नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट…
For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group
https://chat.whatsapp.com/

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
पूर्व भाजपा नेत्री सोनाली फोगाट के फार्म हाउस पर दर्दनाक हादसा: स्विमिंग पूल में डूबने से 8 साल की मासूम की मौत
हिसार टाइम्स – चौथा मिल एरिया स्थित दिवंगत भाजपा नेत्री और अभिनेत्री सोनाली फोगाट के फार्म हाउस में बने बंद पड़े स्विमिंग पूल में मंगलवार शाम एक बेहद दुखद हादसा सामने आया। यहाँ खेल-खेल में बॉल निकालने गई 8 वर्षीय बच्ची रागिनी की गंदे पानी से भरे स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। बच्ची की पहचान कासगंज (यूपी) निवासी प्रताप भान सिंह की बेटी के रूप में हुई है, जो महज 12 दिन पहले ही अपने परिवार के साथ यहाँ मजदूरी का काम करने आया था। परिजनों के अनुसार, शाम 5 बजे खेलते समय बॉल स्विमिंग पूल की जाली के बीच बनी जगह से अंदर चली गई थी, जिसे निकालने के दौरान रागिनी का पैर फिसल गया। बच्ची को तुरंत जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर इत्तेफाकिया (हादसा) कार्रवाई की है।

अचानक बाइक के आगे कुत्ता आने से हुआ हादसा, सड़क पर गिरी महिला बेलदार की मौत
हिसार टाइम्स – बुडाना गांव में जलघर के पास एक दुखद सड़क हादसे में 56 वर्षीय महिला बेलदार राजबाला की जान चली गई। घटना बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे की है, जब राजबाला अपने बेटे सुरेश के साथ बाइक से हांसी से राखी खास गाँव अपने ससुर के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रही थीं। रास्ते में अचानक एक कुत्ता बाइक के आगे आ गया, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और स्पीड ब्रेकर पर राजबाला सड़क पर गिर गईं। उनके सिर में गंभीर चोट आई। परिजन तुरंत उन्हें हांसी के नागरिक अस्पताल ले गए, जहाँ से गंभीर हालत के चलते हिसार रेफर कर दिया गया। हिसार के जिला नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। राजबाला अपने पति के निधन के बाद सिंचाई विभाग में अनुकंपा के आधार पर नौकरी कर रही थीं।

बस का इंतजार कर रही बुजुर्ग महिला से ठगी: झांसा देकर उड़ाए सोने के गहने
हिसार टाइम्स – हांसी जाने के लिए बस का इंतजार कर रही एक बुजुर्ग महिला को जालसाजों ने ठगी का शिकार बना लिया। कालुवास गाँव की रहने वाली खजानी देवी 14 अगस्त को महम गेट भिवानी पर बस का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान दो युवकों और एक महिला ने उनसे बातचीत की और यह कहकर भ्रामित किया कि हांसी की बस नहीं मिलेगी, ट्रेन से चलना बेहतर रहेगा। शातिर ठग उन्हें झांसा देकर भिवानी रेलवे स्टेशन ले गए और स्टेशन के फुटओवर ब्रिज पर पैसों का लालच देकर उनके सोने के झुमके (बालियां) और हनुमान लॉकेट उतरवा लिए। बदले में ठगों ने उन्हें काले कपड़े में लिपटा कागज का पैकेट थमा दिया और मौके से फरार हो गए। पीड़ित परिवार की शिकायत पर जीआरपी थाना हिसार पुलिस ने तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अस्पताल के पूर्व कर्मचारी पर ब्लैकमेलिंग और शिकायतें वापस लेने के नाम पर लाखों रुपये ऐंठने का आरोप
हिसार टाइम्स – अर्बन एस्टेट थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल के डॉक्टर अग्रवाल ने अपने पूर्व आयुष्मान मित्र (कर्मचारी) रोहित यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, रोहित को 2022 में अस्पताल में नियुक्त किया गया था और जनवरी 2026 में उसने इस्तीफा दे दिया था। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने आयुष्मान पोर्टल पर फर्जी शिकायतें दर्ज कराईं और उन्हें वापस लेने के एवज में अस्पताल प्रशासन से ब्लैकमेल करके पहले 3 लाख रुपये और बाद में 2.70 लाख रुपये ऐंठ लिए। आरोप यह भी है कि पैसे लेने के बावजूद आरोपी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) कार्यालय में बार-बार शिकायतें देकर अस्पताल की छवि खराब करने की कोशिश की और रिकॉर्ड भी नष्ट कर दिया। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सीआईए पुलिस ने 18 घंटे में सुलझाया कार वॉश संचालक मर्डर केस
चंदन नगर के पास व्हील अलाइनमेंट एवं कार वॉश सेंटर संचालक हरदीप की हत्या के मामले का सीआईए मिलगेट पुलिस ने 18 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया है। सीआईए इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर जगदीश की टीम ने वारदात में शामिल मुख्य शूटर (पश्चिम बंगाल निवासी) और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त 315 बोर का अवैध पिस्तौल, 3 जिंदा कारतूस और 2 चले हुए खोल बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में स्पष्ट हुआ है कि बदमाशों ने दुकान में घुसकर हरदीप पर गोलियों से हमला किया था।
दहेज हत्या के मामले में आरोपी पति सुरेश दोषी करार
वर्ष 2009 में विवाह के बाद से ही सातरोड खुर्द निवासी रामकुमार की बेटी सुमन को गाड़ी की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था। सूर्य नगर स्थित घर में सुमन की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश ईशा खत्री की अदालत ने साक्ष्यों, एफएसएल रिपोर्ट और गवाहों के आधार पर आरोपी पति सुरेश (मूल निवासी गांव धनाना, भिवानी) को दोषी ठहराया है। अदालत अब 24 अगस्त को सजा की अवधि पर अपना निर्णय सुनाएगी।

