नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट

For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group

👇

https://chat.whatsapp.com/

EHzVoGH50MdINoYniG4crH

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

हिसार टाइम्स – हिसार के ऋषि नगर इलाके में जन्म के तुरंत बाद एक नवजात शिशु को लावारिस हालत में झाड़ियों में फेंकने के सनसनीखेज मामले में शहर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में गोहाना स्थित ‘कृष्णा क्लीनिक’ से जुड़ी एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला पर आरोप है कि उसने एक युवती को अवैध रूप से गर्भपात कराने की दवाइयां उपलब्ध कराई थीं, जिसके बाद यह घटना हुई। घटना वाले दिन सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नवजात को सुरक्षित कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया था। पुलिस ने आरोपी महिला को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है

गैंगस्टर का शूटर,तुर्की की दो पिस्तौल और 75 कारतूसों के साथ गिरफ्तार

हिसार टाइम्स – हिसार में सीआईए मिलगेट पुलिस ने सातरोड कलां क्षेत्र में पीछा करके एक शातिर शूटर सुमित उर्फ फित्री को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी विनोद पानू गैंग के गुर्गों को ठिकाने लगाने और गैंगवार को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। पुलिस ने आरोपी के पास से एक काले रंग की स्विफ्ट कार, तुर्की की बनी 2 अवैध पिस्तौल, 75 जिंदा कारतूस और 3 मैगजीन बरामद की हैं। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि वह प्रतिद्वंद्वी गिरोह के निशाने पर चल रहे बदमाशों को मारने की योजना बना रहा था। आरोपी के खिलाफ हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, अपहरण और आर्म्स एक्ट के तहत कुल 15 संगीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपी को रिमांड पर लेकर हथियारों के मुख्य सप्लायर और उसके अन्य साथियों के ठिकानों पर दबिश दे रही है

न्यू मॉडल टाउन के दो होटलों पर देह व्यापार की रेड, 22 युवतियां और 19 युवक पकड़े गए

हिसार टाइम्स – हिसार के न्यू मॉडल टाउन इलाके में स्थित होटलों में चल रहे अवैध देह व्यापार पर महिला पुलिस और अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई की है। डीएसपी प्रिया शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बोगस ग्राहक बनाकर ‘होटल राम’ और ‘होटल 999’ में भेजा। पुष्टि होने के बाद की गई छापेमारी के दौरान दिल्ली, पंजाब समेत 4 राज्यों की 22 लड़कियां और 19 युवक संदिग्ध अवस्था में पाए गए। पुलिस ने दोनों होटलों के कमरों की तलाशी ली, जहां से कई आपत्तिजनक सामग्री और मेकअप किट बरामद हुई। देह व्यापार चलाने और पनाह देने के आरोप में होटल राम के मैनेजर अंकुश और होटल 999 के मैनेजर कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़ाए गए युवकों और युवतियों से पूछताछ के बाद नियमानुसार कार्रवाई कर उन्हें छोड़ दिया गया

हिसार से लापता दो नाबालिग लड़कियां लुधियाना की ट्रेन में दिखीं

हिसार टाइम्स – हिसार के अर्बन एस्टेट चौकी क्षेत्र की एक बस्ती से दो नाबालिग लड़कियां अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद भी जब उनका कोई सुराग नहीं मिला, तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस जांच में सामने आया कि लापता लड़कियां मूल रूप से बिहार की रहने वाली हैं और उनकी उम्र 12 व 14 वर्ष है। रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर दोनों लड़कियां लुधियाना जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में बैठती हुई नजर आईं। हिसार पुलिस ने तुरंत लुधियाना पुलिस और रेलवे पुलिस को सतर्क कर दिया है ताकि लड़कियों को सुरक्षित बरामद किया जा सके

चलती ट्रेन से गिरकर 45 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत

हिसार टाइम्स – हिसार में एक दुखद हादसे में चलती ट्रेन से नीचे गिर जाने के कारण एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय देशराज के रूप में हुई है, जो हिसार की सूर्य नगर कॉलोनी का रहने वाला था और मूल रूप से मिंगनीखेड़ा का निवासी था। देशराज विवाहित था और उसके तीन बच्चे हैं। परिजनों के अनुसार वह हिसार से अपनी बहन से मिलने के लिए अमालपुर जाने हेतु निकला था, लेकिन रास्ते में अचानक संतुलन बिगड़ने या अन्य कारणों से वह ट्रेन से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसने दम तोड़ दिया। जीआरपी पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है

