नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट

For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group

👇

https://chat.whatsapp.com/

EHzVoGH50MdINoYniG4crH

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

डीटीपी टीम और पुलिस बल की संयुक्त कार्रवाई, मिट्टी की सड़कें व चारदीवारी ध्वस्त

हिसार टाइम्सजिला नगर योजनाकार (DTP) विभाग की टीम ने रायपुर रोड स्थित शहरी क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। पुलिस बल की मौजूदगी में टीम ने करीब 5 एकड़ में बसाई जा रही अवैध कॉलोनी में किए गए अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। इस डिमोलिशन ड्राइव के दौरान कॉलोनी में अवैध रूप से बिछाए गए मिट्टी के सड़क नेटवर्क को पूरी तरह उखाड़ फेंका गया, साथ ही दो प्री-कास्ट सीमेंट की चारदीवारियों (बाउंड्री वॉल) को भी गिरा दिया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से भू-माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

जिला नगर योजनाकार (DTP) विभाग की टीम ने रायपुर रोड स्थित शहरी क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। पुलिस बल की मौजूदगी में टीम ने करीब 5 एकड़ में बसाई जा रही अवैध कॉलोनी में किए गए अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। इस डिमोलिशन ड्राइव के दौरान कॉलोनी में अवैध रूप से बिछाए गए मिट्टी के सड़क नेटवर्क को पूरी तरह उखाड़ फेंका गया, साथ ही दो प्री-कास्ट सीमेंट की चारदीवारियों (बाउंड्री वॉल) को भी गिरा दिया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से भू-माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

बिना अनुमति विकसित की जा रही थी कॉलोनी, DTP ने दी कड़ी चेतावनी

कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे जिला नगर योजनाकार दिनेश कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई अवैध निर्माणों पर अंकुश लगाने और शहर के नियोजित विकास को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी कॉलोनियां बिना किसी प्रशासनिक अनुमति और नियमानुसार नक्शा पास कराए बिना ही अवैध रूप से विकसित की जा रही थीं। उन्होंने भू-माफिया पर लगाम कसने के लिए भविष्य में भी ऐसे अभियानों को लगातार जारी रखने की बात कही।

आम जनता से अपील: अवैध कॉलोनियों में न करें निवेश, जांच-परख कर ही खरीदें प्लॉट

डीटीपी दिनेश कुमार ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि वे अवैध कॉलोनियों में प्लॉट खरीदने से बचें और वहां किसी भी प्रकार का निर्माण न करें। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी अनधिकृत कॉलोनियों में निवेश करना जोखिम भरा हो सकता है और भविष्य में इन पर भी नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। नागरिकों को किसी भी संपत्ति में निवेश करने से पहले उसकी प्रशासनिक वैधता की जांच अवश्य कर लेनी चाहिए ताकि भविष्य में होने वाले वित्तीय व कानूनी नुकसान से बचा जा सके।

हरियाणा रोडवेज बस हादसा टला: रतनपुरा के पास चलता पहिया निकला, चालक की सूझबूझ से बची 60 यात्रियों की जान

हिसार टाइम्स – हरियाणा रोडवेज की एक बस भादरा के समीप रतनपुरा गांव के पास एक बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। हिसार से सुबह करीब 6:20 बजे सूरतगढ़ के लिए रवाना हुई इस बस का अचानक चलता हुआ टायर निकल गया। घटना के समय बस में लगभग 50 से 60 यात्री सवार थे। चालक की त्वरित सूझबूझ और सतर्कता के कारण बस पर समय रहते नियंत्रण पा लिया गया, जिससे सभी यात्रियों की जान सुरक्षित बच गई। परिचालक सुभाष के अनुसार, यह घटना सुबह करीब 7:30 बजे हुई। हालांकि हादसा टल गया, लेकिन इससे रोडवेज वर्कशॉप के रखरखाव, बसों की फिटनेस और आपातकालीन संसाधनों की उपलब्धता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बताया गया कि हादसे के बाद हिसार जिले की एकमात्र क्रेन मुख्यमंत्री/राज्य स्तरीय कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण मौके पर देरी से पहुंची, जिससे आपातकालीन व्यवस्था की पोल खुल गई।

जीवन हत्याकांड विवाद: पुलिसकर्मियों पर AK-47 तानने और लाठीचार्ज के आरोप, DGP से निष्पक्ष जांच की मांग