महावीर हत्याकांड में हथियार सप्लाई करने वाला आरोपी मनोज गिरफ्तार
थाना आजाद नगर पुलिस ने बुजुर्ग महावीर सिंह हत्याकांड में कार्रवाई करते हुए वारदात में इस्तेमाल तेजधार हथियार उपलब्ध कराने वाले आरोपी मनोज को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी मनदीप सिंह के अनुसार, मुख्य आरोपी लक्केरा उर्फ आशीष को पहले ही पकड़ा जा चुका है, जिससे पूछताछ के दौरान हथियार आपूर्ति की कड़ी सामने आई। शिकायतकर्ता बलवान सिंह के अनुसार उनके पिता चबूतरे पर सो रहे थे, तभी अंतरजातीय प्रेम विवाह की रंजिश के तहत उन पर हमला कर गंभीर घायल कर दिया गया था, जिनकी बाद में मौत हो गई।

महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट पर आयोजित हुई एंटी-हाइजैक मॉक एक्सरसाइज
हिसार स्थित महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट पर विमान अपहरण या किसी बड़े सुरक्षा खतरे से निपटने के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) द्वारा एंटी-हाइजैक मॉक एक्सरसाइज आयोजित की गई। उपायुक्त (DC) महेंद्रपाल के नेतृत्व में आयोजित इस अभ्यास में सिविल एविएशन सिक्योरिटी, इंटेलिजेंस, हरियाणा पुलिस, फायर ब्रिगेड, एयर ट्रैफिक कंट्रोल और एयरपोर्ट सुरक्षा इकाई ने भाग लिया। इस कृत्रिम हाइजैक परिदृश्य के जरिए सुरक्षा एजेंसियों की त्वरित प्रतिक्रिया समय, संचार व्यवस्था और एसओपी मानकों को परखा गया।

