नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट…
For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group
https://chat.whatsapp.com/

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
लाइफलाइन अस्पताल में गैर-पंजीकृत मशीन से जांच का बड़ा भंडाफोड़: फर्जी ग्राहक भेजकर पकड़ी गई धांधली, संचालक समेत 8 पर एफआईआर दर्ज
हिसार टाइम्स – स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिंदल चौक स्थित लाइफलाइन अस्पताल में फर्जी ग्राहक भेजकर पीसी-पीएनडीटी एक्ट के गंभीर उल्लंघन का पर्दाफाश किया है। आईसीयू स्टाफ के चेंजिंग रूम में गैर-पंजीकृत स्थान व गैर-पंजीकृत स्टाफ द्वारा मरीज का ईको व अल्ट्रासाउंड टेस्ट किया जा रहा था। मौके से कोई रिकॉर्ड न मिलने पर पुलिस ने अस्पताल संचालक डॉ. उदित चौधरी, डॉ. राजेश, डॉ. संदीप श्योरान सहित 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मशीन सील कर दी है।

कॉलेजों में दाखिलों का संकट: स्नातक की आधी सीटें खाली, आज ओपन फिजिकल काउंसलिंग से ‘पहले आओ, पहले पाओ’ पर मिलेंगे एडमिशन
हिसार के प्रमुख कॉलेजों में स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में दाखिले की दो मेरिट सूचियां जारी होने तथा फीस जमा कराने की मियाद बीतने के बाद भी करीब आधी सीटें खाली रह गई हैं। राजकीय महिला कॉलेज में बीए की 400 में से 162 सीटें, राजकीय कॉलेज राजगढ़ रोड में बीए की 740 में से 248 सीटें और जाट कॉलेज में बीए की 960 में से केवल 217 सीटें ही भर सकी हैं। विज्ञान और वाणिज्य संकायों की हालत भी खस्ता है। इस स्थिति से निपटने के लिए उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आज 8 अगस्त से खाली सीटों पर ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर ओपन फिजिकल काउंसलिंग आयोजित की जा रही है।
राजकीय महिला कॉलेज में बीए की 400 में से 162 सीटें, राजकीय कॉलेज राजगढ़ रोड में बीए की 740 में से 248 सीटें और जाट कॉलेज में बीए की 960 में से केवल 217 सीटें ही भर सकी हैं। विज्ञान और वाणिज्य संकायों की हालत भी खस्ता है। इस स्थिति से निपटने के लिए उच्च शिक्षा विभाग द्वारा आज 8 अगस्त से खाली सीटों पर ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर ओपन फिजिकल काउंसलिंग आयोजित की जा रही है।

मानसून टर्फ सक्रिय होने से हिसार में बदला मौसम: बूंदाबांदी से मिली उमस से राहत, 12 अगस्त तक बारिश के आसार
हिसार में दिनभर बादलों की आवाजाही और हल्की बूंदाबांदी से लोगों को उमस से राहत मिली है। अधिकतम तापमान गिरकर 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 12 अगस्त तक रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है।

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से शहर में हाहाकार: सड़कों पर बिखरा 440 टन कचरा, प्रॉपर्टी टैक्स और एनडीसी समेत 9 जरूरी काम पूरी तरह ठप
सफाई कर्मचारियों की बेमियादी हड़ताल के दूसरे दिन शहरभर में 440 टन कचरा जमा हो गया है। हड़ताल के कारण डोर-टू-डोर कचरा उठान बंद होने के अलावा नगर निगम से जुड़े 9 प्रमुख प्रशासनिक कार्य जैसे—प्रॉपर्टी टैक्स सुधार, नो ड्यूज सर्टिफिकेट (NDC), जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, नक्शे पास करना और मैरिज रजिस्ट्रेशन पूरी तरह ठप हो गए हैं।