दिल्ली रोड पर बाइक और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत, तीन लोग घायल

हिसार टाइम्स – हिसार के दिल्ली रोड स्थित एक मॉल के सामने तेज रफ्तार मोटरसाइकिल और सड़क पार कर रही स्कूटी के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में स्कूटी सवार दो युवतियां और बाइक चालक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद आसपास के दुकानदारों और राहगीरों ने घायलों को संभाला और नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पूरी दुर्घटना पास के मॉल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस रोड पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन हादसे होते रहते हैं, इसलिए यहां ट्रैफिक पुलिस की तैनाती और स्पीड ब्रेकर बनाए जाने की सख्त जरूरत है

बरवाला में 98 लाख की सड़क निर्माण में घपला, ठेकेदार, एमई और जेई पर एफआईआर

हिसार टाइम्स – बरवाला नगर परिषद के तहत रविदास चौपाल से हांसी रोड तक बनाई गई इंटरलॉकिंग पेवर ब्लॉक वाली गली के निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल और सरकारी धन के गबन का मामला सामने आया है। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जांच के बाद ठेकेदार, तत्कालीन एमई (नगर पालिका अभियंता) और जेई के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम व साजिश रचने के तहत केस दर्ज किया है। पार्षदों द्वारा की गई शिकायत के बाद जब लैब में पेवर ब्लॉक के नमूनों की जांच की गई, तो उनकी मजबूती निर्धारित मानकों से 46.05% कम पाई गई। इसके अलावा सड़क में लेवल सही न रखने और मिट्टी डालकर लीपापोती करने के आरोप भी सही पाए गए हैं

पेट्रोल-डीजल की अवैध कटाई पर सीएम फ्लाइंग की ताबड़तोड़ रेड

हिसार टाइम्स – अग्रोहा क्षेत्र के ढाबों और होटलों पर टैंकरों से अवैध रूप से पेट्रोल और डीजल निकालकर कम दामों में बेचने और भंडारण करने की शिकायतों पर सीएम फ्लाइंग टीम ने तड़के छापेमारी की। डीएसपी सुनैना के नेतृत्व में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने तीन प्रमुख होटलों और ढाबों पर दबिश देकर रिकॉर्ड और उपलब्ध तेल के स्टॉक की गहनता से जांच की। जांच के दौरान कई अनियमितताएं पाई गईं, जिसके बाद खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने संबंधित ढाबा संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अवैध रूप से तेल का भंडारण और खरीद-बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी

साढ़े चार महीने की दाखिला प्रक्रिया के बावजूद 6 ग्रामीण कॉलेजों में 75% सीटें खाली

हिसार टाइम्स – उच्च शिक्षा विभाग द्वारा मई महीने से शुरू की गई एडमिशन प्रक्रिया के साढ़े चार महीने पूरे होने के बाद भी ग्रामीण क्षेत्र के 6 राजकीय डिग्री कॉलेजों में विद्यार्थियों का रुझान बेहद निराशाजनक रहा है। इन कॉलेजों की कुल 1120 सीटों में से केवल 279 सीटों पर ही एडमिशन हो पाए हैं, यानी लगभग 75% सीटें खाली पड़ी हैं। राजकीय कॉलेज मंगाली में बीएससी लाइफ साइंस की सभी 40 सीटें खाली रह गईं, जबकि बीएससी Physical Science में 40 में से केवल 2 छात्रों ने दाखिला लिया। इसी तरह बालसमंद कॉलेज में बीए की 180 में से 43, डाटा में 27, उकलाना में 23 और अग्रोहा में मात्र 46 दाखिले हुए हैं

शिक्षाविदों का विश्लेषण: सुविधाओं और एक्सपोजर की कमी से शहर भाग रहे ग्रामीण छात्र