एयरपोर्ट पास 2988 एकड़ में प्रस्तावित IMC प्रोजेक्ट को मिली पर्यावरणीय मंजूरी
हिसार एयरपोर्ट के पास 2,988 एकड़ में प्रस्तावित मेगा इंडस्ट्रियल मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (IMC) प्रोजेक्ट को केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग से एनवायरमेंटल क्लीयरेंस मिल गई है। इसके साथ ही पहले चरण के 1,500 एकड़ में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए जारी 707 करोड़ रुपये के टेंडर की प्रक्रिया तेज हो गई है। प्रोजेक्ट की गति बढ़ाने के लिए प्रोग्राम मैनेजर फॉर न्यू सिटी (PMNC) की नियुक्ति हेतु लैटर ऑफ अवॉर्ड (LoA) जारी कर दिया गया है। पहले चरण में चौड़ी सड़कों का जाल, 24 घंटे बिजली आपूर्ति, WTP/STP और ग्रीन कॉरिडोर्स का निर्माण किया जाएगा।
तोशाम रोड पर 1 करोड़ की लागत से बनेगा 41 फीट ऊंचा तोरण द्वार
सेक्टर 16-17 स्थित श्रीश्याम मंदिर के मुख्य मार्ग (तोशाम रोड, आईटीआई के पास शंख चौक) पर नगर निगम 1 करोड़ रुपये की लागत से भव्य तोरण द्वार बनाने जा रहा है। विधायक सावित्री जिंदल, पार्षद जगमोहन मित्तल और पार्षद संजय डालमिया की अनुशंसा पर शुरू हुई इस योजना का टेंडर जारी कर दिया गया है। यह द्वार 41 फीट ऊंचा और 40 फीट चौड़ा होगा, जो तीन मजबूत पिलरों पर टिका रहेगा और इस पर धौलपुर के प्रसिद्ध पत्थरों की नक्काशी की जाएगी। श्रीश्याम मंडल (प्रधान दिनेश कुमार बिंदल) निर्माण कार्य शुरू होने पर भव्य भूमि पूजन और संकीर्तन यात्रा निकालेगा।

बालसमंद रोड-साउथ बाईपास पर 1.57 करोड़ रुपये से बनेगा आधुनिक चौक
शहर के बाहरी ट्रैफिक को सुगम बनाने और हादसों को रोकने के लिए बालसमंद रोड-साउथ बाईपास के व्यस्त जंक्शन पर 1.57 करोड़ रुपये की लागत से एक आधुनिक चौक का निर्माण किया जाएगा। PWD (B&R) के SDO राकेश ने बताया कि ड्राइंग को उच्च स्तर से फाइनल रूप दे दिया गया है और जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। इस नए चौक को भारी वाहनों और ट्रकों के मुड़ने के हिसाब से डिज़ाइन किया गया है, जिसमें हाई-मास्ट लाइटिंग, रिफ्लेक्टर, दिशा-सूचक बोर्ड और ज़ेबरा क्रॉसिंग जैसी सुविधाएं शामिल होंगी।
जिले के 43 स्वास्थ्य केंद्रों में शुरू हुई टेली-ईसीजी सुविधा
हिसार जिले के नागरिक अस्पतालों, सीएचसी, पीएचसी और उपमंडल अस्पतालों सहित 43 स्वास्थ्य केंद्रों में टेली-ईसीजी सुविधा शुरू की गई है। इस तकनीक से अब तक 655 संदिग्ध मरीजों की जांच की जा चुकी है, जिनमें से 26 मरीजों में हृदय रोग के लक्षण पाए गए। इस प्रक्रिया में मरीज के शरीर पर इलेक्ट्रोड लगाकर डिजिटल डेटा में तब्दील किया जाता है और ऐप के जरिए महज 2.26 मिनट में रिपोर्ट एक्सपर्ट डॉक्टरों को भेज दी जाती है। एनसीडी हेल्थ की डीएनओ डॉ. नीरू गुप्ता ने बताया कि मरीज सीने में दर्द या सांस फूलने जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करें।

GJU के नए कुलपति पद की दौड़ में निवर्तमान वीसी समेत 122 दावेदार
गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJU) के नए कुलपति (VC) पद के लिए निवर्तमान VC प्रो. नरसीराम बिश्नोई सहित 122 दावेदारों ने आवेदन किया है। प्रो. बिश्नोई का कार्यकाल 2 मई को समाप्त हो चुका है। आवेदन करने वालों में GJU, MDU रोहतक, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय और सेंट्रल यूनिवर्सिटी के प्रोफ़ेसरों के अलावा आईएएस अधिकारी भी शामिल हैं। चयन हेतु गठित सर्च कमेटी के दो सदस्यों के चयन का अधिकार शिक्षा विभाग के एसीएस अपूर्व कुमार को सौंपा गया है, जो कुलाधिपति नॉमिनी के साथ मिलकर 3 नामों का लिफाफा सीलबंद करेंगे।
ड्रेस के नाम पर 4800 रुपये ऐंठने वाले स्कूल के खिलाफ जांच समिति गठित
हिसार के लाहोरिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा एक विद्यार्थी से ड्रेस और शुल्क के नाम पर 4,800 रुपये वसूलने की शिकायत पर शिक्षा विभाग ने कड़ा संज्ञान लिया है। खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) अनीता के समक्ष पूछताछ के दौरान स्कूल प्रतिनिधियों ने अपनी गलती स्वीकार कर ली। अभिभावकों द्वारा पैसे न देने पर बच्चे को प्रताड़ित करने और निकालने के दबाव के आरोपों की निष्पक्ष जांच के लिए शिक्षा विभाग ने तीन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के प्राचार्यों की एक विशेष त्रिस्तरीय समिति गठित की है।

