हिसार के एक निजी अस्पताल में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते एक तीन महीने की मासूम बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की मौत के बाद उसके परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इसकी सूचना मिलते ही डीएसपी विनोद शंकर सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू कर दी। बच्ची के शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को करवाया जाएगा।

बच्ची की माँ का आरोप

हिसार के महावीर कॉलोनी निवासी ज्योति ने बताया कि उसकी 3 महीने की बेटी की ठंड के कारण तबीयत खराब हो गई थी। वह अपने पति मुकेश सैनी के साथ 3 महीने की बेटी ख्वाहिश को दिखाने के लिए विजयनगर हिसार स्थित गुलाटी अस्पताल में लेकर पहुंची और डॉक्टर केसी गुलाटी की पर्चे बनवाकर उसे दिखाया। डॉक्टर ने ख्वाहिश के स्वास्थ्य की जांच करने के बाद कहा कि घबराने की कोई बात नहीं है मामूली सर्दी जुकाम की शिकायत है।

देखे घटना का वीडियो 👇

https://fb.watch/pY8gVYMTXB/?mibextid=Nif5oz

जो दवाई लिख कर दे रहा हूं ये अस्पताल के मेडिकल स्टोर से खरीद लेना और दवा कैसे देनी है वो सब समझा देंगे। ज्योति ने बताया कि डॉक्टर की पर्ची लेकर वह मेडिकल स्टोर पर पहुंची तो मेडिकल स्टोर से उसे दवाइयां लीं और मेडिकल स्टोर वाले ने एक दवाई इस समय बच्ची को पिलाने के लिए कहा। उसने तुरंत ही वह दवाई अपनी बेटी ख्वाहिश को पिला दी और घर पर आ गए। कुछ देर बाद उन्होंने ख्वाहिश को संभाला तो उसकी तबीयत पहले से ज्यादा खराब लग रही थी और वह बेसुध हो गई थी।

उसने तुरंत ही अपने पति को इसके बारे में बताया तो मौके पर पहुंचा और दोबारा फिर हॉस्पिटल में लेकर पहुंचे। ज्योति व मुकेश ने आरोप लगाते हुए बताया कि डॉक्टर ने बिना चैक किए ही उसे मृत घोषित कर दिया और डॉक्टर और अस्पताल के कर्मचारियों ने जो पर्ची पहले दी थी उसे बदल दिया।यहां से वह अपनी बेटी को दूसरे डॉक्टर को दिखाने के लिए ले गए तो डॉक्टर ने कहा कि उसकी कुछ समय पहले ही मौत हो चुकी है। उसके बाद फिर से वह गुलाटी हॉस्पिटल पहुंचे। इसकी सूचना मिलते ही मृतक बच्ची के अन्य परिजन भी अस्पताल में पहुंच गए और उन्होंने वहां पर जमकर हंगामा किया। परिजन कई घंटे तक मृतक बच्ची को गोद में लिए हुए गुलाटी हॉस्पिटल में ही बैठे रहें और अस्पताल के डॉक्टर केसी गुलाटी, मेडिकल स्टोर संचालक सहित अस्पताल के अन्य कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 


डॉ गुलाटी का बयान

 वहीं गुलाटी हॉस्पिटल के डाक्टर ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उनके ऊपर जो आरोप लगाए जा रहे हैं वो निराधार हैं उनमें कोई सच्चाई नहीं है। अब ये तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट व पुलिस जांच में ही इस तस्वीर से पर्दा उठ पाएगा कि परिजनों द्वारा लगाए जा रहे आरोपों में कितनी सच्चाई है और डाक्टर कितना दौषी है? 

शौक सन्देश