नोट – नीचे कॉलम में देखें > हिसार टाइम्स जॉब्स क्लासिफाइड > आज की बड़ी खबरें फटा फट…

For Free Job & News Updates Join Hisar Times News Group

👇

https://chat.whatsapp.com/

EHzVoGH50MdINoYniG4crH

➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖

उकलाना के मंदिर में बैटरी-इनवर्टर में धमाका और आग

हिसार टाइम्स- उकलाना मंडी के वार्ड नंबर 6 स्थित बाबा रामदेव मंदिर में देर रात बैटरी-इनवर्टर में अचानक आग लगने और धमाका होने से मंदिर में अफरा-तफरी मच गई और आग की चपेट में आने से मंदिर का सारा सामान जल गया। धमाके की वजह से मंदिर की दीवारों को भी नुकसान पहुँचा है, हालाँकि गनीमत यह रही कि यह घटना रात के समय हुई जब मंदिर में कोई श्रद्धालु मौजूद नहीं था और दमकल विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुँच कर आग पर काबू पा लिया।

स्कूली सुरक्षा के लिए एसपी की सख्ती और निर्देश

हिसार टाइम्स- पंचकूला के एक स्कूल में मासूम बच्ची के साथ हुई वारदात के मद्देनजर हिसार पुलिस भी अलर्ट मोड पर आ गई है और सभी सरकारी तथा निजी स्कूलों को सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि स्कूल केवल शिक्षा के नहीं बल्कि सुरक्षा और संस्कार के केंद्र हैं और अगर किसी स्कूल ने किसी भी वारदात को दबाने की कोशिश की तो उनके विरुद्ध कानूनी एक्शन लिया जाएगा। इसके अलावा, स्कूलों में 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे चालू रखने, एंट्री-एग्जिट गेट पर सख्त पहरा, बुलिंग और मारपीट पर तुरंत रेड सिग्नल देते हुए सीधे पेरेंट्स को इंफॉर्म करने और बच्चों की काउंसलिंग के लिए विशेष निर्देश जारी किए गए हैं ताकि बच्चों में बढ़ रहे गुस्से और हिंसक प्रवृत्ति को रोका जा सके।

करण हत्या कांड में दो और नाबालिग गिरफ्तार

हिसार टाइम्स- हिसार रेलवे स्टेशन के फुटओवर ब्रिज पर जोधका निवासी करण की हत्या के मामले में रेलवे पुलिस ने दो और नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों से पूछताछ करने के बाद उन्हें जेजे बोर्ड के समक्ष पेश किया जहाँ से उन्हें फरीदाबाद स्थित बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। इस प्रकरण में अब तक कुल सात आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है जिनमें चार नाबालिग शामिल हैं और पुलिस लगातार अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी तटीश कर रही है।

पार्क में मिले अवशेष जाँच के दौरान बंदर के निकले

हिसार टाइम्स- हिसार सिविल सर्जन कार्यालय के पास पार्क में दोपहर के समय कपड़े और पॉलीथिन में लिपटा सड़ा हुआ अवशेष मिलने से अफरा-तफरी मच गई थी और शुरुआत में इसे मानव भ्रूण मान लिया गया था। लेकिन पुलिस और फोरेंसिक की टीम के मौके पर पहुँचने के बाद जब जिला फोरेंसिक साइंस प्रयोगशाला और स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा जाँच की गई तो यह स्पष्ट हुआ कि यह कोई मानव भ्रूण नहीं बल्कि नवजात बंदर का अवशेष था जिसके दाँतों और कानों की बनावट बंदर जैसी पाई गई।

तलवंडी राणा में अवैध यूरिया खाद पकड़ाई

हिसार टाइम्स- सीआईए और कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने तलवंडी राणा के निकट एक बंद फैक्ट्री पर छापा मारकर करीब 550 बैग यूरिया खाद बरामद की है जिसे सरकारी कोटों से निकाल कर अवैध रूप से दूसरे बैग में रीपैकिंग किया जा रहा था। कृषि विभाग के अनुसार सरकार द्वारा किसानों को सब्सिडी दरों पर यूरिया उपलब्ध करवाई जाती है और इस सस्ते यूरिया पर मोटा मुनाफा कमाने के लिए इसे दूसरे ब्रांडेड या खुले कट्टों में भरा जा रहा था, जिसकी जाँच अब कृषि विभाग की टीम कर रही है।