हिसार टाइम्स – जीवन हत्याकांड के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सिसाय पुल पर चल रहे प्रदर्शन के दौरान हुआ विवाद अब गहराता जा रहा है। ‘जीवन हत्याकांड न्याय समिति’ ने हरियाणा पुलिस महानिदेशक (DGP), नेशनल ह्यूमन राइट कमीशन और स्टेट ह्यूमन राइट कमीशन को औपचारिक शिकायत भेजकर हांसी एसपी और CIA इंचार्ज सहित कई पुलिसकर्मियों पर संगीन आरोप लगाए हैं। समिति का आरोप है कि 15 अगस्त को शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान CIA इंचार्ज कप्तान सिंह ने प्रदर्शनकारियों पर AK-47 राइफल तानकर सीधे गोली मारने की धमकी दी। साथ ही, पुलिस पर पथराव कराने, लाठीचार्ज करने और सिविल ड्रेस में हथियारबंद असामाजिक तत्वों को शामिल करने के आरोप लगाए गए हैं। न्याय समिति ने मामले से जुड़े सभी फोटो-वीडियो साक्ष्यों की निष्पक्ष जांच, दोषी अधिकारियों के निलंबन और आपराधिक मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

हिसार के तलवंडी रुक्का में सनसनी: घर के बाहर सो रहे 85 वर्षीय बुजुर्ग की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या

हिसार टाइम्स – हिसार के गांव तलवंडी रुक्का में 15 अगस्त की देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। रोजाना की तरह अपने घर के बाहर चारपाई पर सो रहे 85 वर्षीय बुजुर्ग रावल की अज्ञात हमलावरों ने बेरहमी से हत्या कर दी। परिजनों के अनुसार, रात करीब 11:30 बजे तीन अज्ञात हमलावर मौके पर पहुंचे और सोते हुए बुजुर्ग पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सिर और शरीर पर गंभीर चोटें लगने के कारण बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हरियाणा भाजपा संगठन में बड़े फेरबदल की तैयारी: 6 जिलाध्यक्षों की हो सकती है छुट्टी, गुटबाजी पर कसने लगा शिकंजा

हिसार टाइम्स – हरियाणा BJP में प्रदेश संगठन में बदलाव के बाद अब जिला स्तर की टीमों में फेरबदल की तैयारी चल रही है। सूत्रों के मुताबिक, खराब परफॉर्मेंस, कार्यकर्ताओं से संवाद की कमी और गुटबाजी को कंट्रोल न कर पाने वाले कम से कम 6 जिलाध्यक्षों को पद से हटाया जा सकता है। हिसार, रोहतक, गोहाना, भिवानी, फतेहाबाद और जींद जिलों में संगठन की अंदरूनी कलह और कंट्रोवर्सी की शिकायतें सामने आई हैं। हाल ही में पार्टी ने राज्य में 27 जिला प्रभारी भी तैनात किए हैं। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने स्पष्ट किया कि किसी स्पेसिफिक नाम पर फिलहाल विचार नहीं चल रहा है, लेकिन संगठन को मजबूत करने की प्रक्रिया निरंतर चलती रहती है।

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पोस्टर विवाद: पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता और जिलाध्यक्ष का नाम गायब, BJP में बढ़ी रार

हिसार भाजपा द्वारा 16 अगस्त को सेक्टर-14 स्थित पंजाबी भवन में आयोजित ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ कार्यक्रम से पहले पार्टी के भीतर बड़ा राजनीतिक बवाल खड़ा हो गया है। कार्यक्रम के प्रचार और आमंत्रण के लिए जारी आधिकारिक पोस्टर में हिसार भाजपा के दो प्रमुख चेहरों—पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता और वर्तमान जिलाध्यक्ष आशा खेदड़—का नाम और फोटो गायब है। वरिष्ठ नेताओं को औपचारिक निमंत्रण तक न भेजे जाने से कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि विभाजन विभीषिका जैसे संवेदनशील विषय पर पार्टी बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय पूर्व मंत्री और जिलाध्यक्ष को न बुलाना संगठनात्मक मर्यादा और प्रोटोकॉल का खुला उल्लंघन है। इस घटनाक्रम से हिसार भाजपा की अंदरूनी गुटबाजी एक बार फिर सार्वजनिक मंचों पर उजागर हो गई है।

पंचकुला में गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग की धमकी से कारोबारियों में दहशत, सुरक्षा में घूम रहे 10 बड़े व्यापारी