रेवेन्यू पोर्टल की कमियों के विरोध में पटवारी और कानूनगो का धरना शुरू
बिना पर्याप्त टेस्टिंग के लागू किए गए नए ‘रेवेन्यू पोर्टल’ और ‘डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) ऐप’ की तकनीकी कमियों के विरोध में रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हिसार ने 20 और 21 अगस्त को लघु सचिवालय के मुख्य गेट पर दो दिवसीय सांकेतिक धरने का ऐलान किया है। इसके चलते फर्द जारी करने, इंतकाल की मंजूरी, केसीसी, रजिस्ट्री वेरिफिकेशन और फसल गिरदावरी का काम प्रभावित रहेगा। एसोसिएशन के जिला प्रधान प्रीतम सिंह बेनिवाल व सचिव गुरुदेव शर्मा ने मांगें न माने जाने पर बेमियादी हड़ताल की चेतावनी दी है।
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 21 अगस्त तक बढ़ी
नगर पालिका सफाई कर्मचारियों की 14 दिनों से जारी हड़ताल के कारण पूरे शहर की सड़कों पर लगभग 3,080 मीट्रिक टन कचरा जमा हो चुका है। स्थिति से निपटने के लिए निगम कमिश्नर ने पार्षदों के साथ बैठक कर तोशाम रोड आईटीआई चौक और रेड स्क्वायर मार्केट से 2 जेसीबी व 4 ट्रैक्टरों की मदद से पुलिस सुरक्षा में कूड़ा उठाने की योजना बनाई है। वहीं दूसरी ओर, नगर पालिका कर्मचारी संघ (प्रधान सुरेंद्र उर्फ घोलू) के नेतृत्व में कर्मचारियों ने थाली बजाकर प्रदर्शन किया और हड़ताल को 21 अगस्त तक बढ़ा दिया है।

रोडवेज और बिजली निगम कर्मचारियों ने दिया सफाई कर्मियों की हड़ताल को समर्थन
हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन (महासचिव सुमेर सिवाच) और ऑल हरियाणा पावर कार्पोरेशन वर्कर्ज यूनियन (सब यूनिट प्रधान जोबिन्द्र हुड्डा व सचिव रमेश झोरड़) ने नगर पालिका व दमकल कर्मचारियों की 6 अगस्त से जारी हड़ताल का पूर्ण समर्थन किया है। कर्मचारियों ने 13 अगस्त 2026 के समझौते को तुरंत लागू करने की मांग की है। रोडवेज यूनियन ने चेतावनी दी है कि मांगें न मानने पर 21 अगस्त को सभी रोडवेज डिपो में दो घंटे काले बिल्ले लगाकर प्रदर्शन किया जाएगा।

बैंक की नौकरी छोड़कर जतिंदर सिंह बने सफल ड्रोन उद्यमी
विश्व उद्यमिता दिवस पर कुरुक्षेत्र निवासी जतिंदर सिंह की सफलता की कहानी सामने आई है, जिन्होंने बैंक में कृषि विकास अधिकारी की नौकरी छोड़कर ‘गुरुड्रोन एग्रीटेक’ की शुरुआत की। उन्होंने HAU के एबिक सेंटर से ट्रेनिंग और 25 लाख रुपये की सहायता प्राप्त करके महंगे ड्रोन को मॉडिफाई कर मात्र 7 लाख रुपये में तैयार किया। इस तकनीक से खेतों में 40 मिनट का छिड़काव काम महज 6 मिनट में हो जाता है। वे अब तक 40 किसानों को ड्रोन पायलट की ट्रेनिंग भी दे चुके हैं।