शिव मंदिर फायरिंग केस में बड़ा खुलासा: एयरगन से दहशत फैलाने वाले तीनों आरोपी निकले बालिग, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
दयानंद शिव मंदिर के पास एयरगन से अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में पुलिस जांच में बड़ा मोड़ आया है। दस्तावेजों के सत्यापन में तीनों आरोपी (रजनीकांत, आक्मा और सुमित) बालिग पाए गए, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

किताबों से बाहर निकलकर मंच पर आएगा विज्ञान: नाटकों के जरिए एआई, ई-व्हीकल और अंतरिक्ष की दुनिया समझाएंगे स्कूली बच्चे
एससीईआरटी हरियाणा और नेशनल साइंस सेंटर के मार्गदर्शन में कक्षा 6 से 10वीं तक के विद्यार्थियों के लिए जिला स्तरीय साइंस ड्रामा प्रतियोगिता आयोजित होगी। इसमें छात्र नाटकों के माध्यम से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), इलेक्ट्रिक व्हीकल, अंतरिक्ष में जीवन और समुद्र संरक्षण जैसे विषयों को मंच पर प्रस्तुत करेंगे।
डेयरी संचालक जीवन हत्याकांड में आक्रोश: चौथे दिन भी नहीं हुआ अंतिम संस्कार, वीडियो बनाने वाला आरोपी 2 दिन के रिमांड पर
सूर्य नगर में डेयरी संचालक जीवन की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी शम्मी उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर 2 दिन के रिमांड पर लिया है, जो वारदात का वीडियो बना रहा था। वहीं मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर परिजनों ने चौथे दिन भी अंतिम संस्कार से इनकार करते हुए प्रदर्शन का ऐलान किया है।

भाजपा के 7 जिलों के 164 मंडलाध्यक्ष और प्रभारी जुटेंगे, प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता करेंगी मंथन
हिसार टाइम्स: भारतीय जनता पार्टी की सांगठनिक मशीनरी को रीचार्ज करने के उद्देश्य से जिला भाजपा कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जा रही है। इस बैठक की कमान प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता संभालेंगी। इसमें हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, हांसी, डबवाली, फतेहाबाद और सिरसा के 82 मंडलाध्यक्ष एवं 82 मंडल प्रभारी भाग लेंगे। बैठक में दो बड़े एजेंडों पर चर्चा होगी। पहला, पिछले दिनों हिसार और आसपास के संगठन द्वारा किए गए जमीनी कार्यों की समीक्षा और मूल्यांकन किया जाएगा। दूसरा, पंजाब सीमा से सटे जिलों फतेहाबाद, सिरसा और डबवाली के पदाधिकारियों को विशेष जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। इसके अलावा पिछले दिनों 11 मंडल अध्यक्षों के इस्तीफे से जुड़े घटनाक्रम और डेमेज कंट्रोल पर भी बैठक में मंथन होने के संकेत हैं।

भाजपा पूरी तरह एकजुट, कांग्रेस के गुटबाजी के आरोप पूरी तरह निराधार: भव्य बिश्नोई
हिसार टाइम्स: भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष भव्य बिश्नोई ने हिसार में पार्टी संगठन को लेकर कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे आरोपों को पूरी तरह निराधार और भ्रामक बताया है। उन्होंने कहा कि मंडल अध्यक्षों के इस्तीफे, गुटबाजी या अनुशासनहीनता जैसी चर्चाएं वास्तविकता से परे हैं और पार्टी संगठन पूरी तरह एकजुट व अनुशासित है। बिश्नोई के अनुसार, कांग्रेस का स्थानीय नेतृत्व पिछले कुछ समय से भाजपा कार्यकर्ताओं में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन सफलता न मिलने पर अफवाहों का सहारा ले रहा है।