डीएन कॉलेज रोड पर अतिक्रमण और गंदगी की समस्या

हिसार टाइम्स- हिसार के डीएन कॉलेज रोड पर सुशीला भवन के पास गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की दीवार के साथ अवैध अतिक्रमण और खुले में फैल रही गंदगी से आसपास का माहौल काफी खराब हो रहा है। प्रीन स्क्वायर मार्केट की ओर दीवार के पास फैलती इस गंदगी को छात्रों की सुरक्षा और स्वच्छता से जुड़ा एक गंभीर मुद्दा मानते हुए नगर निगम से तत्काल कदम उठाने की मांग की गई है। बाजार की तरफ स्कूल का दूसरा गेट है जहाँ से रोज़ सैकड़ों छात्राएँ आती-जाती हैं, और मुख्य आवाजाही वाला यह रास्ता उनकी असुरक्षा को बढ़ाता है। नगर निगम की हाउस मीटिंग में इस विषय को पहले ही एजेंडा में रखा जा चुका है और पूर्व निगम कमिश्नर ने भी निरीक्षण कर समाधान का आश्वासन दिया था, पर हालात अभी तक नहीं बदले हैं, इसलिए यह मांग की जा रही है कि दीवार के साथ ग्रीन बेल्ट विकसित कर हरियाली लगाई जाए।

कृषि उद्यमिता कार्यशाला का शुभारंभ

हिसार टाइम्स- हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के स्वामी सहजानंद कृषि तकनीकी प्रशिक्षण एवं विस्तार शिक्षा संस्थान में दो दिवसीय कृषि उद्यमिता विकास कार्यशाला का शुभारंभ किया गया है, जिसमें पाँच राज्यों से करीब 100 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। उद्घाटन सत्र में पद्मश्री सेठपाल सिंह ने बताया कि मिट्टी, जलवायु और मौसम की विविधता एक वरदान है और खेती में विविधता अपनाकर आय बढ़ाई जा सकती है, इसलिए कृषि को उद्यमिता और मानव की संभावनाओं से जोड़ना बेहद जरूरी है। अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने बताया कि ग्रामीण विकास मंडल 1980 से सामाजिक सरोकारों में सक्रिय है और निदेशक प्रशिक्षण अशोक कुमार गोदारा ने कहा कि इस संस्थान का उद्देश्य छोटे किसानों के नवाचार को गति देना है।

अंतरराष्ट्रीय ‘वन हेल्थ’ कॉन्फ्रेंस का आगाज़

हिसार टाइम्स- राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र के नेशनल सेंटर फॉर वेटरनरी टाइप कल्चर परिसर में बैक्टीरियोफेज रिसर्च एंड एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस पर सातवीं दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का मुख्य विषय ‘वन हेल्थ’ पैराडाइम के तहत एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस से मुकाबला करना है, जिसका उद्देश्य मानव स्वास्थ्य, पशु स्वास्थ्य और पर्यावरणीय स्वास्थ्य के सामने आ रही गंभीर चुनौतियों के वैज्ञानिक समाधान खोजना है। मुख्य वक्ता डॉ. त्रिलोचन महापात्रा और विशिष्ट अतिथि एचएयू कुलपति प्रो. बी.आर. कंबोज सहित कई दिग्गज वैज्ञानिक और विशेषज्ञ इसमें शामिल हुए हैं जो आने वाले दिनों में ऐसी चुनौतियों से निपटने की नई तकनीकों पर चर्चा करेंगे।

राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में हरियाणवी संस्कृति की धूम

हिसार टाइम्स- आदमपुर के राजकीय बहुतकनीकी संस्थान की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई की ओर से हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने हरियाणा की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक गीतों और गौरवशाली इतिहास को अपनी शानदार प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत कर दिया। गुलशन और निशा ने कविताओं, गीतों एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, वहीं एनएसएस अधिकारी डॉ. राकेश शर्मा ने हरियाणा के गठन के ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य पर विस्तार से प्रकाश डाला, जिससे पूरा परिसर हरियाणवी रंग में रंग गया।