HAU का एबिक सेंटर 14 कृषि स्टार्टअप्स को देगा 59.60 लाख रुपये की ग्रांट
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के मौलिक विज्ञान एवं मानविकी कॉलेज में 20 अगस्त को विश्व उद्यमिता दिवस पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बलदेव राज काम्बोज 14 कृषि स्टार्टअप्स को कुल 59.60 लाख रुपये की वित्तीय सहायता राशि प्रदान करेंगे। इसमें से 11 स्टार्टअप्स को तीसरी किस्त के रूप में 41.60 लाख रुपये और 3 स्टार्टअप्स को दूसरी किस्त के रूप में 18.00 लाख रुपये दिए जाएंगे।

46 वर्ष के निशांत मेहता ने साइकिल पर पार किए 8 देश
हिसार (सेक्टर 9-11) के 46 वर्षीय साइकिल चालक निशांत मेहता ने दुनिया की सबसे कठिन ‘नॉर्थकैप-4000’ साइकिलिंग स्पर्धा पूरी कर इतिहास रच दिया है। इटली से शुरू होकर नॉर्वे तक पहुंची इस 4,000 किलोमीटर लंबी यात्रा में उन्होंने 28,800 मीटर की खड़ी चढ़ाई पूरी की, जो माउंट एवरेस्ट से 3.25 गुना अधिक है। भारत के 8 प्रतिभागियों में से केवल 6 ही इसे पूरा कर पाए, जिनमें निशांत उत्तर भारत के पहले साइकिलिस्ट बने हैं।

हिसार और हांसी की 160 खेल नर्सरियों में 3 साल से थमीं प्रतियोगिताएं
खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच न मिलने से हिसार और हांसी क्षेत्र की करीब 160 खेल नर्सरियों के प्रशिक्षणार्थी निराश हैं। पिछले तीन वर्षों से ‘इंटर खेल नर्सरी प्रतियोगिता’ का आयोजन नहीं हुआ है और इस वर्ष भी पांच महीने बीत चुके हैं। जिला खेल अधिकारी (DSO) नरेश कुमार ने बताया कि खेल मुख्यालय से गाइडलाइन्स मिलने के बाद ही प्रतियोगिता की तिथियां तय कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

देवी भवन कॉलोनी में सीवर मरम्मत के एक महीने बाद भी सड़क कच्ची
हिसार की देवी भवन कॉलोनी स्थित बर्तन फैक्ट्री वाली गली में सीवर मरम्मत का काम पूरा होने के एक महीने बाद भी सड़क को पक्का नहीं किया गया है। गड्ढे और धंसे हुए हिस्से में कचरा जमा होने से फिसलन और बदबू बढ़ गई है, जिससे दोपहिया वाहन चालक आए दिन गिरकर घायल हो रहे हैं। बारिश में स्थिति और भी भयावह हो जाती है।

राजीव नगर में महिला को टक्कर मारने वाली बेसहारा गाय को भेजा गोअभ्यारण्य
हिसार के राजीव नगर में एक बुजुर्ग महिला को टक्कर मारकर घायल करने वाली बेसहारा गाय को नगर निगम की टीम ने दो दिन की कड़ी मशक्कत के बाद पकड़कर सवाना गोअभ्यारण्य भेज दिया है। निगम के एएमसी प्रदीप के अनुसार गाय को काबू में करने के दौरान पकड़ने वाले एक कर्मचारी को चोट भी आई।

37 डिग्री तापमान के साथ हिसार रहा प्रदेश में सबसे गर्म
हिसार बुधवार को 37.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ पूरे प्रदेश में सबसे गर्म रहा। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार, 20 अगस्त से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे मानसूनी गतिविधियां तेज होंगी। 20 से 24 अगस्त के दौरान हरियाणा के मध्यवर्ती, पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश तथा पश्चिमी जिलों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है।

शहर में आज आयोजित होने वाले प्रमुख कार्यक्रम
हिसार शहर में आज (20 अगस्त) दो मुख्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पहला आयोजन जाट कॉलेज ऑडिटोरियम में सुबह 9 बजे से वुशु चैंपियनशिप का होगा। वहीं दूसरा आयोजन खजांचियान बाजार स्थित श्री कृष्ण बड़ा मंदिर में शाम 6 बजे से भव्य संकीर्तन के रूप में आयोजित किया जाएगा।
हिसार में सोना और चांदी के आज के ताजा भाव
हिसार सराफा बाजार में आज 24 कैरेट सोना 1,52,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तथा 22 कैरेट सोना 1,40,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर दर्ज किया गया (जीएसटी अलग से लागू रहेगा)। इसके अलावा चांदी के भाव 2,38,000 रुपये प्रति किलोग्राम रहे।