हरियाणा के पंचकुला में शराब ठेकेदारों और नाइट क्लब ऑनरों को रोहित गोदारा गैंग की तरफ से मिली थ्रेट कॉल्स के बाद शहर का व्यापारिक माहौल गरमा गया है। बिजनेस के लिहाज से सबसे सुरक्षित माने जाने वाले पंचकुला के करीब 10 बड़े कारोबारी अब पुलिस सुरक्षा के साय में घूमने को मजबूर हैं। सुरक्षा पाने वालों में एक बड़े शराब कारोबारी भी शामिल हैं, जिनका कारोबार हिमाचल प्रदेश तक फैला हुआ है और वहां बिकने वाली कुल शराब में उनकी करीब 25 प्रतिशत हिस्सेदारी है। पंचकुला पुलिस ने धमकी के बाद तुरंत सुरक्षा तो मुहैया करा दी है, लेकिन लगातार हिमाचल आने-जाने वाले कारोबारियों के लिए अब काम-काज संभालना एक नई चुनौती बन गया है।

सोनीपत में प्रॉपर्टी विवाद पर खूनी झड़प, व्यक्ति को तीन बार कार से कुचलने का प्रयास

हरियाणा के सोनीपत (खरखौदा) में प्रॉपर्टी के विवाद को लेकर एक व्यक्ति को जान से मारने की नीयत से कार से कुचलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित के अनुसार, आरोपी ने पहले उसकी दुकान पर पहुंचकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद जब वह बाहर निकला तो आरोपी ने अपनी कार से उसे एक बार नहीं, बल्कि मोड़-मोड़कर तीन बार कुचलने की कोशिश की। मौके पर परिजनों और स्थानीय लोगों के पहुंचने पर आरोपी कार लेकर फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल पीड़ित को खरखौदा के सरकारी अस्पताल से PGIMS रोहतक रेफर किया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सिरसा में स्वतंत्रता दिवस चेकिंग के दौरान पुलिस से उलझे बुलेट सवार युवक, लगा 25 हजार का चालान

15 अगस्त के मद्देनजर सिरसा पुलिस द्वारा शहीद भगत सिंह स्टेडियम के बाहर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान बुलेट सवार तीन युवकों ने जमकर हंगामा किया। बिना नंबर प्लेट, बिना कागजात और पटाखा साइलेंसर वाली बुलेट को जब SHO सुरेंद्र सिंह ने रोका, तो युवकों ने कागजात दिखाने से मना कर दिया और पुलिस से बहसबाजी करने लगे। युवकों ने चालान बुक पर साइन करने से भी इनकार कर दिया और पुलिसकर्मियों से अभद्रता की। इसके बाद पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए 25 हजार रुपये का चालान काटा और बुलेट बाइक को मौके पर ही जब्त कर लिया।

मुरथल के ढाबे पर अब रोबोट परोस रहे खाना, एनएच-44 पर कस्टमर्स के लिए बना नया आकर्षण

हरियाणा के मुरथल में ढाबा संस्कृति अब हाइटेक रूप ले चुकी है। नेशनल हाईवे-44 पर स्थित रेशम ढाबे में अब वेटर की जगह 3 फाइबर रोबोट खाना परोसते नजर आ रहे हैं। बैटरी और सॉफ्टवेयर चिप से संचालित इन रोबोट्स के हाथों में फूड ट्रे लगी है, जो कंट्रोलिंग सिस्टम के जरिए सीधे ग्राहकों की टेबल तक खाना पहुंचाते हैं। आकर्षक लुक देने के लिए इनकी आंखों में खास लाइटें लगाई गई हैं। एक बार फुल चार्ज होने पर ये रोबोट लगातार करीब 2 घंटे तक अपनी सेवाएं दे सकते हैं, जो पर्यटकों और खाने के शौकीनों के लिए खासा आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

गुरुग्राम में चलती सीएनजी कार बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान

गुरुग्राम में सेक्टर-14 के पास सिग्नेचर टावर से माता रोड की ओर जा रही एक चलती सीएनजी कार में कटारिया चौक के पास अचानक भीषण आग लग गई। गनीमत यह रही कि कार से आग की लपटें उठते ही चालक ने सूझबूझ दिखाई और तुरंत गाड़ी रोककर नीचे कूद गया, जिससे उसकी जान बाल-बाल बच गई। देखते ही देखते पूरी कार आग के ऊंचे गोलों और धुएं में घिर गई, जिससे मुख्य मार्ग पर हड़कंप मच गया और ट्रैफिक थम गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, हालांकि तब तक गाड़ी पूरी तरह जलकर कंकाल बन चुकी थी।