हिसार टाइम्स – ग्रामीण कॉलेजों में सीटें खाली रहने के मुद्दे पर शिक्षाविद डॉ. सत्य सुरेंद्र सिंगला का कहना है कि सरकार ने ग्रामीण इलाकों में कॉलेज तो खोल दिए, लेकिन वहां जरूरी आधारभूत ढांचा और सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराईं। कई कॉलेज आज भी सरकारी स्कूलों के जर्जर भवनों में चल रहे हैं, जहां न तो आधुनिक लैब हैं, न खेल का मैदान और न ही पूरी फैकल्टी। इसके अलावा गांव के युवा अब पारंपरिक डिग्री कोर्सों के बजाय रोजगारोन्मुखी पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए शहरों और बड़े विश्वविद्यालयों का रुख करना पसंद कर रहे हैं

नागरिक अस्पताल के बाल रोग वार्ड की छत का प्लस्तर गिरा, पुरुष वार्ड में शिफ्ट हुए बच्चे

हिसार टाइम्स – हिसार के नागरिक अस्पताल के वार्ड नंबर-4 स्थित बाल रोग वार्ड में छत से प्लस्तर गिर जाने के बाद हादसों से बचने के लिए बीमार बच्चों को पुरुष वार्ड में शिफ्ट करना पड़ा है। अस्पताल का ढांचा साढ़े छह दशक पुराना होने के कारण दीवारें और छतें सीलन से जर्जर हो चुकी हैं। बच्चों के शिफ्ट होने के बाद पुरुष वार्ड के 19 बेड्स पर 32 मरीजों को भर्ती करना पड़ रहा है, जिससे एक-एक बेड पर दो-दो मरीजों को लिटाया जा रहा है। इससे छोटे बच्चों में संक्रमण फैलने का बड़ा खतरा पैदा हो गया है। पीडब्ल्यूडी द्वारा सवा करोड़ रुपये के मरम्मत कार्य के टेंडर में देरी के कारण यह समस्या और विकराल हो गई है

आईजी कुलदीप सिंह यादव ने ली क्राइम रिव्यू बैठक, दिए सख्त निर्देश

हिसार टाइम्स – हिसार रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीP) कुलदीप सिंह यादव ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था और संगीन अपराधों की समीक्षा बैठक की। आईजी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि गंभीर अपराधों और हत्या-लूट जैसे मामलों की जांच में कोई अनावश्यक देरी न की जाए। उन्होंने नशा तस्करी पर रोक लगाने के लिए सिर्फ बरामदगी तक सीमित न रहकर पूरे ड्रग सप्लाई नेटवर्क और सहयोगियों को दबोचने पर जोर दिया। इसके अलावा साइबर अपराध से निपटने के लिए आधुनिक तकनीकी संसाधनों के इस्तेमाल और जनता को ठगी के तरीकों से जागरूक करने के निर्देश दिए

सिवानी बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

हिसार टाइम्स – सिवानी मंडी के लिटिगेशन हॉल में बार एसोसिएशन की नवनियुक्त कार्यकारिणी के लिए शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश गगनदीप कौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने नव-निर्वाचित प्रधान विजय खीचड़, उपप्रधान रीना महला, सचिव सतीश बिश्नोई, सह सचिव आकाश और कोषाध्यक्ष रामपाल खेड़ा को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर जज गगनदीप कौर ने कहा कि न्याय व्यवस्था को सुचारू और मजबूत बनाने के लिए बार और बेंच के बीच बेहतर तालमेल और आपसी सहयोग बेहद जरूरी है

नगर निगम परिसर में ‘सेवा सेतु’ कैम्प के दूसरे दिन पहुंचे 56 नागरिक

हिसार टाइम्स – हरियाणा सरकार के सेवा संकल्प अभियान के तहत हिसार नगर निगम परिसर में आयोजित ‘सेवा सेतु’ शिविर के दूसरे दिन 56 नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। शिविर में विभिन्न 19 सरकारी विभागों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और नागरिकों को बुढ़ापा पेंशन, परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड, स्वरोजगार ऋण और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। अधिकारियों ने मौके पर ही कागजातों की जांच कर कई समस्याओं का समाधान किया और आवेदकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