◾मिसाइल हमले के बाद UAE ने ईरान पर कसा शिकंजा; सारे व्यापार और वित्तीय लेन-देन रोके, तिलमिला उठा तेहरान
◾CWC बैठक में कांग्रेस का फैसला: ‘वंदे मातरम्’ के सिर्फ पहले दो अंतरे ही गाए जाएगे
◾’कश्मीर भारत का अहम हिस्सा’, अब्दुल्ला से मिलकर बोले US राजदूत सर्जियो गोर

◾हर साल 25% पायलट्स का रैंडम ड्रग टेस्ट होगा:यूरिन सैंपल लिया जाएगा; सभी भारतीय एयरलाइंस के लिए जरूरी, DGCA कर रहा तैयारी
◾बच्चों को प्रॉपर्टी से बेदखल कर सकते हैं माता-पिता:सुप्रीम कोर्ट ने कहा- बढ़ती उम्र का मतलब अपमान-असुरक्षा नहीं; हाईकोर्ट का फैसला पलटा

◾कोलकाता की पांच मंजिला बिल्डिंग में आग, 9 मौतें:इनमें 5 बांग्लादेशी नागरिक; इमारत में कई होटल, अब तक 80 का रेस्क्यू, 6 घायल
◾कश्मीर पर सर्जियो गोर के बयान सुन जल-भून गया पाक, US राजनयिक को किया तलब

◾ईरान को आर्थिक मदद देने वाले देशों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी, ट्रंप का बड़ा ऐलानnh
◾Vande Mataram: कांग्रेस के फैसले पर भाजपा का हमला, सुधांशु त्रिवेदी बोले- क्या पार्टी राष्ट्र से ऊपर हो गई?

◾नो इंश्योरेंस, नो फ्यूल: सुप्रीम कोर्ट की केंद्र को सख्त हिदायत, जल्द शुरू करें पायलट प्रोजेक्ट
◾आजम खान की मुश्किलें फिर बढ़ीं! जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े ठिकानों पर ED की रेड, खंगाले जा रहे दस्तावेज
◾’मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में सपने मत देखो’, कंगना रनौत ने बाबा रामदेव को दिया करारा जवाब

◾आम जनता को बड़ी राहत: पानी और सीवर के नए कनेक्शन हुए सस्ते, सरकार ने घटाए 10 हजार रुपये
◾25000 KM प्रति सेकंड! ब्लैक होल के चक्कर लगाता मिला ब्रह्मांड का सबसे तेज तारा
◾Sugar Stock Limit: चीनी कारोबारी 15+ दिन का स्टॉक नहीं रख सकेंगे, त्योहार से पहले सरकार की सख्ती

◾न्यूक्लियर अटैक तक पहुंच गई ईरान-अमेरिका की जंग, खाड़ी देशों में मचा हड़कंप
◾AAP नेता सत्येंद्र जैन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत:दिल्ली जल बोर्ड घोटाला मामले में कल गिरफ्तार हुए थे
◾सुप्रीम कोर्ट में सरकार बोली-NEET का सिस्टम फूलप्रूफ, तोड़ना मुश्किल:SC ने कहा- टेक्नोलॉजी समझने वाले अफसर भर्ती करें, उन्हें बार-बार ट्रांसफर न करें

◾मराठी नहीं जानने वाले महाराष्ट्र में ऑटो–टैक्सी नहीं चला पाएंगे:ट्रांसपोर्ट मंत्री बोले- पहले नोटिस देंगे, 3 महीने में नहीं सीखे तो लाइसेंस रद्द होगा
◾गाले टेस्ट में भारत की शानदार जीत, श्रीलंका को 165 रनों से हराकर सीरीज में हासिल की 1-0 की बढ़त
◾FIH Hockey World Cup: भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया, पाक का विश्व कप में सफर समाप्त
===================================

====================================




































Comments are closed.