एचएसईबी वर्कर्स यूनियन का अधीक्षक अभियंता के खिलाफ रोष प्रदर्शन

हिसार टाइम्स- हिसार में हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबद्ध एचएसईबी वर्कर्स यूनियन की विद्युत नगर यूनिट ने अधीक्षक अभियंता के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया और पहले दिन रोष जताया। बैठक की अध्यक्षता सर्कल सचिव सचिन भाकर ने की और संचालन जनरल ऑर्गेनाइजर सुरेश सरसाना ने किया, जिसमें राज्य सह सचिव पंकज ने आरोप लगाया कि अभियंता टी.एस. शर्मा के द्वारा यूनियन को भ्रमित किया जा रहा है जो कि अस्वीकार्य है। यूनिट प्रधान सुभाष चंद्र ने चेताया कि यदि एचकेआरएन कर्मचारियों की सेवा अवधि को नियमित नहीं किया गया तो आंदोलन को और भी तेज किया जाएगा।

ज्यूडिशियल कॉम्प्लेक्स व रेजिडेंस में सफाई और हरियाली सुधार

हिसार टाइम्स- हिसार मिनी सचिवालय स्थित ज्यूडिशियल कॉम्प्लेक्स और ज्यूडिशियल रेजिडेंस क्षेत्र में सड़कों, हरियाली और मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम ने सक्रिय कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में नगर निगम के संयुक्त आयुक्त कुलभूषण बंसल ने निगम टीम के साथ दोनों परिसरों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सेशन जज अल्का मलिक की अध्यक्षता में हुई बैठक के निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए सफाई अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए ताकि पौधारोपण, बंदरों को पकड़ने की व्यवस्था और सड़कों के निर्माण कार्य में तेजी लाई जा सके।

शिक्षा क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण स्कॉलरशिप योजनाएँ

हिसार टाइम्स- नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (एनएसपी) पर शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए उच्च शिक्षा और तकनीकी कोर्स के विद्यार्थियों के लिए कई स्कॉलरशिप के आवेदन चल रहे हैं, जिसके तहत एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त संस्थानों में तकनीकी शिक्षा ले रही छात्राओं के लिए ‘प्रगति स्कॉलरशिप’ और दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए ‘सक्षम स्कॉलरशिप’ उपलब्ध है जिसके अंतर्गत सालाना 50 हजार रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाती है। इसके अलावा यूजीसी के तहत पीएचडी की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए 1.5 लाख रुपये सालाना तक की पीजी स्टडीज स्कॉलरशिप के लिए भी 30 नवंबर तक आवेदन किए जा सकते हैं, जिससे जरूरतमंद और प्रतिभाशाली बच्चों को आर्थिक बल मिलेगा।

नगर निगम द्वारा रैन बसेरे सक्रिय और बेसहारा पशु पकड़े गए

हिसार टाइम्स- सर्दियों के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए और जरूरतमंदों को खुले आसमान के नीचे रात न बितानी पड़े, इसके लिए नगर निगम ने शहर में तीन रैन बसेरे सक्रिय कर दिए हैं जिनमें एक स्थायी और दो अस्थायी रैन बसेरे शामिल हैं। इसके साथ ही नगर निगम की पशु पकड़ो टीम ने राजीव नगर, मित्तल नगर, भगत सिंह नगर और शिव नगर सहित कई इलाकों में अभियान चलाकर 38 बेसहारा पशुओं को पकड़ा और उन्हें गो-अभयारण्य भेजा है ताकि सड़कों पर यातायात बाधा और दुर्घटनाओं से निजात मिल सके।