नगर निगम का ऑटो मार्केट में अतिक्रमण हटाओ अभियान सोमवार से

हिसार टाइम्स – हिसार नगर निगम ने पुरानी और नई ऑटो मार्केट की सड़कों और फुटपाथों पर दुकानदारों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए सख्त रुख अपनाया है। तहबाजारी शाखा की टीम ने दोनों बाजारों में लाउडस्पीकर से मुनादी करवाकर दुकानदारों और व्यापारियों से अपील की है कि वे 28 सितंबर (सोमवार) से पहले सड़कों पर रखा अपना सामान हटा लें। यदि इसके बाद भी अतिक्रमण पाया गया, तो नगर निगम द्वारा सामान जब्त कर भारी जुर्माना लगाया जाएगा

एशियन गेम्स हॉकी: भारत ने श्रीलंका को 16-1 से रोंदा, हिसार के संजय चमके

हिसार टाइम्स – एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एकतरफा मुकाबले में श्रीलंका को 16-1 के बड़े अंतर से हरा दिया। इस मुकाबले में हिसार के होनहार खिलाड़ी संजय ने डिफेंस में बेहतरीन खेल दिखाते हुए श्रीलंका के हमलों को पूरी तरह नाकाम किया। संजय भले ही सीधे गोल करने वाले खिलाड़ी न हों, लेकिन उनके लंबे स्लैब और तेज पास से भारतीय फॉरवर्ड पंक्ति को गोल करने के कई बेहतरीन मौके मिले। भारतीय टीम अब ग्रुप में शीर्ष स्थान बरकरार रखने के लिए जापान के खिलाफ होने वाले अगले महत्वपूर्ण मैच की रणनीतियों पर ध्यान केंद्रित कर रही है

शहर में रामलीला की भव्य तैयारियां शुरू, कटला में 60 फीट का मंच और आकर्षक झांकियां

हिसार टाइम्स – हिसार शहर में इस बार रामलीला और दशहरा उत्सव को ऐतिहासिक रूप देने के लिए रामलीला कमेटियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्री रामलीला कमेटी कटला द्वारा 129वीं रामलीला के लिए 60×40 फीट का विशाल स्टेज तैयार किया जा रहा है, जहां रामस्वरूप के पोते राम बल्लभ की 35 सदस्यीय टीम सजीव मंचन करेगी। मुल्तानी चौक में 11 अक्टूबर से बड़े पर्दे पर रामलीला दिखाई जाएगी और 15 अक्टूबर को घोड़ों पर सवार राम बारात निकाली जाएगी, जिसमें 200 लोग गुलाबी पगड़ी पहनकर शामिल होंगे। इसके अलावा बद्री केदार रामलीला में इस बार पहली बार ‘जालंधर वध लीला’ का मंचन आकर्षण का केंद्र रहेगा

पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई के 58वें जन्मदिन पर 5 राज्यों में सामाजिक सेवा कार्य

हिसार टाइम्स – हरियाणा के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई के 58वें जन्मदिन के अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में व्यापक स्तर पर सामाजिक सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान विभिन्न जिलों में विशाल रक्तदान शिविर लगाए गए, अस्पतालों में भर्ती मरीजों को फल बांटे गए, गौशालाओं में हरा चारा व गुड़ खिलाया गया तथा जगह-जगह पौधारोपण व धार्मिक हवन-यज्ञ किए गए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी बधाई संदेश जारी कर उनके लंबे राजनीतिक अनुभव और जनसेवा के कार्यों की सराहना की

नरेश जांगड़ा ने मोक्ष वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को कराया भोजन, गौशाला में लगाई सवामणी

हिसार टाइम्स – हरियाणा सरकार के पूर्व चेयरमैन नरेश जांगड़ा ने पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाया। उन्होंने कैमरी रोड स्थित मोक्ष वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां रह रहे बुजुर्गों का कुशलक्षेम जाना और उन्हें आदरपूर्वक भोजन कराया। इसके पश्चात वे सवतपुर स्थित कृष्ण गौशाला पहुंचे, जहां उन्होंने गायों की सेवा करते हुए गुड़ खिलाया और सवामणी लगाई। उन्होंने स्कूली बच्चों को पाठ्य सामग्री व फल भी वितरित किए

हिसार में गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन, ‘अगले बरस तू जल्दी आ’ से गूंजे तट

