा समेत कई जिलों की टीमें हिस्सा लेंगी। 14 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी खिलाड़ी इसमें निःशुल्क भाग ले सकता है। जिला स्तर पर 10 हजार, राज्य स्तर पर 25 हजार और राष्ट्रीय स्तर पर 5 लाख रुपये तक के इनाम रखे गए हैं, जबकि बेस्ट वॉलीबॉल खिलाड़ी को ई-बाइक दी जाएगी

मौसम अपडेट: मानसून फिर हुआ सुस्त, उमस से छूटे पसीने

मानसूनी टर्फ रेखा के दक्षिण की ओर खिसकने और चक्रवातीय परिसंचरण के प्रभाव से जिले में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 35.9°C दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार, 1 अगस्त से मौसम प्रणाली में बदलाव के कारण दक्षिणी हरियाणा के जिलों में 1 से 3 अगस्त के दौरान हल्की बारिश व बूंदाबांदी की संभावना है, जबकि बाकी हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहेंगे

ई-बस डिपो के 5 भवनों का निर्माण रुका, दोबारा शुरू कराने की मांगी मंजूरी

रोडवेज कर्मशाला परिसर में बन रहे ई-बस डिपो के 5 भवनों का निर्माण कार्य घटिया सामग्री के इस्तेमाल की शिकायत के बाद विजिलेंस जांच के चलते रोक दिया गया है। रोडवेज महाबंधक (जीएम) राहुल मित्तल ने पूरे मामले की रिपोर्ट मुख्यालय भेजकर निर्माण कार्य को दोबारा शुरू कराने के लिए दिशा-निर्देश व अनुमति मांगी है

एचएयू (HAU) में 1 अगस्त से बदला कार्यालयों का समय

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में 1 अगस्त से नया समय लागू होगा। अब विश्वविद्यालय के कार्यालय सुबह 9:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक खुलेंगे और दोपहर 1:00 से 1:40 बजे तक भोजनावकाश रहेगा। कुलसचिव डॉ. पवन कुमार ने बताया कि यह व्यवस्था प्रदेशभर में स्थित कृषि विज्ञान केंद्रों और क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्रों पर भी समान रूप से लागू होगी

JBT से TGT-संगीत पदोन्नति का अंतिम मौका

मौलिक शिक्षा निदेशालय ने पात्र JBT व C&V कैडर के शिक्षकों को TGT (संगीत) के पद पर पदोन्नत होने का अंतिम अवसर दिया है। इसके तहत पात्र शिक्षकों को 13 अगस्त 2026 तक अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों, ACR और बायोडाटा के साथ आवेदन भेजने के निर्देश दिए गए हैं

​​​

क्रिकेट: रहाणे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, भावुक हुए, VIDEO: बोले- अब नया पड़ाव; 2020 में कप्तानी की, मेलबर्न में सेंचुरी, सीरीज 2-1 से जीते

दिल्ली: सरकार ने कहा- CJP प्रदर्शनकारियों पर एक्शन नहीं होगा: पुलिस ने 13 FIR दर्ज की थीं; जिनका क्रिमिनल रिकॉर्ड, उनपर एक्शन होगा

नेशनल: सुप्रीम-कोर्ट ने भोजशाला से सटी जमीन नमाज के लिए दी: कहा- धार्मिक अधिकार नहीं छीन सकते; सरकार ने 2Km दूर जगह दी थी

नेशनल: TMC बागी सांसदों के पोस्टर लेकर संसद पहुंचे कल्याण बनर्जी: प्रियंका गांधी से बातचीत, कहा- पहला चुनाव कांग्रेस से ही जीता

मध्य प्रदेश: राजा मर्डर केस- सोनम रघुवंशी फिर जेल गई: शिलॉन्ग कोर्ट में सरेंडर; सुप्रीम कोर्ट बोला था- तकनीकी खामी के आधार पर जमानत देना सही नहीं

नेशनल: 19 साल बाद कोलकाता वापसी पर बोलीं तसलीमा- यह घर वापसी: खुशी और दर्द दोनों के साथ लौटी हूं, एक अगस्त को CM के साथ कार्यक्रम

एंटरटेनमेंट: लंदन में मिस्ट्री गर्ल के साथ दिखे आर्यन खान: फिर डेटिंग की चर्चा शुरू; ब्राजीलियन मॉडल के साथ भी जुड़ा था नाम

एंटरटेनमेंट: फिल्म रामायण का ट्रेलर रिलीज: ब्रह्म मुहूर्त में सुबह 4:15 बजे दुनिया भर में लॉन्च, दिवाली 2026 पर रिलीज होगा पहला पार्ट

बिजनेस: भारत में सोने की मांग में 6% की गिरावट: अप्रैल-जून तिमाही में 131.4 टन खपत रही, कस्टम ड्यूटी बढ़ने और PM मोदी की अपील का असर

हरियाणा: जंतर-मंतर प्रोटेस्ट में शामिल युवक को पुलिस ने उठाया: बोला- सुबह रूम से ले गई, कई घंटे थाने में बैठाया; शबाना आजमी ने तुड़वाया था अनशन

मध्य प्रदेश: भोजशाला केस- सुप्रीम कोर्ट ने तय की नमाज की जगह: परिसर के पास होगी शुक्रवार की नमाज; कोर्ट ने कहा- धार्मिक अधिकार नहीं छीन सकते

पंजाब: बंद के दौरान अमृतसर में पुलिसकर्मी की मौत: प्रदर्शनकारियों ने डंडे दिखाकर लोगों को भगाया; लुधियाना समेत 12 जिलों में बाजार बंद रहे

मध्य प्रदेश: साध्वी हर्षणंद बोलीं- आश्रमों में मैनिक्योर-पेडिक्योर कराते हैं संत: कहा- 100% सुरक्षा की गारंटी देने वाला कोई संत बताएं, मैं उसके आश्रम में रह लूंगी

राजस्थान: चांदी की चटनी बनाकर शिल्पा शेट्टी को चौंकाया: कीमत 60 हजार तक; राजा-महाराजा खाया करते थे; बीकानेर की शेफ को वैद्य से मिला आइडिया

बिजनेस: मैग्मा जनरल इंश्योरेंस कंपनी को पतंजलि ग्रुप खरीदेगा: IRDAI से मंजूरी मिली, मार्च 2025 में हुई थी डील; 3 महीने में पूरी होगी प्रोसेस

एंटरटेनमेंट: कंगना के ‘गटर जनरेशन’ वाले बयान पर भड़के सोनू सूद: बोले- यह बहुत शर्मनाक, सोच-समझकर बोलना चाहिए; युवाओं से ही हम सितारे बनते हैं

===================================

====================================