कोरम के अभाव में उकलाना नगर पालिका उपाध्यक्ष का चुनाव फिर टला
हिसार टाइम्स: उकलाना नगर पालिका के उपाध्यक्ष (वाइस चेयरमैन) पद के लिए शुक्रवार को प्रस्तावित चुनाव कोरम पूरा न होने के कारण स्थगित कर दिया गया। चुनाव अधिकारी एवं बरवाला के एसडीएम अश्विन नैन सुबह 10:30 बजे नगर पालिका कार्यालय पहुंच गए थे और दोपहर 12 बजे तक इंतजार किया गया, लेकिन चेयरपर्सन रीमा सोनी के अलावा 16 में से कोई भी पार्षद उपस्थित नहीं हुआ। सूत्रों के अनुसार, नगर पालिका के 13 पार्षद दो अलग-अलग राजनीतिक खेमों में बंटे हुए हैं, जिसके चलते यह गतिरोध बना हुआ है। प्रशासन द्वारा अब अगली बैठक की तिथि बाद में घोषित की जाएगी।

ऑपरेशन ट्रैक डाउन: सीआईए ने अवैध 32 बोर पिस्टल के साथ युवक को दबोचा
हिसार टाइम्स: हिसार पुलिस के ‘ऑपरेशन ट्रैक डाउन’ के तहत सीआईए मरवाला की टीम ने एक युवक को 32 बोर की अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सचिन उर्फ हनी निवासी चंद्रलोक कॉलोनी, आजाद नगर (हिसार) के रूप में हुई है। सब-इंस्पेक्टर सूरजमल की टीम ने सरसाना माइनर गांव गंगवा के पास गश्त के दौरान संदेह के आधार पर युवक की तलाशी ली, जिसके कब्जे से अवैध हथियार बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ आजाद नगर थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

महिला सुरक्षा टीम की नाकाबंदी में कार से तेजधार हथियार बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार
हिसार टाइम्स: राजगढ़ रोड पर नाकाबंदी के दौरान महिला सुरक्षा टीम ने एसआई ममता के नेतृत्व में एक कार की तलाशी लेकर चालक सीट के नीचे से तेजधार हथियार बरामद किया। कार सवार युवक हथियार रखने का कोई वैध लाइसेंस या संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तलवंडी बादशाहपुर और चौधरीवास निवासी तीन युवकों को गिरफ्तार कर सिविल लाइन थाना में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

नहर में नहाने उतरे मिस्त्री की डूबने से संदिग्ध मौत, बकाये पैसे न मिलने से चल रहे थे परेशान
हिसार टाइम्स: सेक्टर 16-17 के समीप नहर में नहाने उतरे 55 वर्षीय मिस्त्री अशोक कुमार की डूबने से मौत हो गई। एक चाय विक्रेता महिला ने नहर की पटरी पर कपड़े, चप्पल, मोबाइल और साइकिल पड़े देखकर अनहोनी की आशंका जताई और उनके बेटे राजकुमार को सूचित किया। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची तथा गोताखोरों की मदद से देर शाम तक तलाश अभियान चलाया। मृतक के बेटे ने बताया कि उनके पिता एक जगह किए गए काम की पेमेंट न मिलने से परेशान रहते थे। पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

बरवाला चुंगी पुल पर सड़क हादसा: बेसहारा पशु को बचाने के चक्कर में बाइक दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत
हिसार टाइम्स: बरवाला चुंगी के पास पुल पर रात को हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। चलते वाहन के सामने अचानक बेसहारा पशु आ जाने के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया। हादसे में 48 वर्षीय बंसी की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरे घायल धीरन का निजी अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रोडवेज कर्मशाला और बस स्टैंड को मिलेगा बिजली बैकअप, 58.5 केवीए का नया जनरेटर पहुंचा
हिसार टाइम्स: हिसार रोडवेज कर्मशाला और बस स्टैंड पर बिजली कटौती के दौरान अब अंधेरा नहीं रहेगा। करीब 6 लाख 90 हजार रुपए की लागत से 58.5 केवीए क्षमता का नया जनरेटर हिसार पहुंच गया है। इस जनरेटर का इस्तेमाल कर्मशाला के साथ-साथ बस स्टैंड की बिजली व्यवस्था से भी जोड़ा जाएगा, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित होने पर रात के समय यात्रियों और कर्मचारियों को अंधेरे की समस्या से राहत मिलेगी।