ई-बस डिपो के लिए 2500 केवी का ट्रांसफॉर्मर पहुँचा

हिसार टाइम्स- इलेक्ट्रिक बसों के लिए बनाए जा रहे डिपो में चार्जिंग व्यवस्था को विकसित करने की तैयारी तेज हो गई है और 9 इलेक्ट्रिक चार्जर इंस्टॉल करने से पहले 2500 केवी क्षमता का ट्रांसफॉर्मर मंगवा लिया गया है। जेबीएम कंपनी के इंजीनियरों की टीम ट्रांसफॉर्मर इंस्टॉलेशन के एक सप्ताह बाद चार्जर लेकर डिपो पहुँचेगी और वहाँ चार्जर इंस्टॉल करेगी। इस डिपो का निर्माण लगभग 45 प्रतिशत पूरा हो चुका है और इसके संचालन से शहर के अलग-अलग मार्गों पर इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को और ज्यादा गति मिलेगी।

एचएयू और टैफे कंपनी के बीच कृषि यंत्रीकरण हेतु समझौता

हिसार टाइम्स- कृषि क्षेत्र में यंत्रीकरण को बढ़ावा देने और खेती को आसान बनाने के लिए हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय ने ट्रैक्टर और कृषि उपकरण निर्माता कंपनी टैफे के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी का मुख्य उद्देश्य किसानों की व्यावहारिक जरूरतों के अनुरूप कृषि उपकरणों को बेहतर बनाना और उनका वैज्ञानिक मूल्यांकन करना है, जिसके तहत कंपनी एचएयू के आरडीएस सीड्स फार्म को दो अत्याधुनिक ट्रैक्टर उपलब्ध करवाएगी और खेती में आने वाली तकनीकी अड़चनों का अध्ययन करके सीधे उद्योग तक फीडबैक पहुँचाएगी।

हिसार में प्रदूषण का स्तर बढ़ा, एक्यूआई 381 तक पहुँचा

हिसार टाइम्स- शहर में प्रदूषण का स्तर लगातार गहराता जा रहा है और आसमान में छाई स्मॉग की मोटी परत के कारण आँखों में जलन और सांस के मरीजों की दिक्कतें काफी बढ़ गई हैं। मंगलवार को हिसार का अधिकतम वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 381 के खतरनाक स्तर तक पहुँच गया, हालाँकि दिन भर का औसतन एक्यूआई 260 दर्ज किया गया जो खराब श्रेणी में आता है। सुबह 10 बजे और रात 8 बजे सबसे ज्यादा प्रदूषण दर्ज किया गया, जिसके चलते डॉक्टरों ने आम लोगों और विशेषकर सांस के मरीजों को मास्क पहनने की सलाह दी है।

त्योहारी सीजन के चलते राजगुरु मार्केट और बाजारों में वाहन प्रतिबंध

हिसार टाइम्स- दिवाली पर खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए राजगुरु मार्केट सहित 14 बाजारों में बुधवार से फोर-व्हीलर वाहनों की एंट्री बैन कर दी गई है जो 8 नवंबर तक सुबह 10 से शाम 7 बजे तक लागू रहेगी। इस दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए 9 स्थानों पर नाकाबंदी कर 70 से 80 पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं और अलग-अलग जगहों पर पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं ताकि आम नागरिक बिना किसी जाम की समस्या के आसानी से खरीदारी कर सकें।

खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यवाही, 13 खाद्य सैंपल लिए

हिसार टाइम्स- त्योहारी सीजन के चलते खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने हिसार और हांसी में मिठाइयों और अन्य खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता की जाँच के लिए कुल 13 सैंपल लेकर लैब भेज दिए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी भी खाद्य सामग्री में मिलावट पाई गई तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी और व्यापारियों को स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।

रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल जारी, चौथी वार्ता भी विफल

हिसार टाइम्स- अपनी मांगों को लेकर हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की चक्काजाम हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही जिसके चलते आम दिनों के मुकाबले बस स्टैंड पर यात्रियों की संख्या काफी कम नजर आई और यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। रोडवेज यूनियन और प्रशासन के बीच चौथी वार्ता भी इसलिए असफल हो गई क्योंकि यूनियन ने मांग की कि उनकी मांगों का मौखिक नहीं बल्कि लिखित आश्वासन दिया जाए और हड़ताल के दिनों को ड्यूटी दिवस माना जाए, जिससे इनकार करने पर वार्ता निरर्थक साबित हुई।