हिसार टाइम्स – गणेश उत्सव के पावन पर्व का समापन हिसार में अपार श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ। सातरोड कलां व आसपास के इलाकों से श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप और अबीर-गुलाल के रंगों के बीच भगवान श्री गणेश की भव्य विसर्जन यात्रा निकाली। महिलाओं और युवाओं ने भजनों पर जमकर नृत्य किया। इसके बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं ने नम आंखों से गणपति बप्पा की प्रतिमाओं का नहर में विसर्जन किया और परिवार व शहर की सुख-समृद्धि की मंगल कामना की

साइबर सेल ने 17 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर असली मालिकों को लौटाए

हिसार टाइम्स – हिसार पुलिस की साइबर सेल ने आधुनिक तकनीकी सर्विलांस और आईएमईआई ट्रैकिंग की मदद से गुम हुए 17 महंगे मोबाइल फोन ढूंढ निकाले हैं। एसपी कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने स्वयं सभी 17 मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों के सुपुर्द किए। अपने खोए हुए फोन वापस पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने हिसार पुलिस की त्वरित कार्रवाई व साइबर टीम के प्रयासों की सराहना की

आईटीआई नलवा में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

हिसार टाइम्स – राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) नलवा में हरियाणा सरकार के सेवा संकल्प अभियान के तहत सामाजिक सरोकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए। संस्थान में 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के छात्र-छात्राओं को अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने और मतदान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। इसके अलावा ‘आशीर्वाद का दिया’ पहल के तहत उन मेधावी विद्यार्थियों को दिए बांटे गए, जिन्होंने छात्रवृत्ति प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया है

हिसार बुक क्लब में मैट हेग के प्रसिद्ध उपन्यासों पर परिचर्चा

हिसार टाइम्स – हिसार बुक क्लब की साप्ताहिक बैठक में प्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक लेखक मैट हेग के विश्वप्रसिद्ध उपन्यासों “द मिडनाइट लाइब्रेरी” और “द मिडनाइट ट्रेन” पर गंभीर साहित्यिक चर्चा हुई। वक्ताओं ने बताया कि ये पुस्तकें दुनिया की 50 से अधिक भाषाओं में अनूदित हो चुकी हैं। परिचर्चा में बताया गया कि कैसे यह उपन्यास जीवन के कठिन मोड़ों, अवसाद और पछतावे से जूझ रहे युवाओं को सकारात्मक सोच और कर्मशील रहने का रास्ता दिखाते हैं

उकलाना में स्वामी सत्यानंद महाराज का संदेश: सत्संग से ही मिलता है मानसिक तनाव से छुटकारा

हिसार टाइम्स – अखिल भारतीय सोहन महामंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी सत्यानंद महाराज ने उकलाना की पुरानी अनाज मंडी में आयोजित विशाल सत्संग समारोह में प्रवचन दिए। उन्होंने कहा कि आज के भौतिकवादी और भागदौड़ भरे युग में इंसान मानसिक तनाव और चिंताओं से घिरा हुआ है। ऐसे समय में सत्संग ही वह शीतल छाया है जो मनुष्य के मन को शांति, सकारात्मक ऊर्जा और आत्मिक संतोष प्रदान कर सकती है

सीसवाल सीएचसी में मेगा स्वास्थ्य शिविर, 102 मरीजों की जांच और 15 यूनिट रक्तदान

हिसार टाइम्स – सेवा संकल्प अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सीसवाल में एक विशाल मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास चहल के मार्गदर्शन में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने 102 ग्रामीणों के स्वास्थ्य, आंखों और बच्चों की बीमारियों की जांच की। शिविर के साथ लगाए गए रक्तदान कैंप में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर 15 यूनिट रक्त एकत्र किया। इसके अतिरिक्त बच्चों में कुपोषण, दृष्टि दोष और जन्मजात बीमारियों की भी स्क्रीनिंग की गई