केंद्र सरकार ने 16 फिक्स्ड-डोज कॉम्बिनेशन दवाओं पर लगाई रोक, विशेषज्ञों ने किया स्वागत
हिसार टाइम्स: केंद्र सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने 16 फिक्स्ड-डोज कॉम्बिनेशन (FDC) दवाओं के इस्तेमाल और बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। जांच में पाया गया कि इन कॉम्बिनेशन दवाओं का कोई ठोस चिकित्सीय औचित्य नहीं था। गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर नमिता सिंह (संपादक-इन-चीफ, इंडियन जर्नल ऑफ माइक्रोबायोलॉजी) ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि मरीजों को दी जाने वाली दवाएं वैज्ञानिक साक्ष्यों, स्पष्ट चिकित्सीय उद्देश्य और न्यूनतम जोखिम पर आधारित होनी चाहिए।

पालतू बिल्ली के काटने से जीएनएम छात्रा पहुंची नागरिक अस्पताल, एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाई
हिसार टाइम्स: गांव कैमरी निवासी जीएनएम की पढ़ाई कर रही एक छात्रा को उसकी पालतू बिल्ली ने हाथ पर काट लिया। छात्रा दो बिल्लियों के आपस में भिड़ने पर उनका बीच-बचाव करवा रही थी, तभी बिल्ली ने हमला कर दिया। छात्रा ने नागरिक अस्पताल पहुंचकर एंटी रेबीज वैक्सीन व सीरम की डोज लगवाई।

ओ.पी. जिंदल की 96वीं जयंती पर श्रद्धांजलि व पौधारोपण
हिसार टाइम्स: हिसार में ओ.पी. जिंदल की 96वीं जयंती के अवसर पर जिंदल पार्क, गुजरी महल में श्रद्धांजलि सभा और हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। पार्क के मेन गेट पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया गया। उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने जिंदल जी के आदर्शों को अपनाने और समाजसेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया।

जीजेयू के महाराणा प्रताप स्टेडियम में मनाया गया ‘जैवलिन डे’
हिसार टाइम्स: गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के महाराणा प्रताप खेल स्टेडियम में एथलेटिक्स एसोसिएशन हिसार द्वारा ‘जैवलिन डे’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सेवानिवृत्त डीएसओ सतबीर सिवाच, कोच गंगा दत्त यादव और कोच ओपी भट्टू ने किया। प्रतियोगिता में अलग-अलग आयु वर्गों के विजेताओं को सम्मानित किया गया और युवाओं को खेल में नियमित अभ्यास व अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

उकलाना नगर पालिका कार्यालय के बाहर सफाई कर्मचारियों का धरना
हिसार टाइम्स: अपनी 22 सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर उकलाना नगर पालिका के सफाई कर्मचारी नगर पालिका कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। कर्मचारी नेता राम अवतार ने बताया कि सरकार और कर्मचारी यूनियन के बीच हुई वार्ता में 17 मांगें स्वीकार कर 30 जून तक लागू करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन समय बीत जाने के बावजूद अमल न होने पर कर्मचारियों ने रोष जताया।

निजी स्कूल संघ ने एमआईएस पोर्टल की तकनीकी दिक्कतों और जुर्माने पर उठाए सवाल
हिसार टाइम्स: सर्व हरियाणा प्राइवेट स्कूल संघ की जिला स्तरीय बैठक यादव धर्मशाला में प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सेठी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में एमआईएस पोर्टल की तकनीकी बाधाओं, बार-बार भेजे जा रहे नोटिस और भारी जुर्माने को लेकर सरकार की कार्यप्रणाली पर विरोध जताया गया। संघ ने समस्याओं के समाधान के लिए शिक्षा मंत्री, मुख्यमंत्री और माध्यमिक शिक्षा निदेशक को ज्ञापन देने का निर्णय लिया है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित तीन दिवसीय सुरक्षित अभ्यास व योग शिविर संपन्न
हिसार टाइम्स: अग्रोहा ब्लॉक में आयुष विभाग द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों के लिए सुरक्षित एवं आयु-उपयुक्त योग अभ्यासों की जानकारी देकर ग्रामीण स्तर पर स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना रहा।