◾भारत ने रखा 200 GW परमाणु ऊर्जा का लक्ष्य, 5 नए रिएक्टर लगाए जा रहे: पीएम मोदी

◾लाल किले पीएम मोदी का भाषण: डिफेंस प्रोडक्शन चार गुना, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सात गुना बढ़ी

◾’370 नहीं हटता तो…’: POK पर उमर अब्दुल्ला का बड़ा दावा- वहां के लोग हमारे अपने, एक दिन विधानसभा में बैठेंगे

◾भाजपा का आरोप- सोनिया ने वंदे मातरम् रोकने की कोशिश की: राष्ट्रगीत के दौरान बात करते दिखीं; कांग्रेस बोलीं- खड़गे के लिए कुर्सी मांग रही थीं

◾’महंगा तेल खरीदो’, ईरान को झुकाने चले ट्रंप ने जनता की जेब पर ही डाका डाल दिया

◾जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद

◾राष्ट्रपति भवन में एट होम रिसेप्शन, PM मोदी पहुंचे: मुर्मू के इवेंट में 650 मेहमान शामिल, इनमें 100 VVIP; पैरा-क्रिकेटर आमिर हुसैन लोन भी खास मेहमान

◾महाराष्ट्र FDA की बड़ी कार्रवाई, पुणे का मशहूर ‘कैंप बर्गर किंग’ सील- साफ-सफाई में गंभीर खामियां मिलीं

◾MP के 82 लाख किसानों को 17-अगस्त से मिलेगी खाद: डेडलाइन तय; सरकार बोली- जितनी जरूरत, उतना देंगे

◾चमोली टनल हादसा- 8वां शव मिला, 2 मजदूर अब भी लापता: 7 पंप मशीनों से निकाला जा रहा पानी, दल-दल रोक रहा रेस्क्यू टीम का रास्ता

◾भागवत बोले- आज के युवा 30 साल बाद बुजुर्ग होंगे: वे केवल अपने बारे में न सोचें; अगली पीढ़ियों का भी ध्यान रखें

◾चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई के लिए हंगामा: पुलिस ने ड्रोन से आंसू गैस के गोले फेंके; बेअंत सिंह की हत्या के दोषी को पैरोल की मांग

◾’मैं गा नहीं सकता, बुलडोजर ही चलवा सकता हूं’, कलाकारों से बोले CM योगी

◾झारखंड: सीएम हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग, छात्रों ने कांग्रेस से झामुमो सरकार से समर्थन वापस लेने को कहा

◾पश्चिम एशिया में फिर तनाव: ईरान का कतर पर पायलटों को रोकने का दावा; लेबनान में इस्राइली हमले में 11 की मौत

◾वीजा शर्तों की जांच में खुली पोल, तय अवधि से ज्यादा रुके दो बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

◾कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से बाजार पर दबाव, सप्ताहभर में सेंसेक्स-निफ्टी में दर्ज की गई 0.83 प्रतिशत तक गिरावट

◾ राहुल गांधी ने अंकिता भंडारी के परिवार से की मुलाक़ात, कहा- राज्य सरकार उस ‘वीआईपी’ को संरक्षण दे रही है

◾दुनिया में सुपर ‘अल नीनो’ का खतरा, प्रशांत महासागर में बढ़ा तापमान, भारत में देरी से दिखेगा असर

◾IND vs SL Highlights: पहले दिन देवदत्त पडिक्कल ने जड़ा शतक, केएल राहुल का भी पचासा; भारत का स्कोर 288/2

◾पीएम मोदी के भाषण में युवाओं का 52 बार जिक्र, 111 बार भारत, 40 बार मेरे प्यारे देशवासियो कहा; 75 मिनट की स्पीच का एनालिसिस

◾ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राजस्थान के दो दिवसीय दौरे पर हैं। आज शाह राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ हेलीकॉप्टर से चित्तौड़गढ़ जिले के निंबाहेड़ा जाएंगे, जहां वे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे अलवर भी जाएंगे, जहां वे 6,262 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं का उद्घाटन करेंगे।

◾राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार दिए एक इंटरव्यू में पहलगाम आतंकी हमले से लेकर भारत की सैन्य कार्रवाई तक की कहानी के कई अहम पहलुओं पर बात की। डिस्कवरी की डॉक्यूमेंट्री सीरीज ‘डीक्लासीफाइड: ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए दिए इंटरव्यू में डोभाल ने बताया कि पहलगाम हमले के बाद प्रधानमंत्री मोदी की पहली प्राथमिकता क्या थी