मंडी आदमपुर में 24 सितंबर को सजेगा 8वां रंग-रंगीला श्री श्याम महोत्सव

हिसार टाइम्स – आदमपुर कॉलेज रोड स्थित गणेश मार्केट में सांवरिया मित्र मंडल द्वारा 24 सितंबर (गुरुवार) की रात भव्य 8वां श्री श्याम महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में जयपुर से सौरव शर्मा, फतेहाबाद से मुस्कान सोनी और दिल्ली से मास्टर राघव जैसे जाने-माने भजन गायक बाबा श्याम के भजनों की अमृतवर्षा करेंगे। महोत्सव का शुभारंभ आदमपुर विधायक चंद्रप्रकाश जांगड़ा दीप प्रज्वलित करके करेंगे, जिसमें अलौकिक श्रृंगार, 56 भोग और अखंड ज्योति मुख्य आकर्षण होंगे

आजाद नगर उपकेंद्र में मरम्मत के कारण आज 3 घंटे बिजली बाधित रहेगी

हिसार टाइम्स – दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अनुसार आजाद नगर 33 केवी सब-स्टेशन पर आवश्यक तकनीकी सुधार और मरम्मत कार्य के कारण बुधवार सुबह 7 बजे से 10 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। इससे नवदीप कॉलोनी, गीता कॉलोनी, डिफेंस कॉलोनी, किसान कॉलोनी, आजाद नगर, तुलसी विहार, कैमरी रोड और सेक्टर-15 के इलाके प्रभावित रहेंगे। इसके अलावा राजगढ़ रोड और कैमरी 33 केवी पावर हाउस से जुड़े क्षेत्रों में भी दिन के समय अलग-अलग शिफ्टों में बिजली कटौती रहेगी।

◾ अंतरात्मा की आवाज पर वंदे मातरम् न गाने की सजा नहीं दी जानी चाहिए : सुप्रीम कोर्ट

◾ 20वें एशियाई खेलों में भारत को क्रिकेट में मिला पहला स्वर्ण पदक

◾ हरमनप्रीत कौर की टीम ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर जीता स्वर्ण

◾बैडमिंटन और वुशू में भी भारत का एक-एक पदक पक्का हुआ

◾एशियाई खेलों में भारत ने अब तक जीते 7 पदक—एक स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य शामिल

◾ एशियाई खेलों में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के नाम लगातार दूसरा स्वर्ण पदक

◾ एनबीएजीआर के वैज्ञानिकों ने देसी नस्ल की गायों में लंपी जैसी बीमारी से लड़ने वाली रोग प्रतिरोधक क्षमता का आधार खोजा

◾ यूनियनों ने तीन दिन की हड़ताल का एलान किया, पांच दिन बंद रहेंगे बैंक

◾ हरियाणा समेत चार राज्यों में 26 स्थानों पर ईडी की रेड

◾ हरियाणा में पांच आईएएस और तीन एचसीएस अधिकारियों के तबादले, यश गर्ग समेत तीन आईएएस को अतिरिक्त प्रभार

◾ मानसून की विदाई के साथ बढ़ेगी शुष्कता, कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 25 सितंबर को बूंदाबांदी के आसार

◾ एयरलाइनों को चेतावनी—त्योहारी सीजन में हवाई किराया वाजिब रखें

◾ विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में राज्यसभा की 11 सीटों के लिए चुनाव

◾ भारत समेत सात देशों ने न्यूयॉर्क में पी4एम अभियान शुरू किया

◾ यामी गौतम को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार

◾खाड़ी संकट के बीच पेट्रोलियम निर्यात के लिए नए रास्ते खुलने की उम्मीद

◾ आठ नए संयंत्रों से घटेगी यूरिया की आयात पर निर्भरता

◾ अप्रैल 2027 से स्मार्टफोन स्क्रीन गार्ड के लिए गुणवत्ता मंजूरी जरूरी होगी

◾ स्टील की कीमतें चार साल के उच्च स्तर पर पहुंचीं

◾ ड्रग्स के खिलाफ अभियान तेज, तीन साल में पूरी तरह खत्म करने का रोडमैप तैयार

◾ ग्रीनलैंड में अमेरिकी सैन्य मौजूदगी बढ़ाने की योजना, दो नए अड्डे बनाने की तैयारी

◾ होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने के संकेत, अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत की सुगबुगाहट

◾ एशियाई खेलों में भारत की महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर स्वर्ण पदक जीता

◾ बैडमिंटन और वुशू में भारत ने पदक पक्का किया

◾ एशियाई खेलों में भारत की पदक संख्या बढ़कर 7 हुई—एक स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य

===================================

====================================