टेनिस खिलाड़ी योगेश कोहली ने जीती रनर-अप ट्रॉफी

हिसार टाइम्स- इंदौर में आयोजित सीनियर मास्टर्स टेनिस की अंतरराष्ट्रीय 700 एमटी प्रतियोगिता के मुकाबले में हिसार के योगेश कोहली ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डबल्स में रनर-अप ट्रॉफी अपने नाम की है। इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन (आईटीएफ) मास्टर्स सर्किट में इसे बेहद कठिन टूर्नामेंट माना जाता है जिसमें 300 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था, और इस साल यह योगेश की 13वीं अंतरराष्ट्रीय ट्रॉफी है जो उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और 3 घंटे के रोजाना अभ्यास के दम पर हासिल की है।

◾पुतिन की ट्रंप को गुप्त चेतावनी; अमेरिका को ईरान पर परमाणु हमला पड़ेगा भारी, यूक्रेन में रूस लेगा बराबरी का बदला

◾MP राज्यसभा उपचुनाव में हरदीप सिंह पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के पर्चे खारिज

◾टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हरियाणा से 22 वर्षीय महिला गिरफ्तार, अब तक 13 लोग हिरासत में

◾’विरोध के नाम पर किसी जगह पर कब्जा नहीं कर सकते’, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर CJI

◾सीएम योगी का छात्र हित में बड़ा कदम, मेडिकल कॉलेजों में तीन स्तरीय शिकायत निवारण व्यवस्था होगी लागू

◾’सोशल मीडिया पर नहीं, संसद में आइए’: एसआईआर और ईवीएम पर हो जाए आर-पार की बहस, राहुल गांधी को सीतारमण की दो-टूक

◾अखिलेश यादव नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, कहा- सीधा CM पद की शपथ लूंगा

◾अमेरिका में मिडटर्म चुनाव के लिए के 50 राज्यों में वोटिंग जारी, पत्रकारों पर भड़के ट्रंप; मीडिया कवरेज पर जताई नाराजगी

◾उन्हें पैसों की जरूरत नहीं… इजराइल को हर साल मिलने वाले 4 अरब डॉलर पर ब्रेक लगाएंगे ट्रंप, 2027 से बंद होगी अमेरिकी मदद

◾बिहार सरकार-केंद्र के बीच एमओयू साइन: 4 बड़ी परियोजनाओं के लिए 49,751 करोड़ की डिमांड; नदियों की गाद से बनेगी सड़क, बाढ़ की समस्या कम करने की पहल

◾तूफान मुरासु का केंद्र आंध्र प्रदेश से आगे बढ़ा: 12 घंटे तक तेज हवाओं–बारिश का अलर्ट; हजारों पेड़-बिजली के पोल गिरे, दो की मौत

◾त्रिपुरा में BSF जवानों को डंडे से पीटा, 3 घायल: 9 गिरफ्तार; राज्य में ढाई साल में जवानों पर हमले की तीसरी घटना

◾हाईकोर्ट बोला- भारत धर्मनिरपेक्ष देश: BMC दीया मिर्जा का दिवाली वीडियो दोबारा अपलोड करे; एक्ट्रेस ने ग्रीन पटाखे जलाने की अपील की थी

◾देश भर में 30% मौतें सरकारी रिकॉर्ड से बाहर: 122 जिलों में महिला मृत्यु पंजीकरण 40% से कम; गांवों में हर तीसरी मौत का डेटा गायब

◾ईरान ने जारी की परमाणु हमले से बचने की गाइडलाइन: 24 घंटे घरों में रहें, AC बंद रखें; खिड़कियों से रहें दूर

◾वीजा फ्रॉड कम किया, अमेरिकी नौकरियां अब सिर्फ नागरिकों के लिए- उपराष्ट्रपति जेडी वेंस

◾मंगला पशु बीमा योजना से पशुपालकों को मिला 108 करोड़ का आर्थिक संबल, 27.56 लाख पशुओं की बीमा पॉलिसी जारी

◾ओमान के पास भारतीय जहाज पर हवाई हमला, गुजरात के नाविक की मौत; 13 को सुरक्षित बचाया

◾ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, बीबीएल में जारी रखेंगे सफर

===================================

====================================