◾ 26 बेगुनाहों की हत्या के बाद प्रधानमंत्री उस वक्त सऊदी अरब के दौरे पर थे। हमले की जानकारी मिलते ही पीएम मोदी ने अपना दौरा बीच में छोड़ा और स्वदेश लौट आए,पीएम ने सबसे पहले हमले की पूरी जानकारी ली। लेकिन इस दौरान पीएम मोदी का पहला सवाल था हमला किसने किया? इसके लिए कौन जिम्मेदार है? डोभाल ने बताया कि प्रधानमंत्री चाहते थे कि हमले के पीछे मौजूद अपराधियों और जिम्मेदार लोगों की पहचान बिल्कुल साफ होनी चाहिए

◾राष्ट्रपति भवन में एट होम समारोह: पीएम मोदी समेत कई हस्तियां पहुंचीं; वंदे मातरम और राष्ट्रगान से हुई शुरुआत

◾CJI बोले-80 साल में देश ने कई चुनौतियां पार कीं, अभी बहुत काम बाकी; युवा भविष्य की जिम्मेदारी संभालें

◾राष्ट्रपति भवन का प्रसिद्ध अमृत उद्यान आज से आम जनता के लिए खोल दिया गया है। यह उद्यान 16 अगस्त से शुरू होकर अगले महीने 15 सितंबर 2026 तक पर्यटकों के लिए खुला रहेगा। उद्यान का समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा, जिसमें अंतिम प्रवेश शाम 5 बजे तक ही मिल सकेगा। सोमवार को रख-रखाव के लिए यह उद्यान बंद रहेगा

◾सवाल पूछे तो नक्सली?’: PM मोदी के ‘दिमागी नक्सल’ बयान पर भड़की CJP, कहा- हर जिले में जन्म ले रहा जंतर-मंतर

◾ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वतंत्रता दिवस संबोधन में इस्तेमाल किए गए ‘दिमागी नक्सल’ शब्द को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने पीएम मोदी के बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सरकार से सवाल पूछने वाले शिक्षित युवाओं को नक्सली कहना उचित नहीं है।

◾ LPG सिलेंडर eKYC का आज आखिरी दिन, चूक गए तो ज्यादा दाम देना पड़ सकता है, सब्सिडी भी बंद हो सकती है,

◾ झारखंड: सीएम हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग, छात्रों ने कांग्रेस से झामुमो सरकार से समर्थन वापस लेने को कहा

◾रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को मिलने वाले पीने के पानी और दूसरी जरूरी सुविधाओं को लेकर कैग की रिपोर्ट ने गंभीर तस्वीर सामने रखी है। कैग ने पाया कि कई स्टेशनों पर पीने के पानी में ई. कोलाई बैक्टीरिया मिला। वहीं कई जगह पानी की जरूरी जांच तक नहीं कराई गई। इसके अलावा शौचालय, पेशाबघर, पानी के नल, पंखे और दूसरी यात्री सुविधाएं भी तय मानकों से कम मिलीं। कैग ने रेलवे बोर्ड के बनाए नियमों का पालन नहीं होने पर सवाल उठाए हैं।

◾चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई के लिए हंगामा, पुलिस ने ड्रोन से आंसू गैस के गोले फेंके; बेअंत सिंह की हत्या के दोषी को पैरोल की मांग

◾हरसिमरत कौर ने बताई सुखबीर बादल पर हमले की कहानी, बोलीं- हमलावर ने 2 फुट के चाकू से वार किया, आर-पार हुआ, 150 टांके लगे

◾इंडोनेशिया-7.7 के 17 घंटे बाद तीसरा 6.5 तीव्रता का झटका, अब तक 47 मौतें, कई इमारतें गिरीं; भूकंप के बाद पीछे हटा समुद्र का पानी

◾इस हफ्ते सोने-चांदी के दाम में बढ़त रही, सोना ₹2742 बढ़कर ₹1.52 लाख पर पहुंचा, चांदी ₹2461 महंगी होकर ₹2.31 लाख किलो हुई

◾गॉल टेस्ट के पहले दिन भारत का स्कोर 288/2, पडिक्कल 131 रन पर नाबाद, खराब रोशनी के कारण 17 ओवर कम हुए

◾ पूरे यूपी में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर, MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; अरुणाचल में लैंडस्लाइड से 4 मौतें

===================================

====================================