IND vs SLC XI Highlights: पहले दिन रहा श्रीलंका के बल्लेबाजों का दबदबा, स्टंप तक श्रीलंका का स्कोर 363/8
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की का बड़ा रक्षा गठबंधन, हमलों का मिलकर देंगे जवाब

चीन को भारत का करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों के आधिकारिक नाम मानचित्र में शामिल
कोई भी देश तब तक सफल नहीं हो सकता जब तक उसकी महिलाएं अपनी बात न रखें: राहुल
शेख हसीना के संबोधन पर भारत ने स्पष्ट किया रुख, कहा- यह निजी कार्यक्रम था, सरकार का कोई संबंध नही

उत्तराखंड: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; एक लापता
एक और केजरीवाल नहीं चाहिए, अब दीपक के खिलाफ ही शुरू हो गया अनशन
‘कभी भी आ सकती है मोजतबा खामेनेई के निधन की खबर’, इजरायली मीडिया का दावा
संसद में विपक्ष का प्रदर्शन, दोनों सदन सोमवार तक स्थगित: लोकसभा से MSME संशोधन बिल पास; कांग्रेस का सभी सांसदों को सदन में रहने का निर्देश

झारखंड सरकार के साथ बैठक के बावजूद छात्र आंदोलन जारी: स्टूडेंट बोले- भरोसा है मुख्यमंत्री हमारी मांगों को मानेंगे, और कोई समाधान निकालेंगे
CM विजय की पत्नी ने तलाक की अर्जी वापस ली: एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था, CM बनने के 3 महीने बाद केस खत्म
राहुल ने कार की टंकी खोली, E20-पेट्रोल पर सवाल उठाए: कहा- ये कार-स्कूटर खराब कर रहा; दाल में काला नहीं, पूरी दाल ही काली
सालभर आदि कैलाश यात्रा चलाने की तैयारी: 550 नए होमस्टे तैयार, PM मोदी ने कहा था- इतनी भीड़ आएगी कि संभालना मुश्किल होगा

MP हाईकोर्ट बोला- सिर्फ फतवे से नहीं मिल सकता तलाक: कहा- निकाह खत्म करने का फैसला कोर्ट करेगा; पति की याचिका खारिज
Monsoon Woes: दिल्ली-एनसीआर में हो रही बारिश ने तोड़ा 15 साल का रिकॉर्ड, जमीन से आसमान तक यातायात प्रभावित
Defence Prep: भारत में छठी पीढ़ी की उड़ान की तैयारी! फ्रांस के FCAS पर नजरें, संसदीय समिति में क्या चर्चा हुई?
IIT Delhi: आईआईटी का 57वां दीक्षांत समारोह आज, पीएम मोदी जेन जी को देंगे डिग्रियां और मेधावी छात्रों को पदक
रूस पर US लगाएगा प्रतिबंध: सीनेट में ग्राहम को बड़ी सफलता, बिल 86-11 के बहुमत से मंजूर

मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते सदन आएंगे शाह? FCRA बिल पर संभालेंगे मोर्चा, कांग्रेस भी तैयार
नेपाल सीमा से अवैध घुसपैठ भारत के लिए खतरे की घंटी, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
संभल हिंसा आयोग रिपोर्ट: जिस भाषण से साध रहे थे सियासत, वही सांसद जियाउर्रहमान बर्क के लिए बना आफत

===================================

====================================
































